संयुक्त राष्ट्र में बोले बाइडन- एक और शीत युद्ध नहीं चाहते, अपनी नाकामी का नतीजा भुगत चुके
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिकी ऐसे किसी भी देश के साथ काम करने के लिए तैयार है जो शांतिपूर्ण प्रस्तावों का अनुसरण करने के लिए तैयार है.
लाइव कवरेज
मोहम्मद शाहिद, विभुराज and सिंधुवासिनी
कोलकाता में रविवार से शुरू हुई बारिश से शहर में जलभराव, जीवन अस्त-व्यस्त
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आस-पास के इलाक़ों में रविवार से शुरू हुई बारिश की वजह से पानी भर गया है.
बंगाल की खाड़ी के समुद्र से उठ रही चक्रवाती हवाओं के कारण शहर में 100 मिली मीटर बारिश हुई है.
आइए देखते हैं इस बारिश से जलभराव से जुड़ी कुछ तस्वीरें -
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, कोलकाता की कई गलियां पानी से लबालब भरी हुई हैं.
इमेज स्रोत, Samir Jana/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, शहर के फूलबागान इलाक़े में बाइक का संतुलन बिगड़ा और सवारियां ज़मीन पर आ गईं. बंगाल की खाड़ी में चक्रवर्ती हवाओं के कारण कोलकाता में रविवार से तेज़ बारिश हो रही है. कई लंबी दूरी की ट्रेनें स्थगित करनी पड़ीं हैं.
इमेज स्रोत, Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, शादी के कपड़ों की दुकान में एक व्यक्ति अपना माल सुरक्षित करने का प्रयास कर रहा है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, बारिश का असर सबसे अधिक ऐसे लोगों पर ही पड़ा है जिनकी रोज़ी रोटी का इंतज़ाम इन गलियों पर होता है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, बारिश से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
इमेज स्रोत, Debarchan Chatterjee/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, जब शहर में झमाझम बारिश हो और सड़कें पानी से लबालब.....और भूख लगे!
कोलकाता में एक फ़ूड डेलिवरी एजेंट पानी से भरी सड़क पर..
मुरियल गार्डनरः रईसज़ादी जिसने अनगिनत लोगों को मौत से बचाया
कनाडा: बहुमत से चूके पर सत्ता में बने रहेंगे जस्टिन ट्रूडो
इमेज स्रोत, REUTERS/Carlos Osorio
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो की लिबरल पार्टी ने सोमवार को हुए संसदीय चुनाव जीत लिया है लेकिन संसद में बहुमत हासिल करने से वो चूक गए हैं.
मध्यावधि चुनाव कराने का फ़ैसला जस्टिन ट्रूडो के लिए बहुत फ़ायदे का नहीं रहा.
इस बार के नतीजे भी दो साल पहले के परिणाम की तर्ज पर ही रहे.
जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. साल 2015 में वे पहली बार चुनाव जीते थे और उसके बाद से वे सत्ता में बने हुए हैं.
लिबरल पार्टी 157 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है या जीतने की स्थिति में है. साल 2019 में भी उनकी पार्टी को इतनी ही सीटें मिली थीं. कनाडा की संसद हाउस ऑफ़ कॉमन्स में बहुमत के लिए 170 सीटों की ज़रूरत पड़ती है.
कन्जरवेटिव्स 121 सीटों पर जीत चुके हैं या बढ़त बनाए हुए हैं. साल 2019 में भी उनकी यही स्थिति थी.
वामपंथी न्यू डेमोक्रेट्स 29 सीटों पर आगे हैं. उन्हें पिछली बार की तुलना में पांच सीटों का फायदा हुआ है.
ब्लॉक क्यूबेकोइस की सीटें घटकर 28 हो गई हैं और ग्रीन पार्टी को कनाडा के संसदीय चुनावों में दो सीटों पर संतोष करना पड़ा है.
एक स्थिर अल्पमत वाली सरकार के नेता के तौर पर ट्रूडो ने मध्यावधि चुनाव कराने का फ़ैसला लिया था. हालांकि उनकी सरकार के गिराये जाने का कोई ख़तरा नहीं था.
विपक्ष ने उन पर आरोप लगाया कि इस मध्यावधि चुनावों की कोई ज़रूरत नहीं थी और ट्रूडो ने निजी महत्वाकांक्षा के लिए ये फ़ैसला लिया था.
ट्विटर ने मुक़दमा निपटाने के लिए 809.5 मिलियन डॉलर का समझौता किया
इमेज स्रोत, Getty Images
ट्विटर ने सोमवार को बताया कि एक 'क्लास ऐक्शन सूट' को निपटाने के लिए वो 809.5 मिलियन डॉलर का भुगतान करने जा रहा है.
क़ानून में 'क्लास ऐक्शन सूट' का मतलब उस मुक़दमे से होता है जब कई एक ही मुद्दे पर दायर की गई कई याचिकाओं पर एकसाथ कार्यवाही होती है.
इस मामले में ट्विटर पर अपने यूजर बेस को लेकर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया था.
कंपनी ने कहा है कि प्रस्तावित समझौते पर जज के दस्तखत के बाद सभी दावों को सुलझा लिया जाएगा और ये बात भी मानी जाएगी कि ट्विटर ने कोई ग़लती नहीं की थी.
साल 2016 में दायर किए गए इस मुक़दमे में ट्विटर के निवेशक डोरिस शेनविक ने दावा किया था कि कंपनी ने जानबूझकर अपने यूजर बेस को लेकर गलतबयानी की थी और वे आंतरिक जानकारी सार्वजनिक करने में नाकाम रहे थे.
इसका नतीजा ये हुआ कि कंपनी के शेयरों के दाम चढ़ गए और जैसी ही यूजर बेस और इंगेजमेंट का असली डेटा सामने आया, शेयरों की कीमत गिर गई.
कंपनी का कहना है कि उसके पास जो नकदी उपलब्ध है, उससे वो सेटलमेंट की रकम का भुगतान साल 2021 की चौथी तिमाही में करेगी.
मुक़दमे के अनुसार, साल 2014 में ट्विटर ने ये दावा किया कि हर महीने उसका यूजर बेस बढ़कर 550 मिलियन से ज़्यादा होने की संभावना है और लंबे समय में ये बढ़कर एक अरब से भी ज़्यादा हो सकता है.
साल 2019 में ट्विटर ने अपने यूजर बेस और यूजर इंगेजमेंट की जानकारी हर महीने देनी बंद कर दी थी.
उस वक़्त जो आख़िरी जानकारी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई थी, वो 330 मिलियन की थी. अब ट्विटर अपने यूजर बेस का डेटा दैनिक आधार पर देता है.
साल 2017 में ट्विटर ने कहा था कि उसने गलती से अपने मासिक डेटा को बढ़ाकर पेश किया था क्योंकि इसमें थर्ड पार्टी ऐप का भी डेटा शामिल कर लिया गया था जो नहीं किया जाना चाहिए था.
ब्रेकिंग न्यूज़, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 26,115 नए मामले, कल के मुक़ाबले आई कमी
इमेज स्रोत, Reuters
भारत में एक दिन में पाए जाने वाले कोरोना संक्रमण के
मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जो आंकड़े पेश
किए उनमें बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 26,115 नए मामले पाए गए हैं
जो कि बीते दिनों के मुक़ाबले काफ़ी कम हैं.
एक दिन में इस बीमारी के कारण 252 लोगों की मौत भी हुई है.
वहीं, इस बीमारी से बीते 24 घंटों के दौरान 34,469 लोग ठीक भी हुए हैं.
भारत में बीते 24 घंटों के दौरान 96 लाख लोगों को कोरोना
वैक्सीन की ख़ुराक दी गई है. इसके साथ ही पूरे देश में अब तक 81 करोड़ कोरोना
वैक्सीन की ख़ुराक लोगों को दी जा चुकी हैं.
'ऑकस' पर ऑस्ट्रेलिया-ब्रिटेन से फ़्रांस नाराज़
ट्रंप की पूर्व अधिकारी ने कहा- अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान की जगह भारत की मदद ले अमेरिका
इमेज स्रोत, Reuters
डोनाल्ड
ट्रंप प्रशासन में पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान
में आतंक-निरोधी सहायता के लिए अमेरिका को भारत के साथ काम करना चाहिए और साथ ही
पाकिस्तान पर निर्भरता का पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए.
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय दौरा 23 सितंबर से शुरू हो रहा है जहां वो अमेरिकी
राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ट्रंप
प्रशासन की पूर्व अधिकारी लीज़ा कर्टिस ने कहा कि पाकिस्तान को अब दंड देने में
देरी हो गई है इसलिए अमेरिका को अपने 20 साल के अनुभव को देखते हुए आंतकवाद निरोधी
सहयोग में पाकिस्तान से कम उम्मीदें रखनी चाहिए.
इमेज स्रोत, EPA
सेंटर
फ़ॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्यॉरिटी थिंक टैंक में इंडो-पैसिफ़िक सिक्यॉरिटी प्रोग्राम
की निदेशक कर्टिस ने एक पत्रिका में लिखा है कि 2001 से लेकर अब तक कोई भी अमेरिकी
प्रशासन अपने क्षेत्र में तालिबान के ख़िलाफ़ अभियान चलाने को लेकर पाकिस्तान को
सहमत नहीं कर पाया है.
उन्होंने सलाह दी है कि बाइडन प्रशासन को सहयोग के मामले पर
दोबारा ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्रीय लोकतंत्रों के बारे में सोचना चाहिए
जिसमें ख़ासतौर पर उसे भारत पर सोचना चाहिए.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के भारत के साथ मतभेद होने के
कारण अमेरिका आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत का सहयोग लेने से परहेज़ करता रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़, कनाडा में मतदान हुआ समाप्त, ट्रूडो के आगे कंज़रवेटिव्स की कड़ी चुनौती
इमेज स्रोत, Reuters
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के दो साल पहले ही आम
चुनाव की घोषणा के बाद कनाडा में सोमवार को मतदान हुआ है.
ब्रिटिश कोलंबिया में मतदान की समाप्ति के बाद कनाडा में
व्यक्तिगत रूप से वोट डालने की प्रक्रिया पूरी हो गई है.
हालांकि, अभी भी परिणामों को आने में कई घंटों का समय लगेगा
लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि यह अधिक दूर नहीं है.
प्रधानमंत्री ट्रूडो ने दो साल पहले ही चुनाव की घोषणा कर
दी थी क्योंकि बीते चुनावों में उनकी लिबरल पार्टी संसद में हार गई थी.
कंज़रवेटिव पार्टी के नेता एरिन ओ’टूल उनके सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं और उनकी पार्टी
ट्रूडो को कड़ी टक्कर दे सकती है. चुनाव में कुल छह पार्टियां मैदान में हैं.
पीएम मोदी से बाइडन व्हाइट हाउस में अलग से क्यों करेंगे मुलाक़ात
इमेज स्रोत, PTI
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच रहे हैं.
इस दौरान
क्वाड देशों के नेताओं की बैठक के इतर वो पहली बार नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे.
इसके अलावा वो
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाक़ात करेंगे.
व्हाइट हाउस ने
सोमवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति 24 सितंबर को क्वाड देशों के नेताओं के साथ
बैठक से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक करेंगे.
इसके अलावा बाइडन
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से भी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.
क्यों करेंगे अलग से बातचीत
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत और जापान के
प्रधानमंत्रियों से अलग-अलग मुलाक़ात करने को लेकर यह भी समझा जा रहा है कि ऑकस को
लेकर अमेरिका दोनों क्वाड संगठन के देशों की चिंताओं को समाप्त करना चाह रहा है.
दरअसल क्वाड में
अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया भागीदार हैं और यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में
सुरक्षा के लिए एक चतुर्भुज रणनीति बनाने का समझौता है.
क्वाड देशों के
नेताओं की बैठक में कोविड-19 से निपटने के तरीक़ों, वैक्सीन सप्लाई, भारत-प्रशांत
क्षेत्र में मुक्त आवाजाही, अफ़ग़ानिस्तान मुद्दा, पर्यावरण संकट और उभरती तकनीक
साझा करने के विषय शामिल रहेंगे.
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक समेत कई बड़ी
कंपनियों के अधिकारियों से भी मिलने की उम्मीद है.
वहीं, 25 सितंबर
को वो संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका
शुक्रिया.
हम यहाँ आपको
दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.
यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
20 सितंबर, सोमवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.