You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कोविडः अमेरिका में लोगों को दिसंबर से 'वैक्सीन मिल सकती है'- आज की बड़ी ख़बरें

लगता है कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर अमेरिका एक बड़ी सफलता के क़रीब पहुंच गया है. कोरोना वायरस वैक्सीन के अमेरिकी कार्यक्रम के प्रमुख ने बताया है कि जैसे ही इस वैक्सीन को अनुमति मिलती है, लोगों को दिए जाने के लिए उसे 24 घंटे के अंदर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा दिया जाएगा.

लाइव कवरेज

  1. राजस्थान के चुरु में 80 गायों की मौत

    शनिवार को राजस्थान के चुरु ज़िले की एक गौशाला में कम से कम 80 गायों की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ गायों के मरने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

    क्षेत्र के सदर शहर तहसीलदार कुटेंद्र कंवर ने बताया कि गायों की मौत किसी बीमारी या फिर फूड प्वॉयज़निंग या किसी अन्य वजह से हुई है? ये पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.

    उन्होंने बताया, "गायों को जो खाना दिया गया था, उसके सैंपल को टेस्ट के लिए लैब भेजा गया है."

  2. ट्रंप की कोशिश पेंसिल्वेनिया में हुई नाकाम

    अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में भी चुनाव नतीजों को सर्टिफाई करने का रास्ता साफ़ हो गया है जहां बाइडन 80 हज़ार वोटों से ज़्यादा के अंतर से जीते हैं.

    पेंसिल्वेनिया की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन की सर्टिफिकेशन को तुरंत रोके जाने की अपील को ख़ारिज कर दिया.

    ट्रंप कैंपेन के चुनाव नतीजों को पलटने के मंसूबों को ये एक और झटका है.

    वहीं, मिशिगन में रिपब्लिकन अधिकारियों ने राज्य के इलेक्टोरल बोर्ड से दो हफ़्ते तक प्रक्रिया को स्थगित करने की अपील की थी.

    उनकी मांग थी कि वोटों का ऑडिट किया जाए.

    हालांकि मिशिगन की सरकार ने इसका विरोध किया कि क़ानून के मुताबिक़ ऑडिट और देरी करना सही नहीं है.

  3. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. शनिवार की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.