You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अमेरिका चुनाव: बाइडन जीत को लेकर आश्वस्त, ट्रंप खेमा कोर्ट जाने के मूड में

जो बाइडन ने कहा है कि वो सभी अमेरिकी नागरिकों के राष्ट्रपति होंगे न कि जिन्होंने वोट किया है केवल उनके. जो बाइडन ने ऐसा कहकर चुनाव के बाद टकराव की आशंका को कम करने की कोशिश की है.

लाइव कवरेज

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने भारत के कौन से मुद्दे होंगे अहम?

  2. अमेरिकी चुनाव 2020: अब तक हमें चुनाव के नतीजे क्यों पता नहीं हैं?

  3. अमेरिका चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप अब क्या करेंगे?

  4. अभी कोई जीत का दावा नहीं कर सकताः यूरोप संघ के मुख्य राजनयिक

    अमेरिकी चुनाव नतीजों पर यूरोप के नेताओं की तरफ़ से सुबह तक कोई ख़ास प्रतिक्रिया नहीं आई थी. वो नतीजों का इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन अब यूरोपीय संघ के मुख्य राजनयिक जोसेफ़ बोरेल ने इस पर अपने निजी विचार रखे हैं.

    उन्होंने कहा कि ऐसी कांटे की टक्कर वाली स्थिति में प्रत्येक वोट की गिनती ज़रूरी है. कोई भी अभी जीत का दावा नहीं कर सकता क्योंकि इसके समर्थन में फ़िलहाल कोई डेटा गवाही नहीं देते.

    यूरोपीय कमीशन के प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिकी प्रशासन से जो भी आधिकारिक बयान आएगा, हम उसे मानेंगे और हमें लगता है कि सब को ऐसा ही करना चाहिए."

    इनके अलावा यूरोपीय संघ के एक नेता राष्ट्रपति ट्रंप का दृढता से समर्थन कर रहे हैं. स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जनेज़ जनसा के एक ट्वीट पर ट्विटर ने चेतावनी का संदेश जोड़ दिया. इसमें पीएम ने लिखा था कि यह बिल्कुल स्पष्ट हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप दोबारा चुने गए हैं.

  5. अमेरिकी चुनाव: ट्रंप और बाइडन के क़िस्मत की चाबी अब इन राज्यों के पास है

  6. रूसी टीवी पर प्रसारित किया गया- अमेरिकी चुनाव 'पागलपन' है

    रूसी टीवी के लिए अहम सवाल यह नहीं है कि रूस या अमेरिका के लिए बेहतर प्रत्याशी कौन है. रूस की मीडिया का वहां के लोगों को संदेश यह है कि अमेरिका में अराजकता है- उनका लोकतंत्र विफल हो रहा है और सबसे महत्वपूर्ण यह कि वह दूसरों को यह सिखाने की स्थिति में नहीं हैं कि क्या सही और क्या ग़लत है.

    आज सुबह, सरकार के स्वामित्व वाले 'रोसिया 24' ने सड़क पर चिल्लाते और लड़ते लोगों पर बिना किसी टिप्पणी का वीडियो प्रसारित किया. उसमें यह कहा जा रहा था कि अमेरिकी चुनाव 'पागलपन' है.

    रूस में सर्वाधिक देखे जाने वाले एनटीवी ने भी 'अशांति की उम्मीद' की बात की. लेकिन सरकार समर्थित टीवी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं. डोनाल्ड ट्रंप की आमतौर पर आलोचना नहीं की जाती है.

    जो बाइडन के बेटे हंटर के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार और यौन हिंसा के आरोप निर्विवादित रूप से रिपोर्ट किए जाते हैं.

    डेमोक्रेट्स की प्रतिक्रिया? सरकारी टीवी 'चैनल वन' ने बोराट फ़िल्म के एक वीडियो का ज़िक्र किया. उसने ट्रंप के वकील रूडी गुलियानी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर डाले गये एक वीडियो का ज़िक्र किया.

    इस वीडियो में ट्रंप के वकील गुलियानी को हास्यास्पद स्थिति में दिखाया गया है. वीडियो में गुलियानी एक युवा महिला के साथ इंटरव्यू के दौरान सवालों के जवाब दे रहे हैं.

  7. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजेः ट्रंप, बाइडन में कौन आगे?

  8. मतदाताओं का नज़रियाः धोखेबाज़ी के आरोप से 'मुझे दुख हुआ'

    जो बाइडन की मतदाता आमना ने बीबीसी रेडियो लाइव 5 को बताया कि जब वो आज सुबह उठीं तो उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के धोखाधड़ी के दावे की जानकारी मिली. इससे उन्हें बहुत दुख हुआ.

    उन्होंने कहा, "मैंने विदेश से इसे (अपना वोट) भेजना तय किया है. लेकिन ट्रंप की बात ने मुझे बहुत दुखी किया है. मैं उम्मीद करती हूं कि एक देश के रूप में, चाहे कोई भी जीते, हम एकता और शांति लाने की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन इस बयान की वजह से मैं अपनी उम्मीदें खो रही हूं."

  9. कार्टून: घबराए म्हारो चैन... लेट्स डिस्कस अंकल सैम

  10. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020: ट्रंप और बाइडन के बीच कांटे की टक्कर वाले राज्य

  11. US Election Results 2020 LIVE: अमेरिकी चुनाव नतीजों पर बीबीसी की ख़ास पेशकश

  12. अमेरिकी चुनाव के नतीजों को चुनौती मिलने पर प्रक्रिया का हिस्सा कौन-कौन बनेंगे?

  13. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इलेक्टोरल कॉलेज का जादुई आंकड़ा काफ़ी अहम

    अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए इलेक्टोरल कॉलेज का जादुई आंकड़ा हासिल करना बेहद अहम है.

    कुल इलेक्टर्स की संख्या 538 है.

    इनमें से जो 270 वोट जीतेगा वो ही राष्ट्रपति बनेगा.

    कैलिफ़ोर्निया में सबसे ज़्यादा 55 इलेक्टर्स हैं. जबकि व्योमिंग, अलास्का और नॉर्थ डेकोटा जैसे कुछ राज्यों में इन इलेक्टर्स की संख्या न्यूनतम तीन है.

  14. ट्रंप और बाइडन को जीत के लिए अब क्या चाहिए?

  15. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020: विस्कॉन्सिन में बाइडन ने ट्रंप पर बनाई बढ़त

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे राज्य विस्कॉन्सिन में जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप पर 0.3 फ़ीसद की बढ़त बना ली है. यहां पिछले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई थी.

    अब तक यहां लगभग 89 फ़ीसद वोटों की गिनती हो चुकी है और डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में 1,566,844 वोट जबकि जो बाइडन के पक्ष में 1,578,433 वोट पड़े हैं.

    मत प्रतिशत के मामले में यह डोनाल्ड ट्रंप के लिए 49.0 फ़ीसद जबकि बाइडन के लिए 49.3 फ़ीसद है.

  16. इस बार क़ानूनी विवाद की जड़ में डाक वाले वोट होंगेः बैरी रिचर्ड

    बीबीसी वर्ल्ड सर्विस से बात करते हुए जाने-माने अमेरिकी वकील बैरी रिचर्ड ने कहा है कि इस बार क़ानूनी विवाद की जड़ में डाक वाले वोट होंगे.

    बैरी रिचर्ड 2000 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के क़ानूनी विवाद में जॉर्ज बुश के वकील रहे हैं.

    उन्होंने कहा,”यह मामला कई तरह से अलग है. तब फ़्लोरिडा में बैलेट के डिज़ाइन में गड़बड़ी थी और क़ानूनी ग़लतियाँ भी हुई थीं जो मुक़दमे का आधार थीं. इस बार मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट आसानी से इस मामले को स्वीकार करेगा, जब तक कि ऐसा करना एकदम ज़रूरी नहीं हों”.

  17. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का क्या है ताज़ा हाल, देखें नतीजों का नक़्शा

  18. ‘चुनाव जीतने का दावा नहीं कर सकते ट्रंप’

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वो चुनाव जीते थे और राष्ट्र के साथ धोखेबाज़ी हुई है इसलिए वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

    बीबीसी के अमेरिका के ब्यूरो चीफ़ पॉल डनहर ने कहा है, “राष्ट्रपति ट्रंप विश्वसनीय रूप से अभी तक चुनाव जीतने का दावा नहीं कर सकते. अभी तक किसी भी धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं है. लाखों वैधानिक वोटों की अभी तक गिनती नहीं हुई है.”

  19. चुनाव परिणामों के बीच सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    अमेरिका में रात काफ़ी गहरी हो चली है और राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है लेकिन इस बीच राजधानी वॉशिंगटन डीसी की सड़कों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं.

    कैपिटल से मार्च करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफ़िक रोका और पटाख़े छोड़े. कुछ लोगों ने नारे लगाए, “अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो उन्हें भी शांति नहीं मिलेगी.”

    ऐसे अधिकतर प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं लेकिन कई रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के बाहर झड़प और टकराव की ख़बरें हैं. एनबीसी वॉशिंगटन के अनुसार, झड़पों के बाद तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्टर क्रिस्टीना रफ़िनी ने ट्वीट किया है कि ऐसा लगता है कि ‘किसी तरह के धुएँ बम’का इस्तेमाल किया गया है.

    वहीं, कैलिफ़ॉर्निया, नॉर्थ कैरोलाइना, पोर्टलैंड, ऑरेगन और न्यूयॉर्क सिटी में भी विरोध प्रदर्शनों की ख़बरें हैं.

    चुनावों को देखते हुए अमेरिका के कई शहरों में दुकानों के दरवाज़ों और खिड़कियों को ढंक दिया गया है क्योंकि परिणाम के बाद अशांति की आशंका है.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप ने लगाया, चुनाव में धोखेबाज़ी का आरोप

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के आ रहे परिणामों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से एक संबोधन में कहा है कि ‘हम चुनाव जीते हैं.’

    ट्रंप ने अपने परिवार और करोड़ों समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “हम बड़े जश्न के लिए तैयार थे. हम सब कुछ जीत रहे थे.”

    ट्रंप ने कहा है कि ये एक धोखा है बहुत बड़ा धोखा, लोगों से उनका मताधिकार छीना जा रहे और वो ऐसा नहीं होने देंगे.

    उन्होंने कहा, “हम एक बड़े जश्न की तैयारी कर रहे थे और अचानक कुछ ऐसी बातें सुनने को मिल रही हैं जिससे लग रहा है कि कुछ बहुत दुखी लोगों का एक समूह है जो लोगों के मताधिकार के साथ खिलवाड़ कर रहा है. टेक्सस, फ़्लोरिडा, ओहायो में हम चुनाव जीत गए हैं, उन्हें पता है कि वे जीत नहीं सकते इसलिए वे मामले को कोर्ट में ले जाना चाहते हैं ये मैं पहले से जानता था और कह भी चुका हूँ.”

    “नॉर्थ कैरोलाइना में हम जीत चुके हैं. ये एक फ्रॉड है, शर्मनाक है, हमारे देश के साथ ये धोखा है. हम चुनाव जीत गए हैं. हमारा लक्ष्य इसे लागू कराना है. हम अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में जाएँगे. वोटिंग ख़त्म होने के बाद वोट डालने नहीं दिया जा सकता.”