ब्राज़ील में संक्रमित रोगियों की संख्या लगभग 350,000 हुई
ब्राज़ील में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 965 लोगों की मौत हुई जिसके बाद वहाँ मृतकों की संख्या बढ़कर 22,013 हो गई है.
शनिवार को 16,508 नए मामले सामने आए जिसके बाद वहाँ संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 347,398 हो गई है.
इसके साथ ही ब्राज़ील संक्रमण के मामले में रूस से आगे निकल गया.
अब दुनिया में अमरीका के बाद ब्राज़ील दूसरे नंबर पर है.
पर ये आँकड़े सरकारी हैं और वास्तविक संख्या कहीं ज़्यादा हो सकती है क्योंकि ब्राज़ील में जाँच की गति बहुत धीमी है.
ब्राज़ील की स्थिति को लेकर वहाँ के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की काफ़ी आलोचना हो रही है जिन्होंने महामारी को गंभीरता से नहीं लिया और लॉकडाउन का विरोध करते रहे.
उनसे मतभेदों की वजह से संकट शुरू होने के बाद देश के दो स्वास्थ्य मंत्री पद छोड़ चुके हैं.