कोरोना वायरस LIVE: दुनिया भर में 73,000 से ज़्यादा मौतें, इटली में 16,500 मौतें, भारत में कुल मामले 4281

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 13 लाख के पार चली गई है. वहीं, भारत में भी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना लॉकडाउन: बीवी को बैठाकर 750 कि.मी. साइकिल चलाने वाला मज़दूर

  2. वर्तमान स्थिति भी किसी युद्ध से कम नहीं: बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर कहा, “हमारी माताओं और बहनों ने युद्धों के समय अपने गहने तक दे दिए. वर्तमान स्थिति भी किसी युद्ध से कम नहीं है. यह मानवता को बचाने का युद्ध है.”

    उन्होंने कहा कि वो हर बीजेपी कार्यकर्ता से अपील करते हैं कि वो पीएम-केयर्स फ़ंड में योगदान दें और अन्य 40 लोगों को भी ऐसा करने को कहें.

  3. मुश्किल वक़्त के समय स्थापना दिवस आया है: पीएम मोदी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस ऐसे मौक़े पर आया है जब देश ही नहीं बल्कि दुनिया बड़े मुश्किल वक़्त से गुज़र रही है.

    उन्होंने कहा कि मानवता संकट का सामना कर रही है और देश की सेवा के लिए हमारा समर्पण ही इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हमारा मार्ग बनाता है.

  4. आंध्र प्रदेश में 266 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई ने आंध्र प्रदेश के नोडल अफ़सर के हवाले से बताया है कि राज्य में 14 नए कोविड-19 पॉज़िटिव मरीज़ों का पता चला है.

    इनमें से 5 विशाखापट्टनम, तीन-तीन अनंतपुरम और कुर्नूल, दो गुंटूर और 1 पश्चिमी गोदावरी ज़िले से हैं.

  5. भोपाल में एक ही दिन में 18 से 41 हुए कोरोना के मरीज़

    मध्य प्रदेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शुरैह नियाज़ी

    भोपाल से बीबीसी हिंदी के लिये,

    मध्य प्रदेश में कोरोना विकराल रूप लेता जा रहा है. राजधानी भोपाल में रविवार को एक ही दिन में आंकड़ा 18 से 41 पहुंच गया.

    इसके बाद सरकार ने कड़ा रुख़ अपनाते हुये घोषणा कर दी है कि सोमवार से दूध और दवाई की दुकान के अलावा कुछ भी नही खुलेगा. इसके बाद शहर की विभिन्न किराना दुकानों में भीड़ लग गई.

    प्रशासन का दावा है कि किराना और सब्ज़ी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी. भोपाल में अब पीड़ितों की संख्या 41 हो गई है. वहीं, भोपाल में कोरोना से पहली मौत भी हुई है.

    शहर में 23 इलाक़ों को कंटेनमेंट किया गया है और इन इलाक़ों में कोई भी बाहर का व्यक्ति घूमता मिलता है तो उसे फ़ौरन गिरफ्तार किया जाएगा. भोपाल में पाए गए कोरोना पॉज़िटिव में 11 स्वास्थ्य विभाग के हैं.

    वहीं, मध्य प्रदेश में पीड़ितों की संख्या 225 पहुंच गई है और 14 की मौत हो चुकी है. भोपाल में एक ही दिन में एक साथ इतने मरीज़ मिलने से प्रशासन चिंतित हो गया है.

    सरकार ने कोरोना पॉज़िटिव पाये गये मरीज़ों के घर के एक-एक किलोमीटर क्षेत्र को निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया है.

    सोमवार से कोरोना पॉज़िटिव पाये गये मरीज़ो के घरके आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग की जायेंगी. प्रशासन ने अनिवार्य कर दिया है कि सर्दी, खांसी, बुखार होने पर उन्हें सूचना देना जरुरी होगा.

  6. कोरोना पर गर्मी के असर पर नई रिसर्च क्या कहती है?

  7. गुजरात में संक्रमण के मामले 144 हुए

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई ने गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के हवाले से बताया है कि राज्य में 16 नए कोविड-19 पॉज़िटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है.

    इन मरीज़ों में 11 अहमदाबाद, दो वडोदरा और एक-एक पाटन, मेहसाणा और सूरत से हैं जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 144 हो गया है. इनमें से 21 अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं जबकि 11 की मौत हो चुकी है.

  8. दक्षिण कोरिया और चीन में संक्रमण के मामलों में कमी आई

    लोग

    इमेज स्रोत, EPA

    फ़रवरी के बाद पहली बार चीन के बाद दक्षिण कोरिया में 50 से कम नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

    अधिकारियों का कहना है कि 47 नए मरीज़ों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जबकि तीन की मौत हो चुकी है.

    कुल मिलाकर दक्षिण कोरिया में 10,237 संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई थी जिनमें से 6,400 मरीज़ पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. वहीं, 183 की मौत हो चुकी है.

    सरकार ने दो सप्ताह के लिए सोशल डिस्टेंसिंग नियम को बढ़ा दिया है लेकिन इस देश में यूरोप और अमरीका की तरह कड़े प्रतिबंध लागू नहीं किए गए हैं क्योंकि इस देश में टेस्टिंग बड़े स्तर पर हुई हैं.

    चीन में 39 नए संक्रमणों का पता चला है जबकि बीते दिन 30 नए मामलों का पता चला था.

  9. राजस्थान में संक्रमण के मामले 274 हुए

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई ने राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया है कि राज्य में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 274 हो गई है.

    राजस्थान में कोरोना वायरस टेस्ट में 8 लोग पॉज़िटिव पाए गए हैं. इनमें पांच शख़्स झुनझुनू, दो डूंगरपुर और एक कोटा से है.

    झुनझुनू के पांच लोगों और डूंगरपुर के एक व्यक्ति ने दिल्ली में हुए तबलीग़ी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था.

  10. इंडोनेशिया में मास्क पहनना अनिवार्य

    मास्क पहनता व्यक्ति

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडोनेशिया ने अपने यहां घर से बाहर निकलने पर हर किसी व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

    स्वास्थ्य प्राधिकरणों ने लोगों से अपील की है कि वो कपड़ों से बने हुए मास्क पहनें ताकि मेडिकल-ग्रेड के मास्क फ़्रंटलाइन पर काम कर रहे लोगों के लिए रखे जा सकें.

    इंडोनेशिया में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,300 है लेकिन द्वीपों के इस देश में स्थितियां जटिल हैं जिस कारण टेस्टिंग की कमी है.

    एशिया में चीन के बाद इंडोनेशिया में सबसे अधिक 200 मौतें हुई हैं. यह आधिकारिक आंकड़ा है जबकि असली आंकड़े अभी भी मालूम नहीं हैं.

  11. जम्मू-कश्मीर में मरीज़ों की संख्या बढ़कर 106 हुई

    श्रीनगर

    इमेज स्रोत, Majid Jahangir

    माजिद जहांगीर

    श्रीनगर से बीबीसी हिंदी के लिए

    केंद्र सरकार शासित जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 मरीज़ों का आंकड़ा बढ़कर 106 हो चुका है. बीते पांच दिनों में 54 मरीज़ों की संख्या बढ़ी है.

    अधिकारियों के मुताबिक़, बीते महीने के आख़िर में यह संख्या 52 थी जो 5 अप्रैल को बढ़कर 106 हो गई है.

    सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी है.

    कश्मीर घाटी में पहला कोरोना का मामला 18 मार्च को आया था जब ख़ानयार श्रीनगर की एक 67 वर्षीय महिला टेस्ट में पॉज़िटिव पाई गई थीं. वो सऊदी अरब से उमरा की धार्मिक यात्रा से लौटी थीं.

    सरकारी अधिकारियों के मुताबिक़, कोविड-19 मरीज़ों में 82 कश्मीर से हैं तो वहीं 18 जम्मू से हैं. जिन चार मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, उनमें तीन जम्मू और एक कश्मीर से है. वहीं दो की मौत हुई है.

    रविवार को 14 नए मामले सामने आए थे जिनमें से पांच बारामुला, दो बडगाम और शोपियां, वहीं एक-एक गांदरबाल, बांदीपुरा और श्रीनगर ज़िले से हैं.

    अभी तक दूसरे देशों से आए यात्रियों और उनके संपर्क में आए 33,503 लोगों को सर्विलांस में रखा गया है जिनमें से 10,981 लोग होम क्वारंटाइन या सरकारी सेंटरों में हैं.

    सरकार ने रविवार को अपने मीडिया बुलेटिन में बताया कि 5,566 लोगों ने 28 दिनों का अपना सर्विलांस पीरियड पूरा कर लिया है.

    रिलीज़

    इमेज स्रोत, Mohit Kandhari

    वहीं, जम्मू के हमारे सहयोगी मोहित कांधारी ने जानकारी दी है कि जम्मू क्षेत्र के तीन ज़िलों के इलाक़ों को रेड ज़ोन घोषित किया गया है ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

    ये तीन ज़िले उधमपुर, राजौरी और जम्मू हैं.

  12. यूपी में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, अब तक 276 लोग कोरोना पॉज़िटिव

    सामुदायिक केंद्र

    इमेज स्रोत, Sameeratmaj Mishra

    समीरात्मज मिश्र

    लखनऊ से बीबीसी हिंदी के लिए

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से वाराणसी में एक बुज़ुर्ग की मौत के साथ ही इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है.

    इससे पहले, बस्ती और मेरठ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.

    रविवार को 30 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना पॉज़िटिव मामलों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है. जिनमें से आधे लोग तबलीग़ी जमात के बताए जा रहे हैं.

    संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार कोरोना से राज्य में 31 ज़िले प्रभावित हो चुके हैं.

    इस बीच, प्रयागराज ज़िले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है.

    दिल्ली में तबलीग़ी जमात में शामिल होकर शहर में आए एक इंडोनेशियाई नागरिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. इंडोनेशियाई नागरिक को शहर से दूर कोटवा-बनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए कोरोना लेवल-1 के हॉस्पिटल में देर रात शिफ़्ट कर दिया गया.

    प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस वाजपेयी के मुताबिक, “इंडोनेशियाई नागरिक को करेली स्थित एक गेस्ट हाउस में रखा गया था. बुधवार को कई संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी. एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उसे देर रात कोरोना लेवल-1 के अस्पताल में शिफ़्ट कराया गया. अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है.”

    राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में कोरोना संक्रमण बढ़ाने के लिए काफ़ी हद तक तबलीग़ी जमात ज़िम्मेदार है.

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Sameeratmaj Mishra

    रविवार को धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि यदि तबलीग़ी जमात के कारण बढ़े संक्रमण के मामले नहीं आए होते तो अब तक यूपी में कोरोना को रोकने में हम सफल हो गए होते.

    धर्मगुरु

    इमेज स्रोत, Sameeratmaj Mishra

    राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के मुताबिक, “राज्य में अब तक 1499 लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने तबलीग़ी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इनमें से 1205 को क्वारंटाइन किया गया है. 305 विदेशियों की भी पहचान की गई है, जिनमें से 249 लोगों के पासपोर्ट ज़ब्त कर लिए गए हैं. तबलीग़ी जमात से संबद्ध 138 लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया है.”

  13. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 मामले

    नीरज प्रियदर्शी

    पटना से बीबीसी हिंदी के लिए

    बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से ज़ारी आकंड़ों के मुताबिक़ पांच अप्रैल रविवार तक बिहार में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है.

    विभाग के अनुसार बिहार के तीन केंद्रों, पटना के आरएमआरआई, आईजीआईएमएस और दरभंगा के डीएमसीएच में सैंपल जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब तक कुल 3037 सैंपल जांचे गए हैं. 706 सैंपल जांच की प्रक्रिया में हैं जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाक़ी है.

    बिहार में कोरोना की धीमी जांच प्रकिया और देश के दूसरे बड़े राज्यों की तुलना में कम सैंपल जांच को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं.

    आकंड़ों के अनुसार अभी भी क़रीब पांच हज़ार मरीज़ ऐसे हैं जिन्हें संदिग्ध के तौर पर निगरानी में रखा गया है लेकिन उनकी जांच नहीं हो सकी है. बाहर से आए ऐसे साढ़े चार लाख से अधिक लोग हैं जिनकी जांच होनी बाक़ी है.

    डाक्टरों ने पीपीई किट, N-95 मास्क, ग्लव्स और दूसरे अन्य सुरक्षा उपकरणों के अभाव और उनकी मांग को लेकर विभाग और सरकार से कई बार शिकायतें भी की हैं.

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का कहना है, "एक-दो दिनों में पीएमसीएच में भी कोरोना के सैंपल टेस्ट को शुरू कर दिया जाएगा. इसके अलावा एम्स (पटना), गया और भागलपुर के केंद्रों पर भी जांच के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा, "राज्य के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं जांच केंद्रों में आरएनए एक्सट्रैक्शन किट, बीटीएम, पीपीई, एन-95 मास्क, थ्री लेयर मास्क, साबुन, सेनिटाइज़र जैसे ज़रूरी सामानों की आपूर्ति लगातार की जा रही है."

  14. भारत में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 100 के पार

    व्यक्ति

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस पर नया आंकड़ा जारी किया है, जिसमें संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 4067 हो गई.

    इसके साथ ही भारत में मरने वालों का आंकड़ा 109 हो चुका है. इस पूरी संख्या में अभी एक्टिव मरीज़ 3666 हैं जबकि 291 लोग ठीक हो चुके हैं.

  15. बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की अपील

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस के मौक़े पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी शुभकामनाएं दी हैं.

    साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे पार्टी अध्यक्ष जे.पी नड्डा के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ज़रूरतमंदों की मदद करें.

  16. झारखंड: आइसोलेशन वार्ड में चौथी मौत, कोरोना जाँच रिपोर्ट का इंतज़ार

    लॉकडाउन में सूनी पड़ी राँची की सड़कें.

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash

    इमेज कैप्शन, लॉकडाउन में सूनी पड़ी राँची की सड़कें.
    रांची में बेवजह बाहर निकलने वालों का चालान भी काटा गया.

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash

    इमेज कैप्शन, रांची में बेवजह बाहर निकलने वालों का चालान भी काटा गया.

    रवि प्रकाश,

    राँची से, बीबीसी हिन्दी के लिए.

    हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीज़ की मौत के बाद झारखंड में इस तरह से मरने वालों की संख्या चार हो गई है. इससे पहले देवघर, राँची और जमशेदपुर में भी ऐसी मौतें हो चुकी हैं.

    हालाँकि, इसकी जाँच रिपोर्ट आनी बाक़ी है. संभवत: आज यह रिपोर्ट आएगी. इसके बाद पता चल सकेगा कि वो कोरोना पाज़िटिव थे या नहीं.

    आइसोलेशन वार्ड में उनकी पत्नी और बच्चे अभी भर्ती हैं. ये लोग हाल ही में दिल्ली से लौटे थे. इससे पहले आइसोलेशन वार्ड में हुई मौतों के बाद संबंधित लोगों की कोरोना जाँच निगेटिव रही थी.

    इधर, बोकारो की एक महिला की रिपोर्ट पाज़िटिव आने के बाद झारखंड में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या तीन हो गई है.

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बीबीसी को यह जानकारी दी.

    उन्होंने बताया कि सभी तीनों संक्रमित मरीज़ ए-सिंपटोमैटिक हैं. मतलब, वे कोविड-19 से संक्रमित तो हैं, लेकिन उनमें इस संबंधित बीमारियों के कोई लक्षण नहीं मिले हैं.

    झारखंड सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक़, कल शाम 6 बजे तक यहाँ कुल 911 लोगों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 727 की रिपोर्ट निगेटिव है. 181 लोगों की रिपोर्ट आनी बाक़ी है.

  17. पश्चिम बंगाल में निजी अस्पतालों में भी होगी कोरोना की जांच

    हावड़ा ब्रिज

    इमेज स्रोत, PM Tiwari

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल में सोमवार से दो निजी अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण की जांच शुरू हो जाएगी.

    पहले निजी अस्पतालों में कोरोना के लक्षण के साथ भर्ती होने वाले मरीज़ों के नमूने सरकारी जांच केंद्रों में भेजे जाते थे. लेकिन अब अपोलो ग्लेनेगल्स अस्पताल के अलावा टाटा मेडिकल सेंटर में भी इनकी जांच की जाएगी.

    टाटा मेडिकल सेंटर में सिर्फ़ कैंसर के मरीज़ों की ही कोरोना की जांच की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में बनी प्रयोगशालाओं में रोज़ाना 30 से 40 नमूनों की जांच होगी और उसी दिन शाम तक नतीजे मिल जाएंगे.

    इस बीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एन.एफ.रेलवे) के कटिहार डिवीज़न ने जलपाईगुड़ी में रेलवे के 20 कोचों को क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया है.

    दूसरी ओर, कोरोना से होने वाली मौतों पर विवाद बढ़ने के साथ राज्य सरकार ने ऐसे मरीज़ों की पुष्टि के लिए एक पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. यह समिति हाल में मरे सात मरीज़ों की चिकित्सा के इतिहास की विस्तृत जांच करेंगी. ध्यान रहे कि राज्य में कोरोना से मृत लोगों की तादाद पर विवाद चल रहा है.

    पहले यह तादाद सात थी. लेकिन बाद में सरकार ने इसे घटाकर तीन कर दिया था. तब मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा था, बाकी चार मरीज़ों की मौत दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है.

    स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कोरोना से मरने वालों की तादाद पर उपजे विवाद को दूर करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सलाहकार डॉ. बी.आर. सत्पथी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है. समिति इस बात का पता लगाएगी कि अब तक मृत सात लोगों की मौत कोरोना के चलते ही हुई है या किसी और बीमारी से.”

    विवाद बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने अब दैनिक बुलेटिन जारी करना भी बंद कर दिया है.

    शनिवार शाम के बाद कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है. दो दिनों के अंतराल पर जारी उस बुलेटिन में कहा गया था कि राज्य में अब तक कोरोना के 64 मामले सामने आए हैं. इनमें से 12 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हो गई है. बाकी 49 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

    इस बीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एन.एफ.रेलवे) के कटिहार डिवीज़न ने जलपाईगुड़ी में रेलवे के 20 कोचों को क्वारंटाइन केंद्र में बदल दिया है. सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया, “हर कोच में नौ कूप हैं. उनमें एक-एक मरीज़ को रखा जा सकता है.”

  18. पाकिस्तान में 3157 संक्रमित, 47 की मौत

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज़ों की संख्या पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही है. पाकिस्तान में इस समय 3157 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 47 लोगों की मौत हो चुकी है.

    कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित पाकिस्तान का पंजाब प्रांत है जहां 1380 लोग इससे संक्रमित हैं. पाकिस्तान में 211 लोग कोरोना वायरस टेस्ट में निगेटिव भी पाए गए हैं यानी ठीक हुए हैं.

    पाकिस्तान में 12 मौतें पंजाब, 15 मौतें सिंध, 16 ख़ैबर पख़्तूनख़्वां, तीन गिलगित बाल्टिस्तान जबकि एक बलूचिस्तान में हुई है.

  19. जापान में लागू हो सकता है आपातकाल

    जापान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस की वजह से आने वाले दिनों में जापान के कुछ हिस्सों में आपातकाल लागू किया जा सकता है.

    जापानी मीडिया के मुताबिक, वायरस को फैलने से रोकने की तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे सोमवार को इसकी घोषणा कर सकते हैं.

    हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आपातकाल घोषणा वाले दिन से ही लागू नहीं होगा. साथ ही यह पूरे देश के लिए भी नहीं होगा. आपातकाल की घोषणा टोक्यो और ओसाका जैसे बड़े शहरों के लिए ही की जाएगी.

    इस फ़ैसले के बाद सरकार सख़्ती से लोगों से घरों में रहने और कारोबार बंद रखने के आदेश लागू कर पाएगी. हालांकि इससे प्रधानमंत्री आबे को पूरे देश में सख़्त लॉकडाउन लागू की छूट नहीं मिलेगी, जैसा कि चीन और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में देखा जा रहा है, जहां नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है.

    जापान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3600 से अधिक सामने आ चुके हैं और 85 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण टोक्यो में सबसे अधिक देखा जा रहा है जहां अब तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है.

  20. प्रयागराज में इंडोनेशिया का नागरिक कोरोना पॉज़िटिव

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के ज़िला प्रशासन का कहना है कि उसके यहां इंडोनेशिया का एक नागरिक कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाया गया है.

    ज़िला प्रशासन के मुताबिक़, इस शख़्स ने दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज़ के तबलीग़ी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था और वो अभी ज़िले के अस्पताल में क्वारंटाइन में है.