भोपाल से, बीबीसी हिंदी के लिए
मध्य प्रदेश के 2011 बैच के एक आईएएस अफ़सर कोरोना वायरस
टेस्ट में पॉज़िटिव पाये गये हैं.
उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उनके दफ़्तर में काम करने
वाले लोगों में डर देखा जा रहा है.
इन आईएएस आधिकारी को कुछ दिन पहले बुख़ार आया था उसके बाद से
उनमें कोरोना का लक्ष्ण देखा जा रहे थे. प्रशासन को अब उन सभी की जांच करनी पड़ेगी
जो इनके संपर्क में आये हैं.
आईएएस अधिकारी का एक टेस्ट और किया गया है जिसकी रिपोर्ट का
इंतज़ार किया जा रहा है.
वहीं, भोपाल में दिल्ली तबलीग़ी जमात के मरकज़ में भाग लेने
वाले 4 लोग भी पॉज़िटिव पाये गये हैं. इनमें से तीन विदेशी हैं. ये तीनों म्यांमार के
हैं और एक अन्य व्यक्ति ओडिशा का है. प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आकड़ा अब 120 पहुंच गया है.
इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वाले लोगों पर
एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन लोगों को
इंसानियत का दुश्मन बताया था.
भोपाल शहर के शहर क़ाज़ी सैयद मुश्ताक़ अली नदवी ने लोगों से
कहा है कि वो घर पर ही रहें और किसी आपात स्थिती में ही घर से बाहर निकले.
उन्होंने लोगों से कहा है कि जुमे की नमाज़ भी घर पर ही पढ़ी
जाए. वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि लॉकडाउन की वजह से जितनी भी जमातें शहर की मस्जिदों
में ठहरी हैं, उसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है.
इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वालों पर सरकार
एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी. शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को यह बता कही.
उन्होंने कहा कि इस तरह का काम करने वाले इंसान नहीं,
इंसानियत के दुश्मन
हैं.