कोरोना वायरस: दुनियाभर में 45,000 से ज़्यादा मौतें, 9.05 लाख लोग संक्रमित - LIVE
विश्वभर में कोरोना संक्रमण के मामले 905,000 से अधिक हुए. अब तक 45,000 से ज़्यादा लोगों की मौत.
लाइव कवरेज
पाकिस्तान में 2031 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या
2031 के पार जा चुकी है.
अब पाकिस्तान में कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमण के
मामले पंजाब में हैं जबकि इससे पहले सबसे अधिक मामले सिंध में थे.
पंजाब में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 708 है जबकि सिंध में
यह संख्या 676 है.
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण अब तक 26 लोगों की मौत
हो चुकी है जिनमें सबसे अधिक 9 मौतें पंजाब में हुई हैं.
कनाडा में मौत का आंकड़ा 101 के पार
इमेज स्रोत, AFP
कनाडा में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 101 के पार
चला गया है और देश में संक्रमित लोगों की संख्या 8,500 है.
देश के सभी 10 प्रांतों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है
और लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है.
मंगलवार को क़्यूबेक प्रांत ने चेताया कि उसके यहां
स्वास्थ्य सामानों की कमी चल रही है और इसके लिए प्रशासन को पैसे ख़र्च करने
चाहिए.
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को कहा था कि वो
सेल्फ़-आइसोलेशन में रहेंगे क्योंकि उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई
थीं जो अब ठीक हो चुकी हैं.
कोरोना वायरस से म्यांमार में पहली मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
म्यांमार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पहली मौत
हुई है.
मंगलवार को 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई जो कैंसर से भी
पीड़ित था.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वो व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया में
इलाज करा रहा था और घर आने से पहले उन्होंने सिंगापुर में इलाज कराया था.
म्यांमार में मौत का मामला तब सामने आया है जब यह राष्ट्र
कहता रहा है कि उसके यहां कोरोना का कोई मामला नहीं है.
इस समय म्यांमार में कोरोना के 14 मामले हैं.
अमरीका में एक दिन में सबसे अधिक मौतें
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस के कारण अमरीका में बीते 24 घंटों में 865
लोगों की मौत हुई है जो एक दिन में मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, अमरीका में इस वायरस
के कारण 3,870 लोगों की मौत हुई है जो चीन से भी अधिक है.
वहीं, अमरीका में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 1,88,000
हो गई है जो दुनिया में किसी भी देश में सबसे अधिक संख्या है.
कोरोना वायरस दूसरे विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी चुनौती: संयुक्त राष्ट्र महासचिव
इमेज स्रोत, EPA
पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही है. कोरोना वायरस
से दुनिया में आठ लाख 57 हज़ार से अधिक
लोग संक्रमित हैं. जबकि मरने वालों
का आंकड़ा 42 हज़ार के पार
पहुंच चुका है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंटोनियो गुटरेश ने कोरोना वायरस संक्रमण को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे
बड़ी चुनौती कहा है.
उन्होंने कहा यह संक्रमण
दुनिया में मंदी ला सकता है. ऐसी मंदी जो हाल के सालों में कभी नहीं देखी गई.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने
कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित समाजिक और आर्थिक प्रभाव के संदर्भ में जारी की
गई एक रिपोर्ट के दौरान यह बात कही.
संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमरीका में हैं. यहां एक लाख 88 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित हैं. जबकि तीन हज़ार आठ सौ से अधिक लोगों के मौत
की पुष्टि हुई है.
इटली में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है. यहां अब तक 12 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
अमरीका और इटली में मरने वालों की संख्या चीन से भी अधिक
है. जहां वुहान शहर से इस वायरस की शुरुआत हुई थी.
अमरीका में हर चार नागरिक में से तीन लॉकडाउन में हैं.
अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कई सख़्त प्रतिबंध लागू किये गए
हैं.
वहीं, अमरीका और इटली के बाद स्पेन भी इस वायरस के संक्रमण
की मार झेल रहा है. यहां बीते 24 घंटे में 849 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.
स्पेन में अभी तक आठ हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि ब्रिटेन में अभी
तक 1789 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.
न्यूयॉर्क सिटी में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में रिपोर्ट जारी करने के दौरान गुटरेश ने कहा कि कोरोना वायरस समाज की नींव पर हमला कर रहा है. जिससे लोगों का जीवन और आजीविका जुड़ी हुई है.
भारत में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1397 हुई
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना
वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 1397 हो चुकी है. इसमें से 123 लोग ठीक हो
चुके हैं जबकी 35 लोगों की मौत हुई है.
कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में कल क्या कुछ घटा..
इमेज स्रोत, Getty Images
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की
संख्या 8.50 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है जबकि इसके कारण 42 हज़ार से अधिक लोगों की
मौत हुई है.
जॉन हॉप्किन्स युनिवर्सिटी के अनुसार संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमरीका में हैं. यहां 188,000 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हैं,जबकि तीन हज़ार आठ सौ से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.
इटली में मरनेवालों की संख्या सबसे अधिक है. यहां अब तक 12 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.