स्पेन में बढ़ रहा है कोरोना का ख़ौफ़
कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है.
चीन के बाद इटली और ईरान सबसे अधिक प्रभावित देशों में से हैं.
लेकिन यह वायरस दुनिया के 159 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले चुका है और स्पेन भी इससे जुदा नहीं है.
स्पेन में लोगों का कहना है कि जो सावधानियां अभी अपनायी जा रही हैं वो बहुत पहले से अपनायी जानी चाहिए थी.