ईरानी हमले में किसी अमरीकी को कोई नुक़सान नहीं: ट्रंप

इराक़ में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अमरीकी या इराक़ी को कोई नुक़सान नहीं हुआ.

लाइव कवरेज

  1. आगे हमला हुआ तो और सख़्ती से देंगे जवाबः ईरान सरकार

    ईरान सरकार के प्रवक्ता अली राबेई ने इस अभियान के लिए रिवॉल्यूशनरी गार्ड का आभार प्रकट किया है और कहा है कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया.

    हमले को जायज़ ठहराते हुए उन्होंने कहा - "हम लड़ाई नहीं चाहते, मगर फिर से कोई हमला हुआ तो उसका और कड़ाई से जवाब दिया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. ईरान-इराक़ में तनाव पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मध्य-पूर्व की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक एडवाइज़री जारी की है.

    उन्होंने कहा है कि भारतीय यात्री अगली सूचना तक इराक़ की ग़ैर-ज़रूरी यात्राएं स्थगित कर दें. इराक़ में रह रहे भारतीय नागरिक सतर्क रहें.

    रवीश कुमार के अनुसार इराक़ के बग़दाद और इरबिल शहर में स्थित भारतीय दूतावास सामान्य दिनों की तरह काम करते रहेंगे और इराक़ में रह रहे भारतीयों के लिए उपलब्ध होंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय सरकार ने भारत में सेवा देने वाली विमान सेवाओं से अनुरोध किया है कि वे ईरान, इराक़ और खाडी के देशों से गुज़रने वाले हवाई रूट इस्तेमाल करने से कुछ समय के लिए बचें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने कहा, सुलेमानी पर हमले का जवाब

    ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि ये हमला शुक्रवार को जनरल सुलेमानी की मौत का जवाब लेने के लिए किया गया है.

    ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी इरना पर जारी किए गए एक बयान में रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने कहा, "हम अमरीका के उन सारे साथियों को चेतावनी देना चाहते हैं जिन्होंने उसकी आतंकवादी सेना को अपनी ज़मीन का इस्तेमाल करने दिया है, कि ऐसी किसी भी जगह से जहाँ से ईरान के ख़िलाफ़ कार्रवाई होती है, उसे निशाना बनाया जाएगा."

  4. पेंटागन और व्हाइट हाउस

    पेंटागन ने कहा है कि इराक़ के इरबिल और अल-असद शहर में दो ठिकानों पर हमले हुए हैं जहाँ उनके सैनिक रह रहे थे.

    अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं.

    अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रवक्ता स्टेफ़नी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, "हमें इराक़ में अमरीकी ठिकानों पर हमले की ख़बर मिली है. राष्ट्रपति को इस बारे में ब्रीफ़ कर दिया गया है, हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मशविरा कर रहे हैं."

    व्हाइट हाउस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  5. आत्मरक्षा में किया हमलाः ईरानी विदेश मंत्री

    ईरान के विदेश मंत्री जव्वाद ज़रीफ़ ने कहा है उन्होंने ये हमला आत्मरक्षा में किया है.

    जव्वाद ज़रीफ़ ने ट्वीट कर कहा,"ईरान ने यूएन चार्टर के आर्टिकल-51 के तहत आत्मरक्षा में ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया है जहाँ से कायरपूर्ण तरीक़े से हमारे नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के ख़िलाफ़ हमले किए गए. हम लड़ाई नहीं बढ़ाना चाहते, पर हम पर हुए हमलों से अपनी रक्षा करेंगे".

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. ट्रंप ने कहाः सब ठीक है

    अमरीकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि सबकुछ ठीक है और वो बुधवार को एक बयान जारी करेंगे.

    ट्रंप ने इस ट्वीट में कहा, "सब ठीक है, ईरान ने इराक़ में दो सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. हताहत और नुक़सानी की समीक्षा की जा रही है. अभी तक सब अच्छा है. हमारे पास दुनिया की सबसे ताक़तवर सेना है. मैं सुबह एक बयान जारी करुँगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ईरान ने इराक़ में अमरीकी सेना पर किया हमला

    अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का कहना है कि इराक़ में अमरीकी सेना के कम-से-कम दो ठिकानों पर एक दर्जन से ज़्यादा मिसाइल हमले हुए हैं.

    ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि ये हमले जनरल क़ासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए किए गए हैं जिन्हें अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आदेश पर बग़दाद में एक ड्रोन हमले में मार डाला गया था.

    अल मयादीन टीवी के अनुसार हमले जनरल सुलेमानी को दफ़नाए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुए.

    पहले अल-असद में मिसाइलें दागी गईं, उसके बाद इरबिल में भी हमले किए गए.

    इराक़ में हमला

    इमेज स्रोत, EPA