हरियाणा स्कूल बस हादसे में तीन लोगों की गिरफ़्तारी, मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

पुलिस के मुताबिक़ स्कूल बस के चालक ने शराब पी हुई थी और वो शराब के नशे में ही बस चला रहा था.

लाइव कवरेज

  1. हरियाणा स्कूल बस हादसे में तीन लोगों की गिरफ़्तारी, मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

      • Author, सत सिंह
      • पदनाम, हरियाणा से, बीबीसी हिंदी के लिए
    हरियाणा पुलिस

    इमेज स्रोत, हरियाणा पुलिस

    इमेज कैप्शन, हरियाणा पुलिस

    हरियाणा के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    इनमें स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति, बस चालक धर्मेंद्र और स्कूल के सचिव होशियार सिंह हैं.

    पुलिस ने इन सभी के ख़िलाफ़ धारा 304 और 120 के तहत मामला दर्ज किया है.

    पुलिस के मुताबिक़ स्कूल बस के चालक ने शराब पी हुई थी और वो शराब के नशे में ही बस चला रहा था.

    हरियाणा पुलिस

    इमेज स्रोत, हरियाणा पुलिस

    इमेज कैप्शन, हरियाणा पुलिस

    कनीना के डीएसपी महेंद्र सिंह के मुताबिक़ बस सुरक्षा के किसी भी मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है.

    उन्होंने बताया कि साल 2023 में इस बस का चालान काटा गया था क्योंकि फ़िटनेस सर्टिफिकेट नहीं था. इसके बावजूद भी डॉक्यूमेंट पूरे नही किए गए.

    स्कूल प्रबंधन पर इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि ईद के मौके पर स्कूल को क्यों खोला गया.

    फिलहाल पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

    अब तक क्या-क्या हुआ?

    - हरियाणा के कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी स्थित महिला कॉलेज के पास गुरुवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई.

    - बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई. 35 से ज़्यादा बच्चे घायल हैं.

    - पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, बस अनियंत्रित हो गई जिसके बाद बस चालक चलती बस से कूद गया. इसके बाद बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई.

    - बस में कुल 45 बच्चे सवार थे. करीब दस बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    - पुलिस ने बताया है कि चालक ने शराब पी हुई थी.

    - पुलिस ने मामले में तीन लोगों की गिरफ़्तारी की है.

    - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों की मौत पर दुख जताया है.

  2. बांसुरी स्वराज ने अपने राजनीतिक सफ़र और मां सुषमा स्वराज के बारे में क्या कहा?

  3. पूर्व अमेरिकी खिलाड़ी ओजे सिंपसन का 76 साल की उम्र में निधन

    ओजे सिम्पसन

    इमेज स्रोत, GETT

    इमेज कैप्शन, ओजे सिम्पसन

    अपने करियर के शीर्ष पर विवादों में रहे अमेरिकन फ़ुटबॉल के सुपरस्टार ओजे सिंपसन का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.

    अमेरिकन फ़ुटबॉल, फ़ुटबॉल से बिल्कुल अलग, कुछ रग्बी सा दिखने वाला खेल है. ये अमेरिका का सबसे लोकप्रिय खेल है.

    सिंपसन के परिवार ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उनकी मौत की ख़बर साझा की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    परिवार ने अपने बयान में सिंपसन की मौत की वजह कैंसर बतायी है.

    सिंपसन का करियर कई विवादों का गवाह रहा है.

    साल 1995 में उन पर अपनी पत्नी और एक दोस्त की हत्या का आरोप लगा था. इस मामले में सिंपसन पर मुक़दमा भी चला लेकिन बाद में वो बरी कर दिए गए.

    अमेरिका में ये उस ज़माने का सबसे चर्चित ट्रायल था जिसमें दुनिया भर की दिलचस्पी थी.

    साल 2008 में वो एक बार फिर तब विवादों में आए जब उन्हें हथियारों की लूट के आरोप में 33 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई गई.

    इस मामले में साल 2017 में वो रिहा कर दिए गए.

  4. रूस ने यूक्रेन के प्रमुख पावर प्लांट को किया तबाह

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Telegram

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन

    रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीएव के एक बड़े पावर प्लांट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है.

    ट्रिपिल्या पावर प्लांट कीएव सहित यूक्रेन के तीन बड़े क्षेत्रों के लिए बिजली का सबसे बड़ा उत्पादक था.

    ऊर्जा कंपनी सेंटरनेर्गो ने पावर प्लांट की क्षति की पुष्टी की है.

    कंपनी के चेयरमैन एंड्री होटा ने कहा, ''तबाही का स्तर भयावह है.''

    रूस लंबे समय से जानबूझकर और व्यवस्थित रूप से यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली को निशाना बना रहा है.

    होटा ने बीबीसी को बताया कि गुरुवार की सुबह हुए रूसी हमलों ने "ट्रांसफॉर्मर, टर्बाइन, जनरेटर को नष्ट कर दिया. इन हमलों ने ऊर्जा संयंत्र को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है.''

    गुरुवार सुबह यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों को 80 से ज़्यादा मिसाइल और ड्रोन ने निशाना बनाया. इनमें ज़्यादातर ने ऊर्जा संयंत्रों को लक्षित किया है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इन हमलों की ओर ध्यान दिलाते एक बार फिर एयर डिफेंस की तत्काल ज़रूरतों को पूरा करने की अपील की है.

  5. एनसीईआरटी ने अपनी किताबों से क्या हटाया जिसे केरल में पढ़ाना जारी रखा जाएगा

  6. एप्पल ने 90 देशों में अपने यूजर्स को दी किस बात की चेतावनी

    आईफ़ोन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, आईफ़ोन

    टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने नब्बे देशों के अपने यूजर्स को चेतावनी दी है.

    कंपनी का कहना है कि इन देशों में रहने वाले उनके यूजर्स किसी ''मर्सिनरी स्पाइवेयर हमले" का निशाना बन सकते हैं.

    ''मर्सिनरी स्पाइवेयर हमले'' नियमित साइबर आपराधिक हमलों से अलग होते हैं और इसके अब तक गिने-चुने मामले ही सामने आए हैं.

    हाल में कंपनी को पता चला कि उनके कई यूजर्स को स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर टारगेट किया जा रहा है.

    जिसके बाद कंपनी ने ईमेल के ज़रिए यूजर्स को इस ख़तरे के बारे में जानकारी दी है.

    हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि वो 90 देश कौन से हैं जहां इसका ख़तरा है, लेकिन रिपोर्टों के हवाले से माना जा रहा है कि इन देशों में भारत भी एक है.

    पिछले साल अक्तूबर में भारत के कई नेताओं और पत्रकारों ने कहा था कि एप्पल ने उन्हें चेतावनी दी थी कि उन्हें राज्य प्रायोजित हमलावरों की तरफ़ से निशाना बनाया जा रहा है.

    सरकार ने ऐसे किसी भी मामले में संलिप्तता से इनकार किया है.

  7. गोलीबारी और अपहरण के शिकार होते इस देश के लोग

    वीडियो कैप्शन, गोलीबारी और अपहरण के शिकार होते इस देश के लोग

    सूडान में जंग शुरू हुए करीब एक साल हो चुका है और इस वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.

    मानवीय त्रासदी की चेतावनी के बीच सूडान की सेना और विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच संघर्ष में टारगेटेड हत्याओं के मामले भी बढ़ रहे हैं.

    दारफुर का इलाका इस हिंसा में खासतौर पर प्रभावित है और ब्रिटेन की सरकार ने हाल ही में कहा है कि इस संघर्ष में नस्लीय जनसंहार के सभी निशान दिख रहे हैं.

    बीबीसी संवाददाता मर्सी जुमा सूडान के पड़ोसी देश चाड पहुंचीं और सड़कों पर गोलाबारी और अपहरण के शिकार लोगों से मिलीं.

  8. हमास नेता के बच्चों की मौत, क्या होगा असर? 11 अप्रैल, सुमिरन प्रीत कौर, मोहन लाल शर्मा

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. मीसा भारती के किस बयान पर छिड़ा विवाद

    मीसा भारती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मीसा भारती

    आरजेडी सांसद मीसा भारती ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि अगर देश की जनता ने उनके गठबंधन को मौका दे दिया, तो प्रधानमंत्री से लेकर जितने भी बीजेपी नेता हैं, जेल के अंदर बंद होंगे.

    मीसा ने कहा, "प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं, हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं. अगर देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को एक मौका दिया, फिर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बीजेपी के नेता सलाखों के पीछे होंगे."

    मीसा के इस बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के कई नेताओं ने मीसा भारती को घेरते हुए बयान दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "विपक्ष के चुनावी प्रचार का स्तर इतना गिर गया है कि वो 'मोदी जी मरेगा' जैसी बातें कर रहे हैं. आरजेडी की मीसा जी ने कहा है कि मोदी जी को जेल में भेजा जाएगा. देश जानना चाहता है कि भ्रष्टाचारी जेल में भेजे जाएंगे या नहीं."

    पार्टी के पूर्व सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "क्या मुझे डरने की ज़रूरत है? मैं अभी भी चारा घोटाला मामले में चल रही सीबीआई जांच में वकील हूं. आप, आपकी मां, आपके भाई पर ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले में मुकदमा चल रहा है. देश से कुछ भी छिपा नहीं है. पीएम का पद बेहद सम्मानित है और आपको इस तरह की गैरज़िम्मेदाराना और शर्मनाक बातें नहीं कहनी चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तृणमूल कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मीसा भारती के बयान का समर्थन करते हुए कहा, "चुनाव के समय विपक्षी पार्टियों की आक्रामकता ज़रूरी है. ये अच्छी बात है. इस चुनाव में बीजेपी और एनडीए की हताशा देखी जा सकती है, जिसके जवाब में विपक्ष की आक्रामकता बेहद आवश्यक है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    वहीं एलजेपी(आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है, "ये बदले की भावना की सोच से की जाने वाली राजनीति दर्शाती है, ये ग़लत है."

  10. चुनावी प्रक्रिया को विश्वसनीय बनाना आयोग के सामने बड़ी चुनौती: अशोक लवासा

  11. चीन पर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जयराम रमेश

    अमेरिकी पत्रकार न्यूज़वीक को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से रिश्तों पर कई टिप्पणियां की हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि चीन के साथ तत्काल बात करके सीमा विवाद सुलझा लिया जाना चाहिए. पीएम मोदी की इस टिप्पणी की काफ़ी चर्चा हो रही है.

    इसके बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी के पास चीन को कड़ा संदेश देने का मौका था लेकिन उन्होंने बहुत कमज़ोर और प्रभावहीन रिस्पॉन्स दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "अमेरिकी पत्रिका न्यूज़वीक को दिए अपने साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कायरता की सारी हदें पार कर दी. चीन बार-बार भारत की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है लेकिन इस पर प्रधानमंत्री की एकमात्र टिप्पणी यह थी कि हमारी सीमा पर लंबे समय से चल रही स्थिति को तत्काल सुधारने की आवश्यकता है ताकि द्विपक्षीय बातचीत में "असामान्यता" को पीछे छोड़ा जा सके."

    पीएम मोदी ने चीन पर क्या कहा था?

    अमेरिकी मैगजीन न्यूज़वीक को हाल ही में दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, "हमें चीन के साथ तत्काल बात करके सीमा विवाद जल्द सुलझा लेना चाहिए."

    पीएम मोदी ने चीन के साथ रिश्तों पर कहा, "जो देश अपनी सप्लाई चेन में विस्तार देखना चाहते हैं उनके लिए भारत स्वाभाविक पसंद है."

  12. ईडी के रडार पर आए केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफ़ा, पर 'आप' के सात सांसद कहां हैं? - प्रेस रिव्यू

  13. वियतनामी अरबपति महिला को सज़ा-ए-मौत, क्या था अपराध?

    वियतनाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, वियतनाम

    दुनिया में बैंक धोखाधड़ी से जुड़े सबसे बड़े मामलों में से एक के तहत 67 साल की ट्रूंग माई लेन को मौत की सज़ा दी गई है.

    वियतनाम के इतिहास में ये अब तक का सबसे अनोखा मुकदमा है.

    ट्रूंग माई लेन पर देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक साइगॉन कॉमर्शियल बैंक को 11 साल तक लूटने का आरोप है.

    लेन ने बैंक से 44 बिलियन डॉलर का लोन लिया था. अभियोजकों का कहना है कि इसमें से 27 बिलियन डॉलर की वसूली कभी नहीं की जा सकती.

    लेन वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर की रहने वाली हैं.

    शुरुआती दिनों में वो अपनी मां के साथ ब्यूटी प्रोडक्ट बेचती थीं. साल 1986 में कम्यूनिस्ट पार्टी की तरफ़ से आर्थिक सुधार की शुरुआत के बाद उन्होंने जमीन और संपत्ति खरीदना शुरू कर दिया.

    1990 के दशक तक, वो बड़े होटल और रेस्तरां की मालकिन बन गईं और साल 2011 आते-आते शहर में उनकी पहचान एक प्रसिद्ध व्यवसायी के रूप में हो गई.

  14. चीन से सीमा विवाद सुलझाने पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

  15. पाकिस्तान: सड़क दुर्घटना में 17 की मौत, ईद के मौके पर बस से जा रहे थे दरगाह

    बस हादसा

    इमेज स्रोत, रेडियो पाकिस्तान

    इमेज कैप्शन, बस हादसा

    ईद के मौके पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस नियंत्रण खोने के कारण गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में अब तक 17 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.

    वहीं, 40 से ज़्यादा यात्रियों का इलाज कराची में जारी है. हादसे के शिकार सभी लोग सिंध प्रांत के थट्टा ज़िले के हैं. ये घटना बुधवार देर रात की है.

    स्थानीय एएसपी ने बीबीसी उर्दू से बात करते हुए बताया है कि बस में सवार यात्री मुथाली गांव से तीर्थयात्री ख़जुदार ज़िले के प्रसिद्ध शाह नूरानी दरगाह जा रहे थे, तभी बस ने अपना नियंत्रण खो दिया.

    बलूचिस्तान बस हादसा

    इमेज स्रोत, स्क्रीन ग्रैब/पीटीवी

    इमेज कैप्शन, बलूचिस्तान बस हादसा

    पाकिस्तान में ऐसे हादसे आम हैं, इनके पीछे आमतौर पर ड्राइवरों की लापरवाही और खराब रखरखाव वाली सड़कें बड़ी वजह होती हैं.

    बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री सिंध मुराद अली शाह ने बताया है कि घायलों में दो बच्चे शामिल हैं और पांच लोगों को गंभीर चोट आई है.

    पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

  16. अभिषेक बनर्जी: ममता बनर्जी की पार्टी में कॉर्पोरेट कल्चर लाने वाले उत्तराधिकारी

  17. हरियाणा बस हादसा: शिक्षा मंत्री ने इन तीन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की कही बात, पीएम मोदी क्या बोले?

      • Author, सत सिंह
      • पदनाम, हरियाणा से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बस हादसा

    इमेज स्रोत, ani

    इमेज कैप्शन, बस हादसा

    हरियाणा के कनीनी क्षेत्र में हुए बस हादसे पर प्रदेश की शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया आई है.

    शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाड़ी ने कहा है कि बस के ड्राइवर, प्रिंसिपल, स्कूल मालिक पर कार्रवाई की जाएगी.

    वो हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 12 बच्चों से मिलने पहुंची थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने बताया कि डॉक्टरों से बात हुई है, सभी बच्चों की हालत ख़तरे से बाहर है. बस एक बच्ची सिर पर ज़्यादा चोट के कारण आईसीयू में है.

    उन्होंने कहा, ''सबसे बड़ी लापरवाही तो ये है कि आज अवकाश के दिन स्कूल कैसे खुल गया और एक लापरवाह ड्राइवर के हाथ में कई जिंदगी थमा दी. इसमें ड्राइवर, प्रिंसिपल, स्कूल मालिक के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होगी. हादसे की जांच भी करवाई जाएगी.

    प्रधानमंत्री मोदी ने क्या बोला?

    पीएम मोदी ने भी घटना पर शोक जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ''हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हरियाणा के कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी स्थित महिला कॉलेज के पास गुरुवार सुबह एक स्कूल बस के पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई. हादसे में 35 से ज़्यादा बच्चे घायल हैं.

  18. पाकिस्तान में रहने वाले सीरियाई लोग इफ़्तार में क्या-क्या खाते हैं?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में रहने वाले सीरिया के लोग इफ़्तार में क्या-क्या खाते हैं?

    पाकिस्तान में रहने वाले सीरियाई शरणार्थी रमज़ान के दौरान इफ़्तार के लिए अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं.

    पाकिस्तान में रहने वाले सीरियाई शरणार्थी रमज़ान के दौरान इफ़्तार के लिए अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं. इन पकवानों में सीरियाई व्यंजनों की झलक भी दिखती है.

    आइए जानते हैं ये सीरियाई लोग पाकिस्तान में रहकर किस तरह के पकवान बना रहे हैं और इफ़्तार कर रहे हैं.

    वीडियो: नाज़िश फ़ैज़ और नायर अब्बास

  19. ईडी से डरे होने के आरोप पर क्या बोले केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद

    राज कुमार आनंद

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राज कुमार आनंद

    दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद राज कुमार आनंद ने कहा कि उन्होंने ये कदम ईडी से डरकर नहीं उठाया है.

    आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि राज कुमार आनंद ने ईडी से डरे होने की वजह से पार्टी का साथ छोड़ा है.

    राज कुमार आनंद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं ईडी से डरकर नहीं आया हूं. मेरे बच्चों पर तलवार नहीं लटक रही कि मैं पार्टी या मंत्रीपद छोड़कर जाऊं. मुझे भी पता है कि रोज-रोज मंत्री नहीं बनते."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज कुमार आनंद ने आगे कहा, "मैंने एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं किया. ईडी ने अपने बयान में कहा है. ये झूठ और मक्कारी की राजनीति में करता तो मैं वहीं रहता."

    राज कुमार आनंद ने बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्रीपद और आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

    दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली की नई शराब नीति के मामले में जेल में हैं.

  20. पाकिस्तान में चीन से जुड़े प्रोजेक्ट निशाने पर क्यों?