अरुण गोविल के ख़िलाफ़ सपा ने बदला अपना उम्मीदवार

इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार रात अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की. लिस्ट के मुताबिक़ मेरठ लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है.
पार्टी ने मेरठ सीट पर अतुल प्रधान को उम्मीदवार बनाया है जबकि आगरा सीट पर सुरेश चंद कदम को उतारा गया है. मेरठ से पहले पार्टी के उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह थे.
उनकी जगह पर अतुल प्रधान को टिकट दिया गया है. अतुल प्रधान मेरठ की सरधना सीट से विधायक हैं.

इमेज स्रोत, SAMAJWADI PARTY
पिछले एक हफ्ते से समाजवादी पार्टी में मेरठ लोकसभा सीट से सुप्रीम कोर्ट के वकील भानु प्रताप का टिकट काटे जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी.
इसके बाद टिकट को लेकर पार्टी में ज़ोर-आजमाइश का दौर शुरू हो गया है.
लेकिन आखिरकार सोमवार को अतुल प्रधान को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया.

इमेज स्रोत, ANI
मेरठ में टीवी धारावाहिक रामायण से चर्चित हुए अभिनेता अरुण गोविल बीजेपी के उम्मीदवार हैं. वहीं बीएसपी ने यहां देवव्रत त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

