दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर इसराइल का हमला, सीरिया के सरकारी मीडिया का दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले से ईरानी वाणिज्य दूतावास भवन ध्वस्त हो गया.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. तुर्की के मेयर चुनाव में विपक्ष ने दिया राष्ट्रपति अर्दोआन को बड़ा झटका

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, तुर्की में मेयर चुनाव में जीत के बाद सीएचपी के एकरम इमामोगोलु खुशी ज़ाहिर करते हुए

    तुर्की के स्थानीय चुनावों में विपक्ष को जीत मिली है. इसे राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

    तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के एक साल से भी कम समय में उनकी पार्टी की इस हार से राजनीतिक विश्लेषक हैरान हैं.

    राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद अर्दोआन शहरों के राजनीतिक नेतृत्व पर अपने वर्चस्व को लेकर निश्चिंत थे. लेकिन स्थानीय चुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

    इंस्ताबुल में अर्दोआन ने खुद प्रचार किया था लेकिन यहां सेक्युलर विपक्षी दल सीएचपी के एकरम इमामोगोलु चुनाव जीत गए.

    अर्दोआन इंस्ताबुल के मेयर रह चुके हैं और यहीं से उनके राजनीतिक करियर को ऊंचाई मिली है.

    अर्दोआन ने इंस्ताबुल में एक नए युग की शुरुआत का वादा किया था लेकिन एक करोड़ साठ लाख वाली आबादी के इस शहर में विरोधी दल ने चुनाव जीत लिया.

    अंकारा समेत और भी 15 शहरों के मेयर चुनाव में विपक्षी पार्टी को जीत मिली है.

  2. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    30 और 31 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.