पोप की अपील- ग़ज़ा में लागू हो युद्धविराम और आज़ाद किए जाएं इसराइली बंधक

पोप को सुनने के लिए ईस्टर के मौक़े पर वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर पर कई हज़ार लोग मौजूद थे.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची की जारी, पटियाला से अमरिंदर सिंह की पत्नी को टिकट

    बीजेपी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रणीत कौर (फाइल फोटो)

    बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी. पार्टी ने पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं.

    पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रणीत कौर को पटियाला से उतारा गया है. प्रणीत कौर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर 2019 में इस सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं.

    पंजाब में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे. प्रणीत कौर पार्टी गतिविधियों के आरोप में पिछले साल फरवरी में पार्टी से निलंबित कर दी गई थीं. इसके बाद वो भी बीजेपी में शामिल हो गई थीं.

    बीजेपी ने गुरदासपुर से फिल्म स्टार सन्नी देओल का टिकट काट कर दिनेश सिंह बब्बू को उतारा है. पार्टी ने तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर, सुशील कुमार रिंकू को जालंधर, रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना और हंसराज हंस को फरीदकोट से उतारा है.

    अमृतसर से पार्टी के उम्मीदवार संधू अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं.

    अपनी उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा, ''मेरा मकसद साफ है. हमें अमृतसर के लिए काम करना है. हम कृषि और औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने पर भी फोकस करेंगे.''

    ओडिशा में जजपुर सीट से नारायण बेहेड़ा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को टिकट दिया है. पश्चिम बंगाल में बीरभूम से देबाशीष धर और झाड़ग्राम में प्रणत टुडू को उतारा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आज इंडिया गठबंधन की दिल्ली में रैली

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इंडिया गठबंधन की रैली के बारे में जानकारी देते जयराम रमेश

    'इंडिया' गठबंधन महंगाई, बेरोज़गारी, गैर-बराबरी और अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ़्तारी के मुद्दे पर आज (रविवार) दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली कर रहा है.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को बताया कि रैली की तैयारी पूरी ज़ोरों पर है. दिल्ली शराब नीति (अब खारिज़ कर दी गई) में कथित घोटाले के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद विपक्षी दलों की ये पहली रैली है.

    रैली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के साथ शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार), तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और डीएमके के नेता शामिल होंगे.

    जयराम रमेश ने कहा, ''ये लोकतंत्र बचाओ रैली है. ये देश में महंगाई, बेरोज़गारी और बढ़ती आर्थिक गैर बराबरी के ख़िलाफ़ है. ये रैली विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ़्तारी के ज़रिये निशाना बनाए जाने पर भी सवाल करेगी.''

    रैली से पहले शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की.

    उन्होंने रविवार की रैली में हिस्सा लेने का वादा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी झारखंड जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

  3. नीदरलैंड: नाइटक्लब में लोगों को बंधक बनाने वाला हमलावर गिरफ्तार

      • Author, ओइफ़े वाल्श
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    नीदरलैंड्स

    इमेज स्रोत, EPA

    नीदरलैंड के पूर्व में बसे एक शहर के एक नाइटक्लब में लोगों को बंधक बनाने वाले हथियारबंद हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

    पुलिस के मुताबिक़ ईडे शहर के पैटीकोट नाम के नाइटक्लब में हमलावर शनिवार सवेरे के वक्त दाखिल हुआ.

    स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी दी और चार लोगों को बंधक बना लिया.

    सबसे पहले तीन लोग हमलावर की गिरफ्त से छूटे जिसके बाद छठा व्यक्ति बंधक बनाए जाने के क़रीब छह घंटे बाद छूटा.

    जिस वक्त हमलावर नाइटक्लब में घुसा उस वक्त जो लोग वहां साफ सफाई कर रहे थे उसने उन्हें बंधक बना लिया.

    पुलिस का कहना है कि हमलावर के इरादे का अब तक पता नहीं चला है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति की जांच की दा रही है.

    नीदरलैंड्स

    इमेज स्रोत, Nikos Oikonomou/Anadolu via Getty Images

    नीदरलैंड के ब्रॉडकास्टर एनओएस ने बताया है कि स्थानीय समयानुसार 5 बजकर 15 मिनट पर अधिकारियों को लोगों के बंधक बनाए जाने की ख़बर मिली थी.

    पूर्वी नीदरलैंड्स पुलिस की तरफ से अभियान का नेतृत्व कर रहे ऐन जैन ऊस्टरहेर्ट ने कहा है कि जानकारी मिलने के मिनटो के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी.

    अधिकारियों का कहना है कि हमलावर के पास एक बैकपैक था और कई चाकू थे जो उसने बंधकों को दिखाए.

    इसके बाद इस कैफ़े के इर्द-गिर्द के क़रीब डेढ़ सौ घरों को खाली करा लिया गया है और शहर के मुख्य इलाक़ों को बंद कर दिया गया है.

    पुलिस ने अपने स्पेशलिस्ट टीमों को नाइटक्लब के आसपास तैनात किया, साथ ही एंटी-एक्सप्लोसिव यूनिट को भी तैनात किया.

    आख़िरी बंधक के नाइटक्लब से बाहर निकलने के बाद हमलावर चेहके पर एक मास्क पहने बाहर निकला. पुलिस ने उसे हथकड़ी पहनाई और अपने साथ ले गई.

  4. लोकसभा चुनावः क्या बीजेपी के साथ बीजेडी का 'अनौपचारिक गठबंधन' जारी रहेगा?

  5. संदेशखाली मामला: मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख़ को अब ईडी ने भी गिरफ्तार किया

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    शाहजहान शेख़

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को संदेशखाली मामले के मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख़ को गिरफ्तार कर लिया है.

    उनको आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले में एजेंसी की ओर से जारी जांच में असहयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ईडी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.

    शाहजहां की यह तीसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले उनको राज्य पुलिस और सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.

    हालांकि ईडी के हाथों गिरफ्तारी से पहले शाहजहां शेख़ बशीरहाट जेल में ही थे.

    इस सप्ताह सीबीआई की हिरासत की अवधि ख़त्म होने के बाद से उनको जेल में ही रखा गया था.

    ईडी ने शनिवार को अदालत से जेल में शाहजहां से पूछताछ की अनुमति मांगी थी. अदालत की अनुमति के बाद दोपहर के समय ईडी की एक टीम बशीरहाट जेल पहुंची थी. उसके बाद शाम को उनको गिरफ्तार कर लिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईडी के सूत्रों ने बताया कि शाहजहां से आर्थिक भ्रष्टाचार से संबंधित मामले में पूछताछ की गई. लेकिन संदेशखाली के तृणमूल कांग्रेस नेता रहे शाहजहां ने ईडी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

    राशन घोटाले के अलावा ईडी को एक अन्य मामले में भी शाहजहां के शामिल होने के सबूत मिले हैं.

    ईडी के वकील ने अदालत में दावा किया कि एजेंसी को शाहजहां की 32.20 करोड़ की संपत्ति का पता चला है.

    ईडी उनसे इस संपत्ति का स्रोत भी जानना चाहती थी. लेकिन उन्होंने इससे संबंधित सवालों के सही जवाब नहीं दिए. वैसे, गिरफ्तारी के बावजूद शाहजहां फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

    ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी जल्दी ही उनको हिरासत में लेने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करेगी.

  6. मुस्लिम स्वाधीनता सेनानी ने दिया था 'भारत माता की जय' का नारा?

  7. लोकसभा चुनावः चिराग पासवान ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

    चिराग पासवान

    इमेज स्रोत, @iChiragPaswan

    लोक जनशक्ति पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार में अपने हिस्से में आई पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

    चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी बीजेपी और जदयू के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

    अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जमुई सीट से अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने खगड़िया से राजेश वर्मा को मैदान में उतारा है. जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित समस्तीपुर से शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.

    चिराग पासवान खुद हाजीपुर सीट से लड़ेंगे. ये सीट भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. वहीं वैशाली से वीणा देवी को मैदान में उतारा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. जापान ना खेले गए मैच में उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ विजेता घोषित

    जापानी फ़ुटबॉल टीम

    इमेज स्रोत, jfa_en

    जापान की पुरुष फ़ुटबॉल टीम को उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ एक निलंबित वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर मैच का विजेता घोषित कर दिया गया है.

    ये मैच बीते मंगलवार को प्योंगयांग में खेला जाना था लेकिन उत्तर कोरिया ने अंतिम समय में इस मैच को निलंबित कर दिया.

    हालांकि उत्तर कोरिया ने मैच को रद्द करने के पीछे कोई कारण नहीं बताए हैं.

    विश्व फ़ुटबॉल की नियामक संस्था फ़ीफ़ा ने इस ना खेले गए मैचा का विजेता जापान को घोषित कर दिया है. जापान को 3-0 के विजेता घोषित किया गया है.

    अपने परमाणु कार्यक्रम के कारण उत्तर कोरिया पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. वो दुनिया के सबसे अलग-थलग पड़ गए देशों में से एक है. यहां किम जोंग-उन का शासन है और आम लोगों पर कई तरह की बेहद सख़्त पाबंदियां हैं.

  9. लेबनानः संयुक्त राष्ट्र बलों पर हमला, इसराइल ने आरोप ख़ारिज किए

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बल

    इमेज स्रोत, @UNIFIL_

    लेबनान में पैदल गश्त कर रहे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षाबलों पर हमला हुआ है. दस्ते के क़रीब एक बम के फटने से कम से कम तीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षाबल और उनके अनुवादक घायल हो गए हैं.

    लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन यूएनआईएफ़आईएल ने ये जानकारी दी है. वहीं इसराइली सेना ने इस हमले के पीछे होने के आरोपों को नकार दिया है.

    एक बयान में संयुक्त राष्ट्र बलों ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के शांतिबलों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपने सूत्रों के हवाले से शांतिबलों के घायल होने की पुष्टि की है. इन सूत्रों ने दावा किया है कि ये सैनिक इसराइली हमले में घायल हुए हैं.

    हालांकि, इसराइली सेना ने अपने आधिकारिक टेलिग्राम चैनल पर जारी एक बयान में इन आरोपों को खारिज किया है.

    आईडीएफ़ ने कहा, "आज सुबह रमीश इलाक़े में संयुक्त राष्ट्र शांतिबलों पर हमला इसराइल ने नहीं किया है. ग़ज़ा में जारी संघर्ष के दौरान इसराइल और लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज़बुल्लाह के बीच हिंसा तेज़ हुई है. हिज़बुल्लाह और इसराइल दोनों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं."

    हिज़बुल्लाह से जुड़े सूत्रों ने शनिवार सुबह हुए हमले के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया है. इसी बीच यूएनआईएफ़आईएल ने कहा है कि इस बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है कि हमला कहां से हुआ था.

  10. महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप, मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, @ianuragthakur

    भारत के खेल मंत्रालय ने महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ियों के कोच पर शारीरिक हमले के आरोपों को गंभीरता से लिया है.

    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा है कि खेल मंत्रालय ने गोवा में चल रही इंडियन विमेंस लीग के दौरान महिला खिलाड़ियों के एक कोच पर शारीरिक हमले के आरोपों को गंभीरता से लिया है.

    उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडेरेशन को तुरंत क़दम उठाने और महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए गए हैं.

    मंत्रालय ने एआईएफ़एफ़ से कठोर क़ानूनी कार्रवाई करने और इस बारे में मंत्रालय को सूचित करने के लिए भी कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अनुराग ठाकुर ने कहा, महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

    कई महिला खिलाड़ियों ने आरोप लगया है कि एआईएफ़एफ़ के एक सदस्य ने गोवा में चल रही विमेंस लीग के दौरान होटल के कमरे में खिलाड़ियों पर शारीरिक हमला किया.

    अभी तक इन आरोपों पर इस सदस्य की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

  11. नीदरलैंड के चर्चित कैफ़े में कई लोगों को बंधक बनाया गया, पुलिस ने कहा ‘आतंकवादी मंसूबा’ नहीं

    कैफ़े के बाहर पुलिस

    इमेज स्रोत, EPA

    पुलिस के मुताबिक़ नीदरलैंड के पूर्व में बसे एक शहर के एक चर्चित कैफ़े में हथियारबंद हमलावर ने कई लोगों को बंधक बना लिया है.

    स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ ये व्यक्ति शनिवार सुबह कैफ़े पैटीकोट में दाख़िल हुआ और ख़ुद को विस्फोटकों से उड़ाने की धमकी दी. ये घटना ईडे शहर की है.

    इसके बाद इस कैफ़े के इर्द-गिर्द के क़रीब डेढ़ सौ घरों को खाली करा लिया गया है और शहर के मुख्य इलाक़ों को बंद कर दिया गया है.

    पुलिस का कहना है कि अभी इस घटना के पीछे किसी आतंकवादी मंसूबे का पता नहीं चला है.

    पुलिस ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर जानकारी देते हुए बताया है, “शहर के केंद्रीय इलाक़े की एक इमारत में कई लोगों को बंधक बनाने के संकट की परिस्थितियां बनीं हैं.”

  12. इसराइली मीडिया का दावा- ग़ज़ा में अरब मूल के शांतिबल पहुंचाएंगे राहत सामग्री

    ग़ज़ा के हालात

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइली मीडिया ने सरकार के हवाले से ग़ज़ा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अरब मूल के शांतिबलों के इस्तेमाल के प्रस्ताव के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की है.

    रिपोर्टों के मुताबिक़ इन शांतिबलों में सभी सुरक्षा बल अरब मूल के होंगे.

    रिपोर्टों के मुताबिक़ इस सप्ताह अमेरिका यात्रा के दौरान इसराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है.

    ये शांतिबल तीन अरब देशों से होंगे. हालांकि ये देश कौन होंगे इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है.

    इन देशों में सऊदी अरब और क़तर शामिल नहीं होंगे.

    अमेरिका इन शांतिबलों का प्रबंधन करेगा, हालांकि वो पहलो ही कह चुका है कि ग़ज़ा में ज़मीनी स्तर पर कोई अमेरिकी सैनिक मौजूद नहीं होगा.

    अभी तक इन रिपोर्टों पर इसराइली सरकार ने कोई अधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. ये भी स्पष्ट नहीं है कि अरब देश इसमें शामिल होने के लिए तैयार हो पाएंगे या नहीं.

    अरब देश किसी भी शांति योजना को लागू करने के लिए स्वतंत्र फ़लस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की मांग करते रहे हैं.

  13. लंदन में ईरान के चैनल के एंकर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

    ईरान इंटरनेशनल के एंकर पूरिया ज़ेराती

    इमेज स्रोत, Iran International

    ब्रिटेन से संचालित एक ईरानी टीवी चैनल के एंकर को लंदन में उनके घर के बाहर चाकू मारा गया है.

    2022 में ईरान में हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शनों पर लंबी कवरेज करने वाले चैनल ईरान इंटरनेशनल चैनल ने बताया है कि उनके होस्ट पूरिया ज़ेराती पर उनके घर के बाहर एक समूह ने चाकू से हमला किया.

    मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि आतंकवाद विरोधी विशेष सुरक्षा अधिकारी इस हमले की जांच में जुटे हैं. पुलिस के मुताबिक़ 36 वर्षीय पूरिया ज़ेराती अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

    पुलिस का कहना है कि हमला का मक़सद अभी स्पष्ट नहीं है और जांच अधिकारी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं.

    नवंबर 2022 में ब्रितानी सुरक्षा एजेंसियों ने चैनल के लिए काम कर रहे लोगों पर ख़तरे को लेकर अंदेशा ज़ाहिर किया था. चैनल के स्टूडियो के बाहर नाकेबंदी की गई थी और हथियारबंद पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए थे.

    उसी दौरान, ईरान की सरकार ने इस चैनल को एक 'आतंकवादी संगठन' घोषित किया था. फ़रवरी 2023 में ईरान इंटरनेशनल ने लंदन में अपना काम बंद कर वाशिंगटन डीसी में स्टूडियो बनाया था.

    पिछले साल सितंबर में फिर से लंदन से चैनल का संचालन शुरू हुआ था. फ़ारसी भाषा में संचालित ये चैनल ईरान की सरकार की नीतियों का विरोध करता रहा है.

  14. मुख़्तार अंसारी के शव को दफ़नाने के बाद उनके भाई अफ़ज़ाल अंसारी ने क्या कहा?

    मुख़्तार अंसारी

    इमेज स्रोत, ANI

    यूपी के बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी के शव को दफ़नाने का काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया.

    ग़ाज़ीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख़्तार अंसारी के शव को दफ़नाने के बाद उनके रिश्तेदार वापस लौट गए हैं.

    उन्होंने कहा कि इस दौरान अराजकता पैदा करने की कोशिश करने वालों की वीडियोग्राफी कर ली गई है. उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

    ग़ाज़ीपुर की डीएम अरायका अखौरी ने कहा कि कुछ लोग वहां नारे लगा रहे थे. ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

    मुख़्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ाल अंसारी ने भी कहा कि शव को दफ़नाने का काम शांतिपूर्ण तरीके से हो गया.

    हालांकि मुख़्तार अंसारी के कुछ समर्थकों ने क़ब्रिस्तान में लोगों को रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की जिससे थोड़ी देर के लिए वहां अराजकता पैदा हो गई थी.

  15. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को भी ईडी का समन, मनी लॉड्रिंग केस में होगी पूछताछ

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली सरकार के एक और मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी ने समन जारी किया है.

    परिवहन मंत्रालय कैलाश गहलोत को शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उन्हें पहली बार इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

    आम आदमी पार्टी नेता दिलीप कुमार पांडे ने गहलोत को समन जारी किए जाने को 'बीजेपी की तानाशाही' करार दिया.

    इससे पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में गिरफ़्तार हो चुके हैं.

    बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने गहलोत को समन जारी करने पर कहा, ''दिल्ली सरकार के एक और मंत्री को समन जारी किया गया है. जनता के सामने सच जल्दी सामने आएगा. अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के भ्रष्ट चेहरों का सच अब हर किसी की आंख के सामने होगा.''

    शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के आरोप में गिरफ़्तार सीएम अरविंद केजरीवाल 1 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहेंगे.

  16. मुख़्तार अंसारी का शव दफनाया गया, गाज़ीपुर में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था

    गाज़ीपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी के शव को आज गाज़ीपुर में उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफना दिया गया.

    इससे पहले उनका शव बांदा से गाज़ीपुर लाया गया था. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ गाज़ीपुर में उनके पैतृक घर के आसपास माहौल गमगीन दिखा.

    गाज़ीपुर में उनके पैतृक शहर मोहम्मदाबाद यूसुफपुर में दुकानें शुक्रवार को बंद रहीं. उनके शव के दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी थीं. पुलिस ने गाज़ीपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बहाल की है.

    गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी बांदा के मेडिकल कॉलेज में बेहोशी की हालत में पहुंचे थे और उसके लगभग एक घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई.

    लेकिन पिछले कुछ दिनों से बांदा जेल और अस्पताल से मुख़्तार अंसारी और उनकी बिगड़ती तबीयत के संकेत आ रहे थे.

    उनका परिवार भी आरोप लगा रहा था कि उन्हें धीरे असर करने वाला ज़हर देकर मारने की कोशिश की जा रही थी.

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस मामले में मैजिस्ट्रेट जांच बिठाई है और एक महीने में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.

  17. नेटो पर पुतिन के बयान के बाद पोलैंड के पीएम ने युद्ध की बात क्यों छेड़ी

    डोनाल्ड टस्क

    इमेज स्रोत, HANNIBAL HANSCHKE/EPA-EFE

    इमेज कैप्शन, फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मनी के चासंलर के साथ डोनाल्ड टस्क (दाएं)

    पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि यूरोप ''युद्ध से पहले के दौर'' में है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को रूस के हाथों हारने नहीं दिया जा सकता. पूरे यूरोप के लिए ये ठीक नहीं होगा.

    उन्होंने कहा कि युद्ध अब बीते ज़माने की बात नहीं रह गई है. अब ये असलियत में सामने है और ये दो साल पहले शुरू हो चुका है.

    पोलैंड के प्रधानमंत्री का ये बयान यूक्रेन के एनर्जी सिस्टम पर रूस के ताज़ा हमले के बाद आया है.

    हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश का इरादा नेटो पर हमला करना नहीं है.

    उन्होंने कहा ये कहा जा रहा है कि रूस पोलैंड, बाल्टिक देशों और चेक रिपब्लिक पर हमला करेगा. ये बेकार की बातें हैं.

    हालांकि पुतिन ने चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन ने उसके ख़िलाफ़ एफ-19 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया तो वो जहां भी होंगे उन्हें निशाना बनाया जाएगा.

    फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप के साथ उसके संबंध रसातल में चले गए हैं.

  18. मुख़्तार अंसारी का शव ग़ाज़ीपुर पहुंचा, भतीजे ने बताया कब दफ़नाया जाएगा शव

    मुख़्तार अंसारी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी का शव ग़ाज़ीपुर पहुंच गया है.

    समाजवादी पार्टी के नेता और उनके भतीजे मोहम्मद सुहेब अंसारी ने बताया कि उनके शव को दफनाने की तैयारी चल रही है.

    उन्होंने कहा कि 'हर किसी को उनके दर्शन की इजाज़त होगी.'

    उन्होंने गाज़ीपुर में मुख़्तार अंसारी के शव के दर्शन के लिए आए लोगों से अपील की वो व्यवस्था बनाने में मदद करें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी बाँदा के मेडिकल कॉलेज में बेहोशी की हालत में पहुंचे और उसके लगभग एक घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई. लेकिन पिछले कुछ दिनों से बाँदा जेल और अस्पताल से मुख़्तार अंसारी और उनकी बिगड़ती तबीयत के संकेत आ रहे थे.

    उनका परिवार भी आरोप लगा रहा था कि उन्हें धीरे असर करने वाला ज़हर देकर मारने की कोशिश की जा रही थी.

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस मामले में मैजिस्ट्रेट जांच बिठाई है और एक महीने में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अमेरिका, जर्मनी, यूएन की टिप्पणी के बाद क्या बोले धनखड़

    जगदीप धनखड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर जर्मनी, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी का जवाब दिया है.

    उप राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत को 'कानून के राज' पर किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है. भारत एक अद्वितीय लोकतंत्र है.

    शुक्रवार को एक कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा, ''भारत में लोकतंत्र एक मज़बूत न्याय व्यवस्था के साथ मौजूद है. कोई भी व्यक्ति या समूह इसमें छेड़छाड़ नहीं कर सकता है. भारत को कानून के राज पर सीख लेने की ज़रूरत नहीं है.''

    धनखड़ ने केजरीवाल की गिरफ़्तारी की ओर इशारा करते हुए कहा, ''भ्रष्टाचार से अब मौका, रोज़गार और कांट्रेक्ट नहीं मिलते. अब भ्रष्टाचार का रास्ता सीधे जेल में जाकर खत्म होता है.''

  20. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    29 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.