भारतीय नौसेना ने ईरान के एक जहाज़ को लुटेरों से बचाने के लिए उठाया ये क़दम
सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक ट्वीट में भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.
लाइव कवरेज
स्नेहा and चंदन शर्मा
जम्मू और कश्मीर के रामबन में हुई सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जम्मू-कश्मीर के रामबन में सड़क दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) पर एक वाहन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घटना जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में हुई. ये लोग जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे कि तभी बैट्री चश्मा इलाके में उनका वाहन 300 फ़ुट गहरी खाई में गिर गई.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अधिकारियों ने बताया है कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि कार के चालक बलवान सिंह जम्मू के जबकि एक व्यक्ति बिहार से है.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी की यह टिप्पणी
पूर्णिया से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के ख़िलाफ़ कांग्रेस के पप्पू यादव ने 'फ्रेंडली फाइट' के दिए संकेत

इमेज स्रोत, ANI
कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने पूर्णिया की सीट अपनी पार्टी के खाते में न आने के बावजूद पूर्णिया से ही चुनाव लड़ने का संकेत दिया है.
महागठबंधन के सभी दलों के बीच बिहार की सभी 40 सीटों का बंटवारा शुक्रवार को हो गया. इस फ़ैसले के थोड़ी देर बाद पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स करके यह एलान किया.
इस दौरान, उन्होंने केरल की वायनाड सीट का उदाहरण दिया, जहां से राहुल गांधी के ख़िलाफ़ इंडिया गठबंधन की सहयोगी सीपीआई की एन्नी राजा चुनाव लड़ रही हैं.
उन्होंने कहा, "डी राजा की पत्नी (एन्नी राजा) हमारे नेता (राहुल गांधी) के ख़िलाफ़ खड़ी हैं, फिर भी देश में इंडिया गठबंधन मजबूत है और साथ चल रहा है. कई जगहों पर 'फ्रेंडली फाइट' होने के बावजूद भी यह गठबंधन मजबूत है."
"बिहार में भी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व का है. मैं उसका स्वागत करता हूं और पूर्णिया की धरती पर कांग्रेस का झंडा स्थापित करने के संकल्प के साथ पूर्णिया की जनता के बीच रहूंगा."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पप्पू यादव ने पहले कहा, "मैंने पहले ही कहा था, 'दुनिया छोड़ दूंगा पर पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा'. फिर मैं उसी (बात) को दोहरा रहा हूं कि कांग्रेस का झंडा जनता ने मेरे हाथ में दे दिया है... जनता उस झंडे को 26 अप्रैल (दूसरे चरण) को स्थापित करेगी."
उनके अनुसार, "देश आगे है, पार्टी पीछे है. देशहित के लिए हमारे नेतृत्व ने देश भर में जिस बड़े इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को लेकर चलने का संकल्प लिया है, उस पर हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और खड़गे साहब प्रतिबद्ध हैं."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स से पहले एक ट्वीट भी किया.
इसमें उन्होंने लिखा, "सीमांचल कोसी जीतकर, देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे. पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे."
बिहार की 40 सीटों में से महागठबंधन के सबसे बड़े सहयोगी आरजेडी को 26 सीट, कांग्रेस को 9 सीट, 3 सीट सीपआईएमएल, 1 सीट सीपीआई और 1 सीट सीपीएम को मिली है.
पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में गई हैं, जहां से हाल में पार्टी में शामिल हुईं बीमा भारती उम्मीदवार हैं.
मध्य प्रदेश में दलितों की शिकायत: 'मंदिरों में प्रवेश करने से रोका जा रहा है'- ग्राउंड रिपोर्ट
मुख़्तार अंसारी के बेटे की मांग- यूपी के बजाए दिल्ली के एम्स में हो पोस्टमॉर्टम

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उमर अंसारी बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने अपने पिता की 'सुनियोजित हत्या' करने का आरोप लगाते हुए उनके शव का पोस्टमॉर्टम उत्तर प्रदेश के बजाय दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की है.
उमर अंसारी ने इसकी वजह विश्वासनीयता की कमी बताई है. उन्होंने कहा है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के शासन, प्रशासन और डॉक्टरों की टीम से अब न्याय की उम्मीद नहीं है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया है कि मुख़्तार अंसारी के शव का अभी तक पोस्टमॉर्टम शुरू नहीं हुआ है.

इमेज स्रोत, ANI
बांदा के डीएम को लिखे इस पत्र में और मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पिता को 'स्लो प्वॉइजन' दिया गया.
उमर अंसारी ने ये भी कहा है कि उन्हें अपने पिता की मौत की ख़बर मीडिया के ज़रिए मिली.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
मौत के कारणों की होगी न्यायिक जांच
इन आरोपों के बीच बांदा के सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) की अदालत ने मुख़्तार अंसारी की मौत के कारणों की जांच की ज़िम्मेदारी ज़िले के एडिशनल सीजेएम को सौंपी है.
आदेश के अनुसार एसीजेएम के नेतत्व में तीन सदस्यों की एक टीम एक महीने के भीतर इस मामले की जांच करके रिपोर्ट सौंपेंगी.
मुख़्तार अंसारी की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में कैसा है माहौल
आईटी विभाग से 1,823 करोड़ के नोटिस पर कांग्रेस बोली- बीजेपी के बारे में चुप्पी क्यों?

इमेज स्रोत, X/Congress
इमेज कैप्शन, अजय माकन कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी को इनकम टैक्स विभाग से 1,823 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी विपक्षी पार्टियों की तरह आईटी डिपार्टमेंट निशाना बना रही है. अजय माकन ने कहा कि बीजेपी ने टैक्स नियमों के गंभीर उल्लंघन किए हैं और उनसे 4,600 करोड़ रुपये की डिमांड आईटी को करनी चाहिए.
उन्होंने कहा, "हम लोगों को जो नोटिस आए हैं, उसमें सीताराम केसरी (1993-94 की डिमांड) के जमाने के नोटिस आए हैं, सीताराम केसरी के जमाने का 53 करोड़ का आया है. टोटल 1823 करोड़ की डिमांड आईटी ने कांग्रेस पार्टी से की है. देश में लोकतंत्र बच ही नहीं गई है."
अजय माकन ने कहा, "बीजेपी के उल्लंघनों पर आँख बंद कर रहे हैं और हमारे हिसाब से वही बात बीजेपी पर लगाया जाए तो वो 4600 करोड़ बनता है. और कांग्रेस को गलत तरीके से फंसाकर सीताराम केसरी जी के जमाने का मिलाकर ऐसा कर रहे हैं. कहां की डेमोक्रेसी है? "
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कांग्रेस ने आरोप लगाया, " हमारे यहां डिमांड इस आधार पर की गई है कि पांच साल पहले कुछ डायरी चेलानी डायरे से रिकवर हुई थी. उन डायरी के अंदर में कुछ एंट्रीज है, जिसके आधार पर ये मांग की गई है. अब हम ये पूछना चाहते हैं कि चेलानी डायरी के आधार पर इनकम टैक्स विभाग जाग जाता है लेकिन जैन डायरी में आडवाणी जी के आधार पर क्यों नहीं टैक्स मांगा जाता है."
येदियुरप्पा की डायरी के आधार पर इनकम टैक्स आंख बंद कर लेता है. जब वो पीछे के केसेज खोल रही है तो बंगारू लक्ष्मण के टाइम के केस क्यों नहीं खोले गए. क्यों केवल कांग्रेस के समय की डायरी याद आ रही है. सहारा-बिरला डायरी उनको ध्यान में नहीं आ रही है जिसमें मोदी जी के खुद का नाम है. उसको नजरअंदाज कर रहे हैं."
ब्रेकिंग न्यूज़, लोकसभा चुनाव: बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और लेफ़्ट के बीच सीटों के बँटवारे की घोषणा हुई

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तेजस्वी यादव बिहार में इंडिया गठबंधन ने सीटों का बँटवारा कर लिया है.
बिहार में आरजेडी 26, कांग्रेस 9, लेफ़्ट 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
आरजेडी गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. सिवान की सीट भी आरजेडी के पास है. वहीं, सीपीआई बेगसूराय से अपना उम्मीदवार उतारेगी. किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुज़फ़्फ़रपुर, वेस्ट चम्पारण से कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में होंगे.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बीच राघव चड्ढा पर चर्चा गर्म
मुख़्तार अंसारी की मौत को लेकर विपक्ष के संदेह पर बोले कृष्णानंदन राय के बेटे

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी की मौत की परिस्थितियों पर विपक्ष के कई नेताओं के सवाल उठाने पर बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंदन राय के बेटे ने कहा कि ऐसा करना ग़लत है और वो तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं.
पीयूष राय ने कहा, "ये ग़लत बात है. उनको तुष्टीकरण की राजनीति करनी है. दूसरे पक्षों के लिए उन्हें कोई न कोई मुद्दा चाहिए तो वो एक अपराधी में अपना मज़हब खोज कर रहे हैं. मेरा ये मानना है कि रमज़ान के महीने में ये फैसला आया है तो अल्लाह का दरबार कहिए या बाबा विश्वनाथ का दरबार कहिए."
पिछले साल अप्रैल में मुख़्तार अंसारी को बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय हत्या मामले में 10 साल की सज़ा सुनाई गई थी.
मुख़्तार अंसारी पर 1996 में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कोयला व्यापारी नंदकिशोर रुंगटा के अपहरण और बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल होने का मुक़दमा दर्ज किया गया था.
साल 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
कृष्णानंदन राय की पत्नी अल्का राय ने कहा, "हमको तो बाबा विश्वनाथ पर पूरा भरोसा था, आज उनकी कृपा से मुझे न्याय मिला है. क्योंकि सीबीआई कोर्ट से भी हम लोग हार गए थे. योगी जी और मोदी जी का देन है कि हमको न्याय मिला है."
अल्का राय ने कहा, "इसमें कहना क्या है, मैं हमेशा बाबा के दरबार में न्याय मांगने आती थी. आज न्याय मिला है. देखिए होली का त्योहार हमलोग इस घटना के बाद नहीं बना पाते थे. आज हमको लगा कि आज का दिन होली का ही दिन है."
मुख़्तार अंसारी के परिवार के सदस्य और कई विपक्षी नेता ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने इसकी जांच की मांग की है.
इस पर यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने उनकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं.
उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा था, "माननीय न्यायालय के समक्ष पिताजी ने लिखकर दिया कि उन्हें खाने में जहर मिलाया गया... क्या हो गया. तबीयत बिगड़ी, आईसीयू लाए गए बीमार थे. 12 घंटे के अंदर इतना प्रेशर बढ़ा कि डॉक्टर स्वतंत्र रूप से जांच भी नहीं कर पाए. आईसीयू से आप लोगों ने कभी नहीं सुना होगा कि आईसीयू से इंसान तन्हाई बैरिक जेल में गया. और उसका आलम है कि हार्ट अटैक हुआ उनको. बाकी बातें तो आप लोगों के सामने है."
उमर अंसारी ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बताया था कि उनको स्लो प्वाइजन दिया जा रहा था. लेकिन कहां सुनवाई हुई.
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी एक ट्वीट में कहा, " इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन. अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें. मुख़्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें ज़हर दिया गया था. बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जो नहीं दिया. निंदनीय और अफसोसजनक."
मुख़्तार अंसारी की मौत की परिस्थितियों पर बोले योगी सरकार के मंत्री

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, संजय निषाद यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने मुख़्तार अंसारी की मौत की परिस्थितियों पर विपक्ष के कई नेताओं की प्रतिक्रिया पर जवाब दिया है.
उन्होंने कहा, "किसी भी आदमी का जन्म होता है तो मौत तो स्वाभाविक है. लेकिन लोग संदिग्ध मौत की बात कहते हैं, वो जांच का विषय है. जांच में जो सत्यता होती है, लोगों को उस आधार पर बयान देना चाहिए. आज के दिन में विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि फॉरेंसिक रिपोर्ट ही ऐसी चीज़ है, जिस पर विश्वास किया जा सकता है."
संजय निषाद ने कहा कि किसी की मौत पर राजनीति नहीं होना चाहिए.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
विपक्ष और मुख़्तार अंसारी के परिवार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पहला तो ये है कि हमारी सरकार माननीय योगी जी हैं, कभी भी कुछ होता है तो विशेष तौर पर जांच करते हैं. पोस्टमॉर्टम की टीम गठित हुई है. उसका इंतजार करना चाहिए.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी जांच की मांग की है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जाँच ज़रूरी ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें. ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक. कुदरत उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे."
अंसारी के परिवार के सदस्य भी जांच की मांग कर रहे हैं.
अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा, " मुझे मौत की सूचना भी मीडिया के माध्यम से मिला. प्रशासन से तो कोई सूचना नहीं मिली. 18 मार्च से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी. बार-बार कहने के बाद भी इलाज नहीं दिया जा रहा था. 25-26 की रात उनकी जब तबीयत बहुत ज़्यादा बिगड़ी गई तो चंद घंटों के लिए मेडिकल कॉलेज लाए और स्टेबल हैं कहकर वापस कर दिए. महीनों पहले आशंका जताई गई थी, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
आईसीजे ने इसराइल को ग़ज़ा में राहत सामग्री पहुंचने देने का दिया आदेश

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ग़ज़ा में राहत सामग्री पहुंचने देने का आईसीजे ने इसराइल को दिया आदेश संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने इराइल को आदेश दिया है कि वो बिना किसी रुकावट के ग़ज़ा में राहत सामग्री और मेडिकल सहायता जाने दे.
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस (आईसीजे) ने कहा कि इसराइल को 'बिना किसी देरी' के कदम उठाना चाहिए.

इमेज स्रोत, Getty Images
ग़ज़ा में कुछ हफ़्तों के भीतर अकाल पड़ने की चेतावनी के बाद ये आदेश आया है.
हालांकि, इसराइल ने राहत रोके जाने के आरोपों को 'आधारहीन' बताया है.
दक्षिण अफ़्रीका ने इसराइल के ख़िलाफ़ ग़ज़ा में जनसंहार का आरोप लगाते हुए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. अब ग़ज़ा में राहत सामग्री की पहुंच के लिए भी दक्षिण अफ़्रीका ने अपील की थी.
मुख़्तार अंसारी की मौत पर मायावती ने की ये मांग

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख़्तार अंसारी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, " मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जाँच जरूरी, ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें. ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक. कुदरत उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में सज़ा काट रहे माफ़िया से बाहुबली नेता बने मुख़्तार अंसारी का गुरुवार शाम निधन हो गया.
बांदा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील कौशल ने बताया कि अंसारी की मौत कार्डियेक अरेस्ट की वजह से हुई. अंसारी की मौत के बाद राज्य में धारा 144 लगा दी गई है और बांदा, ग़ाज़ीपुर और वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कई विपक्षी नेताओं ने उनकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं.
अंसारी के परिवार के सदस्य भी जांच की मांग कर रहे हैं.
अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा, " मुझे मौत की सूचना भी मीडिया के माध्यम से मिला. प्रशासन से तो कोई सूचना नहीं मिली. 18 मार्च से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी. बार-बार कहने के बाद भी इलाज नहीं दिया जा रहा था. 25-26 की रात उनकी जब तबीयत बहुत ज़्यादा बिगड़ी गई तो चंद घंटों के लिए मेडिकल कॉलेज लाए और स्टेबल हैं कहकर वापस कर दिए. महीनों पहले आशंका जताई गई थी, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुख़्तार के बेटे उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "माननीय न्यायालय के समक्ष पिताजी ने लिखकर दिया कि उन्हें खाने में जहर मिलाया गया... क्या हो गया. तबीयत बिगड़ी, आईसीयू लाए गए बीमार थे. 12 घंटे के अंदर इतना प्रेशर बढ़ा कि डॉक्टर स्वतंत्र रूप से जांच भी नहीं कर पाए. आईसीयू से आप लोगों ने कभी नहीं सुना होगा कि आईसीयू से इंसान तन्हाई बैरिक जेल में गया. और उसका आलम है कि हार्ट अटैक हुआ उनको. बाकी बातें तो आप लोगों के सामने है."
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने एक ट्वीट में कहा, " पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत की खबर से स्तब्ध हूं. यूपी में कानून व्यवस्था का हाल बहुत खराब है. पुलिस की हिरासत में जेल में हत्या, कचहरी में हत्या, अस्पताल में हत्या और अब मुख्तार अंसारी की संदेहास्पद मौत प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है. कुदरत इनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे."
छोड़िए X पोस्ट, 4X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
एनडीए में शामिल होने के आठ महीने बाद सीबीआई से प्रफुल्ल पटेल को राहत, दायर की क्लोजर रिपोर्ट- प्रेस रिव्यू
एआईएमआईएम ने कहा-अगर हिना शहाब सिवान से चुनाव लड़ती हैं तो पार्टी देगी समर्थन

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, एआईएमआईएम के विधायक अख़्तरुल ईमान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने कहा है कि अगर सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी चुनाव लड़ेंगी तो वो उनका समर्थन करेगी.
एआईएमआईएम के विधायक अख़्तरुल ईमान ने कहा, " हीना शहाब के मामले में पार्टी बिल्कुल साफ़ है. मरहूम शहाबुद्दीन जी की बेवा से मेरी हमदर्दी है, अगर वो आजादाना तौर पर लड़ती हैं तो पार्टी पूरी हिमायत करेगी."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
हिना शहाब ये कह चुकी हैं कि वो सीवान से चुनाव लड़ेंगी. 2019 में हिना शहाब आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इंडिया गठबंधन ने अब तक बिहार में उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है.
शहाबुद्दीन वर्ष 1992 से 2004 तक वो चार बार इलाके के सांसद चुने गए
मुख़्तार अंसारी की मौत की परिस्थितियों पर उनके बेटे और विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मुख़्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में सज़ा काट रहे माफ़िया से बाहुबली नेता बने मुख़्तार अंसारी का गुरुवार शाम निधन हो गया. बांदा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील कौशल ने बताया कि अंसारी की मौत कार्डियेक अरेस्ट की वजह से हुई.
उनके बेटे उमर अंसारी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने उनकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं.
उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "माननीय न्यायालय के समक्ष पिताजी ने लिखकर दिया कि उन्हें खाने में जहर मिलाया गया... क्या हो गया. तबीयत बिगड़ी, आईसीयू लाए गए बीमार थे. 12 घंटे के अंदर इतना प्रेशर बढ़ा कि डॉक्टर स्वतंत्र रूप से जांच भी नहीं कर पाए. आईसीयू से आप लोगों ने कभी नहीं सुना होगा कि आईसीयू से इंसान तन्हाई बैरिक जेल में गया. और उसका आलम है कि हार्ट अटैक हुआ उनको. बाकी बातें तो आप लोगों के सामने है."
उमर अंसारी ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बताया था कि उनको स्लो प्वाइजन दिया जा रहा था. लेकिन कहां सुनवाई हुई.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपुत ने इस पर कहा, " जिस तरह से कुछ दिन पहले मुख़्तार अंसारी ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी कि उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है. आज उनकी मौत हो गई और वो बात पुष्टि होती दिखाई पड़ रही है. प्रशासन निर्लज्ज तरीके से कह रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है और शासन प्रशासन ये मानने को तैयार नहीं है कि उनसे गंभीर चूक हो रही हैं."
"यूपी की जेलों में कभी मुन्ना बजरंगी को ठोक दिया जा रहा है, कभी खुले आम पुलिस की अभिरक्षा में बदमाशों को खुले आम गोली से मार दिया जाता है. कभी कचहरी में कत्ल हो रहे हैं और उत्तर प्रदेश की पुलिस और भारतीय जनता पार्टी का शासन पंगु है. इसकी क्या जांच नहीं होनी चाहिए? बीजेपी शासन करने में असक्षम है."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अंसारी के निधन पर दुख व्यक्त किया है.
उन्होंने कहा, " कुछ दिन पूर्व उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी गंभीरता से नहीं लिया गया. प्रथम दृष्टया ये न्यायोचित और मानवीय नहीं लगता. संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए."
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि अंसारी की जिन परिस्थितियों में मौत हुई वो चिंताजनक है.
उन्होंने कहा, " पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है। उन्होंने न्यायालय में अर्ज़ी देकर पहले ही ज़हर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित , न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में।प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों कोमुँह बंद रखने को विवश किया जा रहा है।क्या मुख़्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्ज़ी के आधार पर कोई न्यायिक जाँच के आदेश करेगी यूपी सरकार?"
छोड़िए X पोस्ट, 4X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को 1996 के ड्रग प्लांटिंग मामले में 20 साल की जेल की सज़ा

इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, संजीव भट्ट गुजरात के बनासकांठा ज़िले के पालनपुर के एक सेशन कोर्ट ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को 1996 के 'मादक पदार्थ जब्ती' (ड्रग प्लांटिंग) के मामले में 20 साल की जेल की सज़ा सुनाई है.
उन पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
आपराधिक मामलो में दूसरी बार भट्ट दोषी ठहराए गए हैं. 2019 में उन्हें जामनगर अदालत ने हिरासत के दौरान मौत के एक मामले में दोषी ठहराया था.

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, संजीव भट्ट इसके बाद राजस्थान पुलिस ने दावा किया था कि वकील को बनासकांठा पुलिस ने झूठा फंसाया है. इसके बाद 1999 में ये मामला कोर्ट में पहुंचा. भट्ट को 2018 में राज्य की सीआईडी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ़्तार कर लिया.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 28 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.