मुख़्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत, बांदा की जेल में बंद थे पूर्वांचल के बाहुबली नेता

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मऊ से पांच बार के विधायक रहे बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी का निधन हो गया है. हत्या के मामले में वो 10 साल की सज़ा काट रहे थे. उन पर कई अपराधों में 65 मुकदमे चल रहे थे.

लाइव कवरेज

प्रेरणा and चंदन शर्मा

  1. बेटे नवीन जिंदल के बाद मां सावित्री जिंदल भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल

    सावित्री जिंदल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश की सबसे अमीर महिला और ओपी जिंदल समूह की अध्यक्ष सावित्री जिंदल गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उनके साथ उनकी बेटी सीमा जिंदल भी बीजेपी में शामिल हुईं.

    इस मौक़े पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे.

    अपने पति ओम प्रकाश जिंदल की मौत के बाद सावित्री जिंदल दो बार हिसा​र से कांग्रेस की विधायक रहीं. वे भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं.

    सावित्री जिंदल के बीजेपी का सदस्य बनने के चार दिन पहले ही उनके बेटे नवीन जिंदल ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.

    उसके बाद बीजेपी ने उन्हें कुरुक्षेत्र से लोकसभा का उम्मीदवार बनाने का एलान किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "पूर्व में विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रहीं श्रीमती सावित्री जिंदल जी और उनकी सुपुत्री श्रीमती सीमा जिंदल जी का भाजपा परिवार में स्वागत है. एक अग्रणी महिला उद्योगपति और समाज सेविका के तौर पर योगदान के प्रति हम सभी कृतज्ञ रहे हैं."

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, अदालत ने केजरीवाल की ईडी रिमांड की अवधि चार दिनों के लिए बढ़ाई

      • Author, उमंग पोद्दार
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के क​थित शराब नीति घोटाले में गिरफ़्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. वे अब एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में रहेंगे.

    इससे पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अदालत से केजरीवाल की रिमांड सात दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की थी.

    ईडी ने पिछले गुरुवार को केजरीवाल को पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ़्तार किया था. उसके बाद उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था.

    अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

    हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए ईडी ने गुरुवार को सीएम केजरीवाल को ​राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया.

    अदालत ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनी.

    केजरीवाल ने​ रिमांड बढ़ाने की ईडी की मांग का विरोध नहीं किया और कहा कि वे जांच में सहयोग करने को तैयार हैं.

    हालांकि केजरीवाल के वकील ने अदालत से कहा कि केजरीवाल के विरोध न करने का मतलब ये नहीं है कि वे ईडी की ओर से लगाए गए आरोपों को स्वीकार करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल

    केजरीवाल की पेशी के दौरान अदालत पहुंची उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पत्रकारों को बताया कि उनकी सेहत ठीक नहीं है.

    उन्होंने कहा, "आपके सीएम को बहुत तंग किया जा रहा है, बहुत परेशान किया जा रहा है. जनता जवाब देगी."

  3. मॉस्को हमला: इस्लामिक स्टेट ने रूस को निशाने पर क्यों लिया?

  4. ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड सात दिन बढ़ाने की मांग की, फ़ैसला सुरक्षित

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के क​थित शराब नीति घोटाले में गिरफ़्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड और सात दिन बढ़ाने की मांग की गई है.

    प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तारी के एक हफ़्ते बाद सीएम केजरीवाल को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया.

    अदालत ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फ़ैसला सुरक्षित कर लिया है.

    बीबीसी के क़ानूनी मामलों के संवाददाता उमंग पोद्दार के अनुसार, अदालत में इस मौक़े पर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद थे.

    ईडी ने अदालत से केजरीवाल की हिरासत और सात दिन बढ़ाने की मांग की.

    इस दौरान केजरीवाल ने अदालत से कहा कि वे रिमांड का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि वे ईडी की ओर से लगाए गए आरोपों की सारी जांच के लिए तैयार हैं.

    उन्होंने कहा, "असली घोटाला तो ईडी की जांच के बाद हुआ है. एक मकसद था आप को क्रश करना. एक माहौल बनाना कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी है."

    केजरीवाल ने आरोप लगाया, "इलेक्टोरल बॉन्ड से बीजेपी को 55 करोड़ रुपए का चंदा मिला. इसमें मनी ट्रेल साफ़ तौर पर साबित हुआ. एक सह अभियुक्त ने अरेस्ट होने के बाद 55 करोड़ का चंदा दिया. जांच का मकसद यही था."

    उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी का मकसद आम आदमी पार्टी को दबाना है.

    पीटीआई के अनुसार, अदालत में पेश करने से पहले केजरीवाल से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के उस बयान पर राय मांगी गई कि जेल से दिल्ली की सरकार नहीं चलेगी.

    इस पर केजरीवाल ने कहा कि यह एक राजनीतिक साज़िश है, लोग इसका जवाब देंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने अदालत से कहा, "आरोप लगाया गया है कि 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा है कि मनी ट्रेल का सबूत नहीं है."

    केजरीवाल ने कहा, "यह केस दो साल से चल रहा है. 17 अगस्त, 2022 को सीबीआई का पहला केस दर्ज हुआ था और 22 अगस्त को ईडी ने मामला दर्ज किया. न कोई कोर्ट ने मुझे दोषी कहा है. न आरोप हुए हैं. सीबीआई ने 31 हज़ार पेज और ईडी ने 25 हज़ार पेज फाइल किए हैं."

    उन्होंने कहा, "उनकी गिरफ़्तारी चार अभियुक्तों के बयान के आधार पर हुआ, जो बाद में गवाह बन गए और फिर उन्हें माफ़ी दे दी गई."

    उन्होंने पूछा कि क्या ये चार लोगों के बयान एक सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करने के लिए काफ़ी है? अगर शराब घोटाला हुआ है, तो इसका पैसा कहां गया?

    ईडी के वकील ने क्या कहा

    वहीं ईडी की ओर से पेश वकील एएसजी एसवी राजू ने अदालत को बताया कि अरविंद केजरीवाल के बयान रिकॉर्ड किए गए, लेकिन वे गोलमोल जवाब दे रहे हैं. वे पूछताछ के दौरान ईडी से सहयोग नहीं कर रहे हैं.

    उन्होंने यह भी कहा कि हिरासत के दौरान केजरीवाल पासवर्ड नहीं बता रहे, इस कारण डिजिटल डेटा तक एक्सेस नहीं हो पा रहा है. यदि वे पासवर्ड नहीं देते, तो ईडी को इन पासवर्ड को तोड़ना होगा.

    उनके अनुसार, कोई मुख्यमंत्री क़ानून से परे नहीं होता.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ़्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता का आरोप है कि चुनाव से ऐन पहले बिना किसी आधार के उनके मुवक्किल को गिरफ़्तार किया गया है.

    केजरीवाल पर 100 करोड़ रुपए मांगने के ईडी के आरोप पर उनके वकील गुप्ता ने कहा कि इसका जवाब तो ईडी से पूछना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि जब अगस्त 2022 में मामला दर्ज किया गया, तब से अब तक कभी नहीं कहा गया कि केजरीवाल पर कोई इल्जाम है, लेकिन अब चुनाव से पहले उन पर आरोप लगाया गया है.

  5. COVER STORY: ग़ज़ा में क्यों बसना चाह रहे हैं कुछ इसराइली

  6. उत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा संचालक बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

      • Author, राजेश डोबरियाल
      • पदनाम, देहरादून से बीबीसी हिंदी के लिए
    सीसीटीवी फुटेज

    इमेज स्रोत, UTTARAKHAND POLICE

    इमेज कैप्शन, सीसीटीवी फुटेज

    उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में गुरुवार की सुबह एक डेरा के संचालक बाबा की हत्या कर दी गई है.

    पुलिस के अनुसार, कार सेवा डेरा के संचालक बाबा तरसेम सिंह को गुरुवार सुबह लगभग 6:15 बजे मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.

    गंभीर रूप से घायल बाबा को डेरे के सेवादार खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई.

    पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि सुबह लगभग 6:15 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो पगधारी मीडियम स्पीड में आए और एक लंबी बंदूक से, दूर से ही बाबा पर दो फायर किए.

    एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी में हमलावरों की साफ़ तस्वीरें क़ैद हो गई हैं. फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

    एसएसपी ने कहा कि ज़िले के सारे एसएचओ को एक्टिव कर दिया गया है. 8 टीमें बनाई गई हैं, जो पूरी मुस्तैदी से हमलावरों की तलाश कर रही हैं.

  7. जंग के मोर्चे में कैमरे में क़ैद यूक्रेनी सैनिकों का आंखों देखा हाल

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका हाई कोर्ट ने ख़ारिज की

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ दायर की गई उस याचिका को ख़ारिज कर दिया है, जिसके तहत उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की मांग की गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोर्ट का कहना है कि इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है.

    लाइव लॉ के मुताबिक़ ये याचिका दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव ने दायर की थी, जो खुद को किसान और सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं.

    उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

    सीएम केजरीवाल को नई दिल्ली स्थित उनके आवास से बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ़्तार किया था. उन पर दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप है.

  9. 600 से ज़्यादा वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, कहा - 'एक वर्ग अदालत पर दबाव बनाना चाहता है'

    मुख्य न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़

    इमेज स्रोत, TWITTER

    इमेज कैप्शन, मुख्य न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़

    देशभर के तकरीबन 600 से ज़्यादा वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर चिंता ज़ाहिर की है.

    वकीलों का कहना है कि न्यायपालिका पर उठते सवाल और अखंडता को कमजोर करने के प्रयासों को देखते हुए वो चिंतित हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पत्र लिखने वाले वकीलों में हरीश साल्वे, मनन कुमार मिश्रा, आदिश अग्रवाल, चेतन मित्तल, पिंकी आनंद, हितेश जैन, उज्ज्वला पवार, उदय होला और स्वरुपमा चतुर्वेदी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पत्र में वकीलों ने आरोप लगाते हुए लिखा है, ''देश का एक ख़ास वर्ग है जो अदालत पर दबाव डालना चाहता है और इसकी स्वायत्तता कम करने की कोशिश में है. ख़ासतौर पर राजनीतिक लोगों से जुड़े मामले और भ्रष्टाचार से संबंधित केस में . वो अदालत पर लोगों का भरोसा कम करना चाहते हैं.''

    पत्र में अपील की गई है कि अभी कोर्ट के साथ खड़े होने की ज़रूरत है ताकि सुनिश्चित हो कि ये लंकतंत्र का मज़बूत स्तंभ बना रहे.

  10. बांग्लादेश की पीएम शेख़ हसीना ने भारत को लेकर क्यों कहा- विपक्ष पहले अपनी पत्नियों की साड़ियां जलाए- प्रेस रिव्यू

  11. पीलीभीत से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी ने लिखा भावुक पत्र

    वरुण गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वरुण गांधी

    पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक भावुक पत्र पोस्ट किया है.

    इस पोस्ट में वो अपने संसंदीय क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए लिखते हैं, ''एक सांसद के तौर पर मेरा कार्यकाल भले समाप्त हो रहा हो, पर पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक ख़त्म नहीं हो सकता. सांसद के रूप में नहीं, तो बेटे के तौर पर सही, मैं आजीवन आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं और मेरे दरवाज़े आपके लिए हमेशा पहले जैसे ही खुले रहेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आगे लिखा, '' मैं राजनीति में आम आदमी की आवाज़ उठाने आया था और आज आपसे यही आशीर्वाद मांगता हूं कि सदैव यह कार्य करता रहूं, भले ही उसकी कोई भी क़ीमत चुकानी पड़े.''

    बीजेपी ने इस बार पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है.

    नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बीजेपी में वरुण गांधी पिछले 10 सालों में बीजेपी में हाशिए पर ही रहे हैं.

    16 फ़रवरी, 2004 को क़रीब 24 साल की उम्र में वरुण गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी.

  12. जातिवादी नारे को लेकर अशोका यूनिवर्सिटी की प्रतिक्रिया

    अशोका यूनिवर्सिटी

    इमेज स्रोत, ASHOKA UNIVERSITY

    इमेज कैप्शन, अशोका यूनिवर्सिटी

    अशोका यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता है लेकिन किसी भी व्यक्ति या समूह के ख़िलाफ नफ़रती टिप्पणी अस्वीकार्य है.

    यूनिवर्सिटी ने अपने बयान में लिखा, ''ऐसे क़दम जो कैंपस के माहौल को किसी भी शख़्स या समूह के लिए असहज, डरावना और असुरक्षित बनाते हैं, वो गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं और विश्वविद्यालय की अनुशासनात्मक प्रक्रिया के अधीन हैं. विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक क़दम उठाएगा, जिससे कैंपस में शांति और सद्भाव भंग न हो.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    असल में अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल है. इस वीडियो में छात्र जातिवादी नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोशल मीडिया पर इसकी काफ़ी निंदा हो रही है.

  13. कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को बताया था सॉफ्ट पॉर्न स्टार, अब दी सफ़ाई

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, ani

    इमेज कैप्शन, कंगना रनौत

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने साल 2020 में उर्मिला मातोंडकर पर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर सफ़ाई दी है.

    समाचार चैनल टाइम्स नाऊ के समिट 2024 में बोलते हुए कंगना ने कहा कि एक्ट्रेस खुद को तंदूरी मुर्गी, शीला की जवानी और आइटम गर्ल कहलाने में सहज हैं, तो ये क्यों नहीं?

    उन्होंने कहा, ''मैं किसी भी चीज़ को उचित नहीं ठहरा रही हूं. अगर ये अभिनेत्रियां तंदूरी मुर्गी, आइटम गर्ल, शीला की जवानी जैसे शब्दों के साथ सहज हैं, तो इस शब्द को ग़लत ढंग से क्यों देखा जा रहा है? सच तो ये है कि अगर वे इसमें सहज हैं तो आप उन्हें शर्मिंदा क्यों करना चाहते हैं? मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि मेरा उन्हें (उर्मिला मातोंडकर) शर्मिंदा करने का कोई इरादा था क्योंकि वह उस भूमिका में बहुत सहज हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कंगना ने कहा, "मुझे बताओ, क्या 'सॉफ्ट पोर्न' या 'पोर्न स्टार' आपत्तिजनक शब्द हैं? नहीं! वे आपत्तिजनक शब्द नहीं हैं. ये सिर्फ़ एक ऐसा शब्द है जो सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं है. भारत में पोर्न स्टार्स को कितना सम्मान मिलता है, सनी लियोन से पूछिए . दुनिया में कहीं और ऐसा मामला नहीं है."

    साल 2020 में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा था कि उर्मिला ऐक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती हैं, वह सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं.

  14. अमेरिका में एक शख़्स ने चाकू मारकर चार लोगों की हत्या की

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक शख़्स ने चाकू मारकर चार लोगों की हत्या कर दी.

    वहीं कम से कम पांच घायल हो गए हैं, जिनमें एक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है.

    रॉकफोर्ड शहर के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि इस मामले में एक 22 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

    उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

    पुलिस ने कहा कि घटना में जान गंवाने वाले लोगों में सबसे कम उम्र (15) की एक लड़की और 63 साल की एक महिला शामिल है.

  15. बीजेपी में शामिल होने वाले आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को जानिए

    सुशील कुमार रिंकू, जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, ani

    इमेज कैप्शन, सुशील कुमार रिंकू, जेपी नड्डा

    आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू कल यानी बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

    सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद थे.

    रिंकू दलित समुदाय से आते हैं. उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस की टिकट पर जालंधर पश्चिम से विधानसभा चुनाव जीता और विधायक बने.

    साल 2023 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.

    उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में 'आप' ज्वाइन की थी.

    पार्टी ने उन्हें कुछ ही महीने के भीतर जालंधर सीट पर होने वाले उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया.

    उन्होंने कांग्रेस के करमजीत कौर चौधरी को शिकस्त देकर जीत दर्ज की और अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

  16. अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर फिर बोला अमेरिका, जर्मनी का रुख़ हुआ नरम

  17. फ्रांस में हेड स्कार्फ को लेकर फिर हुआ विवाद

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, KENZO TRIBOUILLARD/AFP

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    फ्रांस के प्रधानमंत्री का कहना है कि उस छात्रा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी, जिसने कुछ दिनों पहले अपने हेडमास्टर पर झूठे आरोप लगाए थे.

    अपने आरोप में छात्रा ने दावा किया था कि हेडस्कार्फ पहनने को लेकर हेडमास्टर से हुई बहस के बीच उसके साथ हिंसा की गई. हेडमास्टर ने उस पार हाथ उठाए.

    छात्रा के इस आरोप के बाद हेडमास्टर को ऑनलाइन ट्रोलिंग और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा.

    नतीजतन उन्होंने स्कूल से इस्तीफ़ा दे दिया.

    हेडमास्टर का कहना था कि वो केवल फ्रांस के क़ानून का हवाला देते हुए छात्रा से अपना हेडस्कार्फ हटाने को कह रहे थे.

    बाद में इस मामले में हुई जांच में छात्रा के ख़िलाफ़ किसी प्रकार की हिंसा के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

    जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री ने तय किया है कि छात्रा को कोर्ट में अपने झूठे आरोपों के लिए पेश किया जाना चाहिए.

    मार्च 2004 में फ्रांस में एक क़ानून लाया गया था जिसके तहत स्कूलों में छात्रों की धार्मिक मान्यताओं को दिखाने वाले परिधान पहनने पर रोक लगा दी गई थी.

  18. महाराष्ट्र: चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में अनबन शुरू

    महाविकास अघाड़ी

    इमेज स्रोत, ani

    इमेज कैप्शन, महाविकास अघाड़ी

    शिव सेना की उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट ने कल यानी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इस सूची के सार्वजनिक होने के बाद से महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी में असहजता नज़र आ रही है.

    गठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने सार्वजनिक तौर पर शिवसेना(यूबीटी) की तीन सीटों को लेकर नाराज़गी जताई है. पार्टी ने शिव सेना से इन तीन सीटों के उम्मीदवारों को बदलने की भी अपील की है.

    पार्टी का कहना है कि इन तीन सीटों के उम्मीदवारों को लेकर उनके बीच बातचीत चल ही रही थी.

    ये तीन सीटें हैं - सांगली, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सांगली में कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है. वहीं मुंबई नॉर्थ वेस्ट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि अगर एक हफ़्ते के भीतर फ़ैसला नहीं होता तो वो दूसरे विकल्पों पर विचार करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि वो इस तरह के बयानों को कोई महत्व नहीं देते.

    दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी से आ रहे बयानों को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस के लिए उनकी पार्टी ने कोल्हापुर सीट छोड़ी है. उनकी पार्टी की नीति देश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाना है. पर महाराष्ट्र में बड़े बाई की भूमिका में शिवसेना(यूबीटी) ही रहेगी.

    कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

  19. बीजेपी ने वरुण गांधी को क्यों छोड़ा और मेनका गांधी पर क्यों जताया भरोसा

  20. बाल्टीमोर हादसा: लापता 6 श्रमिकों में से दो के शव बरामद

    मालवाहक जहाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बाल्टीमोर हादसा

    अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में हुए हादसे के बाद जारी रिकवरी अभियान में अमेरिकी पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं.

    दोनों शव पानी में 25 फुट नीचे एक लाल पिकअप ट्रक में फंसे पाए गए हैं.

    शवों की पहचान बाल्टीमोर के 35 वर्षीय एलेजांद्रो हर्नांडेज़ फ़्यूएंटेस और डंडालक के 26 वर्षीय डोरलियन कैस्टिलो कैबरेरा के रूप में की गई है.

    अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारी उन सभी 6 श्रमिकों के शव की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें मृत घोषित किया जा चुका है.

    ये सभी श्रमिक हादसे के वक़्त पुल पर गड्ढों को भरने के काम में जुटे थे और जहाज़ के पुल से टकराने के बाद पानी में गिर गए थे.

    मालवाहक जहाज़ से डेटा रिकॉर्डर भी बरामद किया गया है. जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि इससे हादसे के बारे में और जानकारियां सामने आएंगी.