चीन पर मलेशिया में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया ये बयान
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मलेशिया में चीन के साथ भारत के रिश्तों पर अहम बयान दिया है.
लाइव कवरेज
प्रेरणा and अनंत प्रकाश
छत्तीसगढ़: पुलिस मुठभेड़ में छह माओवादियों के मारे जाने का दावा
....में
Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, आलोक पुतुल
इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर में पुलिस ने संदिग्ध माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है.
पुलिस ने कहा है कि जिस जगह मुठभेड़ हुई है, वहां से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बासागुड़ा इलाके में होली के दिन तीन ग्रामीणों की हत्या के मामले को लेकर डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन का एक संयुक्त दल ऑपरेशन के लिए निकला हुआ था.
इमेज स्रोत, आलोक पुतुल
इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़
इसी दौरान तालपेरु नदी के किनारे चिपुरभट्टी के इलाके में माओवादियों के साथ कथित मुठभेड़ हुई.
पुलिस के अनुसार मारे जाने वालों में दो महिला भी शामिल है. हालांकि अभी मारे गए माओवादियों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन हथियार के आधार पर पुलिस ने एक डिप्टी कमांडर के भी मारे जाने का अनुमान जताया है.
'मोदी की अर्थनीति' की विरासत मिलीजुली रही है: रघुराम राजन
अमेरिका ने केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर की थी टिप्पणी, भारत ने दिया जवाब
इमेज स्रोत, MEA
इमेज कैप्शन, रणधीर जायसवाल
भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर टिप्पणी की थी.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर रहा है, ''हम भारत में कुछ क़ानूनी प्रक्रियाओं पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हैं. कूटनीति में, देशों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है. एक लोकतांत्रिक देश से ये उम्मीद और भी बढ़ जाती है. भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर फ़ैसला सुनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उस पर सवाल खड़े करना अनुचित है"
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसे पोस्ट किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिकी प्रवक्ता ने क्या कहा था?
समाचार एजेंसी रॉयटर्सके साथ बाचतीत में प्रवक्ता ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध क़ानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं.
इससे पहले जर्मनी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए निष्पक्ष सुनवाई की अपील की थी.
जिसके बाद भारत ने जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया था .
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में दखल और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं."
बयान के अनुसार, "भारत क़ानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है. जैसा कि भारत और अन्य लोकतांत्रिक देशों के सभी कानूनी मामलों में होता है, वैसा ही इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा. इस संबंध में बनाई गई सभी पक्षपातपूर्ण धारणाएं बहुत अनुचित हैं."
थाइलैंड: निचले सदन में सेम सेक्स मैरिज को क़ानूनी मान्यता देने वाला विधेयक पारित
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, थाइलैंड
थाईलैंड जल्द सेम सेक्स मैरिज को क़ानूनी मान्यता देने वाला देश बन जाएगा.
देश के निचले सदन ने सेम-सेक्स मैरिज की क़ानूनी मान्यता से जुड़े एक विधेयक को पारित किया है.
इस विधेयक को अभी सीनेट और शाही परिवार की अनुमति मिलना बाकी है.
लेकिन व्यापक रूप से 2024 के अंत तक देश में सेम-सेक्स मैरिज को क़ानूनी मान्यता मिल जाने की उम्मीद है.
ऐसा होने के बाद थाईलैंड समलैंगिक जोड़ों की शादी को मान्यता देने वाला एकमात्र दक्षिण पूर्व एशियाई देश बन जाएगा.
आईआईटी मद्रास के छात्र रहे पवन दावुलुरी बने माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के प्रमुख
इमेज स्रोत, https://www.linkedin.com/in/pavand
इमेज कैप्शन, पवन दावुलुरी
आईआईटी मद्रास के छात्र रहे पवन दावुलुरी को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और सरफेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है.
सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला के बाद किसी बड़ी टेक कंपनी में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले वो तीसरे भारतीय बन गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दावुलुरी ने माइक्रोसॉफ्ट में 23 साल से अधिक समय तक काम किया है और वह सरफेस के लिए प्रोसेसर बनाने के लिए क्वालकॉम और एएमडी के साथ भी काम कर चुके हैं.
यूएन के प्रस्ताव के बाद क्या इसराइल अब अलग-थलग पड़ रहा है?
सुनीता केजरीवाल बोलीं, 'कल कोर्ट में अरविंद बताएंगे कथित शराब घोटाले की सच्चाई'
इमेज स्रोत, ani
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बयान जारी कर कहा है कि केजरीवाल कल यानी गुरुवार को एक अहम बात सार्वजनिक करने वाले हैं.
उन्होंने कहा कि वो कोर्ट में बताएंगे कि कथित शराब घोटाला का वो पैसा, जिसकी तलाश में ईडी ने 150 से ज़्यादा छापे मारे हैं, वो कहां है? क्योंकि न तो मनीष सिसोदिया के घर से ये पैसे मिले हैं, न ही उनके घर से.
ऐसे में कथित घोटाले का पैसा कहां है, इसके बारे में केजरीवाल 28 मार्च को जानकारी देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल को शुगर है और उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही. वो दिल्लीवालों को लेकर भी काफ़ी चिंतित रहते हैं.
आईपीएल 2024: शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना
इमेज स्रोत, ani
इमेज कैप्शन, शुभमन गिल
आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
उन्हें स्लो ओवर रेट के कारण यह जुर्माना भरना पड़ेगा.
आईपीएल 2024 के दौरान खेले गए अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ मैदान में उतरी थी. टीम पर जानबूझकर धीमी गति से खेलने का आरोप है.
यही वजह है कि टीम के कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को जुर्माने के रूप में 12 लाख रुपये भरने होंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग ने नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. नोटिस में लिखा है, ''चूंकी ये टीम की पहली ग़लती थी, ऐसे में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत उन पर न्यूनतम जुर्माना लगाया गया है.''
सीएसके से हार का भी करना पड़ा सामना
मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ अपनी पहली जीत के बाद गुजरात टाइटन्स को हार का सामना करना पड़ा.
मंगलवार को टीम चेन्नई सुपकरिंग्स के ख़िलाफ़ मैदान में उतरी थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए जब गुजरात टाइटन्स पिच पर उतरी तो टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.
टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 143 रन ही जोड़ सकी.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर जर्मनी के बाद अब अमेरिका बोला
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी की है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ बाचतीत में प्रवक्ता ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध क़ानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं.
इससे पहले जर्मनी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए निष्पक्ष सुनवाई की अपील की थी.
जिसके बाद भारत ने जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया.
भारत ने जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में दखल बताते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज किया.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में दखल और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं."
बयान के अनुसार, "भारत क़ानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है. जैसा कि भारत और अन्य लोकतांत्रिक देशों के सभी कानूनी मामलों में होता है, वैसा ही इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा. इस संबंध में बनाई गई सभी पक्षपातपूर्ण धारणाएं बहुत अनुचित हैं."
इसराइल-अमेरिका के रिश्तों में आई खटास
लोकसभा चुनाव: शिव सेना (उद्धव ठाकरे) ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उद्धव ठाकरे
शिव सेना (उद्धव ठाकरे) गुट ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
पार्टी के सांसद संजय राउत ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा, ''शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और शिव सेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश से, शिव सेना के 17 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची घोषित होने वाली है.'' मुंबई दक्षिण सेंट्रल से अनिल देसाई की उम्मीदवारी की घोषणा की जा रही है."
अरविंद केजरीवाल को लेकर हाई कोर्ट में आज सुनवाई, क्या मिलेगी राहत
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है.
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा 10.30 बजे सुनवाई करेंगे.
अमेरिका ने उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सवाल उठाए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ बाचतीत में प्रवक्ता ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध क़ानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं.
इससे पहले जर्मनी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए निष्पक्ष सुनवाई की अपील की थी.
वकील करेंगे प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के दिल्ली लीगल सेल के अध्यक्ष संजीव नासियार ने आज दोपहर 12:30 बजे बड़े पैमान पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, ''वकीलों की समिति ने दिल्ली की सभी अदालतों में (सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ) विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है. हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और उनके ख़िलाफ़ हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज़ उठाएंगे.''
पंजाब में बीजेपी ने अकाली दल को छोड़ अलग चुनाव लड़ने का फ़ैसला क्यों किया- प्रेस रिव्यू
ममता बनर्जी पर टिप्पणी के मामले में दिलीप घोष को बीजेपी ने दिया नोटिस
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष अपनी ही पार्टी के निशाने पर हैं.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नोटिस जारी कर दिलीप घोष से इस मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पार्टी ने घोष के बयान की निंदा भी की है.
दिलीप घोष ने क्या कहा था?
अपने एक बयान में घोष ने कहा था, "दीदी गोवा में ख़ुद को गोवा की बेटी बताती हैं और त्रिपुरा में त्रिपुरा की."
इसके बाद, उन्होंने कथित रूप से ममता बनर्जी के पिता को लेकर सवाल उठाया था.
इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने दिलीप घोष पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
वहीं चुनाव आयोग ने पश्चिम बर्धमान के ज़िलाधिकारी से इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है.
दिलीप घोष पिछली बार मेदिनीपुर सीट से जीते थे, लेकिन इस बार उनकी सीट बदलकर बर्धमान-दुर्गापुर कर दी गई है.
पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस की हाथापाई, जांच की उठी मांग
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पत्रकारों के साथ बदसलूकी करती दिल्ली पुलिस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कवर करने पहुंचे फोटोजर्नलिस्ट्स के साथ दिल्ली पुलिस की आक्रामकता का मामला सामने आया है.
दी हिंदू में छपी एक ख़बर के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस के साथ हुई हाथापाई में हिंदुस्तान टाइम्स के फ़ोटोजर्नलिस्ट सलमान अली की कुहनी टूट गई है. उन्होंने दी हिंदू से बाततीच में कहा, ''वहां पुलिस बल की भारी तैनाती थी और वो मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी कर रहे थे. एक पुलिसकर्मी ने हमारे साथी फोटोजर्नलिस्ट की कॉलर तक पकड़ ली.''
मौके से आई तस्वीर में एक पुलिसकर्मी इंडिया टुडे ग्रुप के फोटोजर्नलिस्ट अरुण ठाकुर की गर्दन पकड़ते भी नज़र आ रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
प्रेस क्लब ने की निंदा
अलग-अलग मीडिया संस्थानों के फोटोजर्नलिस्ट के साथ हुई घटना को देखते हुए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर दिल्ली पुलिस के हमले की निंदा की है.
प्रेस क्लब ने अपने बयान में लिखा है, ''हम इस मामले की किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं. जांच जारी रहने तक हमलावर पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए.''
पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान को कई लोग भारत के पक्ष में क्यों मान रहे हैं?
बाल्टीमोर: अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने रोका बचाव अभियान, हादसे में लापता छह लोगों को माना गया मृत
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, बाल्टीमोर
अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड के बाल्टीमोर शहर में जहाज़ से टकराने के बाद हुए पुल हादसे से जुड़े बचाव अभियान को अब रोक दिया गया है. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने छह लापता श्रमिकों को मृत मान लिया है.
माना जा रहा था कि हादसे के व़क्त ये सभी पुल पर गड्ढों को भरने के काम में जुटे थे और जहाज़ के पुल से टकराने के बाद पानी में गिर गए थे.
ये सभी लापता हैं और परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो शायद ही जीवित होंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, बचाव कार्य मुश्किल होता जा रहा है.
एक अधिकारी ने बताया है कि पानी का तापमान और तैर रहे जहाज़ के मालवों के कारण रिकवरी प्रक्रिया काफ़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.
26 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.