अरविंद केजरीवाल को टार्गेट करना ग़लत और असंवैधानिक: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के खाते फ्रीज करने का मुद्दा भी उठाया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रियंका झा

  1. एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- चुनाव आयोग को दिया इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा

    एसबीआई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एसबीआई

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित कर दिया है कि उसने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा सारा डेटा चुनाव आयोग को दे दिया है.

    इसमें बॉन्ड से अटैच अल्फा-न्यूमेरिक आइडेंटिफ़िकेशन डिटेल भी शामिल हैं.

    सुप्रीम कोर्ट के 18 मार्च को दिए आदेशानुसार, एसबीआई ने जो ज़रूरी जानकारियां चुनाव आयोग को दी हैं उनमें बॉन्ड खरीदने वालों के नाम, बॉन्ड कितने मूल्य का है और उसका नंबर, बॉन्ड को भुनाने वाली पार्टी का नाम, राजनीतिक दलों के बैंक खातों के आख़िरी चार अंक, कितने बॉन्ड भुनाए गए और इसका मूल्य बताया गया है.

    चुनाव आयोग को ये डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इलेक्टोरल बॉन्ड बिना पहचान बताए किसी राजनीतिक दल को चंदा देने की व्यवस्था थी. इस बॉन्ड को बेचने के लिए एसबीआई अधिकृत थी.

    इस व्यवस्था को वित्त अधिनियम 2017 के ज़रिए लागू किया गया था. हालांकि, इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे.

    15 फ़रवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिया. शीर्ष न्यायालय ने एसबीआई को आदेश दिया कि 12 अप्रैल 2019 से लेकर अभी तक राजनीतिक दलों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के ज़रिए जितना भी चंदा पाया है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे.

  2. घरेलू सहायक बनाकर उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की कहानी

    वीडियो कैप्शन, घरेलू सहायक बनाकर उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की कहानी

    बीबीसी की एक पड़ताल में पता चला है कि ओमान में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली अफ्रीकी मूल की महिलाओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.

    मलावी की कई महिलाओं ने बीबीसी अफ्रीका आई को बताया कि वो एजेंटों के लुभावने वादों के झांसे में आ गईं.

    लेकिन ओमान में काम करने के दौरान उन्हें मारपीट और बलात्कार का शिकार होना पड़ा. आरोप है कि उनके साथ कैदियों की तरह बर्ताव किया गया.

    बीबीसी अफ्रीका आई की इस रिपोर्ट के कई हिस्से आपको विचलित कर सकते हैं.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, अफ़ग़ानिस्तान: कंधार के बैंक में जानलेवा आत्मघाती बम धमाका

    कंधार में धमाका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कंधार को तालिबान की सत्ता का केंद्र माना जाता है

    अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण में स्थित कंधार में आत्मघाती हमले से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय अस्पताल में मौजूद एक डॉक्टर ने बीबीसी को ये जानकारी दी है.

    तालिबान सरकार ने मरने वालों की संख्या तीन बताई है. पुलिस ने कहा कि बाकी लोग घायल हैं.

    तालिबान ने कहा कि ये आत्मघाती हमला स्थानीय समयानुसार आठ बजे कंधार के एक बैंक में हुआ.

    अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. इस साल अफ़ग़ानिस्तान में ये सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

    ये धमाका बैंक की उस शाखा में हुआ जहां अफ़ग़ान सरकार के कर्मचारी अपना वेतन पाने के लिए क़तार में खड़े थे.

    मरने वालों के अलावा करीब 50 घायलों को पास के मिरवाइज़ अस्पताल ले जाया गया. ये अस्पताल इस इलाके में सबसे बड़ा है.

    कंधार को तालिबान का केंद्र माना जाता है. तालिबान के कई सुप्रीम कमांडरों का ये ठिकाना है.

  4. वरुण गांधी को बीजेपी के टिकट को लेकर चर्चा गर्म, नहीं मिला तो क्या करेंगे वरुण

  5. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल पर इतनी तीखी टिप्पणी क्यों की?

    तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि

    सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके नेता की दोष सिद्धि पर रोक लगाए जाने के बावजूद उन्हें दोबारा मंत्री बनाए जाने से इनकार करने को लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल पर सख्त टिप्पणी की है.

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले पर अगले 24 घंटे के भीतर फै़सला लेने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं.

    राज्यपाल ने डीएमके नेता पोनमुडी को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सिफ़ारिश के बावजूद कैबिनेट में दोबारा शामिल करने से इनकार कर दिया था. पोनमुडी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली तीन साल की सज़ा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी.

    प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने हैरानी जताई कि राज्यपाल कैसे पोनमुडी को दोबारा कैबिनेट में शामिल करने को संवैधानिक नैतिकता के विरुद्ध कैसे बता सकते हैं.

    बेंच ने अटॉर्नी जनरल को संबोधित करते हुए कहा, "हम वाकई राज्यपाल के बर्ताव से चिंतित हैं. हम ये बात कोर्ट में ऊंची आवाज़ में नहीं कहना चाहते लेकिन वह भारत के सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दे रहे हैं. जिन लोगों ने उन्हें सलाह दी है, वो ठीक से नहीं दी है. अब राज्यपाल को ये जानकारी देनी होगी कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने किसी सज़ा पर रोक लगा दी है तो वो सज़ा रुक गई है."

    बेंच ने अटॉर्नी जनरल से कहा, "अगर इस बारे में कल तक हमें सूचित नहीं किया गया तो हम राज्यपाल को संविधान के अनुरूप आचरण रखने का आदेश देंगे."

  6. हाजीपुर के लोग किसे चाहते हैं, चिराग पासवान को या पशुपति पारस को

  7. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. इस अधिनियम के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया गया था.

    जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता इस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे.

    ये याचिका कांग्रेस नेता जया ठाकुर, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और अन्य लोगों द्वारा दायर की गई थी. इनमें अधिनियम में किए गए संशोधनों, ख़ासतौर पर चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को समिति से बाहर रखने के प्रावधान की वैधता को चुनौती दी गई थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने संबंधी याचिका को भी खारिज कर दिया.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नव नियुक्ति चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के ख़िलाफ़ कोई आरोप नहीं है.

    पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए ये कहा कि पहले से ये नहीं सोचा जा सकता कि सरकार का लाया कानून गलत है. कोर्ट ने कहा, "नियुक्त किए गए लोगों पर कोई आरोप नहीं है. अब जब चुनाव सिर पर हैं तो सभी पक्षों के बीच संतुलन बनाकर रखना महत्वपूर्ण है."

    चीफ़ इलेक्शन कमिशनर और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा विधेयक बीते साल संसद में पास हुआ और राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिलने के बाद क़ानून बन गया.

    नए क़ानून में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति से मुख्य न्यायाधीश को हटाकर केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया. अब इस समिति में प्रधानमंत्री, एक केंद्रीय मंत्री और एक विपक्ष के नेता को शामिल किया गया है. इस समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाते रहे हैं.

  8. केंद्र सरकार की फ़ैक्ट चेकिंग यूनिट की अधिसूचना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, धोनी की जगह आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ होंगे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान

    एमएस धोनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एमएस धोनी

    आईपीएल के आगामी सीज़न में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान नहीं होंगे.

    उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जारी बयान में बताया गया है, "एमएस धोनी ने आगामी टाटा आईपीएल 2024 के लिए सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है. ऋतुराज साल 2019 से सीएसके का हिस्सा हैं और इस दौरान उन्होंने 52 आईपीएल मैच खेले हैं."

    ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें 115 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 500 रन जोड़े हैं.

    ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ष 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था. साल 2021 के आईपीएल सीज़न में ऋतुराज गायकवाड़ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे.

  10. कांग्रेस अकाउंट फ़्रीज़ होने पर बोली- 'असुर शक्ति ने...', बीजेपी ने दिया जवाब

  11. आईएसआईएस के भारत प्रमुख हारिस फ़ारूक़ी और उनके मुख्य सहयोगी असम से गिरफ़्तार

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    हारिस फ़ारूक़ी

    इमेज स्रोत, Assam Police

    इमेज कैप्शन, हारिस फ़ारूक़ी

    असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फ़ारूक़ी और उनके एक सहयोगी को असम से गिरफ़्तार किया है.

    ये दोनों शख़्स राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हैं.

    असम पुलिस ने गिरफ़्तार शख़्स की पहचान हारिस फ़ारूक़ी उर्फ़ हरीश अजमल फ़ारूख़ी के रूप में की है. ये देहरादून के चकराता के रहने वाले हैं. असम पुलिस के अनुसार हारिस फ़ारूक़ी भारत में आईएसआईएस के प्रमुख हैं.

    दूसरे शख़्स की पहचान अनुराग सिंह उर्फ़ रेहान के तौर पर की गई है.

    पुलिस ने बांग्लादेश की सीमा से सटे धुबरी में इन दोनों की गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि रेहान पानीपत के दीवाना का रहने वाला है. उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है और उनकी पत्नी बांग्लादेश की नागरिक हैं.

    अनुराग सिंह उर्फ़ रेहान

    इमेज स्रोत, Assam Police

    इमेज कैप्शन, अनुराग सिंह उर्फ़ रेहान

    असम पुलिस ने अपने बयान में बताया, "हमें सहयोगी एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि भारत में आईएसआईएस के दो शीर्ष नेता पड़ोसी देश में डेरा डाले हुए हैं और तोड़फोड़ की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत के धुबरी में प्रवेश करेंगे. इस इनपुट के आधार पर ​इन आरोपितों का पता लगाने और इन्हें पकड़ने के लिए एसटीएफ के आईजी पार्थसारथी महंत, एएसपी कल्याण कुमार पाठक के नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम को तैनात किया गया था."

    "इस बीच एनआईए टीम भी 19 मार्च की शाम को धुबरी पहुंची. इस इनपुट के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया. 20 मार्च (बुधवार) की सुबह लगभग 4.15 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद धुबरी के धर्मशाला इलाक़े में इन दोनों को पकड़ लिया गया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणव ज्योति गोस्वामी ने बताया कि दोनों आतंकी को गुवाहाटी स्थित एसटीएफ कार्यालय लाया गया है.

    उन्होंने बताया, "ये दोनों भारत में आईएसआईएस के अत्यधिक प्रशिक्षित और प्रेरित नेता हैं. इन दोनों ने पूरे भारत में कई स्थानों पर आईईडी के माध्यम से भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी कामों को अंज़ाम देने की साज़िश रची थी. ये दोनों भारत में आईएसआईएस के उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे थे. इन दोनों के ख़िलाफ़ एनआईए, दिल्ली और लखनऊ एटीएस समेत कई जगहों पर अनेक मामले लंबित हैं."

    आगे की क़ानूनी कार्रवाई के लिए एसटीएफ इन दोनों अभियुक्तों को एनआईए को सौंप देगी.

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम पुलिस की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिख कर कहा, "हम माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और अपने देश की धरती से आतंकवाद को ख़त्म करेंगे."

  12. सरकार आम नागरिकों को व्हाट्सऐप मैसेज नहीं भेज सकती, चुनाव आयोग का निर्देश

    चुनाव आयोग

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय चुनाव आयोग ने आम नागरिकों को सरकार की तरफ़ से भेजे गए व्हाट्सऐप मैसेज के मामले में इलेक्ट्रॉनिक एंड आइटी मंत्रालय को निर्देश जारी किया है.

    चुनाव आयोग ने कहा है कि सरकार का संदेश आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के पहले भेजा गया था.

    आयोग ने कहा है कि उसे ढेर सारी शिकायतें मिली थीं कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी आम नागरिकों के फोन पर संदेश आ रहे हैं.

    चुनाव आयोग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि टेलीफ़ोन नेटवर्कों की सीमाओं और तकनीकी जटिलताओं के कारण संभवत: ऐसा हो रहा है.

    केंद्रीय चुनाव आयोग ने आइटी मंत्रालय से कहा है कि अब आचार संहिता लागू है इसलिए इस तरह का कोई संदेश सरकार की ओर से नागरिकों को नहीं भेजा जा सकता है.

  13. सोनिया और राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के साथ आए मीडिया के सामने, लगाए कई गंभीर आरोप

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी के बैंक खाताओं को फ्रीज करने के लिए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है.

    गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कई आरोप लगाए.

    सोनिया गांधी ने सरकार के क़दम को लोकतंत्र पर हमला क़रार दिया है.

    वहीं राहुल गांधी ने बैंक खातों को फ्रीज करने के फ़ैसले को कांग्रेस और लोकतंत्र के ख़िलाफ़ 'आपराधिक कार्रवाई' क़रार दिया है.

    इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने बताया कि एक महीने पहले कांग्रेस के सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए.

    उनके अनुसार, यह मामला 14 लाख रुपए की कर देनदारी का है, लेकिन पार्टी के 285 करोड़ रुपए की निकासी पर रोक लगा दी गई.

    उन्होंने इस क़दम को कांग्रेस की वित्तीय स्वतंत्रता पर हमला क़रार दिया है.

    राहुल गांधी ने इस कार्रवाई पर कोर्ट और चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सब लोग देख रहे हैं. लेकिन इस मामले में इन सभी संस्थाओं की भूमिका है.

    राहुल गांधी ने दावा किया कि हम रेलवे टिकट नहीं ख़रीद सकते. आज हम पार्टी के लिए विज्ञापन नहीं बुक कर सकते. यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है.

    वहीं अजय माकन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले केंद्र सरकार ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया और इस वजह से हम ठीक से चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को ग़ैरक़ानूनी और असंवैधानिक कहा, लेकिन उसी इलेक्टोरल बॉन्ड के ज़रिए बीजेपी ने हज़ारों करोड़ रुपए अपने खाते में भर लिए. दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया, जिससे हम पैसे के अभाव में यह चुनाव ठीक से न लड़ पाएं."

  14. बदायूँ हत्याकांड का दूसरा मुख्य अभियुक्त जावेद बरेली में गिरफ़्तार

      • Author, अनंत झणाणे
    जावेद

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    उत्तर प्रदेश के बदायूँ में दो बच्चों की हत्या के दूसरे मुख्य अभियुक्त जावेद को बुधवार की रात बरेली से गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    जावेद को बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा.

    उसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूँ पुलिस के हवाले कर दिया है.

    जावेद की गिरफ़्तारी के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

    इसमें जावेद का दावा है कि वो इस घटना के बाद अपना मोबाइल बंद करके दिल्ली भाग गए थे. इसमें वो कह रहे हैं कि वो दिल्ली से बरेली सरेंडर करने आ रहे थे.

    वीडियो में वो ये भी दावा करते हैं कि उन्हें फोन आया था कि उसके भाई ने ऐसा कांड कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला?

    उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, बदायूँ की बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम को 13 साल के आयुष और 8 साल के आहान की उनके ही घर की छत पर साजिद नामक एक शख्स ने हत्या कर दी थी.

    उसके बाद पुलिस ने दावा किया कि पुलिस एनकाउंटर में मुख्य अभियुक्त साजिद की मौत हो गई. लेकिन साजिद के भाई जावेद घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.

  15. गिरफ़्तारी से बचने के लिए केजरीवाल की दाख़िल नई याचिका पर क्या बोले बीजेपी नेता

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक नई याचिका दाख़िल करके मांग की है कि प्रवर्तन निदेशालय को उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई न करने का निर्देश दिया जाए.

    उनकी इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी.

    अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि उन्हें आशंका है कि ईडी उन्हें गिरफ़्तार कर लेगी, लेकिन ईडी अगर भरोसा दे कि उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा, तो वे पूछताछ के लिए पेश होने को तैयार हैं.

    दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने केजरीवाल की नई याचिका में की गई मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि ईडी का मकसद 100 प्रतिशत साफ़ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आतिशी ने कहा कि ईडी बीजेपी के इशारे पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करना चाहती है, ताकि वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उधर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जो याचिका अरविंद केजरीवाल दे रहे हैं, अगर हर आरोपी हर समन के साथ केजरीवाल की ही तरह व्यवहार करेगा, तो पूरे देश में न्यायालय का सिस्टम कैसे काम करेगा. ये सोचने वाली बात है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    वहीं नई दिल्ली से बीजेपी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल पर तंज़ कसते हुए कहा कि ये वो नेता है, जो दूसरों को नसीहतें देते थे कि जांच में जुड़ना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि ये वो नेता है जो ख़ुद को 'कट्टर ईमानदार' नेता होने का बखान करते थे.

  16. पतंजलि आयुर्वेद और आचार्य बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट में क्यों मांगी बिना शर्त माफ़ी

      • Author, उमंग पोद्दार
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    आचार्य बालकृष्ण

    इमेज स्रोत, ANI

    पतंजलि आयुर्वेद और इसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने 'झूठे' और 'भ्रामक' विज्ञापनों को लेकर चल रहे मुक़दमे में सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफ़ी मांग ली है.

    सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को दाख़िल एक हलफ़नामे में उन्होंने ऐसा फिर कभी नहीं करने का भरोसा दिया है.

    इससे पहले, मंगलवार को जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला की दो सदस्यीय पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को अवमानना नोटिस का जवाब न देने पर दो अप्रैल को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था.

    अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद से अवमानना नोटिस का जवाब न देने की वजह पूछी थी.

    यह मामला पतंजलि आयुर्वेद की दवाइयों को लेकर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों में 'भ्रामक' दावे करने से जुड़ा है.

    अवमानना नोटिस की वजह ये थी कि पतंजलि के वकील ने बीते नवंबर में अदालत को भरोसा दिया था कि उनकी कंपनी अपने विज्ञापनों में 'भ्रामक' दावे नहीं करेगी. इसके बावजूद ऐसे दावे जारी रहे.

    मंगलवार को अदालत को जब बताया गया कि अवमानना नोटिस का जवाब नहीं आया है, तो अदालत ने बाबा रामदेव को अवमानना का नोटिस जारी करने और अदालत में उप​स्थित रहने का आदेश दिया.

  17. बिहार में बाहुबली नेता अशोक महतो की 17 साल की क़ैद के बाद 60 साल में 'सियासी शादी'- प्रेस रिव्यू

  18. इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो होंगे देश के अगले राष्ट्रपति

    प्रबोवो सुबिआंतो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री और पूर्व सैन्य अधिकारी प्रबोवो सुबिआंतो देश के अगले राष्ट्रपति होंगे.

    दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति पद के लिए 14 फ़रवरी को हुए मतदान में सुबिआंतो को 58.59 प्रतिशत मिले हैं.

    वहीं उनके दोनों प्रतिद्वंद्वियों अनीस बसवेडन को 25 प्रतिशत और गंजर प्रणोवो को 16 प्रतिशत वोट मिले हैं.

    चुनाव आयोग की ओर से नतीज़े का एलान होने के बाद सुबिआंतो ने कहा, "जो हमें वोट नहीं करते, उन्होंने हमें एक मौक़ा दिया है. हम साबित करेंगे कि हम ऐसे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति हैं, जो इंडोनेशिया के लोगों के भले के लिए हर संभव कड़ी मेहनत करेंगे."

    हालांकि उनके दोनों प्रतिद्वंद्वियों अनीस बसवेडन और गंजर प्रणोवो ने इस नतीज़े को चुनौती देने का एलान किया है.

    72 साल के प्रबोवो सुबिआंतो पर सेना के अधिकारी रहने के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के कई आरोप लगे थे.

    लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए किए गए प्रचार के दौरान उन्होंने अपनी छवि सुधारने के लिए सोशल मीडिया पर काफी मेहनत की. उनके प्रचार में युवाओं को लुभाने की खूब कोशिश की गई.

    प्रबोवो सुबिआंतो इस साल अक्टूबर में मौजूदा राष्ट्रपति जोको विडोडो से इस पद की ज़िम्मेदारी संभालेंगे.

    इंडोनेशिया के 20.5 करोड़ वोटरों में से 80 प्रतिशत ने 14 फरवरी को मतदान किया था.

  19. अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को किया ख़ारिज

    USA

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिका ने चीन के दावे को अस्वीकार करते हुए अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा क़रार दिया है.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप मुख्य प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक पत्रकार के पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही है.

    वेदांत पटेल ने कहा, "अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा मानता है और हम वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओएसी) पर आक्रमण या घुसपैठ, सैनिक या सिविल के ज़रिए इलाक़े पर अपने दावे को बढ़ाने की किसी भी एकतरफ़ा कोशिश का मज़बूती से विरोध करता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिका का यह बयान हाल में चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग शियाओगैंग के उस दावे के बाद आया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया गया था.

    उन्होंने कहा था कि भारत ने अवैध तरीक़े से इस इलाक़े पर कब्ज़ा किया हुआ है.

    चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत कहता रहा है और भारतीय नेताओं के वहां का दौरा करने पर समय-समय पर आपत्ति उठाता रहा है.

    चीन ने हाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने के बाद अपनी आपत्ति जताते हुए ये बयान दिया था.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था.

  20. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में हाई कोर्ट पहुंचे केजरीवाल की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से जारी किए गए कई समन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

    इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ईडी से उसका जवाब मांगा है.

    अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख़ 22 अप्रैल तय की है.

    हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि ईडी ने केजरीवाल की इस याचिका का विरोध करते हुए इसे ख़ारिज करने की मांग की है.

    ईडी ने सोमवार को पहली बार आरोप लगाया था कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल मुख्य साज़िशकर्ता हैं.

    हालांकि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को अवैध क़रार देते हुए इसे बीजेपी की ओर से भेजा हुआ बता रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी ने ईडी की मांग का विरोध किया है.

    अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में ईडी की ओर से नौवां समन जारी होने के बाद हाई कोर्ट का रुख़ किया है.

    ईडी ने इस समन में केजरीवाल को 21 मार्च यानी गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया था.

    पिछले हफ्ते दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कई समन के बाद भी पूछताछ के लिए पेश न होने पर ईडी की ओर से दर्ज दो मुक़दमों में केजरीवाल को ज़मानत दे दी थी.