आयकर विभाग: प्रत्यक्ष कर संग्रह में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

आयकर विभाग ने कहा है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा

  1. बाइडन ने नेतन्याहू से क्यों कहा- इसराइल ने ऐसा किया तो ग़लती होगी

  2. आम आदमी पार्टी के जेल में बंद नेता संजय सिंह ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी के टिकट पर पिछले महीने राज्यसभा के लिए चुने गए संजय सिंह ने मंगलवार को संसद की सदस्यता की शपथ ली.

    शनिवार को दिल्ली की एक अदालत से अनुमति मिलने के बाद संजय सिंह को आज शपथ दिलाने के लिए संसद ले जाया गया.

    संसद में राज्यसभा के सभाप​ति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पद की शपथ दिलवाई.

    इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और संजय सिंह के परिजन भी मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संजय सिंह पिछले महीने राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. लेकिन दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद होने के कारण वे अभी तक शपथ नहीं ले पाए थे.

    उनका यह राज्यसभा के लिए दूसरा कार्यकाल है. पहली बार वे 2018 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे.

    उधर, मंगलवार को ही संजय सिंह की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

  3. पशुपति पारस का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा, दिलचस्प हुआ बिहार में लोकसभा चुनाव

  4. 'भ्रामक' विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण को जारी किया अवमानना का नोटिस

    रामदेव और बालकृष्ण

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने 'झूठे' और 'भ्रामक' विज्ञापनों को लेकर हुए एक मुक़दमे में जारी अवमानना नोटिस का जवाब न देने पर पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है.

    शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी करके इन दोनों से अगली तारीख़ पर अदालत में पेश होने का आदेश दिया है.

    जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीलन अमानुल्ला की दो सदस्यीय पीठ ने कंपनी से अवमानना नोटिस का जवाब न देने की वजह पूछी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    असल में यह मामला पतंजलि आयुर्वेद की दवाइयों को लेकर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों में 'भ्रामक' दावे करने से जुड़ा है.

    पहले जारी हुए अवमानना नोटिस की वजह ये रही कि पतंजलि के वकील ने बीते नवंबर में अदालत को भरोसा दिया था कि उनकी कंपनी अपने विज्ञापनों में 'भ्रामक' दावे नहीं करेगी. इसके बावजूद ऐसे दावे जारी रहे.

    मंगलवार को अदालत को जब बताया गया कि अवमानना नोटिस का जवाब नहीं आया है, तो अदालत ने बाबा रामदेव को अवमानना का नोटिस जारी करने और अदालत में उप​स्थित रहने का आदेश दिया है.

  5. अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के साथ ख़राब व्यवहार के कारण ऑस्ट्रेलिया ने रद्द की टी20 सिरीज़

    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं और ल​ड़कियों के साथ हो रहे ख़राब व्यवहार का हवाला देते हुए उसके साथ प्रस्तावित टी20 सिरीज़ रद्द करने का एलान किया है.

    तीन मैचों की यह टी20 सिरीज़ ऑस्ट्रेलिया में अगस्त में खेली जाने वाली थी.

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स के अपने हैंडल से किए एक ट्वीट में यह जानकारी दी है.

    उसने इस ट्वीट में बताया कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार से बातचीत के बाद यह फ़ैसला लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि इस ट्वीट में उसने उम्मीद जताई है कि वो भविष्य में अफ़ग़ानिस्तान के साथ मिलकर काम करेगा.

    इसमें लिखा गया, "दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों की क्रिकेट में भागीदारी जारी रखने के प्रति क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा. और भविष्य में द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए आईसीसी और अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा."

  6. हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    Sita Soren

    इमेज स्रोत, Twitter/Sita Soren

    शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी और परिवार छोड़ने का एलान किया है.

    उन्होंने जेएमएम के संस्थापक और अध्यक्ष शिबू सोरेन के नाम पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    जेएमएम की केंद्रीय महासचिव रहीं सीता सोरेन पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के दिवंगत बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं.

    अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि पति दुर्गा सोरेन के 2009 में निधन के बाद से ही उनकी उपेक्षा की जा रही थी. इसका आरोप उन्होंने पार्टी और परिवार के सदस्यों पर लगाया है.

    सीता सोरेन

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash

    उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ हालात सुधरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

    सीता सोरेन ने कहा है कि उनके ससुर शिबू सोरेन ने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास नाकाम रहा.

    उन्होंने अपने ख़िलाफ़ साज़िश किए जाने का आरोप लगाया है, जिससे वे दुखी हैं.

    हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के बाद नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने और पार्टी में अपनी देवरानी कल्पना सोरेन की बढ़ती हैसियत से वे नाराज़ चल रही थीं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, पशुपति पारस का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा, कहा- मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई

    पशुपति कुमार पारस

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सीट बँटवारे में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज़ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे आज भी एक बड़े नेता हैं.

    पारस ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ''व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई है. इसके लिए मैं भारत सरकार के मंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूँ.

    उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी आज भी एक बड़े नेता हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई. इसके लिए मैं भारत सरकार के मंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि अभी ये तय नहीं है कि पारस का अगला क़दम क्या होगा.

    इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने अब से कुछ देर पहले कहा कि पशुपति कुमार पारस को इंतज़ार करना चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि एनडीए उनका सम्मान बरक़रार रखेगी.

    वहीं आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि पारस को ग़लतफ़हमी थी कि वे रामविलास पासवान के उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि उत्तराधिकारी बेटा होता है, भाई नहीं.

    हालांकि उन्होंने पारस के आरजेडी में शामिल किए जाने की उम्मीद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

    सोमवार को बिहार की सीटों का पार्टी के लिहाज से बंटवारा कर दिया गया. सभी 40 सीटों में से बीजेपी को 17 सीट, जेडीयू को 16 सीट, पांच सीट चिराग पासवान वाली लोजपा को और एक एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को दिया गया.

  8. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इतने ताक़तवर होने के ये तीन कारण

  9. तेलंगाना की राज्यपाल टी सौंदर्यराजन का इस्तीफ़ा मंजूर, लड़ सकती हैं चुनाव

    सौंदर्यराजन

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उप राज्यपाल पद से तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफ़ा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है.

    राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है.

    राष्ट्रपति भवन ने यह भी बताया कि उनके इस्तीफ़े के बाद नियमित व्यवस्था बनने तक झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था. तमिलनाडु की रहने वाली सौंदर्यराजन लोकसभा चुनाव में अपने राज्य की ही किसी सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हो सकती हैं.

    वो कई बार कह चुकी हैं कि वे राजनीति में सक्रिय होना चाहती हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर थे, जहां उनकी सौंदर्यराजन से मुलाक़ात हुई थी.

  10. बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को शुक्रिया क्यों कहा?

    बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने अपने देश के एक अपहृत जहाज़ एमवी रुएन और उसके चालक दल के सदस्यों को रिहा कराने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है.

    सोशल मीडिया साइट ​एक्स से किए एक ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है.

    उन्होंने लिखा, "बु​ल्गारिया के अपहृत जहाज़ 'रुएन' और बुल्गारिया के सात नागरिकों स​हित इसके चालक दल को बचाने की भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मेरा हार्दिक आभार!"

    उनके इस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, "राष्ट्रपति रुमेन राडेव जी, आपके मैसेज की सराहना करता हूं. हमें ख़ुशी है कि बुल्गारिया के सातों नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही अपने घर लौट जाएंगे. भारत हिंद महासागर इलाक़े में नौवहन की स्वतंत्रता की सुरक्षा करने और लूट व आतंकवाद से लड़ने को लेकर वचनबद्ध है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला

    शनिवार को भारतीय नौसेना ने एक ट्वीट करके बताया था कि उसके युद्धक जहाज़ आईएनएस कोलकाता अरब सागर में सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेरने और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर करने में कामयाब रहा है.

    भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के एक्स हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया गया कि 40 घंटे तक चले अभियान के बाद अपहृत जहाज़ एमवी रुएन से चालक दल के 17 सदस्य सकुशल बचा लिए गए.

    इस ट्वीट में बताया गया, "आईएनएस कोलकाता ने भारत के तट से लगभग 1,400 नॉटिकल मील (2,600 कि.मी.) दूर समुद्री लुटेरों के जहाज़ रुएन को रोका था."

  11. रूस की सत्ता में व्लादिमीर पुतिन की वापसी और उसके मायने

  12. ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बने तो क्या विवेक रामास्वामी को उपराष्ट्रपति बनाएंगे?

    Trump

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की कोशिश कर चुके विवेक रामास्वामी उपराष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की पसंद नहीं हैं.

    समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अगर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने में दोबारा सफल रहे, तो वे रामास्वामी की जगह किसी और को उपराष्ट्रपति बना सकते हैं.

    इसके अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी से निजी तौर पर कह दिया है कि वे उपराष्ट्रपति पद के लिए उनकी पसंद नहीं हैं.

    हालांकि इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विवेक रामास्वामी के संवाद कौशल और भारतीय मूल के अमेरिकी होने के कारण उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी (आंतरिक सुरक्षा) मंत्रालय का मंत्री बनाया जा सकता है.

    रामास्वामी को यह ज़िम्मेदारी मिलने पर आप्रवासन नीति को लेकर अमेरिकी सरकार की आलोचना से निपटने में मदद मिल सकती है.

    रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए तीसरी बार उम्मीदवार बनने में सफल रहने के बाद ट्रंप ने हाल में अपने सहयोगियों से इस बात पर चर्चा की थी कि सरकार बनने में किन्हें कौन सा पद दिया जाएगा.

    इसी दौरान रामास्वामी के नाम पर भी विचार किया गया था. इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया है कि वफादारी, वैचारिक मेल और वोट जुटाने की काबिलियत के आधार पर ट्रंप विभिन्न पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार कर रहे हैं.

    बताया गया ​है कि डग बरगम, एलिस स्टेफेनिक और रॉबर्ट लाइटहाइजर कैबिनेट पोस्ट के लिए ट्रंप और उनकी टीम की पसंद है.

    बताया गया है कि ट्रंप ऐसे शख़्स को उपराष्ट्रपति बनाना चाहते हैं, जो लाइमलाइट से प्रभावित न हो, बल्कि राष्ट्रपति जो बाइडन के ख़िलाफ़ चुनाव जीतने में उनकी मदद करे.

    ट्रंप के क़रीबियों के अनुसार, अभी जो भी नाम चर्चा में हैं, उनमें से कोई भी उपराष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की पसंद नहीं हैं.

  13. नारायण मूर्ति ने चार महीने के पोते को गिफ़्ट किए 240 करोड़ के शेयर- प्रेस रिव्यू

  14. तमिलनाडु: रामदास की पार्टी पीएमके का बीजेपी के साथ गठबंधन

    पीएमके के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास (बाएं) और उसके संस्थापक और उनके पिता एस रामदास (बीच में).

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पीएमके के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास (बाएं) और उसके संस्थापक और उनके पिता एस रामदास (बीच में).

    तमिलनाडु में अपनी स्थिति मज़बूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी को अब एस रामदास की पीएमके (पट्टाली मक्कल काची) का साथ मिला है.

    पीएमके ने सोमवार को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का एलान किया.

    पार्टी ने कहा है कि वो तमिलनाडु में बीजेपी के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी.

    बताया जा रहा है कि पार्टी के ज़्यादातर पदाधिकारी और कैडर चाहते थे कि उनकी पार्टी का एआईएडीएमके के साथ गठबंधन हो.

    लेकिन पीएमके संस्थापक एस रामदास और उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष अंबुमणि रामदास की मौजूदगी में हुई बैठक में बीजेपी के साथ गठबंधन करने का फ़ैसला लिया गया.

    पार्टी के इस एलान के बाद अंबुमणि रामदास मंगलवार को सलेम में होने वाली रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे.

    अंबुमणि रामदास देश के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.

  15. इलेक्टोरल बॉन्ड से भारतीय लोकतंत्र पर क्यों उठ रहे हैं गंभीर सवाल

  16. डेंगू से बचाव के लिए भारत में वैक्सीन तैयार करने का दावा

    Vaccine

    इमेज स्रोत, ANI

    हैदराबाद स्थित इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) ने डेंगू से बचाव का टीका तैयार करने का दावा किया है.

    आईआईएल के प्रबंध निदेशक डॉ के आनंद कुमार ने दावा किया है कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो इसके सभी परीक्षण पूरे होने के बाद लगभग दो साल (2026 मध्य) में यह टीका लोगों को लगाया जा सकेगा.

    डॉ कुमार ने बताया है कि इस टीके के पहले चरण का परीक्षण पूरा कर लिया गया है जब​कि दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण जल्द ही शुरू होंगे.

    आईआईएल इस समय डेंगू के अलावा ज़ीका वायरस और क्यासानूर फॉरेस्ट डिज़ीज़ (केएफडी) से निपटने वाले टीकों के विकास में भी जुटा है.

    इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल डेयरी डिवेलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.

    एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में डेंगू के 10 करोड़ मामले हर साल सामने आते हैं. वहीं भारत में लगभग 3.5 करोड़ मामले हर साल पाए जाते हैं.

  17. सीएए पर रोक लगाने वाली 230 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

    सीएए

    इमेज स्रोत, ANI

    नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद उस पर रोक लगाने की मांग करने वाली लगभग 230 याचिकाओं पर आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

    इन याचिकाओं में मांग की गई है कि वो सुप्रीम कोर्ट में फ़ैसला होने तक सीएए के नियमों पर रोक लगाने का निर्देश केंद्र सरकार को दें.

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा इस मामले की सुनवाई करेंगे.

    पिछले हफ़्ते इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यानी आईयूएमएल के वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट की इस खंडपीठ से इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया था.

    सिब्बल का कहना था कि प्रवासी हिंदुओं को एक बार नागरिकता मिल जाने के बाद इसे छीनना संभव नहीं होगा, इसलिए इस मामले पर यथाशीघ्र सुनवाईकी जाए.

    सीएए दिसंबर 2019 में बनाया गया था. उसके क़रीब 51 महीने बाद 11 मार्च को इसके नियम ​नोटिफाई कर दिए गए.

    उसके बाद पिछले एक सप्ताह में कई लोगों को भारतीय नागरिकता दे दी गई है.

    इस क़ानून में 31 दिसंबर, 2014 के पहले पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है.

  18. बीएमसी ने मुंबई में आज 15 फ़ीसदी जल आपूर्ति में कटौती घोषणा क्यों की

    बीएमसी

    इमेज स्रोत, ANI

    बृहन्मुंबई महान​गर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को 24 घंटों के लिए पानी की सप्लाई में 15 फ़ीसदी की कटौती करने का एलान किया है.

    मॉनसून के पहले रखरखाव के कामों को करने के लिए 15 मार्च से 24 अप्रैल के बीच पानी की सप्लाई में पांच फ़ीसदी की कटौती पहले से ही चल रही है.

    बीएमसी की ओर से सोमवार शाम जारी एक बयान के अनुसार, ठाणे ज़िले में स्थित पाइस डैम में पानी के स्तर के गिरने के कारण सप्लाई में कमी करने का फ़ैसला लिया गया है.

    बीएमसी के अनुसार, भातसा जलाशय से कुछ दिनों में पानी पहुँचने के बाद पाइस डैम में पानी का भंडार फिर से सामान्य हो जाएगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीएमसी के हवाले से बताया, "पाइस डैम के 32 में से एक गेट का रबर ब्लाडर के ख़राब होने से 16 दिसंबर से पानी का लीकेज हो रहा है. ब्लाडर की मरम्मत के लिए डैम में पानी के स्तर को घटाकर 31 मीटर तक लाना पड़ा."

    बयान के अनुसार, "रबर ब्लाडर की मरम्मत हो गई है लेकिन पंजरपोल के ट्रीटमेंट प्लांट से मुंबई को पानी भेजने के लिए डैम में पानी का स्तर अपर्याप्त है. हालांकि भातसा जलाशय से पानी छोड़ा गया है, लेकिन डैम से उसकी दूरी 48 किलोमीटर है, इसलिए डैम में पानी के पहुंचने और पर्याप्त स्तर तक उठने में समय लगेगा."

  19. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    18 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए के लिए यहां क्लिककरें