कोर्ट में पेशी के दौरान के कविता बोलीं, 'गिरफ़्तारी ग़ैर-क़ानूनी है'

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में बीआरएस नेता के कविता की शनिवार को पेशी हुई.
के कविता को शुक्रवार की शाम ईडी ने गिरफ़्तार किया था और दिल्ली लेकर आई थी.
ये गिरफ़्तारी दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में हुई है.
कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते वक़्त के कविता ने मीडिया से कहा, ''ये ग़ैर-क़ानूनी गिरफ़्तारी है. हम इसके ख़िलाफ़ लड़ेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
के कविता की गिरफ़्तारी के बाद हैदराबाद में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था.







