सीएए नियम लागू होने की अधिसूचना पर ओवैसी ने कैसी 'क्रोनोलॉजी' समझाई

ओवैसी ने कहा, धर्म के नाम पर जिसका भी उत्पीड़न हो रहा है उसे राजनीतिक शरण दीजिये लेकिन नागिरकता का आधार धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होनी चाहिए.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and दीपक मंडल

  1. इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई की अर्ज़ी ठुकराई, क्या बोले प्रशांत भूषण?

    प्रशांत भूषण

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रशांत भूषण

    इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी साझा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की एसबीआई की मांग ख़ारिज होने के बाद जाने माने वकील प्रशांत भूषण ने इस फ़ैसले का स्वागत किया है.

    प्रशांत भूषण ने कहा कि इस मामले पर अदालत के पहले के फ़ैसले की तरह यह बढ़िया और ठोस फ़ैसला है.

    प्रशांत भूषण ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर की ओर से एसबीआई पर अदालत की अवमानना का मामला दायर किया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में प्रशांत भूषण ने कहा, "चुनावी बॉन्ड ख़रीदकर दान देने वालों और इन बॉन्ड को भुनाने वालों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख़ अपनाया है."

    उन्होंने कहा, "अदालत ने एसबीआई की याचिका ख़ारिज कर दी और ज़िक्र किया कि अदालत ने जो आंकड़ें उनसे मांगे थे, वो एसबीआई के पास पहले से उपलब्ध हैं.''

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, इलेक्टोरल बॉन्ड पर एसबीआई को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कल तक देनी होगी जानकारी

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी साझा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की एसबीआई की मांग ख़ारिज कर दी है.

    सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से कहा है कि वह कल यानी मंगलवार तक इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी दे.

    साथ ही कोर्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि वे सारी सूचनाएं इकट्ठा करके आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च शाम पांच बज़े तक सार्वजनिक करें.

    एसबीआई ने 5 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने के लिए उसे 30 जून तक का समय दिया जाए.

    इस पर चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में पाँच सदस्यों वाली पीठ ने आज ये फ़ैसला दिया है.

    बेंच की अगुवाई चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ कर रहे हैं. उनके साथ इस पीठ में जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने 15 फ़रवरी को हुई सुनवाई के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड्स को असंवैधानिक करार देते हुए एसबीआई को इससे जुड़ी सभी जानकारियां छह मार्च तक चुनाव आयोग को देने के लिए कहा था.

  3. इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने की तारीख़ बढ़ाने की एसबीआई की अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट कर रहा सुनवाई

    SC

    इमेज स्रोत, ANI

    इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी साझा किए जाने की समय सीमा बढ़ाने को लेकर एसबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की पाँच सदस्यीय बेंच सुनवाई कर रही है.

    बेंच की अगुवाई चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ कर रहे हैं. उनके साथ इस पीठ में जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने 15 फ़रवरी को हुई सुनवाई के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड्स को असंवैधानिक करार देते हुए एसबीआई को इससे जुड़ी सभी जानकारियां छह मार्च तक चुनाव आयोग को देने के लिए कहा था.

    एसबीआई ने इसी मियाद से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी थी कि इस जानकारी को मुहैया कराने की तारीख़ बढ़ाकर 30 जून कर दी जाए.

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एसबीआई से कहा कि उन्होंने तो उससे मिलान का काम करने को नहीं कहा था, बल्कि सादा ब्योरा देने को कहा था.

    एसबीआई ने इस पर कहा कि अगर खरीदारों की जानकारी को पार्टियों से लिंक करने की ज़रूरत नहीं है तो वह अगले तीन सप्ताह में जानकारी दे सकता है.

    हालांकि, इस पर कड़ा रुख दिखाते हुए जस्टिस गवई ने पूछा कि तीन सप्ताह किस बात के लिए चाहिए.

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां पहले ही एनकैशमेंट की जानकारी दे चुकी हैं. खरीदारों की जानकारी भी पहले से मौजूद है.

    सुप्रीम कोर्ट ये माना कि एसबीआई की परेशानी इसलिए बढ़ी क्योंकि उसने 15 फ़रवरी के फ़ैसले का अर्थ लगाया कि उसे दानदाताओं की सूचनाओं का मिलान करना है. इसलिए उसने 30 जून तक समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी.

  4. बाइडन की चेतावनी को नेतन्याहू ने किया नज़रअंदाज़, कहा- रफ़ाह जाएगी इसराइली सेना

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते हुए इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ग़ज़ा पट्टी के दक्षिणी शहर रफ़ाह पर हमले करने का उनका इरादा है.

    नेतन्याहू से रविवार को जब पूछा गया कि क्या इसराइली सेना रफ़ाह जाएगी, तो उन्होंने कहा, ''हम वहां जाएंगे. हम छोड़ने नहीं जा रहे. आप जानते हैं मेरे पास एक रेड लाइन है. वो रेड लाइन ये है कि अब हम​ फिर सात अक्टूबर जैसी घटना नहीं होने देंगे.''

    बिना किसी का नाम लिए नेतन्याहू ने दावा किया है कि उन्हें अरब के कई नेताओं का समर्थन हासिल है.

    इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि वे रफ़ाह में हमले का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा था कि वह स्वीकार नहीं कर सकते कि 30 हज़ार और फ़लस्तीनी मारे जाएं.

    इससे पहले राहत कार्य करने वाली संस्थाओं ने कहा था कि मिस्र से लगती सीमा पर मौजूद रफ़ाह पर हमले करने से बड़ी संख्या में आम लोग हताहत होंगे.

    जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बायरबॉक ने इसे 'मानवीय आपदा' क़रार दिया है.

    ग़ज़ा पट्टी के उत्तर और मध्य में स्थित शहरों पर हमले के बाद रफ़ाह में भारी संख्या में फ़लस्तीनी शरणार्थी रह रहे हैं.

  5. सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित अयोध्या पहुँचे राजस्थान सीएम

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान के सीएम

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित बीजेपी के कई नेता और अधिकारी रामलला का दर्शन करने सोमवार सुबह विमान से अयोध्या पहुँचे.

    अयोध्या में वे दशरथ कुंड के पास आयोजित एक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर में मंदिर में दर्शन करने के बाद ये लोग शाम बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.

    Rajasthan

    इमेज स्रोत, Rajasthan Government

    दो स्पेशल चार्टर विमान से अयोध्या गए लोगों में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सरकार के 23 मंत्री, चार निर्दलीय सहित 61 विधायक, आठ सांसद और उनके 16 सहयोगी भी शामिल हैं.

    नेताओं के साथ राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत समेत 21 प्रशासनिक अधिकारी भी वहां जा रहे हैं. सरकार के अनुसार इस यात्रा में कुल 133 लोग शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उधर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ट्रेन से अयोध्या पहुंचे. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया.

    अयोध्या पहुंचने पर क्या कहा सीएम ने

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं अयोध्या पहुंचने पर सीएम और नेताओं का वहां स्वागत किया गया.

    अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा ने पत्रकारों से कहा, "मुझे आज अयोध्या पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है. मैंने तंबू में रामलला के दर्शन किए थे. यह सुखद है कि अब हम भव्य और दिव्य राम मंदिर में इनके दर्शन करेंगे. मैं इससे अभिभूत हूं. मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है. राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं."

  6. जेएनयू में चार साल बाद होंगे छात्र संघ के चुनाव, 22 मार्च को पड़ेंगे वोट

    जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित

    दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ का चुनाव चार साल बाद कराने का एलान कर दिया गया है.

    विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव कराने वाली चुनाव समिति के अनुसार, सत्र 2023-24 के छात्र संघ को चुनने के लिए 22 मार्च को वोट डाले जाएंगे.

    मतदान के बाद उसी दिन मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और 24 मार्च तक इसके नतीजे आ जाएंगे.

    चुनाव समिति के अनुसार, सोमवार को अस्थायी वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा. इसमें सुधार का काम मंगलवार से शुरू किया जाएगा.

    नामांकन दाख़िल 15 मार्च से किए जाएंगे. प्रचार के अंतिम दिन 20 मार्च को प्रेसिडेंशियल डिबेट की जाएगी.

    JNU

    इमेज स्रोत, JNUSU Election Committee

    जेएनयू में इससे पहले छात्र संघ का चुनाव 2019 में हुए थे.

    उस समय अध्यक्ष पद का चुनाव एसएफआई की आइशी घोष ने जीता था.

    हालांकि 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के प्रकोप और सत्र के अनियमित होने के कारण वि​श्वविद्यालय में चार साल तक चुनाव नहीं हो सके.

  7. ऑस्कर अवॉर्ड्स में पहुंचे सितारों ने लगाए चार चांद, तस्वीरों में देखें पुरस्कार समारोह

    ओपेनहाइमर के लिए किलियन मर्फी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित 2024 के एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर अवॉर्ड्स) में ओपेनहाइमर ने सात कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते हैं. इस फ़िल्म के लिए किलियन मर्फी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.
    ऑस्कर अवॉर्ड्स फ़िल्मों के मूल्यांकन और उसके सम्मान के लिए तो मशहूर है ही, बल्कि यहां यह आने वाले कलाकारों द्वारा दिखाए गए नए नए फ़ैशन के लिए भी यह जाना जाता है.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्कर अवॉर्ड्स फ़िल्मों के मूल्यांकन और उसके सम्मान के लिए तो मशहूर है ही, बल्कि यहां यह आने वाले कलाकारों द्वारा दिखाए गए नए नए फ़ैशन के लिए भी यह जाना जाता है. 'पुअर थिंग्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीतने वालीं एम्मा स्टोन ने लुई वित्तां के डिज़ाइन किए गए ड्रेस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
    ड्यून फ़िल्म की अभिनेत्री फ्लोरेंस पुघ ने अपने प्रशंसकों की सेल्फी की मांग को पूरा किया.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, ड्यून फ़िल्म की अभिनेत्री फ्लोरेंस पुघ ने अपने प्रशंसकों की सेल्फी की मांग को पूरा किया.
    द होल्डओवर्स के लिए 'दा वाइन जॉय रैंडोल्फ' को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का ख़िताब दिया गया.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, द होल्डओवर्स के लिए 'दा वाइन जॉय रैंडोल्फ' को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का ख़िताब दिया गया.
    रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन भी कार्यक्रम में पहुंचे थे.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन भी कार्यक्रम में पहुंचे थे.
    बार्बी के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का नामांकन पाने वालीं अमेरिका फेरेरा कार्यक्रम में गुलाबी गाउन पहनकर पहुंची थीं.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बार्बी के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का नामांकन पाने वालीं अमेरिका फेरेरा कार्यक्रम में गुलाबी गाउन पहनकर पहुंची थीं.
    कनाडा के एक्टर रयान थॉमस गोसलिंग काले लिबास में शानदार दिख रहे थे.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कनाडा के एक्टर रयान थॉमस गोसलिंग काले लिबास में शानदार दिख रहे थे.
    अपने पति जॉन क्रासिंस्की के साथ एमिली ब्लंट.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अपने पति जॉन क्रासिंस्की के साथ एमिली ब्लंट.
    पिछले साल सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वालीं जेमी ली कुर्टीस.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पिछले साल सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वालीं जेमी ली कुर्टीस.
    पुरस्कार समारोह की एक प्रजेंटर आन्या टेलर जॉय.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पुरस्कार समारोह की एक प्रजेंटर आन्या टेलर जॉय.
  8. ममता बनर्जी ने बंगाल में एक भी सीट नहीं छोड़ी, इंडिया गठबंधन का क्या होगा

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, 2024 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर का जलवा, जीते सात अवॉर्ड

    ओपेनहाइमर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 2024 के एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर अवॉर्ड्स) में फ़िल्म ओपेनहाइमर ने जलवा बिखेर दिया है.

    इस फ़िल्म ने सात कैटिगरी में ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते हैं.

    ओपेनहाइमर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिस्टोफर नोलन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (किलियन मर्फी), सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (होयते वान होयतेमा), सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन (जेनिफ़र लेम), सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत (लुडविग गोरान्सन) का अवार्ड मिला है.

    क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फ़िल्म को इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स में कुल 13 कैटेगरी में नामांकन मिला था.

    हालांकि छह अन्य कैटेगरी में दूसरी फ़िल्मों ने बाज़ी मारी.

    क्रिस्टोफर नोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, क्रिस्टोफर नोलन

    क्रिस्टोफर नोलन जब सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार लेने आए, तो स्टीवन स्पीलबर्ग ने उन्हें ट्रॉफी थमाई.

    इस मौक़े पर नोलन ने अपनी पत्नी और इस फ़िल्म की सह-निर्माता एम्मा थॉमस को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपनी पत्नी को 'अपनी सभी फ़िल्मों और सभी बच्चों की प्रोड्यूसर' कहकर संबोधित किया.

    वहीं एम्मा थॉमस ने कहा कि वो लंबे समय से इस पल के बारे में सोच रही थीं और अब जाकर वो वहां खड़ी हैं.

    उन्होंने अपने पति को 'अनोखा और शानदार' क़रार दिया. हालंकि उन्होंने पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया.

    उन्होंने अपने तीनों बच्चों का भी शुक्रिया अदा किया.

  10. दिल्ली जल बोर्ड के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे शख़्स की मौत, बीजेपी ने की जांच की मांग

    दिल्ली जल बोर्ड

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली जल बोर्ड के केशोपुर मंडी इलाक़े में स्थित प्लांट में खुदे 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरने वाले शख़्स की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विसेज़ की टीम की ओर से 14 घंटों तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद उस शख़्स को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उस शख़्स की मौत हो चुकी थी.

    पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

    इस बीच दिल्ली की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है.

    दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पीटीआई से कहा, "मेरा मानना है कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और इस मामले में शामिल अधिकारियों को दंडित करना चाहिए. मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिलना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला

    शनिवार और रविवार की रात एक बजे पश्चिमी दिल्ली की केशोपुर मंडी इलाक़े में स्थित दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र में 40 फीट गहरे एक बोरबेल में एक व्यक्ति के गिरने की ख़बर मिली.

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, तड़के चार बजे तक एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया.

    दिल्ली की पीडब्ल्यडी मंत्री आतिशी भी घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने कहा कि बोरवेल एक बंद कमरे में था और उस शख़्स ने ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया था.

  11. रूस से जारी युद्ध पर पोप फ्रांसिस के बयान से भड़का यूक्रेन

    पोप फ्रांसिस

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पोप फ्रांसिस

    यूक्रेन ने पोप फ्रांसिस की अपील को ख़ारिज कर दिया है.

    पोप ने यूक्रेन से कहा था कि उसे रूस के साथ पिछले दो साल से जारी युद्ध ख़त्म करने के लिए बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने यूक्रेन से ये भी कहा था कि उसे 'सफ़ेद झंडा उठाने का साहस रखना चाहिए'.

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफ़ेद झंडे को युद्धविराम करने या बातचीत के लिए इच्छुक होने या आत्मसमर्पण करने के संकेत के तौर पर माना जाता है.

    यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने पोप की अपील का जवाब देते हुए कहा है कि नीले और पीले रंग के देश के झंडे से अलग किसी अन्य झंडे को कभी नहीं उठाया जाएगा.

    वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी पोप के बयान को ख़ारिज कर दिया है. रविवार की रात देश के लिए जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने पोप का नाम लिए युद्ध में यूक्रेन के चर्च और धर्मगुरुओं के योगदान की सराहना की.

    ज़ेलेंस्की ने कहा, ''वे अग्रिम मोर्चों पर लोगों के जीवन और मानवता की रक्षा कर रहे हैं. दुआ, बातचीत और आशीर्वाद से लोगों की मदद कर रहे हैं. चर्च लोगों के साथ हैं, न कि ढाई हज़ार किलोमीटर दूर बैठकर उन पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने की को​शिश कर रहे हैं, जिसमें एक पक्ष जीना चाहता है, वहीं दूसरा पक्ष आपको बर्बाद करना चाहता है.''

    वहीं वेटिकन में यूक्रेन के राजदूत ने पोप के बयान की तुलना उन लोगों से की जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर के साथ बातचीत करने की वकालत की थी.

    पोप ने क्या कहा था

    स्विट्जरलैंड के मीडिया संस्थान आरएसआई के साथ पोप का इंटरव्यू फरवरी में रिकॉर्ड किए गया था, जो 20 मार्च को प्रसारित होगा.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस इंटरव्यू में पोप ने कहा, "सबसे मज़बूत वो है, जिनकी हालात पर नज़र हो, जो लोगों के बारे में सोचे और सफ़ेद झंडे का उठाने का साहस रखे और बातचीत करे. जब आप पाते हैं कि आप हार गए हैं या चीजें ठीक नहीं चल रही हैं तो आपको बातचीत के लिए हिम्मत दिखानी चाहिए."

  12. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    10 मार्च की ख़बरें देखने के लिए यहां क्लिककरें