चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी का एनडीए के साथ मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and संदीप राय

  1. मणिपुर: भारतीय सेना के अपहृत जेसीओ को सुरक्षाबलों ने सुरक्षित बचाया

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया था कि शुक्रवार को थौबल निवासी और भारतीय सेना के जेसीओ कोंसम खेड़ा सिंह (40) का कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर से अपहरण कर लिया था.

    पुलिस के अनुसार छुट्टी के दौरान वे अपने घर आए हुए थे कि तभी यह घटना घटी.

    सैन्य अधिकारी के अपहरण के बाद मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और काकचिंग के वाइखोंग इलाके से उन्हें बचा लिया.

    इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक केस दर्ज किया है.

  2. धर्मशाला टेस्ट: भारत को मिली 259 रन की बढ़त, 700 विकेट लेकर एंडरसन ने रचा इतिहास

    एंडरसन

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन की सुबह भारतीय पारी 477 रन पर सिमट गई.

    भारतीय टीम ने शनिवार को कल के आठ विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन दोनों विकेट 25 गेंदों के भीतर आउट हो गए. इस दौरान टीम अपने कल के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सकी.

    इस तरह पहली पारी में भारतीय टीम की कुल बढ़त 259 रन की हो गई है.

    वैसे दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बेहतर नहीं रही और उसके दोनों ओपनर केवल 21 रन पर आउट हो गए.

    आज के अब तक के खेल की सबसे बड़ी बात ये रही कि इंग्लैंड के महान तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने 700 टेस्ट विकेट ले लिए हैं.

    उन्होंने 30 रन बनाकर खेल रहे कुलदीप यादव को फोक्स के हाथों कैच आउट कर यह उपलब्धि हासिल की.

    पिछले 22 सालों से टेस्ट खेल रहे एंडरसन से आगे अब मुथैया मुरलीधरन हैं, जिनके नाम 800 टेस्ट विकेट हैं और फिर दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न (708 विकेट) हैं.

    वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज़ गेंदबाज़ हैं.

  3. असम पहुँचे पीएम मोदी ने काज़ीरंगा में की हाथी की सवारी, लोगों से की वहाँ की यात्रा करने की अपील

    पीएम

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम चुनाव के ठीक पहले केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने शुक्रवार की शाम असम पहुंचे.

    शनिवार सुबह वे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल काज़ीरंगा नेशनल पार्क गए. वहां उन्होंने हाथी की सवारी भी की.

    इससे पहले पीएम मोदी शुक्रवार की शाम काज़ीरंगा पहुंचे, जहां उन्होंने एक रोड शो में भाग लिया था.

    वे शनिवार को लचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जोरहाट में एक सार्वजनिक सभा में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में वे असम की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ''मैं आप सभी से काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा करने और यहां के नज़ारों की अद्भुत सुंदरता और असम के लोगों की गर्मजोशी का अनुभव करने का अनुरोध करूंगा. यह एक ऐसी जगह है जहां हर बार मन तृप्त हो जाता है और यह आपको असम के दिल से गहरे से जोड़ती है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अरुणाचल प्रदेश भी जाएंगे

    असम के बाद वे अरुणाचल प्रदेश जाएंगे जहां राजधानी ईटानगर में वे एक सभा में असम से अरुणाचल प्रदेश के तवांग जाने वाली सड़क पर बनी सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे.

    वहां वे पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश की क़रीब 55 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पश्चिम बंगाल का दौरा

    अरुणाचल प्रदेश के बाद वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जाएंगे.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी के अनुसार वहां वे कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करने के अलावा एक सभा को भी संबोधित करेंगे.

    बीते नौ दिनों में बंगाल में यह उनकी चौथी सभा होगी.

    सिलीगुड़ी उत्तर बंगाल का केंद्र है, जहां बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ में से सात सीटें जीती थीं.

    उनके इस दौरे से दार्जिलिंग पर्वतीय इलाके में समस्या के राजनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ी हैं.

    प्रधानमंत्री शनिवार को शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे एक रोड शो में भाग लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  4. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची के बारे में क्या बोले जयराम रमेश

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को जारी पार्टी की पहली सूची को 'तगड़ा' करार दिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में जयराम रमेश ने ये भी कहा कि यह पहली सूची है और आगे आने वाली सूचियों में कई बड़े नाम आएंगे.

    शुक्रवार को जारी पहली सूची में कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे.

    इस सूची में केरल के अलप्पुझा से पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जयराम रमेश ने दावा किया कि उनकी पार्टी में ज़िले से नाम आते हैं, जिस पर प्रदेश कांग्रेस समिति में विचार होता है और तब केंद्रीय चुनाव समिति नामों पर अंतिम फ़ैसला लेता है.

    जयराम रमेश ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वहां केवल दो लोग ही फ़ैसला लेते हैं. उन्होंने बीजेपी की पहली सूची के दो उम्मीदवारों के बाद में नाम वापस लेने की घटना पर निशाना साधा.

    पहली सूची में केरल की कासरगोड सीट से राजमोहन उन्नीथन, कन्नूर से के सुधाकरन, कोझिकोड से एमके राघवन, त्रिशूर से के मुरलीधरन, अलाप्पुझा से पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पथनमथिट्टा से एंटो एंटनी और तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनाव लड़ेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. एलियन का अस्तित्व है या नहीं, पेंटागन ने विस्तृत जांच के बाद ये कहा

    पेंटागन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की एक रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि 1950 और 60 के दशक में यूएफओ (उड़नतश्तरी) देखे जाने की घटना में हुई वृद्धि का कारण अमेरिका के उन्नत जासूसी विमान और उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी था.

    अधिकारियों ने ये भी कहा है कि इस बात के 'कोई सबूत नहीं' है कि अमेरिकी सरकार को किसी एलियन का सामना करना पड़ा.

    शुक्रवार को अमेरिकी संसद कांग्रेस को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएफओ के रूप में देखी गई अधिकतर वस्तुएं पृथ्वी की ही कोई आम वस्तु थी.

    पेंटागन के अधिकारियों ने हालांकि स्वीकार किया है कि उनकी यह रिसर्च एलियन के बारे में लोगों के बीच प्रचलित मान्यताओं को ख़त्म नहीं कर पाएगा.

    इस रिपोर्ट के अनुसार, "यूएपी (अज्ञात असामान्य घटना) पर केंद्रित टीवी प्रोग्राम, किताबों, फिल्मों और इंटरनेट व सोशल मीडिया के व्यापक प्रसार ने शायद इस मामले पर सार्वजनिक चर्चा को प्रभावित किया है और आबादी के कुछ तबकों के भीतर इन मान्यताओं को मजबूत किया है."

    यह रिपोर्ट यूएफओ या यूएपी की विस्तार से जांच करने के अमेरिकी सरकार के प्रयास का हिस्सा है.

    इस प्रयास में नासा के अधिकारियों के साथ सार्वजनिक बैठकें की गई और कांग्रेस में इसकी सुनवाई की गई.

    पेंटागन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जनता की राय लोकप्रिय धारणा से प्रभावित हुई है.

    पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने खुले दिमाग़ से रिपोर्ट दी थी, लेकिन उन्हें पृथ्वी से बाहर के आगंतुकों का कोई सबूत नहीं मिला.

  6. ग़ज़ा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अब अपनाया जाएगा ये रास्ता

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन का कहना है कि ग़ज़ा में राहत कार्यों को बढ़ावा देने के लिए एक समुद्री गलियारा इस हफ़्ते के अंत तक शुरू हो सकता है.

    उनका यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ग़ज़ा के तट पर एक तैरता हुआ घाट (फ्लोटिंग पियर) बनाने की योजना बनाई है.

    हालांकि, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि इसके बनने में 60 दिनों तक का समय लग सकता है.

    संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग़ज़ा की एक चौथाई आबादी भुखमरी की कगार पर है और वहां बच्चे भूख से मर रहे हैं.

    ग़ज़ा पट्टी में मदद हासिल करना कठिन और ख़तरनाक साबित हो रहा है. शुक्रवार की रिपोर्ट में बताया गया कि हवाई मार्ग से गिराई गई सहायता के कारण पांच लोग मारे गए.

    हालात के लगातार बिगड़ने के कारण अमेरिका और अन्य देश हवाई मार्ग से राहत पहुंचा रहे हैं. लेकिन राहत संस्थाओं का कहना है कि यह रणनीति अंतिम उपाय है और यह बढ़ती ज़रूरत को पूरा नहीं कर सकती.

    साइप्रस में उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि ग़ज़ा 'मानवीय आपदा का सामना कर रहा है'. इस समुद्री गलियारे से बड़े स्तर पर अतिरिक्त मदद दी जा सकेगी.

    यूरोपीय आयोग, साइप्रस, अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि समुद्री गलियारे का संचालन करना 'जटिल' होगा.

    इसमें ये भी कहा गया कि वे सड़क मार्ग से राहत कार्यों का विस्तार करने, और अधिक रास्तों को सुविधाजनक बनाने और अतिरिक्त क्रॉसिंग खोलने के लिए इसराइल पर दबाव डालना जारी रखेंगे.

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा, "हम इसराइल से लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि वे ग़ज़ा में और अधिक ट्रकों को अनुमति दे, ताकि ज़रूरतमंद लोगों तक तेज़ी से सहायता पहुंचाई जा सके."

    इसराइल ने इस पहल का स्वागत किया और अन्य देशों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि 'इसराइली मानकों के अनुसार' सुरक्षा जांच के बाद मदद दी जाएगी.

  7. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    8 मार्च की ख़बरें देखने के लिए यहां क्लिककरें