अमेरिका ने ग़ज़ा पट्टी में पहली बार सैन्य विमान से गिराई राहत सामग्री

बीते पांच महीने से ग़ज़ा पट्टी में हमास और इसराइल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पहली बार अमेरिका ने विमानों से राहत सामग्री गिराई है.

लाइव कवरेज

  1. विश्वास है कि नितिन गडकरी किसानों की वास्तविक स्थिति पर आत्मचिंतन करेंगेः संजय राउत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संजय राउत

    कांग्रेस के एक वीडियो पोस्ट और नितिन गडकरी की तरफ से उसपर जवाब आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा है कि नितिन गडकरी किसानों की वास्तविक स्थिति पर आत्मचिंतन करेंगे.

    संजय राउत ने कहा, "इस देश के किसानों की हालत खस्ता है. किसानों को खुलेआम देशद्रोही ठहराया जा रहा है. उनकी एमएसपी और मुआवजे की मांग में ग़लत क्या है. मुझे विश्वास है कि नितिन गडगरी किसानों की वास्तविक स्थिति पर आत्मचिंतन करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को इस वीडियो को लेकर एक क़ानूनी नोटिस भेजा है.

    साथ ही यह भी कहा गया है कि गडकरी के ख़िलाफ़ भ्रम फ़ैलाने के इरादे से एक वीडियो शेयर किया गया है. यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एकजुटता में दरार पैदा करने की नाकाम कोशिश है.

    कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी का कहना है- आज किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि इसके जवाब में नितिन गडकरी के दफ़्तर के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया जिसमें कांग्रेस के वीडियो को फर्जी बताते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए उसे वास्तविक वीडियो बताया गया है.

    साथ ही पोस्ट में लिखा गया है, "श्री नितिन गडकरी जी के नाम पर कांग्रेस का झूठ."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. लालू यादव ने कहा- मैं भविष्यवाणी करता हूँ, नहीं आएँगे मोदी

  3. गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने के दिए संकेत, कहा- क्रिकेट से जुड़े काम पर फ़ोकस करना है

    गौतम गंभीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

    पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं.

    गंभीर ने एक्स पर लिखा है, ''मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं क्रिकेट की अपनी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकूं. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं.''

    इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह को टैग करते हुए ल‍िखा,'' मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए, धन्यवाद.जय हिंद.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद हैं. गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं.

    पिछले कुछ सालों के दौरान गंभीर कई बार अपनी राजनीतिक टिप्पणियों और खेल के मैदान और उससे बाहर भी विवादों में घिर चुके हैं.

  4. बेंगलुरु में विस्फोट: पुलिस जांच में अब तक क्या पता चला है?

    बेेंगलुरु

    इमेज स्रोत, CCTV FOOTAGE/POLICE SOURCES

    इमेज कैप्शन, रामेश्वरम कैफ़े के अंदर की तस्वीर

    पुलिस ने बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में आईईडी विस्फोट की जांच पर बयान जारी किया है. बेंगलुरु पुलिस आयुक्त ने कहा है कि घटना की जांच हो रही है. कई टीमें जांच में लगी हैं और कई सुराग भी मिले हैं.

    पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अटकबाजियां न करने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि वो जांच में सहयोग बनाए रखें.

    बेंगलुरु के व्हाइटफ़ील्ड क़े में स्थित रामेश्वरम कैफ़े में शुक्रवार दोपहर कम तीव्रता वाले दो आईईडी विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल हैं. यह महिला 40 प्रतिशत तक जल गई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

    ये दो धमाके पांच सेकंड के अंतराल पर हुए हैं. पहला धमाका दोपहर 12:55:32 पर और दूसरा धमाका 12:55:37 मिनट पर हुआ है. ये धमाके एक ऐसे इलाक़े में हुए हैं जिसे बेंगलुरु के आईटी हब के रूप में जाना जाता है.

    आईटी क्षेत्र में काम करने वाले युवा इस जगह पर खाने-पीने के लिए आते हैं.

    पुलिस

    इमेज स्रोत, TWITTER

    धमाके के बाद से आईटी सिटी कहा जाने वाले बेंगलुरु शहर खबरों में बना हुआ है. इस विस्फोट से बड़ी पैमाने पर आग तो नहीं लगी, लेकिन वॉश बेसिन वाले एरिया में काफी धुंआ पैदा हुआ. इसके बाद वहां पर काफी कीलें और नट बोल्ट बिखरे हुए पाए गए.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस धमाके को अंजाम देने वाले शख़्स ने पहले रामेश्वरम कैफ़े में रवा इडली खाई और इसके बाद वॉश बेसिन के पास पेड़ के नीचे बैग रखकर चला गया.

    यह धमाका आईईडी ब्लास्ट है, इसकी पहली आधिकारिक पुष्टि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की है.

  5. हमास का दावा- इसराइल की बमबारी में मारे गए सात इसराइली बंधक

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    हमास ने दावा किया है कि ग़ज़ा पट्टी में बंधक बनाए गए सात लोगों की मौत हो गई है.

    हमास ने कहा है कि इन बंधकों की मौत इसराइली बमबारी की वजह से हुई है. इसमें उसके भी कुछ लड़ाके मारे गए हैं. हमास ने कहा है कि मारे गए बंधकों की संख्या 70 पार कर सकती है.

    हालांकि बीबीसी हमास के इस दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं कर सका है. ये साफ नहीं है कि जिन सात बंधकों की मौत का दावा किया जा रहा है वो पहले ही मारे जा चुके 31 बंधकों में शामिल हैं या नहीं.

    इसराइल की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है और न ही हमास ने कोई पुख्ता सुबूत पेश किया है.

    हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इसराइल पर हमला किया था और बंदूक़ की नोंक पर 253 लोगों को बंधक बना लिया था. इसराइल के मुताबिक़ हमास के इस हमले में उसके 1200 लोग मारे गए हैं.

    इसराइल ने इसके ख़िलाफ़ ज़ोरदार कार्रवाई की थी. उसने बड़े पैमाने पर हमास के ठिकानों पर बमबारी की थी. हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि इसराइली हमले में ग़ज़ा में अब तक 30 हजार फ़लस्तीनी नागरिक मारे गए हैं.

    नवंबर में हमास ने अस्थायी युद्ध विराम समझौते के तहत 105 इसराइली बंधकों को छोड़ा था. इसके बदले में 240 फ़लस्तीनी क़ैदी छोड़े गए थे.

  6. नितिन गडकरी ने खड़गे और जयराम रमेश को भेजा क़ानूनी नोटिस, क्या है मामला?

    नितिन गडकरी  (फाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव जयराम रमेश को क़ानूनी नोटिस भेजा है.

    गडकरी का कहना है कि दोनों ने उनके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुमराह करने और मानहानि करने वाली खबरें शेयर की हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ गडकरी के वकील बालेंदु शेखर ने कहा कि उनके मुवक्किल एक्स पर अपने बारे में कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए कंटेंट देख-सुन कर हैरान हैं.

    उनके वकील ने कहा कि खड़गे और रमेश ने एक वेब पोर्टल पर प्रसारित गडकरी के इंटरव्यू के एक टुकड़े को जानबूझ कर पोस्ट किया. कोविड-19 से जुड़े इस वीडियो क्लिप को बगैर संदर्भ और शब्दों के मायने के शेयर किया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नोटिस में कहा गया है कि 'जनता की नज़रों में गडकरी के प्रति भ्रम, सनसनी और बदनामी पैदा करने के एकमात्र इरादे और गुप्त उद्देश्य से एक कुटिल काम किया गया है.'

    इसमें कहा गया है कि ये भारतीय जनता पार्टी की एकजुटता में दरार पैदा करने का एक निरर्थक प्रयास भी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी आम चुनाव में लोगों का विश्वास जीतने के लिए तैयार है.

  7. युवराज सिंह गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने पर क्या बोले?

    युवराज सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की ख़बरों पर चुप्पी तोड़ी है.

    युवराज सिंह ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि वो पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

    युवराज ने एक्स पर लिखा, ''मीडिया में मेरे चुनाव लड़ने की ख़बरें आ रही हैं. लेकिन मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. अलग-अलग स्तर पर लोगों का समर्थन और उनकी मदद करना ही मुझे पसंद है. मैं अपने फाउंडेशन @YOUWECAN के ज़रिये ये काम करता रहूंगा. आइए अपनी बेहतरीन क्षमता के ज़रिये बदलाव की कोशिश जारी रखें.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि युवराज सिंह गुरदासपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. यहां से फिल्म अभिनेता सन्नी देओल बीजेपी के सांसद हैं.

    पिछले दिनों युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही युवराज सिंह को गुरदासपुर से बीजेपी के टिकट मिलने की संभावना से जुड़ी ख़बरें आने लगी थीं.

  8. ग़ज़ा में राहत सामग्री के इंतज़ार में मौतों का मामला, अमेरिका ने उठाया ये क़दम

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग़ज़ा में सेना की ओर से आसमान से खाद्य सामग्री गिराने का ऐलान किया है.

    ये पहली बार है जब अमेरिकी सेना ग़ज़ा में इस तरह से खाने-पीने का सामान पहुंचाएगी. बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में ग़ज़ा में खाने-पीने का सामान गिराएगी लेकिन उन्होंने इस बारे में ज़्यादा ब्योरा नहीं दिया.

    ग़ज़ा में जॉर्डन और फ्रांस पहले से ही खाद्य और दूसरी राहत सामग्री गिरा रहे हैं.

    बाइडन ने ग़ज़ा में राहत खाद्य सामग्री गिराने के फ़ैसले का ऐलान करते हुए कहा, '' फिलहाल जो राहत सामग्री ग़ज़ा में आ रही है है वो पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका से आने वाली चीज़ें रेडी-टू- ईट होंगी.''

    गुरुवार को उत्तरी ग़ज़ा में राहत सामग्री का इंतज़ार कर रहे कम से कम 112 फ़लस्तीनियों की मौत की ख़बर आई थी.

    ग़ज़ा शहर में मौजूद एक पत्रकार ने बीबीसी को बताया है कि लोग मदद सामग्री लेने के लिए आए थे और इसराइली टैंकों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. इस घटना में क़रीब 760 लोग घायल भी हुए हैं.

    हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए इसराइली सेना को ज़िम्मेदार ठहराया था. हालांकि, इसराइली सेना ने बयान में कहा था कि टैंकों ने चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाई थीं लेकिन राहत सामग्री से भरे ट्रकों पर हमले नहीं किए थे.

    इसराइली सेना का दावा है कि ट्रकों से कुचले जाने की वजह से कई लोगों की मौत हुई है. हमास ने इसराइल के इस दावे को ख़ारिज कर दिया है.

  9. नमस्कार,

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. ये लाइव पेज 24 घंटे चलेगा.

    1 मार्च के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.