कानपुर में दो बच्चियों का शव पेड़ से लटका मिला, गिरफ़्तार किए गए तीन अभियुक्त हैं रिश्तेदार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चियों का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद पुलिस ने बयान दिया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह क्या बोले

    विक्रमादित्य

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने वाले विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफ़े पर ज़ोर नहीं देने की बात कही है.

    उन्होंने कहा, “हमने पर्यवेक्षकों से बात की है. हमने उन्हें वर्तमान स्थिति के बारे में सूचित कर दिया है. जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता, मैं अपने इस्तीफ़े पर ज़ोर नहीं दूंगा. आने वाले समय में अंतिम निर्णय लिया जाएगा.”

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह बागी विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद से राज्य की सियासत तेज़ हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसी बीच हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने कहा है कि “विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी से नहीं बल्कि कैबिनेट से इस्तीफ़ा दिया है. उन्होंने अभी तक यही कहा है कि उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है और यह स्वीकार नहीं किया गया है. अब पर्यवेक्षकों को देखना है कि क्या करना है.”

    विक्रमादित्य सिंह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं.

    प्रतिभा सिंह ने कहा, “जब से सरकार बनी है, तब से कुछ बातें ठीक नहीं चल रही थीं. हम हाईकमान के संज्ञान में ये बात बार-बार ले गए. हम चाहते थे कि वो इस पर कोई फैसला करते. उन्हें भी बुलाते और हमें भी बुलाते और इसका कोई हल निकालते तो आज हम इस स्थिति पर नहीं पहुंचते.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छह बागी कांग्रेसी विधायकों ने मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट दिया था जिससे कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी हार गए.

    इसके बाद बीजेपी ने सरकार के अल्पमत में आने का दावा किया और बजट पेश करने के अधिकार पर सवाल उठाए.

    हालांकि, बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बीजेपी के 15 विधायक निलंबित कर दिए गए और कांग्रेस के छह बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत सुनवाई की गई.

    विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित कर लिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, “आज सुबह हम लोग महामहिम राज्यपाल जी से मिलकर आए थे. वहां पर भी हमने यही आशंका जताई थी कि बजट पारित करने के लिए कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है. और कांग्रेस पार्टी बहुमत साबित करने के लिए एक ही हथकंडा अपनाएगी कि वो बीजेपी के विधायकों को सदन से निलंबित करेगी.”

    उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि छह विधायकों पर आज विधानसभा में जो सुनवाई की गई, वो उसी दिशा में जा रही है. लेकिन बात यहीं ख़त्म नहीं होती. हम लड़ाई जारी रखेंगे.”

    राज्य में कांग्रेस की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में है. उसके पास 68 में से 40 विधायक हैं.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

    एंबुलेंस

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC

    झारखंड के जामताड़ा में दो लोगों की एक चलती ट्रेन की चपेट में आने की वजह से मौत हो गयी है. इसके साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

    जामताड़ा के एसडीएम अनंत कुमार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है.

    उन्होंने बताया है कि ये टक्कर जामताड़ा के कलझरिया प्रखंड के रेलवे फाटक के पास हुई है.

    अनंत कुमार ने बताया है, "रेलवे फाटक के पास एक पैसेंजर गाड़ी खड़ी थी. इसमें से कुछ लोग उतरे थे. इस बीच एक लोकल ट्रेन जा रही थी जिससे कुछ लोगों के कटने की सूचना मिली थी. इस दुर्घटना की वजह के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है."

    इसके साथ ही जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि घटनास्थल पर मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस को भेजा गया है.

    घटनास्थल की तस्वीर

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC

    भारतीय रेलवे की ओर से दी गयी सूचना के मुताबिक़, ट्रेन नंबर 12254 विद्यासागर कासितर के बीच शाम को करीब 7 बजे रुक गई थी.

    इससे दो किलोमीटर दूर शाम सात बज कर सात मिनट पर मेमू ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई.

    इस मामले में आग लगने जैसी ख़बरें भी आ रही हैं. लेकिन रेलवे ने इन ख़बरों का खंडन किया है.

    रेलवे ने कहा है कि आग लगने की घटना नहीं हुई है. मरने वाले रेल यात्री नहीं हैं बल्कि ट्रैक पार करने वाले लोग हैं और मरने वालों की संख्या 12 नहीं बल्कि दो है.

    रेलवे ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.

    झारखंड मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जामताड़ा के कलझरिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है. ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें. प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. मणिपुर: एडिशनल एसपी के अपहरण और पुलिस कमांडो के 'हथियार नीचे रख' विरोध जताने का क्या है मामला

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर के एक एडिशनल एसपी को उनके घर के बाहर से अपहरण किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को मणिपुर पुलिस कमांडो के एक वर्ग ने इंफाल में "हथियार नीचे रख" प्रतीकात्मक विरोध किया.

    मंगलवार को पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात एडिशनल एसपी मोइरंगथम अमित सिंह का कुछ हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था.

    हालांकि, दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस अधिकारी को बचा लिया गया.

    एडिशनल एसपी ने इससे पहले हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थानीय संगठन से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया था.

    इसके बाद करीब 200 हथियारबंद लोगों के समूह ने उनके घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और उनका अपहरण कर लिया.

    राजधानी इंफाल में आज दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर दर्जनों कमांडो अपनी यूनिट के परिसर में हथियार नीचे रखते हुए दिखाई दिए.

    एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "ये लोग सशस्त्र उपद्रवियों से निपटने के लिए उन्हें खुली छूट नहीं देने से राज्य सरकार से नाखुश हैं."

    हालांकि, इस मामले में मणिपुर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है.

    इस मामले में बीबीसी ने फोन पर राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.

    जबकि मणिपुर पुलिस ने अपने एक बयान में 27 फरवरी को एडिशनल एसपी के आवास पर गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है.

    बयान के अनुसार, "लगभग 200 की संख्या में वाहनों में आए सशस्त्र बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पैट थाना अंतर्गत वांगखेई टोकपम लीकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोइरंगथम अमित सिंह के आवास पर धावा बोल दिया. हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस अधिकारी के आवास पर घरेलू संपत्ति की तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की."

    मणिपुर में मंगलवार को ताजा तनाव बढ़ने पर सेना को बुलाया गया है.

    सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल पूर्व में सेना के जवान असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं.

    इस दौरान काफ़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं.

    अपहरण के मामले में कुछ ख़बरों में कट्टरपंथी मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के शामिल होने की बात कही गई है.

    अरामबाई तेंगगोल वह संगठन है जिस पर कुकी जनजाति के लोग लगातार हमले करने का आरोप लगाते रहे हैं.

    पिछले साल 3 मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में अशांति फैली हुई है. इस जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

  4. भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के दो संगठनों पर लगाया प्रतिबंध

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत सरकार ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो संगठनों पर बैन लगा दिया है.

    ये दो संगठन हैं मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (सुमजी ग्रुप) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (भट ग्रुप).

    इस फ़ैसले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर दी है.

    उन्होंने लिखा, “आतंकी नेटवर्क पर सख़्ती से प्रहार करते हुए सरकार ने मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (सुमजी ग्रुप) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (भट ग्रुप) को ग़ैर-क़ानूनी घोषित कर दिया है.”

    उन्होंने लिखा, “ये संगठन देश की संप्रभुता और अखंडता के ख़िलाफ़ गतिविधियों में लिप्त रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और ग़ैर-क़ानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. नवेलनी की पत्नी ने यूरोपीय संसद में दिया भाषण, पुतिन को लेकर क्या कहा?

    यूलिया नवेलनाया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवेलनी की पत्नी यूलिया नवेलनाया ने यूरोपीय संघ से रूसी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ लड़ाई में ढिलाई न बरतने का आह्वान किया.

    यूलिया ने कहा कि अगर राष्ट्रपति पुतिन को हराना चाहते हैं तो यूरोपीय संघ के नेताओं को सुस्त पड़ने की ज़रूरत नहीं है.

    उन्होंने कहा कि पूरे रूस में पुतिन के ख़िलाफ़ संदेश फैलाने में राजनीतिक एक्टिविस्ट नवेलनी को अगुवा बनना पड़ा.

    यूलिया ने कहा कि लाखों रूसी हैं जो पुतिन और यूक्रेन में युद्ध के ख़िलाफ़ हैं.

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नेताओं को वैसी मानसिकता अपनानी होगी और पुतिन को केवल प्रस्तावों या प्रतिबंधों से नहीं हराया जा सकता.

    यूलिया ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या हुई है जो दिखाता है कि पुतिन कुछ भी कर सकते हैं और उनके साथ बातचीत नहीं हो सकती.

    उन्होंने ये भी कहा कि उनके पति को शुक्रवार को मॉस्को में दफ़नाया जाएगा लेकिन ये पता नहीं है कि ये शांतिपूर्ण होगा या रूसी पुलिस लोगों को गिरफ़्तार करेगी.

    इसी महीने आर्कटिक जेल में एलेक्सी नवेलनी की अचानक मौत हो गई और इसके लिए उनकी पत्नी और पश्चिमी देशों ने राष्ट्रपति पुतिन को ज़िम्मेदार ठहराया.

    उनके शव को आठ दिन बाद उनकी मां को सौंपा गया और शुक्रवार को मॉस्को में शव को दफनाया जाएगा.

  6. दिनभर, पूरा दिन पूरी ख़बरः हिमाचल की सियासी उठापटक कहाँ तक जाएगी?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. पुतिन के आलोचक नवेलनी का शव शुक्रवार को मॉस्को में दफ़नाया जाएगा

    एलेक्सी नवेलनी

    इमेज स्रोत, SHUTTERSTOC

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी के शव को शुक्रवार को मॉस्को में दफ़नाया जाएगा.

    इसी महीने की शुरुआत में अर्कटिक जेल में नवेलनी की अचानक मौत हो गई थी.

    सालों तक, वो पुतिन के सबसे कड़े आलोचक थे. नवेलनी की पत्नी यूलिया नवेलनाया और पश्चिमी देशों ने उनकी मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    उनकी मौत के बारे में बहुत सीमित जानकारियां ही ज़ाहिर की गई हैं. शुरुआत में रूसी अधिकारियों ने नवेलनी के शव को उनकी मांग ल्यूडमिला को सौंपने से इनकार कर दिया था.

    आखिरकार उनकी मौत के आठ दिनों बाद शव को सौंपने पर अधिकारी राजी हुए.

    ये ख़बर ऐसे समय में आ रही है जब नवेलनाया स्ट्रासबर्ग में यूरोपी संसद को संबोधित करने वाली थीं.

    उन्होंने कहा कि यह बहुत निश्चित नहीं है कि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण होगा या उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचने वालों को पुलिस गिरफ़्तार करेगी.

  8. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

    ईशान किशन श्रेयस अय्यर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है जिन्हें टीम इंडिया का सालाना अनुबंध दिया गया है. इसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नाम नहीं है.

    बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में ये बताया गया है कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है.

    बीसीसीआई ने ग्रेड ए प्लस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को शामिल किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ग्रेड ए लिस्ट में आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या को जगह मिली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ग्रेड बी में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    वहीं ग्रेड सी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश ख़ान और रजत पाटीदार के नाम हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    बीसीसीआई ने एक ट्वीट में कहा है कि चयन समिति की ओर से आकाशदीप, विजय कुमार, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ केवरप्पा को भी फास्ट बॉलर कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने की सिफारिश की गई है.

  9. हिमाचल प्रदेश: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार से सुक्खू सरकार पर क्यों छाए संकट के बादल?

  10. उत्तराखंड में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत और एक घायल

      • Author, आसिफ़ अली
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उत्तराखंड में देहरादून के पास एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

    यह घटना देहरादून के सब डिविज़न चकराता की तहसील के अंतर्गत त्यूनी-मिनस मोटर मार्ग पर हुई.

    चकराता एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा, “त्यूणी अटाल मोटर मार्ग से गुज़रते हुए एक कार क़रीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.”

    “यह हादसा लगभग 11.30 बजे रिमोट एरिया “त्यूणी-मिनस” मोटर मार्ग पर पड़ने वाले अटाल नाम के क्षेत्र में हुआ.”

    मेहरा ने बताया, “इस वाहन में लगभग 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई.”

    “एक व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र “त्यूणी” में उपचार के लिए भेजा गया है.”

    “यह सभी लोग नेपाली मूल के हैं. ये अटाल होते हुए दसऊ मंदिर जा रहे थे.”

    हादसे की खबर मिलते ही त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ़ की टीम ने मौके पर पहुंची.

    एसडीएम के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 2 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 6 लोगों के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला.”

  11. 'आप' विधायक जरवाल ने सुसाइड केस में दोषी करार दिए जाने के बाद कहा- अगर बीजेपी में चला जाता तो...

    प्रकाश जरवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    एक डॉक्टर के सुसाइड मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दोषी करार दिया है.

    अदालत के फैसले के बाद प्रकाश जरवाल ने कहा “आज अगर मैंने बीजेपी ज्वाइन कर ली होती तो शायद इस मामले से बरी हो जाता. इस मामले में कुछ भी नहीं है. हमें अदालत पर भरोसा है और इस फैसले को मैं हाईकोर्ट में चुनौती दूंगा. यह ग़लत फैसला है.”

    उन्होंने कहा, “इस मामले में चार साल तक सुनवाई चली. इसके बाद धारा 306 यानी खुदकुशी की कोशिश का मामला दर्ज हुआ, जिसमें आज तक किसी को कोई सज़ा नहीं हुई है. गोपाल कांडा विधायक थे उन पर 306 दो-दो बार लगा लेकिन राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी कर दिया गया. क्योंकि भाजपा के विधायक थे.”

    “हमारी समस्या ये है कि आम आदमी पार्टी से मैं विधायक चुना गया. आज अगर मैं भाजपा ज्वाइन कर लेता तो मैं भी बरी हो जाता.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रकाश जरवाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 120 बी के तहत दोषी करार दिया गया है.

    दिल्ली के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल दावा करते थे उनका कोई विधायक दोषी करार दिया गया तो इस्तीफा दे देंगे. अब दें इस्तीफ़ा."

    जरवाल के वकील रवि द्राल ने कहा कि मामला अप्रैल 2020 का है, जब एक व्यक्ति ने विधायक जी के क्षेत्र में खुदकुशी कर ली थी. एक सुसाइड नोट में उस व्यक्ति ने लिखा था कि वो पानी का टैंकर चलाते हैं और इस प्रक्रिया में विधायक और उनके लोग बाधा डालते हैं और पैसे की डिमांड करते हैं. इस आधार पर एक एफ़आईआर दर्ज की गई. थी.

    उन्होंने कहा कि पहले धारा 306 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था लेकिन अब पता चला है कि धारा 34 के तहत भी दोषी ठहराया गया है.

  12. अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर ये कहा

    जयराम ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्यसभा चुनावों में जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

    अखिलेश यादव ने कहा, "उन्होंने बीजेपी को हराकर जीत हासिल की थी और अब वे उन वोटरों को क्या जवाब देंगे? वे हमें बीजेपी-आरएसएस के बारे में सूचनाएं देते थे. अब हमें कौन ये सूचनाएं देगा?"

    उन्होंने कहा कि 'पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ रहा है और इसकी वजह से बीजेपी नर्वस है और अन्य पार्टियों को तोड़ रही है. बीजेपी को एक अलग सहयोगी दल या गुट बना देना चाहिए, ‘भाजपा सिद्धांतहीन’. इसमें शामिल करें सब लोगों को.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर प्रदेश में सपा विधायकों के पाला बदलने से बीजेपी के आठवें उम्मीदवार को जीत मिल गई. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए 10 सांसद चुने गए हैं. इनमें आठ बीजेपी और दो समाजवादी पार्टी के हैं.

    राज्यसभा मतदान से पहले ही समाजवादी पार्टी के चीफ़ व्हिप मनोज पांडे ने इस्तीफ़ा दे दिया था.

  13. विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफ़ा स्वीकार होगा या नहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया

    हिमाचल

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार से इस्तीफ़े की पेशकश करने वाले मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर असमंजस बरकरार है.

    एक तरफ़ विक्रमादित्य ने कहा कि वो ‘स्थिर सरकार के लिए काम करते रहेंगे’ तो दूसरी तरफ़ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस्तीफ़ा स्वीकार करने का कोई कारण नहीं है.

    सीएम सुक्खू ने कहा, “विक्रमादित्य से मेरी बात हुई है, उनका कुछ कारण था. वो हमारे छोटे भाई हैं. हम उनसे बात करेंगे. उनका इस्तीफ़ा स्वीकार करने का कोई औचित्य ही नहीं है. उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया गया है. कुछ नाराज़गी है उसे हम दूर करेंगे.”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के ख़िलाफ़ अयोग्य करार देने का प्रस्ताव लाया जाएगा. इस पर आज चार बजे सुनवाई होगी.

    इससे पहले सीएम सुक्खू ने कहा था कि छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ‘सरकार की स्थिरता बहुत ज़रूरी है और उसके लिए हम सब मिलकर काम कर रहे हैं. आज ये चीज़ हुई है और आगे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे.’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उनसे जब पत्रकारों ने पूछा कि इस्तीफ़े की पेशकश करने के बाद क्या वो बीजेपी में शामिल होने की सोच रह हैं?,उन्होंने कहा, “नहीं, अभी तो ऐसा कुछ नहीं है.”

    विक्रमादित्य सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं.

  14. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हिमाचल प्रदेश में गहराते सियासी संकट को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि लोग व्यक्तिगत फ़ायदे के लिए पार्टी का बड़ा नुकसान कर रहे हैं.

    हिमाचल की राजनीति में मची हलचल पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “हिमाचल प्रदेश से हारना अभिषेक मनु सिंघवी का नुकसान नहीं है बल्कि उससे काफ़ी बड़ा है. पार्टी से ऐसे लोगों को दूर करने की ज़रूरत है जो सामूहिक बेहतरी की बजाय अपने व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देते हैं. ऐसे लोगों से पार्टी के अस्तित्व पर गहरा घाव होता है, ये घाव वक्त के साथ ठीक हो सकते हैं लेकिन मानसिक घाव बने रहेंगे. उनका लाभ कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए सबसे बड़ा दर्द है.”

    “वफ़ादारी बस एक बड़ी चीज़ नहीं होती, बल्कि वफ़ादारी सबकुछ होती है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंगलवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके बाद से राज्य की कांग्रेस सरकार पर संकट बढ़ता दिख रहा है.

    इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हरा कर बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई.

    बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सरकार में मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

  15. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सियासी हलचल के बीच वरिष्ठ नेताओं को शिमला भेजा

    डीके शिवकुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश में पैदा हुए राजनीतिक संकट को थामने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को शिमला भेजा है.

    बुधवार को हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई.

    इसके बाद गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में मंत्रीपद से विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया.

    राज्य के सियासी घटनाक्रम को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को हालात सामान्य करने के लिए शिमला भेजा है.

    डीके शिवकुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लिखा, "कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर मैं हिमाचल प्रदेश पहुंच रहा हूं. सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान देने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है क्योंकि मुझे भरोसा है कि कांग्रेस के विधायक पार्टी के प्रति वफ़ादार हैं और वे उन्हें मिले जनादेश के साथ बने रहेंगे."

    डीके शिवकुमार ने कहा, "हालांकि, जो बात चिंताजनक है और जिसपर सवाल पर भी होने चाहिए, वो ये कि बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए किस हद तक जा सकती है. वह जानबूझकर लोकतंत्र और जनादेश को कुचलने की कोशिश कर रही है."

  16. हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने दिया ये बयान

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल की सियासी उठापटक के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि कुछ ‘कठोर’ निर्णय लेना पड़ सकता है.

    उन्होंने कहा, “हिमाचल में सबकी बात सुनकर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी और उसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी.”

    जयराम रमेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष इस रिपोर्ट के आधार पर जो भी निर्णय लेना होगा, वो ज़रूर लेंगे. हो सकता है कि कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे. लेकिन इससे हम पीछे नहीं हटेंगे. संगठन सर्वेपरि है, कांग्रेस पार्टी सर्वोपरि है."

    "हिमाचल का जनादेश कांग्रेस को जनता का जनादेश है. इससे विश्वासघात नहीं होने देंगे.“

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा की एकमात्र सीट के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस के विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग को लेकर हलचल तेज़ है और बीजेपी ने कहा है कि अब सुखविंदर सिंह सुखू की सरकार अल्पमत में आ गई है.

    हालांकि आज सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में वो बहुमत साबित करेंगे.

    उन्होंने दावा किया जो विधायक बीजेपी की ओर चले गए हैं, उनसे भी संपर्क बना हुआ है.

  17. प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश की सियासी हलचल पर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा

    प्रियंका गांधी वाड्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश में उपजे राजनीतिक संकट को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में बीजेपी के रवैये को 'अनैतिक' और 'असंवैधानिक' बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है.

    सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर प्रियंका गांधी ने लिखा, "लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है. हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई. लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है. 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है."

    प्रियंका ने लिखा, "इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है. हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है. जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है."

    राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके बाद बुधवार सुबह विक्रमादित्य सिंह ने राज्य सरकार के मंत्रीपद से इस्तीफ़ा दे दिया.

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में ही बहुमत साबित करेंगे.

  18. हिमाचल प्रदेश: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के विधायक ने क्या कहा

    सुक्खू

    इमेज स्रोत, ANI

    मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन छह विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की उनमें से एक विधायक रवि ठाकुर हैं.

    बुधवार को शिमला में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि वो किस पार्टी के साथ हैं तो इसके जवाब में उन्होने कहा- “बीजेपी...बीजेपी.”

    मंगलवार को जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी उन्हें हरियाणा के पंचकुला ले जाया गया था.

    हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल चरम पर है.

    बुधवार को राज्य की सुक्खू सरकार में मंत्री पद से विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया.

    वहीं, विधानसभा स्पीकर ने बीजेपी के 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया है. इन विधायकों में नेता प्रतिपक्ष और राज्य की बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री रहे जयराम ठाकुर भी शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस नेतृत्व ने मामले को संभालने के लिए वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शिमला भेजा है.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- मैंने इस्तीफ़ा नहीं दिया है

    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है.

    उन्होंने कहा कि मैं योद्धा हूं और हर लड़ाई युद्ध की तरह लड़ते हैं.

    उन्होंने कहा, "मैंने इस्तीफ़ा नहीं दिया है. कांग्रेस पार्टी की सरकार पाँच साल चलेगी. ये आम आदमी की सरकार है."

    "भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार का बर्ताव कर रही है सदन में, वह उचित नहीं है."

    उन्होंने कहा, "जो ये प्रोपेगेंडा कर रहे हैं वे इस बात का ध्यान रखें कि बजट सत्र में हम अपना बहुमत साबित करेंगे. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार पांच साल चलेगी."

    सुक्खू ने इस्तीफ़ों की ख़बरों पर कहा, "मैं तो विधानसभा की कार्यवाही में था. मुझे फ़ोन आया तो पता चला. तब मैंने स्पष्टीकरण देना शुरू किया. मैंने कोई इस्तीफ़ा नहीं दिया है."

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं.

    उन्होंने कहा, "कुछ उनके साथ के विधायक भी हमारे संपर्क में है. भारतीय जनता पार्टी जो ड्रामा कर रही है, वो अच्छे कलाकार है."

  20. विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफ़े पर हिमाचल से बीजेपी के नए राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने क्या कहा

    हर्ष महाजन

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया है.

    इस पर बीजेपी से राज्यसभा चुनाव जीतने वाले हर्ष महाजन ने कहा है कि विक्रमादित्य सिंह ने जो किया वो नैतिक आधार पर बिलकुल ठीक फैसला था.

    उन्होंने मीडिया से कहा, “मैंने उनकी प्रेस कॉन्फ़्रेंस सुनी है और जो उन्होंने आज बोला है बिल्कुल ठीक बोला है. वो वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और हिमाचल प्रदेश के युवा आइकन हैं, उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता और उन्हें बेइज़्ज़त किया गया. और क्या करते, उनके पास क्या चारा था. उन्होंने जो किया वो नैतिक आधार पर किया और बिल्कुल ठीक किया.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस्तीफ़े का एलान किया.