किसान आंदोलन की तस्वीरेंः शंभू बॉर्डर पर क्या कर रहे हैं प्रदर्शनकारी
हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं. बुधवार को किसान संगठनों ने बताया है कि अब गुरुवार को केंद्र सरकार से वार्ता होगी.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and दिलनवाज़ पाशा
जंग के मोर्चे पर यूक्रेन की बढ़ती आर्थिक तंगी
वीडियो कैप्शन, जंग के मोर्चे पर लड़ने के लिए यूक्रेन को सैनिकों की कमी पड़ रही है.
लगभग 2 साल हो गए जब रूस यूक्रेन जंग शुरू हुई. तब यूक्रेन की रक्षा का जज़्बा लिए कई लोगों ने फ्रंटलाइन पर मोर्चा संभाला.
इनमें से कई आम लोग थे...वॉलंटियर फाइटर्स...तब पश्चिमी देशों से मदद भी आई, हथियार भी आए लेकिन अब तस्वीर थोड़ी बदली सी लग रही है.
जंग के मोर्चे पर लड़ने के लिए सैनिकों की कमी पड़ रही है. फंडिंग और हथियारों की भी कमी है. इन सबके बीच लक्ष्य बरक़रार है, यूक्रेन के कई इलाकों को रूस के क़ब्ज़े से छुड़ाना.
पीएम मोदी का यूएई दौरा, शेख़ ज़ायेद से बातचीत में क्या-क्या हुआ
इमेज स्रोत, @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की सातवीं यात्रा पर भारत के विदेश सचिव मोहन क्वात्रा ने जानकारियां साझा की हैं.
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को अबु धाबी पहुंचे जहां शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान ने उनका स्वागत किया.
विदेश सचिव के मुताबिक़, प्रधानमंत्री मोदी और शेख जायेद के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई है जिसमें दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
भारतीय विदेश सचिव के मुताबिक़, इस वार्ता में क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई है.
इसी दौरान संयुक्त अरब अमीरात में घरेलू जीवन कार्ड भी लांच किया गया.
दोनों देशों के बीच दस समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारत में बीते साल सितंबर में हुई जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-मध्य पूर्व आर्थिक कॉरिडोर को लेकर भी समझौता हुआ था.
विदेश सचिव ने बताया है कि इस समझौते के तहत सभी पक्ष इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जो करेंगे, उसके लिए भी इसमें सहयोग स्थापित किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इस समझौते के तहत ख़ास तौर पर लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म में सहयोग को बढ़ावा दिया गया है जो इस गलियारे के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
विदेश सचिव ने कहा, "इसका एक उद्देश्य यह देखना है कि आईएमईसी (भारत मध्य पूर्व आर्थिक गलियारा), जिसे लॉन्च किया गया था, कितनी जल्दी संचालित होता है और इसमें शामिल सभी पक्षों के बीच मजबूत, गहरी, अधिक व्यापक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का मुख्य उद्देश्य हासिल होता है."
नेपाली कांग्रेस क्या बीजेपी के प्रभाव में हिंदू राष्ट्र की मांग तेज़ कर रही है?
लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री कांग्रेस छोड़ने के कुछ देर बाद बीजेपी में शामिल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विभाकर शास्त्री (दाएं)
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के कुछ ही देर बाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं.
विभाकर शास्त्री ने बुधवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस को टैग करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देने का एलान किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके एक घंटे से भी कम समय के अंदर विभाकर शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में लखनऊ में बीजेपी ज्वॉइन की.
इसके बाद उन्होंने कहा, "लाल बहादुर शास्त्री जी का जो जय जवान, जय किसान, जय अनुसंधान का विज़न था, उससे जुड़ने के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी में आया हूं. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शास्त्री जी के विज़न को मैं और मज़बूती से आगे ले जा सकूंगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हल्द्वानी हिंसा से जुड़े वो सवाल जिनके जवाब मिलने अभी बाकी हैं
वीडियो कैप्शन, हल्द्वानी हिंसा से जुड़े वो सवाल जिनके जवाब मिलने अभी बाकी हैं
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आठ फरवरी की हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.
क्या प्रशासन ने इंटेलिजेंस इनपुट को नज़रअंदाज़ किया?
क्या मामले के कोर्ट में लंबित होने के बावजूद प्रशासन ने विवादित ढांचों को गिराने में जल्दबाज़ी दिखाई?
किसानों का विरोध प्रदर्शन: सिंघु बॉर्डर से आंखों देखा हाल
....में
Author, कीर्ति दुबे
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के काफी कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.
मल्टी लेयर बैरिकेड्स लगाए गए हैं.
ब्लॉक्स को सीमेंट की मदद से सील कर दिया गया है ताकि उन्हें ट्रैक्टर से भी उखाड़ा ना जा सके.
इमेज स्रोत, ANI
शंभू बॉर्डर पर किसानों के ट्रैक्टर्स ने बैरिकेड उखाड़ दिए हैं.
प्रशासन ने इस बात को ध्यान में रखते हुए इन्हें सीमेंट और गिट्टियों से सील कर दिया है.
कंटीली तारों का जाल सा बिछा दिया गया है.
इमेज स्रोत, ANI
इस बार जिस स्तर की तैयारी किसानों को रोकने के लिए की गई है वो साल 2020 के मुक़ाबले काफ़ी कड़ी है.
एक पुलिस अधिकारी ने नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर बीबीसी को बताया, "पिछली बार प्रशासन को ये अंदाज़ा नहीं था कि किसान यहां आ कर इतने दिन बैठ जाएंगे. इस बार हमें अंदाज़ा है तो सुरक्षा व्यवस्था भी उसी स्तर पर की जा रही है."
पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती के अलावा यहां ड्रोन से सर्विलांस किया जा रहा है.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज स्रोत, ANI
आसपास के गांवों में रहने वाले स्थानीय लोगों को बीते दो दिनों ले काफी दिक्कत हो रही है.
दिल्ली से यहां मज़दूरी करने आने वाले एक शख्स ने हमें बताया कि उन्हें डीटीसी बस पांच किलोमीटर पहले उतार दे रही है और उन्हें मीलों पैदल चल कर काम पर आना पड़ रहा है.
उन्हें डर है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़े तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी.
इमेज स्रोत, ANI
न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथ आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने की मांग के लिए किसानों 'दिल्ली चलो' का आह्वान किया था.
हालांकि, बीते दो दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर ही किसानों को रोक दिया गया है.
क़तर से भारतीयों की रिहाई में कैसे जुड़ा शाहरुख़ ख़ान का नाम और क्यों देनी पड़ी सफ़ाई
सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन और राहुल गांधी पर क्या बोले गिरिराज सिंह
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी के राज्यसभा के लिए नामांकन और राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की है.
उन्होंने कहा, "खरगे जी फ्रस्ट्रेशन में हैं. राहुल जी लॉन्च किए, लॉन्च ही नहीं हो पा रहा है. इसलिए इनको परेशानी है. नरेंद्र मोदी देश के वैसे प्रधानमंत्री हैं, साल 2014 में उन्हें पहले जनता ने चुना और फिर उन्हें जनता ने वोट दिया."
पीएम मोदी की लोकप्रियता पर उन्होंने कहा, "उनकी लोकप्रियता इस कारण से है कि वो जनहित में काम करते हैं. क्यों नहीं कांग्रेस शौचालय बना दी थी, क्यों नहीं कांग्रेस पानी पहुंचा दी थी, क्यों नहीं कांग्रेस सलेंडर दे दी थी. क्यों नहीं कांग्रेस घर बना दी थी? मोदी जब गांव के ग़रीब के लिए काम करते हैं तो गांव के किसान, ग़रीब मज़दूर मोदी की गारंटी को पक्का मानता है. यही है मोदी की गारंटी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विपक्ष द्वारा पीएम मोदी पर हिटलर वाला रवैया अपनाए जाने के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने कहा, "उनके नज़र में जो हो जाए, जनता के नज़र में मोदी जनता के सबसे लोकप्रिय नेता हैं."
सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा नामांकन को लेकर भी गिरिराज सिंह ने तंज़ किया.
उन्होंने कहा, "कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी ही हैं. अब कांग्रेस थकी हैं या सोनिया जी थकी हैं, ये तो जनता निर्णय करेगी लेकिन थक तो ज़रूर गई हैं. हमारी शुभकामना है कि वो राज्यसभा में आएं."
पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ और बिलावल भुट्टो की गठबंधन सरकार
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने नवाज़ शरीफ़ की पार्टी को बाहर से समर्थन देने का फ़ैसला किया है.
पाकिस्तान में नई सरकार बनाने की तस्वीर साफ़ होती नज़र आ रही है. पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने नवाज़ शरीफ़ की पार्टी PML-N को बाहर से समर्थन देने का फ़ैसला किया है.
उन्होंने कहा कि वो सरकार में शामिल नहीं होंगे लेकिन देश की स्थिरता के लिए PML-N का मुद्दों के आधार पर समर्थन करेंगे. दूसरी ओर इमरान ख़ान के समर्थक चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच की पुरज़ोर मांग कर रहे हैं.
ज़्यादा जानकारी के साथ इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री.
किसानों का प्रदर्शन: शंभू बॉर्डर से आंखों देखा हाल
....में
Author, अभिनव गोयल
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन यानी आज मंगलवार के मुक़ाबले शांति है.
आज हरियाणा की तरफ़ से सुबह करीब 11 बजे आंसू गैस के गोले चलाए गए थे और रुक-रुक कर ये गोले दागे जा रहे हैं.
मंगलवार को आंसू गैस चलाने की कार्रवाई का स्तर बड़ा था.
आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने जूट की बोरियां गीली करके रखी हैं.
कल की तरह किसान अभी बैरिकेडिंग भी नहीं तोड़ रहे हैं.
हरियाणा की तरफ़ पुलिस और अर्धसैनिक बल लगे हुए हैं.
किसान पंजाब वाली तरफ पतंग उड़ा रहे हैं.
अभी भी बड़ी संख्या में किसान यहां मौजूद हैं.
न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथ आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने की मांग के लिए किसानों 'दिल्ली चलो' का आह्वान किया था. हालांकि, बीते दो दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर ही किसानों को रोक दिया गया है.
समंदर में ड्रोन, ड्रग्स और मिसाइल हमलों से भारत कैसे कर रहा है मुक़ाबला
वीडियो कैप्शन, समंदर में ड्रोन, ड्रग्स और मिसाइल हमलों से भारत कैसे कर रहा है अपने हितों की रक्षा
यमन के हूती विद्रोही बीते साल नवंबर से ही लाल सागर और हिंद महासागर से गुज़र रहे जहाज़ों पर दर्जनों हमले कर चुके हैं. उनके निशाने पर ज़्यादातर कारोबारी जहाज़ रहे हैं.
अमेरिका और ब्रिटेन ने जवाब में हवाई हमले किए हैं मगर हूती विद्रोहियों के हमले अभी भी जारी हैं. इन हमलों से भारत के लिए जहाज़ों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है और भारतीय नाविकों पर भी असर हुआ है.
बदले में भारत ने भी कुछ क़दम उठाए हैं. कवर स्टोरी में आज इसी की बात.
ब्रेकिंग न्यूज़, सोनिया गांधी राजस्थान से बनीं कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार, पार्टी ने जारी की नई सूची
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से सोनिया गांधी के नाम का औपचारिक एलान कर दिया है.
उनके अलावा पार्टी ने बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से भी राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है.
कांग्रेस पार्टी के एक्स हैंडल से जारी इस सूची में राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को प्रत्याशी बनाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की चर्चा काफ़ी समय से थी. वह आज राहुल गांधी के साथ जयपुर भी पहुंची हैं.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फिलहाल रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं. सोनिया पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनेंगी.
इससे पहले वह पाँच बार लोकसभा में चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं. सोनिया गांधी पहली बार साल 1999 में चुनाव जीती थीं.
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की आख़िरी तारीख 15 फरवरी है.
हल्द्वानी में हिंसा को लेकर प्रशासन पर क्यों उठ रहे हैं सवाल
राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान घायल किसान से फ़ोन पर बात की
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक किसान से फ़ोन पर बातचीत की है.
उत्तराखंड कांग्रेस और इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने अपने-अपने एक्स अकाउंट से इस बातचीत का वीडियो जारी किया है.
राहुल गांधी इस वीडियो में जिस किसान से बात करते सुनाई दे रहे हैं उनका नाम गुरमीत सिंह हैं. वह राहुल गांधी को बता रहे हैं कि उनकी एक आंख में और दोनों हाथों में गोलियों के छर्रे लगे हैं. हालांकि, उनकी आंख डॉक्टरों ने बचा ली है. गुरमीत सिंह ने राहुल गांधी को बताया कि करीब 100 लोग घायल हुए हैं.
गुरमीत सिंह ने बताया कि वह करीब 17 साल सेना में रहकर रिटायर हुए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं उत्तराखंड कांग्रेस ने लिखा, "किसान आंदोलन में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से राहुल गांधी जी ने फोन पर बात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक़ की मांगों को ले कर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उन्हें अपना समर्थन जताया. वो जवान भी थे, और किसान भी हैं - उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का ये तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मशार कर रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मंगलवार को दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों का सुरक्षाबलों से टकराव हुआ. इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए और पानी की बौछारे भी की गईं.
ये किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए क़ानून बनाने और स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफ़ारिशों को लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली की ओर आ रहे हैं.
यूएई के मीडिया में पीएम मोदी के दौरे और मंदिर पर क्या कहा जा रहा है?
बीजेपी ने एमपी और ओडिशा की राज्यसभा सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, अश्विनी वैष्णव भी शामिल
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की चार और ओडिशा की एक राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं.
पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश और अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से प्रत्याशी घोषित किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इनके अलावा मध्य प्रदेश की दो और सीटों पर उमेश नाथ महाराज और माया नारोलिया के नाम का एलान किया गया है.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने समर्थन देने का एलान भी कर दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
साल 2019 में अपने पहले राज्यसभा कार्यकाल में भी उन्हें बीजेपी का समर्थन मिला था.
दिल्ली आ रहे किसानों पर कार्रवाई को लेकर मायावती ने दिया ये बयान
इमेज स्रोत, ANI
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने किसान प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
मायावती ने कहा है कि किसानों की मांगों को सरकार गंभीरता से ले और सख्ती करने की बजाय वार्ता करे.
बीएसपी प्रमुख ने एक्स पर लिखा, "अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगें हैं, सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आंदोलन के लिए मजबूर न होना पड़े."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"इस संबंध में दिल्ली चलो के वर्तमान अभियान के तहत आंदोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केंद्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास करे, तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं."
इन मांगों के साथ दिल्ली आ रहे किसान
एमएसपी खरीद की गारंटी दें, नोटिफिकेशन जारी करें
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करें
किसानों की लागत खर्चे पर 50 फ़ीसदी मुनाफ़ा दिया जाए
किसानों के क़र्ज़ माफ़ किए जाएं
किसान आंदोलन के दौरान जो केस दर्ज किए गए थे, वो वापस लिए जाएं
मनरेगा में 200 दिन काम देने और दिहाड़ी 700 रुपये करें
सोनिया गांधी के राज्यसभा से नामांकन की चर्चा पर राजस्थान कांग्रेस चीफ़ ने क्या बताया?
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है.
फिलहाल सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं, लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों में ये कहा जा रहा है कि वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकती है.
राजस्थान कांग्रेस चीफ़ डोटासरा ने कहा, "प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ़ से, हमारे नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे जी से सोनिया गांधी जी के लिए आग्रह किया था (राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन). हमें सूचना है कि मैडम आज आ रही हैं, तो हम स्वागत के लिए आए हैं. शायद खड़गे जी और राहुल भी आएं. अगर ऐसा आलाकमान करता है और मैडम यहां से राज्यसभा उम्मीदवार होती हैं, तो कांग्रेस को और संबल मिलेगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह है क्योंकि सोनिया गांधी का राजस्थान से पुराना रिश्ता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सोनिया गांधी अगर राज्यसभा का नामांकन भरती हैं तो वह पहली बार राज्यसभा सदस्य बनेंगी. इससे पहले वह पाँच बार लोकसभा में चुनाव जीतकर पहुंची हैं. वह पहली बार साल 1999 में चुनाव जीती थीं. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की आख़िरी तारीख 15 फरवरी है.
किसानों के आंदोलन का दूसरा दिन आज, दिल्ली में इन रास्तों के लिए फिर जारी ट्रैफ़िक एडवाइज़री
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मंगलवार को दिल्ली के कई अहम रास्तों पर लगा भारी जाम
न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए क़ानून बनाने और स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफ़ारिशों को लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली की ओर आ रहे किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है.
मंगलवार की तरह ही दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और आम लोगों को कुछ रास्तों पर जाने से बचने की सलाह भी दी है. मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कई रास्तों पर भारी जाम लग गया था.
दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने कहा है कि सिंघू बॉर्डर से आगे एनएच-44 आम यातायात के लिए बंद रहेगा. वहीं एनएच-9 की दो लेन और गाज़ीपुर बॉर्डर पर एनएच-24 की एक लेन आम लोगों के लिए खुली रहेगी.
इसी तरह डीएनडी के भी दो लेन आम लोगों के लिए खुली रहेगी. हालांकि, ट्रैफ़िक पुलिस ने कहा है कि लोग अपनी यात्रा इस एडवाइज़री के अनुसार ही प्लान करें और पीक समय में इन रास्तों से बचें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने कहा है कि जो लोग रोहतक रोड, नजफ़गढ़-झरोदा रोड और नजफ़गढ़-धांसा रोड से बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम की ओर जाने वालों को भी अन्य रास्तों से हरियाणा में प्रवेश करने के लिए कहा गया है. ट्रैफ़िक पुलिस ने विस्तार से बताया है कि लोग किन रास्तों से हरियाण पहुंच सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मंगलवार को किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के दरवाज़ें बंद रखे गए थे. हालांकि, देर रात इन्हें खोल दिया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मंगलवार को हरियाणा सीमा में दाखिल होने की कोशिश करते समय किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. किसान और सुरक्षा बलों के जवान इसके बाद आमने सामने हो गए. माना जा रहा है कि बुधवार को फिर टकराव शुरू हो सकता है.
नंदकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए स्पीकर
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव का बिहार विधानसभा का अगला स्पीकर बनना लगभग तय है.
ये पद सोमवार को फ़्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी नेता अवध बिहार चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद ख़ाली है. फ़िलहाल डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं.
नंद किशोर यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके दो डिप्टी सीएम बीजेपी नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा. इस दौरान एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न भरने से नंद किशोर यादव का स्पीकर बनना तय है. संख्या बल भी जेडीयू-बीजेपी के पक्ष में है. नए अध्यक्ष का चुनाव 15 फ़रवरी यानी गुरुवार को होना है.
नंदकिशोर यादव पटना साहिब से विधायक हैं और साल 1995 में पहली बार विधायक बनने के बाद से वह सात बार इस सीट से जीत चुके हैं. वह 2005 से लेकर अब तक बिहार कैबिनेट में कई अहम विभाग संभाल चुके हैं. उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री का क़रीबी भी माना जाता है.
सोमवार को नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया था. उनके पक्ष में 129 वोट पड़े, जबकि बहुमत के लिए 122 विधायकों के समर्थन की ज़रूरत होती है.
नीतीश कुमार ने बीते महीने 28 जनवरी को महागबंधन (जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस का गठबंधन) से अलग होकर सीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. उसी शाम नीतीश कुमार ने एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और अन्य दल) सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.