किसानों के कूच से सरकार सतर्क, दिल्ली में एक महीने तक 144 धारा लागू- इन चीजों पर प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसानों के आंदोलन से तनाव फैलने, सामाजिक सद्भाव बिगड़ने हिंसा फैलने की आशंका है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and दीपक मंडल

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार: स्पीकर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पास

    बिहार

    इमेज स्रोत, Bihar Vidhan Sabha TV

    बिहार विधानसभा में स्पीकर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है.

    स्पीकर को हटाने के लिए 125 लोगों ने सहमति जताई. वहीं ना कहने वालों की संख्या 112 रही.

  2. बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने छोड़ी कुर्सी, डिप्टी स्पीकर ने संभाली ज़िम्मेदारी

    अवध बिहारी चौधरी

    इमेज स्रोत, BIHAR VIDHANSABHA

    इमेज कैप्शन, अवध बिहारी चौधरी

    बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने स्पीकर पद छोड़ दिया है. इसके बाद डिप्टी स्पीकर माहेश्वर हजारी ने स्पीकर की कुर्सी संभाल ली है.

    इस वक़्त सदन में दोनों तरफ़ के नेता बहस कर रहे हैं.

    इससे पहले सदन में बजट सत्र की शुरुआत में ही सदन में स्पीकर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया.

    बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव ने सदन में ये प्रस्ताव पेश किया.

    इसके बाद प्रस्ताव के समर्थन में बहुमत होने के कारण चौधरी ने ये पद छोड़ दिया.

    अवध बिहारी चौधरी ने पद छोड़ते समय कहा, ''डेढ़ साल तक मैं इस पद पर रहा. सर्वसम्मति से इस आसन पर बैठाया था. मैं मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करता हूं, मेरे दल के नेता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का भी आभार प्रकट करता हूं.”

    “राजनीति आंकड़ों का खेल है. सत्ता आएगी और जाएगी. सदन की सर्वभौमिकता बरकरार रहेगी. आज जो है, वो कल नहीं होगा. मैंने अपने कर्तव्य का पालन किया है.”

  3. राहुल गांधी बोले- श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कोई गरीब शख़्स शामिल नहीं हुआ

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, FB/RAHULGANDHI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' छत्तीसगढ़ पहुंची है.

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में आम लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में एक भी गरीब-मज़दूर नहीं दिखा बल्कि अरबपति ‘अंबानी और अडानी’ दिखे.

    राहुल गांधी ने कहा, “राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई. आपने भी देखा क्या आपको उसमें एक भी ग़रीब दिखा. मुझे अमिताभ बच्चन दिखे, ऐश्वर्या राय दिखीं, अडानी दिखे, अंबानी दिखे. सारे के सारे बिज़नेस वाले दिखे लेकिन मुझे एक गरीब बंदा उसमें नहीं दिखा. एक किसान नहीं दिखा, एक मज़दूर नहीं दिखा, एक बेरोज़गार नहीं दिखा, एक छोटा दुकानदार नहीं दिखा, एक चायवाला नहीं दिखा लेकिन सारे अरबपति दिखे. वहां अंबानी जी भाषण दे रहे हैं, उनकी पत्नी भाषण दे रही थी और उनके बच्चे भाषण दे रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और व्यापारी गौतम अडानी दोनों ही शामिल नहीं हुए थे.

    इस आयोजन में मुकेश अंबानी का परिवार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ़, विक्की कौशल, रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम, कंगना रनौत सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं.

  4. किसानों के कूच से पहले दिल्ली बॉर्डर पर ऐसा है नज़ारा

    किसानों की तैयारी

    इमेज स्रोत, ANI

    किसान संगठनों की अगुवाई में हज़ारों किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली आने का एलान किया है.

    'दिल्ली कूच' कर रहे किसानों की मांग है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी का वादा पूरा करे और किसान आंदोलन के समय किसानों के ख़िलाफ़ जो मुक़दमे किए गए थे वे वापस लिए जाएं.

    किसानों की मांग है कि लखीमपुर-खीरी की घटना में मारे गए लोगों को परिवारों को नौकरी और घायलों को दस-दस लाख रुपये दिए जाएं.

    संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को एक दिन का ग्रामीण भारत बंद करने का आह्वान किया है.

    पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में किसान आंदोलन की तैयारियों में लगे हैं. घर-घर जाकर राशन इकट्ठा किया जा रहा है. ट्रैक्टर ट्रॉलियां तैयार की जा रही हैं.

    ऐसा लग रहा है अगर सरकार और किसानों के बीच 12 फरवरी को होने वाली बातचीत नाकाम रहती है तो 13 फरवरी को बड़ी तादाद में दिल्ली की ओर कूच कर सकते हैं.

    ऐसी तस्वीरें आ रही हैं कि जिनमें दिख रहा है कि हरियाणा-दिल्ली सीमा पर भी सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तारें लगाकर सील किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आप भी देखिए वीडियो...

    सिंघु बॉर्डर का हाल

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  5. क़तर से भारतीय नौसैनिक छोड़े जाने पर कांग्रेस ने क्या कहा

    नौसैनिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    क़तर से आठ पूर्व नौसौनिकों के छोड़े जाने पर कांग्रेस ने खुशी ज़ाहिर की है.

    तीस साल से नौसेना के ये अधिकारी क़तर में थे. बीते साल ही क़तर की अदालत ने इन लोगों को मौत की सज़ा सुनाई थी.

    सोमवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि सात नौसेना के अधिकारी भारत आ चुके हैं. साथ ही ये भी कहा कि भारत क़तर के अमीर के इस फ़ैसले की सराहना करते हैं.

    कांग्रेस नेता और पार्टी के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- “सभी देशवासियों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी ख़ुद को इस ख़ुशी में शामिल करती है कि क़तर में कोर्ट से फांसी की सज़ा पाने वाले भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफ़सर रिहा होकर घर वापस आ गए हैं. हम उन्हें और उनके परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते साल 26 अक्तूबर को क़तर की कोर्ट ने इन भारतीय नौसेना के अधिकारियों को कथित जासूसी के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई थी.

    क़तर ने इन भारतीयों को अगस्त 2022 में गिरफ़्तार किया लेकिन उनकी गिरफ़्तारी का कारण कभी सार्वजनिक नहीं किया था.

    अब इन अधिकारियों की देश में वापसी हो गई है.

  6. बिहार फ्लोर टेस्ट: विधानसभा पहुंचे एनडीए और आरजेडी के विधायक

    बिहार फ्लोर टेस्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में सोमवार को फ्लोर टेस्ट से पहले विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं.

    बिहार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार भी विधानसभा पहुंच चुके हैं.

    पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी विधानसभा पहुंच गए हैं.

    आज से बिहार में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है और नीतीश कुमार को एनडीए सरकार के लिए संख्याबल साबित करना है.

    फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    स्पीकर और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ़ एनडीए पहले ही अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी है. हालांकि उन्होंने फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया है.

    बीती रात तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.

    राज्य में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की ज़रूरत है, एनडीए के पास 127 विधायक हैं.

  7. पटना से LIVE: बिहार विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' कुछ देर में

    पटना से LIVE: बिहार विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' कुछ देर में. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता चदन जजवाड़े.

  8. बिहार में फ़्लोर टेस्ट से पहले शाहनवाज़ हुसैन ने कहा- विपक्ष कितना भी हंगामा कर ले...

    शहनवाज़ हुसैन

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है और बजट पेश करने से पहले नीतीश कुमार को सदन में संख्याबल साबित करना होगा.

    बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीती रात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया.

    इन सबके बीच सोमवार को बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है कि विपक्ष कुछ भी कर ले वो कुछ नहीं कर पाएगा और एनडीए की संख्या और बढ़ने वाली है.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- “नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू-बीजेपी और हम की एनडीए की सरकार बनेगी. हमारी संख्या जो एनडीए की वर्तमान संख्या से उससे ज़्यादा बढ़ने वाली है. विपक्ष कितना भी हंगामा कर ले कुछ भी होने वाला नहीं है.”

    “जिस तरह से राजद के लोग विधायकों को पकड़ पकड़ कर रख रहे हैं उससे कुछ भी बदलने वाला नहीं है. बिहार में जंगल राज आने वाला नहीं है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम फ्लोर पर बहुमत साबित करेंगे.”

    सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की ज़रूरत होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या कहता है संख्याबल

    जेडीयू- 45

    बीजेपी- 78

    हम- 04

    निर्दलीय- 1

    विपक्ष में-

    राजद- 79

    कांग्रेस- 19

    लेफ्ट- 16

    एआईएमआईएम- 1

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, इसराइल ने रफ़ाह में स्ट्राइक के बीच कहा- दो इसराइली बंधकों को छुड़ाया गया

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिणी ग़ज़ा में "हिंसक" इसराइली एयर स्ट्राइक की खबरों के बीच इसराइल ने कहा है कि उसने रफ़ाह में एक छापेमारी में दो इसराइली बंधकों को रेस्क्यू किया है.

    इसराइली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा है कि छुड़ाए गए बंधक अच्छी स्थिति में हैं और उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

    इससे पहले फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने कहा था कि रफ़ाह में हमले हो रहे हैं और इसमें कई लोगों की मौत हुई है.

    इसराइल ने भी कहा है कि वह दक्षिणी ग़ज़ा में स्ट्राइक कर रहा है लेकिन इससे ज्यादा कोई भी जानकारी इसराइल ने नहीं दी है.

  10. उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने किया 30 लोगों को गिरफ़्तार

    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रशासन के ज़रिए एक कथित अवैध मदरसे को गिराए जाने के बाद आठ फरवरी को हुई हिंसा के मामले में 25 और लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    अब तक इस मामले में कुल 30 गिरफ़्तारियां हो चुकी हैं.

    नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने कहा कि “कुल गिरफ़्तार किए गए लोगों की संख्या 30 हो गई है, और मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.”

    बीते गुरुवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक मदरसे को गिराने के बाद हिंसा भड़क गई थी. प्रशासन का कहना है कि ये मदरसा अवैध ज़मीन पर बनाया गया था और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में ये गिराया गया.

    इस हिंसा में कई लोग घायल हुए और कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी.

  11. बिहार: फ़्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी प्रवक्ता ने कहा- 'ऐसा लोकतंत्र के इतिहास में पहले नहीं हुआ'

    बिहार

    इमेज स्रोत, Social Media

    इमेज कैप्शन, तेजस्वी यादव के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात

    सोमवार से बिहार में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है और इससे पहले नीतीश कुमार को सदन में विधायकों की संख्या बल साबित करनी होगी.

    फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले रविवार रात आरजेडी नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

    इस पूरे मामले में पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा, “विधायकों की बैठक में दो बार मजिस्ट्रेट के साथ आधिकारी आए. लोकतंत्र के इतिहास में आपने किसी राज्य में विधायकों की बैठक में अधिकारियों को आते हुए नहीं देखा होगा. हम खुशनुमा माहौल में थे. गिटार बजा रहे थे, क्रिकेट खेल रहे थे. बीते दो दिनों से बीजेपी भी अपने विधायकों को बस में बंद करके ला रही है.”

    रविवार शाम पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायकों की बैठक हुई. दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में सभी विधायक पहुंचे थे.

    सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की ज़रूरत होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या कहता है संख्याबल

    जेडीयू- 45

    बीजेपी- 78

    हम- 04

    निर्दलीय- 1

    विपक्ष में-

    राजद- 79

    कांग्रेस- 19

    लेफ्ट- 16

    एआईएमआईएम- 1

  12. पाकिस्तान चुनाव: नवाज़ शरीफ़ और बिलावल भुट्टो की पार्टी ने किया गठबंधन का एलान

    पाकिस्तान चुनाव:

    इमेज स्रोत, PPP

    रविवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज़ के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ़ और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और आसिफ़ अली ज़रदारी के बीच हुई बैठक के बाद ये तय हुआ कि दोनों ही पार्टियां देश में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गठबंधन जारी रखेंगी.

    लाहौर के बिलावल हाउस में दोनों पार्टियों के बीच बैठक हुई. दोनों दलों के बीच राजनीतिक परिस्थितियों पर बात हुई और दोनों ने सरकार बनाने के तरीकों पर बात की.

    बैठक के बाद जो बयान जारी किया गया उसके अनुसार मुस्लिम लीग (एन) और पीपुल्स पार्टी के बीच राजनीतिक सहयोग पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति बन गई है. साथ ही बैठक में देश की समग्र स्थिति और भविष्य के राजनीतिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई.

    दोनों पार्टियों ने देश में राजनीतिक स्थिरता लाने के लिए गठबंधन में सरकार बनाने का फ़ैसला लिया है.

    पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए नेशनल असेंबली के चुनाव में इमरान ख़ान की पार्टी तरहीक़े इंसाफ़ समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों की सबसे बड़ी संख्या में जीत हुई है.

    93 सीटें स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीती हैं वहीं पीएमएल-एन ने 75 और पीपीपी मे 54 सीटें जीती हैं.

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 366 सीटें हैं जिनमें से 266 सीटों पर सीधे चुनाव के ज़रिए प्रतिनिधि चुने जाते हैं. 60 सीटें महिलाओं के लिए रिज़र्व हैं और 10 सीटें ग़ैर-मुसलमान प्रतिनिधि के लिए रिज़र्व होती हैं.

    प्रत्यक्ष चुनाव में 266 सीटों पर हुए चुनाव में से सरकार बनाने के लिए 134 सीटों की ज़रूरत होती है.

  13. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    11 फरवरी 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.