पाकिस्तान में मतगणना जारी: इमरान समर्थित निर्दलीय आगे, अब तक क्या-क्या हुआ?

पाकिस्तान में गुरुवार को हुए आम चुनाव में मतगणना अभी भी जारी है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा है कि मतगणना की रफ़्तार धीमी होने की वजह मतदान वाले दिन देश भर में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगना रहा है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. पाकिस्तान चुनाव: नवाज़ शरीफ़ बोले- मिलकर सरकार बनाने को तैयार

    नवाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान में गुरुवार 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में मतगणना अभी भी जारी है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा है कि मतगणना की रफ़्तार धीमी होने के लिए मतदान वाले दिन देश भर में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगना रहा है.

    लेकिन अब तक जो कुछ पता चला है, उसके मुताबिक़, इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के समर्थित उम्मीदवारों को 266 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में से 70 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

    वहीं, नवाज़ शरीफ़ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग – नवाज़ को 61 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

    इसके साथ ही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को लगभग 40 सीटों पर जीत दर्ज हुई है.

    अपनी सीटें जीतने वाले इमरान ख़ान समर्थित उम्मीदवारों में से ज़्यादातर ख़ैबर-पख़्तूनख़्वाह के रहने वाले हैं. वहीं, सबसे ज़्यादा आबादी वाले पंजाब सूबे में नतीजे आना जारी है.

    लाहौर की एनए-130 सीट पर भारी अंतर से चुनाव जीतने वाले नवाज़ शरीफ़ ने शुक्रवार शाम अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, नवाज़ शरीफ़ ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को इस चुनाव में सबसे ज़्यादा मत मिले हैं.

    उन्होंने अपनी पार्टी को मिली कुल सीटों की संख्या ज़ाहिर नहीं की है. लेकिन चुनाव आयोग के मुताबिक़, उनकी पार्टी को 61 सीटें मिली हैं जो कि बहुमत के आंकड़े 133 से काफ़ी कम हैं.

    उन्होंने ये भी कहा है कि उनकी पार्टी के पास इतनी सीटें नहीं हैं कि वह अपने दम पर सरकार बना सके. इसलिए उनकी पार्टी के शहबाज़ शरीफ़ समेत दूसरे नेता पीपीपी के आसिफ़ अली ज़रदारी और एमक्यूएम समेत दूसरी पार्टियों के नेताओं से मिलेंगे.

    पीटीआई प्रमुख इमरान ख़ान को इस चुनाव में खड़े होने की इजाज़त नहीं थी. उनकी पार्टी को भी जनसभाएं आयोजित करने की इजाज़त नहीं थी. ऐसे में पीटीआई के कई उम्मीदवारों ने इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया है.

    पाकिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने वाले लोगों को अपनी जीत के 72 घंटे के अंदर किसी पार्टी को अपना समर्थन देना होता है.

    पाकिस्तान में सक्रिय पोलिंग ग्रुप गॉलअप पाकिस्तान के कार्यकारी निदेशक बिलाल गिलानी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी के साथ बातचीत में कहा है कि ‘अगर पीटीआई सरकार बनाने में असमर्थ भी रहती है तो ये चुनाव बताते हैं कि राजनीतिक इंजीनियरिंग की भी एक सीमा होती है. ये दिखाता है कि सेना को हमेशा वो नहीं मिलता, जो कि वह चाहती है. ये उम्मीद की किरण है.”

  2. पाकिस्तान: इमरान ख़ान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के पास क्या विकल्प हैं?

  3. राज ठाकरे और संजय राउत ने बाला साहेब ठाकरे के लिए 'भारत रत्न' की मांग की

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे

    इमेज स्रोत, Twitter/rajthackeray

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिव सेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को 'भारत रत्न' सम्मान देने की गुहार लगाई है.

    राज ठाकरे ने लिखा है - "बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और प्रणब मुखर्जी को सम्मानित करके राजनीतिक उदारता दिखाई है. उन्हें इसी उदारता के साथ इस देश के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट और अद्वितीय नेता रहे बाला साहेब ठाकरे को भी भारत रत्न घोषित करना चाहिए. उन्होंने सभी हिन्दुओं का गौरव बढ़ाया है. वह भी इस सम्मान के अधिकारी हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही संजय राउत ने भी ट्वीट करके कहा है कि पीएम मोदी जो खुद को हिंदुत्ववादी कहते हैं, एक बार फिर हिन्दू हृदय सम्राट बाबा साहेब ठाकरे को भूल गए.

    उन्होंने लिखा - 'पीएम मोदी ने श्री बाला साहेब ठाकरे को क्यों भुला दिया है जो उस हिन्दू लहर के असली आर्किटेक्ट हैं जो इस समय पूरे देश में चल रही है.'

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. बरेली: धर्म गुरु तौक़ीर रज़ा के गिरफ़्तारी देने के एलान से शहर में तनाव

  5. पुणे में पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी पर हमला, बोले - 'जब तक ज़िंदा रहूंगा, लड़ूंगा'

    जिस कार पर हमला हुआ

    इमेज स्रोत, Social Media

    महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाने वाले निखिल वागले की गाड़ी पर पथराव किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उस गाड़ी पर स्याही भी फेंकी है जिसमें वागले समेत दो अन्य लोग सवार थे.

    निखिल वागले एक वक्ता के रूप में 'निर्भय बानो' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुणे जा रहे थे.

    वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले

    इमेज स्रोत, Rashtra Sewa Dal

    पुणे के खंडोजीबाबा चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निखिल वागले की गाड़ी रोकी, पथराव किया और स्याही फेंकी.

    बीबीसी मराठी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में जिस गाड़ी में वागले बैठे थे उसके शीशे टूट गए. हमले के बाद भी निखिल वागले 'निर्भय बानो' के कार्यक्रम में पहुंचे.

    सामाजिक कार्यकर्ता विश्वंभर चौधरी और अधिवक्ता असीम सरोदे पूरे महाराष्ट्र में 'निर्भय बानो' सभाएं कर रहे हैं.

    वागले पर हुए हमले की निंदा विपक्षी पार्टियों की ओर से की गयी है.

    एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा है कि वह वागले पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. आज का कार्टून: साज़िशें और सस्पेंस

  7. उत्तराखंड: बनभूलपुरा हिंसा में 5 की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री पहुंचे हल्द्वानी

      • Author, राजेश डोबरियाल
      • पदनाम, देहरादून से बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, Twitter/pushkardhami

    इमेज कैप्शन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को हलद्वानी के हिंसा प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया.

    गुरुवार को हलद्वानी के बनभूलपुरा नामक स्थान पर हुई हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

    इसके साथ ही 14 लोग घायल हुए हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. नैनीताल ज़िला प्रशासन ने बताया है कि मृतकों की पहचान कर ली गयी है.

    हलद्वानी में हिंसा भड़कने के बाद देहरादून समेत राज्य के मिश्रित आबादी वाले सभी शहरों-कस्बों में पुलिस अलर्ट मोड पर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या बोले पुष्कर सिंह धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हलद्वानी पहुंचकर कहा है कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था लेकिन यह हमला सुनियोजित था. जिस तरह से हमारी पुलिस पर हमला हुआ है, यह बहुत ही दुख की बात है.

    उन्होंने कहा, "यह देवभूमि है. इन लोगों ने कानून तोड़ा है और देवभूमि की छवि को ख़राब करने का काम किया है. कई पत्रकारों को भी बुरी तरह से पीटा गया है. एक तरह से उनकी हत्या का प्रयास हुआ है. जिन लोगों ने संपत्ति जलाई है. वीडियो फुटेज के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी."

    राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार ने भी हलद्वानी पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया था.

    मुख्य सचिव ने कहा कि पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उससे जुड़े क़ानूनी पहलुओं को देखेंगे.

    उन्होंने कहा कि सरकार के ख़िलाफ़ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मदरसा तोड़ने पर हुआ था बवाल

    उत्तराखंड के हलद्वानी के बनभूलपुरा में कथित रूप से ग़ैरक़ानूनी तरीके से बने एक मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान तभी स्थानीय लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी थी.

    इसके बाद आगज़नी भी की गई. मदरसे को हटाने के काम में नगरपालिका के कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल थे.

    उनके अलावा इस घटनाक्रम को कवर करने गए एक दर्जन से ज़़्यादा पत्रकार भी घायल हो गए.

    ऐसे ही एक पत्रकार ने बीबीसी से बातचीत में कहा था कि गुरुवार को उसने मौत को सामने देखा, बस किसी तरह बच पाए.

    नैनीताल की ज़िलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि हिंसक भीड़ ने कई वाहन जला दिए, जिनमें ज़्यादा दोपहिया वाहन हैं. इनकी सही संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

    गुरुवार रात ही हलद्वानी में कर्फ़्यू लगा दिया गया और देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए थे. यह स्थिति अगले आदेश तक जारी रहेगी.

  8. बाबा सिद्दीक़ी के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी पर क्या होगा असर?

  9. पाकिस्तान में मतगणना जारी, नवाज़ शरीफ़ का पार्टियों से साथ आने का आह्वान

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ आम चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार शाम लाहौर में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं.

    इस मौके पर उनके साथ शहबाज़ शरीफ़ और मरियम नवाज़ भी खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं.

    उन्होंने कहा, "इस मुल्क को भंवर से बाहर निकालना हम सभी की ज़िम्मेदारी है. हमें इस कौम की अपेक्षाओं पर ख़रा उतरना है तब हम इस भंवर से बाहर निकल पाएंगे."

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश को संतुलन और स्थिरता के कम से कम दस साल चाहिए तभी इस मुल्क में हालात बेहतर होंगे.

    उन्होंने कहा कि देश की तमाम पार्टियों को उनके साथ मिलकर बैठना चाहिए ताकि आगे का रास्ता तय हो सके.

    उन्होंने कहा है कि शहबाज़ शरीफ़ को पीपीपी, एमक्यूएम और मौलाना फ़ज़ल-उर-रहमान से मिलने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है.

    नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि हमारे पास इतना बड़ा जनमत नहीं है कि हम अकेले सरकार बना सकें, ऐसे में हम दूसरे दलों को साथ आने का न्योता दे रहे हैं.

  10. पाकिस्तान चुनाव: मतगणना जारी, कौन किस पर भारी, 9 फरवरी का 'दिन भर' देखिए मोहनलाल शर्मा और सुमिरन के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. अखिलेश यादव बोले- कल ख़बर कुछ और थी, आज इतनी अच्छी ख़बर आई

    जयंत चौधरी और अखिलेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल यानी आरएलडी के एनडीए के साथ गठबंधन की ख़बरें चल रही हैं.

    इस बीच केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देने का एलान किया है.

    इस पर यूपी विधानसभा में सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा, ''मैं सभी किसानों को बधाई देना चाहता हूं. कल ख़बर कुछ और थी. आज इतनी अच्छी ख़बर आई है, इससे अच्छी बात क्या हो सकती है.''

    अखिलेश यादव बोले, ''इसी विधानसभा के सामने नेता जी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगवाई थी, उस समय जिन्होंने विरोध किया, वो बात अलग है. हम ख़ुश हैं कि एक किसान नेता को भारत रत्न मिला है. और भी जिन दो लोगों को भारत रत्न मिला है, उनको भी मैं बधाई देता हूं.''

    इससे पहले आरएलडी के प्रवक्ता पवन अगरी ने गुरुवार को कहा था, ''बीजेपी ने इस बार भी गठबंधन की पेशकश की है. बीजेपी ने चार सीटों की पेशकश की है मगर हमने 12 सीटों पर तैयारी की है.''

    सपा और आरएलडी अब तक 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं.

    सपा नेता शिवपाल यादव ने पत्रकारों से शुक्रवार को कहा, ''हम जयंत को भी अच्छी तरह से जानते हैं, उनके पिता जी को भी अच्छी तरह से जानते हैं. उनके साथ मैंने काम भी किया है. उन्होंने और उनके पिता जी ने किसानों की लड़ाई को कमज़ोर नहीं होने दिया है.''

    वो बोले, ''हमें उम्मीद है कि जयंत भी किसानों की लड़ाई को कमज़ोर नहीं होने देंगे. किसानों की लड़ाई को लड़ते हुए कहीं नहीं जाएंगे, ये हमें विश्वास है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जब केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिए जाने का एलान किया तो इस घोषणा पर जयंत सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- 'दिल जीत लिया!'

    आरएलडी ने इस पर कहा है, ''चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने पर भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ह्रदय से आभार. किसानों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ!''

  12. पाकिस्तान में जारी मतगणना के बीच क्या कह रहे हैं आम लोग?

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान में गुरुवार को हुए आम चुनावों में वोटों की गिनती जारी है. आठ फ़रवरी को देश की नेशनल असेंबली और चार राज्यों की विधानसभा के लिए मत डाले गए थे.

    अब तक आए नतीजों में नेशनल असेंबली चुनाव में जीतने वालों में सबसे ज़्यादा निर्दलीय उम्मीदवार हैं. इनमें से अधिकतर इमरान ख़ान के समर्थक हैं.

    चुनावी नतीज़ों के दौरान कुछ पाकिस्तानी क्या सोच रहे हैं?

    लाहौर में बीबीसी के उस्मान ज़ाहिद ने लोगों से यही समझने की कोशिश की.

    लाहौर में एक दुकानदार सुभान ने कहा, ''ये इलेक्शन नहीं है, ये सेलेक्शन है. पहले वो बोलते हैं कि एक पार्टी हार रही है और फिर इंटरनेट बंद कर दिया जाता है. फिर सुबह होती है और चीज़ें पलटी हुई दिखती हैं.''

    वो कहते हैं, ''मुझे नहीं लगता कि इस चुनाव से कुछ बदलेगा. मुझे इन लोगों से कोई उम्मीद नहीं है.''

    सोमिया ने भी पाकिस्तान चुनाव में वोट डाला है.

    वो बोलीं, ''हम जैसे ग़रीब लोगों के लिए कोई नहीं सोचता. मुझे नहीं लगता कि हमारे लिए कुछ बदलेगा. हमारे इलाक़े में बुनियादी सुविधाओं की ज़रूरत है. सीवर जैसी सुविधा... पर ये लोग कुछ नहीं कर रहे.''

    उन्होंने कहा, ''हर कोई कहता है कि नई सरकार हमारे लिए कुछ अच्छा करेगी. मुझे उम्मीद है कि वो ऐसा कुछ मुहैया करवाएं, जिससे लोगों की ज़िंदगी बेहतर हो. सरकार महंगाई पर काबू करे.''

  13. जयंत चौधरी ने की पीएम मोदी की तारीफ़, एनडीए में जाने पर क्या बोले?

    जयंत चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय लोक दल यानी आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' दिए जाने के एलान पर पीएम मोदी की तारीफ़ की है.

    जयंत चौधरी ने मीडिया से कहा, ''ये बहुत बड़ा दिन है. यादगार पल है. मैं भारत की राष्ट्रपति, भारत सरकार और ख़ासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद कहता हूं. ये उनके विजन का हिस्सा है. तीन अवॉर्ड दिए गए हैं. ख़ासतौर पर चौधरी चरण सिंह जी को सम्मानित किया गया है.''

    जयंत कहते हैं, ''बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है. देश की भावना सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं. ये साबित किया है मोदी जी ने कि वो देश की भावना और चरित्र को बखूबी समझते हैं.''

    आरएलडी के एनडीए में जाने के बारे में भी जयंत चौधरी ने सवालों का जवाब दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जयंत से पूछा गया-"आप बीजेपी के साथ हाथ मिलने को तैयार हैं?"

    जयंत ने जवाब दिया- "देखिए कोई कसर रहती है? आज मैं किस मुंह से इनकार करूं... आपके इस सवाल का."

    क्या बीजेपी को उनकी शर्तों के अनुसार स्वीकार करेंगे?

    इस पर जयंत कहते हैं- "आज किसी शर्त की बात करना आज के महत्व को छोटा करना है."

  14. इमरान ख़ान की पार्टी का दावा- नवाज़ शरीफ़ को जितने वोट पड़े, उससे ज़्यादा गिने गए

    नवाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, EP

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को लाहौर की एनए-130 सीट पर जीत मिल गयी है.

    लेकिन इमरान ख़ान के नेतृत्व वाली पीटीआई ने नवाज़ शरीफ़ की जीत पर सवाल उठाया है.

    पीटीआई की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया है – “गिने गए कुल वैध मतों की संख्या डाले गए कुल मतों की संख्या से ज़्यादा है. नवाज़ शरीफ़ को जनमत चुराने के लिए शर्मिंदा होना चाहिए.”

    इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की गयी है जिसमें कुल मतों की संख्या 293693 लिखी हुई है. वहीं, कुल वैध मतों की संख्या 294043 लिखी हुई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) ने ट्वीट करके लिखा है कि एनए-130 पर नवाज़ शरीफ़ को भारी अंतर से जीत मिली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि ये दावे राजनीतिक दलों के हैं.

    चुनाव आयोग की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

  15. LIVE: पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे

    पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. पीटीआई और पीएमएल-एन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

    लाहौर से राजनीतिक विश्लेषक अहमद वलीद के साथ ज़्यादा जानकारी दे रही हैं बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री.

  16. पाकिस्तान चुनाव: नवाज़ शरीफ़ शाम पांच बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ शुक्रवार शाम पांच बजे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

    इस चुनाव में मतों की गिनती अभी जारी है लेकिन चुनावी नतीजों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

    इस बीच एनए-15 सीट से नवाज़ शरीफ़ को हार का सामना करना पड़ा है.

    इस सीट से इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवार की जीत हुई है.

    नवाज़ शरीफ़ इस चुनाव में एक से अधिक सीटों पर खड़े हुए हैं.

  17. कैसा रहा पाकिस्तान में मतदान का दिन?

  18. हलद्वानी हिंसा- आगजनी के बाद देहरादून में भी पुलिस अलर्ट पर

      • Author, आसिफ अली
      • पदनाम, उत्तरकाशी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पुलिस बल

    इमेज स्रोत, ASIF ALI/BBC

    उत्तराखंड के हलद्वानी में आठ फरवरी को हुई हिंसा और आगजनी के बाद प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी पुलिस अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

    देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा का समुचित प्रबंध और सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

    इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हलद्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी (कानून-व्यवस्था) एपी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं.

    मुख्यमंत्री ने अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

    मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें.

    उन्होंने एडीजी (कानून व्यवस्था) और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करके क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

  19. मालदीव में सैनिकों के बदले टेक्निकल टीम भेजना क्या भारत की कामयाबी है?

  20. पाकिस्तान चुनाव: मरियम नवाज़ लाहौर से जीतीं, अली अमीन गंडापुर ने फ़ज़ल-उर-रहमान को हराया

    अली अमीन गंडापुर और मरियम नवाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अली अमीन गंडापुर और मरियम नवाज़

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) नेता मरियम नवाज़ लाहौर की एनए 119 सीट से विजयी घोषित की गई हैं.

    मरियम नवाज़ को 83,855 वोट मिले हैं तो वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी पीटीआई नेता शहजाद फारूक़ को 68,376 वोट मिले हैं.

    इसके साथ ही पीटीआई समर्थित अली अमीन गंडापुर ने एनए-44 डेरा इस्माइल ख़ान-आई सीट से जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ़) के मौलाना फ़ज़ल-उर-रहमान को पराजित किया है.

    अली अमीन को 93443 वोट मिले हैं. वहीं, फ़ज़ल-उर-रहमान को 59922 वोट मिले हैं.