पाकिस्तान में चुनाव से एक दिन पहले दो धमाकों में कम से कम 28 की मौत, अब तक क्या हुआ?
पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान प्रांत में प्रत्याशियों के दफ़्तरों के बाहर दो बम धमाके हुए.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and प्रियंका झा
पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा- लोकसभा में खल रही मनोरंजन की कमी को खड़गे जी ने पूरा किया

इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा के दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर कई वार किए और पार्टी पर देश को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, "कुछ साथियों के लिए आलोचना करना, कड़वी बातें करना, उनकी मजबूरी थी. मैं उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. मैं उस दिन नहीं कह पाया लेकिन मैं खड़गे जी (मल्लिकार्जुन खड़गे) का विशेष आभार प्रकट करता हूं."
"बहुत ध्यान से सुन रहा था उस दिन मैं खड़गे जी को और ऐसा आनंद आया जो कभी-कभी मिल जाता है. लोकसभा में तो मिल जाता है कभी-कभी लेकिन आजकल वो दूसरी ड्यूटी पर हैं, तो मनोरंजन कम मिलता है. लेकिन लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही है. उस दिन आपने पूरी कर दी."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीएम मोदी ने खड़गे के भाषण को लेकर कहा कि एक बात खुशी की ये रही कि उन्होंने एनडीए को 400 सीटें जीतने का आशीर्वाद दिया.
पीएम ने कहा, "खड़गे जी का ये आशीर्वाद मेरे सिर-आंखों पर."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में लोकसभा चुनाव की संभावनाओं पर चुटकी लेते हुए कहा था कि बहुमत आपका (एनडीए) है. पहले ही 330 सांसद हैं, अब तो 400 पार हो रहा है. खड़गे के ये कहते ही सदन में मौजूद सभी सांसद ठहाके लगाने लगे.
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: बलूचिस्तान में विस्फोट से 14 लोगों की मौत, 30 घायल हुए, मुहम्मद काज़िम, क्वेटा, बीबीसी उर्दू

इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले के खानुजई इलाके में एक उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर विस्फोट से 14 लोगों की मौत हो गई है. इस धमाके में 30 लोग घायल हुए हैं.
फिलहाल विस्फोट की वजह का पता नहीं चल पाया है.
क्वेटा में लेवी फोर्स के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि विस्फोट बलूचिस्तान विधानसभा की सीट पीबी-47 पिशिन से निर्दलीय उम्मीदवार इसफंदियार काकर के चुनाव कार्यालय के बाहर हुआ.
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के वक्त बड़ी संख्या में लोग चुनाव कार्यालय के बाहर मौजूद थे.
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
लेवीज़ फ़ोर्स के अधिकारियों ने विस्फोट की तीव्रता के कारण और अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया है.
खानुजई बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है.
हालांकि पिशिन जिले के कुछ अन्य इलाकों में भी बम विस्फोट की घटनाएं हुई हैं, लेकिन खानुजई इलाके में यह अपनी तरह की पहली घटना है.
भारत में धर्मनिरपेक्षता का क्या अब कोई भविष्य नहीं है?
नीतीश कुमार दिल्ली में, पीएम मोदी और अमित शाह से हो सकती है मुलाकात

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नीतीश कुमार और पीएम मोदी की फाइल फोटो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. बुधवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हो सकती है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महागठबंधन छोड़ कर एनडीए से जुड़ने के बाद नीतीश कुमार की ये पहली दिल्ली यात्रा और पीएम मोदी से मुलाकात है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
12 फरवरी को नीतीश कुमार की सरकार का बिहार विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा होनी है. ऐसी चर्चाएं भी हैं कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात में बिहार से खाली हो रही राज्यसभा सीटों के चुनाव पर भी बात हो सकती है.
बिहार में राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं जिन के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है. इन छह सीटों में दो जेडीयू के पास हैं जबकि दो राष्ट्रीय जनता दल के पास हैं.
क़तर से भारत की 78 अरब डॉलर की वो डील, जिसकी हो रही है चर्चा
आरएलडी के एनडीए में शामिल होने की ख़बरों पर क्या बोले शिवपाल यादव और अनुप्रिया पटेल

इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय मंत्री और अपना दल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत सिंह के एनडीए में शामिल होने से जुड़ी चर्चाओ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वो इसका स्वागत करती हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने मीडिया में ख़बरें पढ़ी हैं जिनमें ये कहा गया है कि राष्ट्रीय लोकदल एनडीए परिवार का हिस्सा बनने जा रहा है. मैं अपनी पार्टी की तरफ़ से उनका स्वागत करती हूं."
"राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. मैं उत्तर प्रदेश या कहीं भी एनडीए में शामिल होने वाले किसी भी दल का स्वागत करूंगी ताकि एनडीए को और मजबूत बनाया जा सके."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी के एनडीए खेमे में जाने से जुड़ी रिपोर्टों पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, "मैं जयंत सिंह को अच्छी तरह से जानता हूं. वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं. बीजेपी केवल मीडिया को गुमराह कर रही है. वे (राष्ट्रीय लोकदल) इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में हराएंगे."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
राष्ट्रीय लोकदल या जयंत सिंह की तरफ़ से इन रिपोर्टों पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
LIVE: कर्नाटक के मुख्यमंत्री का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा (कैमरा- देवाशीष कुमार)
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
केंद्र के ख़िलाफ़ सिद्धारमैया सरकार का प्रदर्शन, कहा- हमें 100 रुपये के टैक्स में 13 रुपये देते हैं...

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के जंतर मंतर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन अपने मंत्रिमंडल और सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
सीएम सिद्धारमैया ने प्रदर्शन के दौरान कहा, "टैक्स के योगदान के मामले में कर्नाटक नंबर दो पर है. कर्नाटक चार लाख 30 हज़ार करोड़ का टैक्स देता है. वहीं टैक्स देने के मामले में नंबर वन राज्य महाराष्ट्र है. अगर हम 100 रुपये का टैक्स भारत सरकार को जुटा कर दे रहे हैं तो हमें बदले में केंद्र सरकार से 12-13 रुपये ही मिलते हैं."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दक्षिण के इन राज्यों की मांग है कि केंद्र संविधान के नियमों के मुताबिक़ राज्य को पर्याप्त वित्तीय संसाधन मुहैया कराए.
तमिलनाडु सरकार भी इसे लेकर प्रदर्शन कर सकती है. यहां सत्तारूढ़ डीएमके के कार्यकर्ता पहले से ही केंद्र सरकार के दफ़्तरों के आगे प्रदर्शन कर रहे हैं.
दक्षिण के पांच राज्यों में से तीन राज्यों की मांग लगभग एक जैसी है.
सोशल मीडिया में इसे लेकर 'माई टैक्स, माई राइट' यानी मेरा टैक्स मेरा अधिकार' जैसा कैंपेन हैशटैग भी चल रहा है.
सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने पूछा- संपन्न पिछड़ी जातियों को आरक्षण से बाहर क्यों नहीं किया जा सकता– प्रेस रिव्यू
डिज़्नी पर हॉलीवुड एक्ट्रेस का मुक़दमा जिसका खर्च उठा रहे हैं एलन मस्क

इमेज स्रोत, Getty Images
अभिनेत्री जीना करानो ने डिज़्नी और लुकासफ़िल्म से साल 2021 में हटाए जाने को लेकर दोनों कंपनी पर मुक़दमा किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें रिपब्लिकन होने की तुलना होलोकास्ट के दौरान एक यहूदी होने से की गई थी.
इस मुक़दमे का खर्च बिजनेसमैन एलन मस्क उठा रहे हैं.
करानो ने 75,000 डॉलर की मांग की है. वह अदालत से यह भी मांग कर रही है कि लुकासफिल्म को कहा जाए कि वह उन्हें फिर से कास्ट करे.
साल 2021 में जब उन्होंने ये पोस्ट लिखी थी तो वह अक्सर सोशल मीडिया पर वामपंथी विचारधारा वालों से उलझती थीं.
इस पोस्ट के बाद आलोचकों की मांग थी कि उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया जाए क्योंकि उन्होंने नाज़ियों के समय में जो यहूदियों की हालत थी उसकी तुलना अमेरिकी राजनीतिक माहौल में रिपब्लिकन की हालत से की थी.
केरल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
अलास्का एयरलाइंस हादसा: बोइंग 737 विमान के दरवाज़े के बोल्ट ग़ायब थे

इमेज स्रोत, NTSB/Handout via REUTERS
इस साल जनवरी में चलती फ़्लाइट के दौरान जिस विमान का दरवाज़ा खुल गया था, उसके बारे में नई जानकारी सामने आई है.
एक नई रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि बोइंग 737 विमान का जो दरवाज़ा अचानक खुल गया था, मुमकिन है कि उसे ठीक से लगाया नहीं गया था.
यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी बोर्ड ने अपनी शुरुआत जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की है. जनवरी में अमेरिकी विमानन कंपनी अलास्का एयरलाइंस की एक फ़्लाइट के साथ ये दुर्घटना हुई थी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि कम इस्तेमाल होने वाले इस दरवाज़े को लॉक करने के लिए जो चार प्रमुख बोल्ट अपनी जगह पर होने चाहिए थे, वे वहां ये ग़ायब थे.

इमेज स्रोत, NTSB/Handout via REUTERS
इमेज कैप्शन, विमान से अलग हुए हिस्से को बाद में एक टीचर के बगीचे में पाया गया इस रिपोर्ट पर विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग ने अपने जवाब में इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की है.
बोइंग के प्रेसीडेंट डेव कैलहून ने एक बयान में कहा, "हमारी फ़ैक्ट्री से निकलने वाले किसी एयरोप्लेन में इस तरह की कोई घटना नहीं होनी चाहिए. हम अपने यात्रियों और उनके यात्रियों को निश्चित रूप से बेहतर सेवा देनी होगी."
अलास्का एयरलाइंस के एक 737 मैक्स 9 विमान का एक हिस्सा 8 जनवरी को उड़ान के दौरान अलग हो गया था. उसके बाद बोइंग के 737 मैक्स 9 विमानों का निरीक्षण शुरू किया गया.
अलास्का एयरलाइंस के उस विमान का यही हिस्सा अमेरिकी राज्य ओरेगॉन से उड़ान भरने के दौरान नाटकीय तौर पर उखड़ कर गिर गया था. इससे उस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ था.
ईरान की भारतीयों के लिए बड़ी घोषणा, इन देशों में भी है ये सुविधा
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के आवास पर ईडी की छापेमारी

इमेज स्रोत, Getty Images
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता और उत्तराखंड में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर छापेमारी की है.
ईडी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में 17 जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रावत ने बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा था.
माना जा रहा है कि ये मामला उत्तराखंड के टाइगर रिज़र्व में हुई तथाकथित ग़ैरकानूनी गतिविधि से जुड़ा है.
नितिन गडकरी ने कहा- जो नेता अच्छा काम करते हैं उन्हें सम्मान नहीं मिलता...

इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे नेताओं को लेकर चिंता ज़ाहिर की है जो 'अवसरवादी हैं और सत्तारूढ़ पार्टी से किसी भी तरह से जुड़े रहना चाहते हैं.'
उन्होंने कहा कि नेताओं में ‘विचराधारा की कमज़ोरी’ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.
गडकरी ने कहा कि कुछ नेता हैं जो अपनी विचारधारा के साथ मज़बूती से खड़े रहते हैं लेकिन उनकी संख्या लगातार घट रही है.
बिना किसी का नाम लिए गडकरी ने कहा, “मैं हमेशा मज़ाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तो तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सज़ा नहीं मिलती.”
नितिन गडकरी लोकमत मीडिया ग्रुप के एक इवेंट में लोगों को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा- “ हमारी बहस और चर्चाओं में विचारों का अलग -अलग होना दिक्कत नहीं है लेकिन आइडिया की कमी होना दिक्कत है.”
“ ऐसे लोग हैं जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ विश्वास के साथ खड़े हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या घट रही है. विचारधारा में जो गिरावट आ रही है, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है.”
लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाला बिल पास, 10 साल की सज़ा और 1 करोड़ का जुर्माना

इमेज स्रोत, Getty Images
सरकारी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और फर्ज़ी वेबसाइट जैसी अनियमितताओं के खिलाफ तीन साल से 10 साल तक की जेल और न्यूनतम एक करोड़ रुपये के जुर्माने के प्रावधान वाले बिल को लोकसभा में पारित कर दिया गया है.
मंगलवार को ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024' को लोकसभा ने पारित किया गया. लोकसभा में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी या अभ्यर्थी इस कानून के दायरे में नहीं आते और ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि इसके माध्यम से उम्मीदवारों का उत्पीड़न होगा.
उन्होंने कहा, ‘‘यह कानून उन लोगों के विरुद्ध लाया गया है जो इस परीक्षा प्रणाली के साथ छेड़छाड़ करते हैं. यह विधेयक राजनीति से ऊपर है और देश के बेटे-बेटियों के भविष्य से जुड़ा है.
अनियमितता के कारण परीक्षा रद्द होने पर पुनर्परीक्षा के लिए समय-सीमा तय करने के कुछ सदस्यों के सुझाव पर उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में सीबीआई जांच और अन्य तरह की जांच शुरू हो जाती हैं, इसलिए समय तय करना संभव नहीं, लेकिन सरकार का प्रयास है कि इन्हें समय पर कराना चाहिए.
ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं या नहीं,राहुल गांधी ने दिया जवाब

इमेज स्रोत, Getty Images
राहुल गांधी ने कहा है कि नीतीश कुमार को छोड़कर कोई भी इंडिया गठबंधन से नहीं गया है. ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और सीटों की शेयरिंग पर हमारी बात हो रही है.
उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा-“अगर आप ममता जी के बयान को देखें तो भी पता चलेगा कि वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. वो हमारे गठबंधन का हिस्सा हैं और हमारे सभी सहयोगी अभी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं केवल नीतीश कुमार को छोड़कर ओर आप अनुमान लगा सकते हैं क्या वजह है कि उन्होंने छोड़ा.”
“हम बिहार में चुनाव इंडिया गठबंधन की तरह ही लड़ेंगे तो मुझे नहीं लगता कि ये कहना सही है कि हमारे सहयोगी हमें छोड़ रहे हैं.हम सीटों को लेकर बातचीत कर रहे हैं.”
बीते दिनों जब राहुल गांधी की यात्रा पश्चिम बंगाल से होकर गुजरी तो ममता बनर्जी इस यात्रा में शामिल नहीं हुईं.
उन्होंने ये भी बयान दिया था कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. हालांकि उन्होंने कहा था कि इसे लेकर उनकी कांग्रेस से बात नहीं हुई है.
नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का विचार सबसे पहले पेश किया लेकिन अब वो एक बार फिर महागठबंधन की सरकार छोड़ कर एनडीए में शामिल हो चुके हैं.
साथ ही इँडिया गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीटों को लेकर कोई सहमति अब तक नहीं बन पायी है.
उत्तराखंड यूसीसी: लिव-इन रिलेशन का सर्टिफिकेट ना देने पर जेल की सज़ा, जानिए इस बिल में क्या-क्या है

इमेज स्रोत, ANI
मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड बिल पेश कर दिया गया है.
यूसीसी अगर क़ानून बना तो उत्तराखंड में लिव-इन में रहने वाले लोगों को प्रशासन के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अगर ऐसा नहीं किया तो छह महीने तक जेल की सज़ा हो सकती है.
यूसीसी के ड्राफ्ट के अनुसार, लिव-इन कपल का रिकॉर्ड पुलिस के पास होगा और अगर पुरुष महिला को ‘बुरे हाल में छोड़’ देता है तो उसे महिला को मेंटेनेंस देना होगा.
बिल में लिव-इन रिलेशनशिप को शादी की तरह देखे जाने पर ज़ोर दिया गया है.अगर किसी कपल ने सर्टिफिकेट प्रशासन को नहीं दिया तो छह महीने की सज़ा का प्रावधान है.
शादियों की तरह ही लिव-इन रिलेशवनशिप को रजिस्टर करना होगा. अगर पार्टनर की उम्र 21 साल से कम होगी तो रजिस्टार को उनके अभिभावकों को इस रिश्ते की जानकारी देनी होगी.
अगर कपल ने लिव-इन रिश्ते की जानकारी एक महीने के भीतर नहीं दी तो तीन महीने की सज़ा या 10 हज़ार के ज़ुर्माने का प्रावधान है.
अगर ग़लत जानकरी दी गई तो 25000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा.
इस प्रावधान के कारण व्यक्ति की निजता और स्वतंत्रता के अधिकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क़ानून के जानकारों का मानना है कि ये व्यक्ति की निजता का हनन होगा.
ये नियम उन लोगों पर भी लागू होगा जो उत्तराखंड के रहने वाले ना हों लेकिन उत्तराखंड में रह रहे हैं.
शरद पवार की नहीं रही एनसीपी, शरद पवार गुट ने कहा- ईसी ने दबाव में लिया फ़ैसला

इमेज स्रोत, Getty Images
चुनाव आयोग के अजित पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बताए जाने के फ़ैसले को शरद पवार गुट ने ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया है.
शरद पवार गुट ने कहा है कि ये फ़ैसला 'चुनाव आयोग ने दबाव' में लिया है.
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और अजित पवार गुट के नेता प्रफ़ुल्ल पटेल ने इस फ़ैसले पर खुशी ज़ाहिर की है.
मंगलवार को चुनाव आयोग ने ना सिर्फ़ अजित पवार के गुट को असली एनसीपी बताया बल्कि पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘दीवार घड़ी’ भी उन्हें दे दिया.
शरद पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने कहा-“ जो हुआ है वो दुर्भाग्यपूर्ण है और ये लोकतंत्र की हत्या है. चुनाव आयोग ने ऊपर से पड़ रहे दबाव के कारण ये फ़ैसला दिया है.”
देशमुख ने कहा कि इसी तरह का फ़ैसला शिवसेना के मामले में भी लिया गया था.
साल 2022 में चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित किया था और पार्टी का चुनाव चिन्ह भी उन्हें ही दे दिया था.
देशमुख ने कहा, “ हर कोई जानता है कि शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी और वह पार्टी की स्थापना के समय से ही इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं”
उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के बयान का ज़िक्र किया जिसमें कोर्ट ने कहा था कि ‘मेयर चुनाव में जो हुआ वो लोकतंत्र की हत्या’ है.
देशमुख ने कहा- “सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर कर कहा था कि लोकतंत्र की हत्या नहीं की जा सकती. इसके बावजूद चुनाव आयोग ने आज पार्टी के नाम और उसके चुनाव चिह्न को लेकर ऐसा ही फैसला सुनाया. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.”
