प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व
उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित
करने का एलान किया है.
लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान दिए जाने के एलान के बाद उनकी बेटी
प्रतिभा आडवाणी ने खुशी जाहिर की है.
प्रतिभा आडवाणी ने पत्रकारों से कहा, "मुझे भी
और पूरे परिवार को खुशी है कि 'दादा' को इतना बड़ा, देश का सर्वोच्च सम्मान
मिला है. निश्चित ही आज मुझे एक व्यक्ति जिसकी सबसे ज़्यादा याद आ रही है, वो मेरी मां हैं.
मां का दादा का जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है. निजी जीवन में भी और राजनीतिक जीवन
में भी."
उनके अनुसार, "दादा बहुत खुश हैं. मैंने जब दादा को बताया तो वो बहुत ही खुश थे. वो बोले कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया, इसके लिए वो खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं और देश की जनता का, जिनसे वो असीम प्रेम करते हैं. उनका भी बहुत धन्यवाद करते हैं."
"जीवन भर वे कम शब्दों वाले इंसान रहे लेकिन स्वाभाविक तौर पर उनकी आंखों में आंसू थे. इस बात की संतुष्टि और खुशी दोनों है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया. उनके जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना बहुत बड़ी बात है."
"हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है. वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं. आडवाणी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है."
"भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है. एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मज़बूत किया है. उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है. मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूँ एवं आडवाणी जी का अभिनंदन करता हूँ."
"भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है."
"राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं. आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!"
नीतिन गडकरी ने भी जताई खुशी
"देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददायी है."
"आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका रही है. आडवाणी जी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है."
"आडवाणी जी को 'भारत रत्न' घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं तथा आडवाणी जी के स्वस्थ और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं."
पुष्कर सिंह धामी ने ये कहा
"यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का क्षण है कि हम सभी के मार्गदर्शक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को "भारत रत्न" से सम्मानित किया जाएगा."
"आडवाणी जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष होने के साथ ही शुचिता और प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं. श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी आपकी भूमिका एक मजबूत स्तम्भ के रूप में रही, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं."
"अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के विकास में उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में आपके द्वारा दिया गया अभूतपूर्व योगदान अविस्मरणीय है. केन्द्र सरकार द्वारा आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है."