विमान में बीमार पड़े क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, अगरतला पुलिस ने दी यह जानकारी

कर्नाटक रणजी टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली जाने वाली उड़ान में बीमार पड़ गए. उन्हें अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. पीएफ़आई के 15 सदस्यों को केरल की अदालत ने सुनाई सज़ा-ए-मौत, बीजेपी नेता की हत्या का मामला

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल की एक अदालत ने बीजेपी नेता की हत्या से जुड़े मामलों में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफ़आई) के 15 सदस्यों को मौत की सज़ा सुनाई है.

    इन लोगों पर राज्य के अलेप्पी ज़िले में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या का आरोप था. ये मामला दिसंबर 2021 का था. रंजीत की हत्या को कथित तौर पर एसडीपीआई के सचिव केएस शान की 2021 में हुई हत्या का बदला माना गया था.

    मावेलिक्कारा की अतिरिक्त ज़िला न्यायाधीश वीजी श्रीदेवी ने पहले आठ अभियुक्तों को हत्या, अवैध रूप से जुटने, घर में ऐसे अपराध के इरादे से घुसना, जिसकी सज़ा मौत हो सकती है, डराने-धमकाने जैसे आरोपों के तहत सज़ा सुनाई. वहीं अभियुक्त संख्या नौ से 12 को हत्या और अवैध रूप से घर में घुसने और बाकियों को हत्या की आपराधिक साज़िश रचने के आरोप में सज़ा दी गई है.

    19 दिसंबर 2021 को श्रीनिवास की अलेप्पी में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी के प्रवक्ता संदीप वचस्पति ने बीबीसी हिंदी को बताया, "श्रीनिवासन को उनके दो बच्चों, पत्नी और दो बुज़ुर्ग सदस्यों के सामने मारा गया था."

    उन्होंने कहा, "हम इस फ़ैसले का इंतज़ार कर रहे थे. इससे हमारा संविधान और न्याय व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा."

    अभियोजन पक्ष के वकील प्रताप जी पडीक्कल ने बीबीसी हिंदी से कहा, "केरल में हत्या के सभी अभियुक्तों को मौत की सज़ा मिलने में कोई नई बात नहीं है. हमने दलील दी थी कि ये 'दुर्लभ से दुर्लभतम' मामला है."

    साल 2022 में केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया पर पाँच साल का प्रतिबंध लगाया था. केंद्र सरकार का कहना है कि पीएफ़आई का संबंध आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश और प्रतिबंधित संगठन सिमी से रहा है.

  2. बीजेपी ने जारी किया हेमंत सोरेन की 'गुमशुदगी' का पोस्टर, पता बताने वाले के लिए इनाम भी रखा

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ के लिए पेश न होने के बाद से राज्य में हलचल तेज़ है.

    सोमवार को उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री निजी काम से दिल्ली में हैं लेकिन ईडी की टीम जब उनके दिल्ली आवास पर पहुंची तो वहां भी हेमंत सोरेन नहीं मिले.

    बीजेपी कह रही है कि झारखंड के सीएम ‘लापता’ हैं और इसे लेकर मंगलवार को बीजेपी ने सीएम की ‘गुमशुदगी’ का एक पोस्टर जारी किया है.

    जिसमें बीजेपी ने हेमंत सोरेन की कद-काठी का ब्योरा देते हुए कहा है कि जानकारी देने वाले को 11 हज़ार इनाम दिया जाएगा.

    सोरेन

    इमेज स्रोत, BJP

    झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मारंडी ने कहा है, “ वो (हेमंत सोरेन) इस राज्य के मुख्यमंत्री हैं और लोग बता रहे हैं कि वो परसों रात से ही लापता हैं. अगर राज्य के इंटेलीजेंस और पुलिस को भी नहीं पता कि वो कहां हैं तो ये बहुत गंभीर मामला है.”

    इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने डीजीपी और गृह सचिव को राजभवन बुलाया है.

    साथ ही झारखंड में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी के दफ़्तर के के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गयी है.

  3. LIVE: नौकरियों को लेकर पटना में युवाओं का प्रदर्शन

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के आवास के आस-पास धारा 144 लागू, राज्यपाल ने डीजीपी और गृह सचिव को बुलाया

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गयी है.

    इसके साथ-साथ रांची प्रशासन ने राजभवन और ईडी दफ़्तर के 100 मीटर के दायरे में भी धारा 144 लगा दिया है.

    इसे लेकर जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि कुछ दलों और संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन और रैली निकालने की सूचना है जिसे देखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है.

    ईडी हेमंत सोरेन को मनीलॉन्ड्रिंग के एक केस में पूछताछ के लिए तलाश रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने डीजीपी और गृह सचिव को राजभवन बुलाया है.

    सोमवार को ईडी उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची लेकिन सोरेन वहां नहीं थे इसके बाद देर रात को ईडी के अधिकारी उनकी बीएमडब्लू कार और ड्राइवर को साथ ले गए.

    उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत काम से दिल्ली में हैं.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रवि प्रकाश के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि सीएम सोरेन ने ईडी अधिकारियों को एक ईमेल भेजा है. इस मेल में उन्होंने ईडी को बताया है कि वे 31 जनवरी को दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए ख़ुद ईडी दफ़्तर जाएंगे.

  5. भारतीय नौसेना ने सोमालिया के समुद्री लुटेरों से बचाया जहाज़, 19 पाकिस्तानी नागरिक थे सवार

    भारतीय नौसेना

    इमेज स्रोत, @indiannavy

    भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले एक अन्य जहाज़ पर सवार 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री लुटेरों से बचाया है. आईएनएस सुमित्रा ने जिस जहाज़ की रक्षा की उसपर ईरान का झंडा लगा था.

    आईएनएस सुमित्रा को समुद्री लूट के मामलों को रोकने और सुरक्षा अभियान के लिए सोमालिया के पूर्वी इलाके और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल के हवाले से बताया है कि सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री लूटेरों के ख़िलाफ़ एक और अभियान सफल हुआ. आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज़ अल नईमी और उसपर सवार 19 क्रू सदस्यों को बचा लिया है. इसके साथ ही 11 सोमाली लुटेरों को भी पकड़ा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कमांडर मधवाल के अनुसार 36 घंटों के भीतर आईएनएस सुमित्रा ने अरब सागर में दूसरी बार हाइजैक हुए जहाज़ और उसपर सवार सदस्यों को बचाया है. इनमें से 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी सदस्य थे.

    28 जनवरी को आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के जहाज़ को हाइजैक होने से बचाया था.

  6. मनोज झा ने कहा- बीजेपी जिससे डरती है उससे लड़ने के लिए ईडी, सीबीआई को आगे करती है

    आरजेडी सांसद मनोज झा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईडी ने सोमवार को लालू यादव से नौ घंटे तक पूछताछ की और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर देर रात तक रही, जब सोरेन नहीं मिले तो एजेंसी उनकी बीएमडब्लू कार और ड्राइवर को साथ ले गयी.

    ख़बर है कि आज ईडी पटना में तेजस्वी यादव से पूछताछ की जाएगी.

    इस पूरे मामले पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि बीजेपी जिससे डरती है उससे लड़ने के लिए ईडी, आईटी और सीबीआई को आगे कर देती है.

    उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “ देखा है कि ज़ुल्म में कितनी ताकत है और आने वाले दिनों में भी देखेंगे. ये ज़रूर लग रहा है कि दिल्ली का शासक बहुत कमज़ोर है, बहुत परेशान है. इसलिए तोड़-फ़ोड़, एजेंसी सबका इस्तेमाल करके देख लो. जब राजनीतिक अवसान निकट आता है तो इस तरह के फैसले होते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा-“एक मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल होते हैं और कहा जा रहा है कि ईडी हेमंत सोरेन को खोज रही है. चक्कर है कि ये सबको ढूढेंगे. हमें लगा था कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये थोड़े शांत होंगे लेकिन उन्होंने अपने भीतर नाथूराम गोडसे वाला 'राम' जगा लिया है.”

    “ कल आपने देखा लालू जी के साथ किया, आज तेजस्वी यादव के साथ क्या हो रहा है, महाराष्ट्र में यही चल रहा है, तमिलनाडु में यही चल रहा है. अब तो विपक्ष को मान लेना चाहिए कि उन्हें चुनाव भी लड़ना है और इन एजेंसियों से भी संघर्ष करना है.”

  7. अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली भारतीय छात्र की मौत

    नील आचार्या

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिका के इंडियाना स्थित पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में डबल मेजर की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र जो रविवार से लापता थे, अब उनकी मौत की पुष्टि हुई है.

    विश्वविद्यालय ने छात्र नील आचार्य के मौत की जानकारी दी है.

    यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के अंतरिम प्रमुख क्रिस क्लिफ्टन ने सोमवार को विभाग को एक ईमेल में बताया, “मुझे अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे एक छात्र नील आचार्य का निधन हो गया है. कंप्यूटर साइंस विभाग उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है. हम बहुत दुखी हैं.”

    पुलिस को पर्ड्यू के कैंपस में मौरिस जे. ज़ुक्रो लैब के बाहर एक नौजवान का शव मिला और मेडिकल जांच के बाद पुष्टि हुई की ये शव नील आचार्य का था.

    सोमवार को नील की मां गौरी आचार्य ने एक्स पर बेटे के लापता होने की जानकारी देते हुए लिखा था- “ हमारा बेटा नील आचार्य कल 28 जनवरी (12:30 ईएसटी) से लापता है, वह अमेरिका में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है. उसे आखिरी बार उबर ड्राइवर ने देखा था जिसने उन्हें पर्ड्यू यूनिवर्सिटी पर छोड़ा था. यदि आप कुछ जानते हैं तो कृपया हमारी मदद करें.”

  8. नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- तेजस्वी को सबसे ज़्यादा सहानुभूति मिली

    शत्रुघन सिन्हा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार के एक बार फिर एनडीए में शामिल होने पर कहा है कि इसमें सबसे ज़्यादा सहानुभूति तेजस्वी यादव को मिल रही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिन्हा ने कहा, “ पलटूराम तो वो हैं जो कहा करते थे कि कुछ भी हो जाए नीतीश कुमार को वापस नहीं लेंगे. देश के गृहमंत्री जिन्हें लोग चाणक्य कहते हैं उन्होंने कहा था कि हमेशा के लिए नीतीश कुमार के लिए दरवाज़े बंद रहेंगे. लेकिन ऐसा क्या हुआ, वोट बैंक की ऐसी चिंता थी या उन्हें लगा कि अयोध्या का प्रभाव दो-तीन दिन में खत्म हो गया.”

    “ मैं मानता हूं कि इस पूरे मामले में तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा सहानुभूति मिली है. जब उन्हें सीएम बनाने का समय आया तो आप (नीतीश कुमार) दूसरी तरफ चले गये. कुछ लोगों को यह यू-टर्न लेने जैसा लग सकता है, लेकिन कुछ लोगों को यह राजनीतिक साजिश लग सकती है. ऐसे में अगर राजद और कांग्रेस आक्रामक तरीके से प्रचार करते हैं, तो उन्हें (लोकसभा चुनाव में) फ़ायदा होगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहेब से सांसद रह चुके हैं.

    बिहार में रविवार को ही नई सरकार का गठन हुआ, नीतीश कुमार ने फिर पाला बदलते हुए एनडीए का हाथ थाम लिया और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

  9. एलन मस्क की कंपनी ने पहली बार इंसान में लगाया वायरलेस ब्रेन चिप

    न्यूरालिंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टेक अरबपति एलन मस्क का कहना है कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक ने पहली बार किसी इंसान में अपना एक वायरलेस ब्रेन चिप सफलतापूर्वक इंप्लांट कर दिया है.

    उन्होंने कहा है किप्रारंभिक नतीजे में बेहतर न्यूरॉन स्पाइक्स का पता चला है और जिसमें लगाया गया है वो मरीज अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है.

    कंपनी का कहना है कि वह चाहती है कि मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़ा जाए ताकि वह जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से निपटने में मदद मिले.

    मस्क की कंपनी को बीते साल मई में एफडीए नेइंसानों पर चिप की टेस्टिंग करने की अनुमति दी थी.

    इससे पहले एक बाल से भी पतले इस चिप को रोबोट पर इस्तेमाल किया गया है, छह साल तक कंपनी ने इस चिप पर काम किया है.इस चिप को मस्तिष्क के उस हिस्से में लगाया गया है जो ‘मूवमेंट इंटेंशन’ को कंट्रोल करता है.

    न्यूरालिंक अकेली ब्रेन चिप बनाने वाली कंपनी नहीं है, उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की बात करें तो उन्होंने पहले ही अपने डिवाइस ब्रेन में इंप्लांट कर दिए हैं.

  10. लालू यादव और ‘नौकरी के बदले ज़मीन’ केस को लेकर ईडी ने जारी किया बयान

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    ईडी ने बिहार के कथित ‘नौकरी के बदले ज़मीन’ मामले में बयान जारी किया है.

    इस बयान के मुताबिक़ 8 जनवरी को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अमित कत्याल, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हृदयानंद चौधरी सहित दो कंपनियों के ख़िलाफ़ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन डाली थी जिसपर 27 जनवरी को कोर्ट ने संज्ञान लिया.

    इसके बाद 9 जनवरी को अभियुक्तों को पेश होने को कहा गया.

    ईडी ने अपने बयान में कहा है, “ ईडी ने इस मामले में सीबीआई की एफ़आईआर पर भी जांच शुरू कर दी है.आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री रहते हुए 2004-09 के बीच ग्रुप डी की नौकरी के बदले जमीन लेने के भ्रष्टाचार में शामिल रहे. इस मामले में सीबीआई चार्जशीट दायर कर चुकी है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईडी

    इमेज स्रोत, ANI

    सोमवार को लालू यादव से ईडी ने लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की.

    सोमवार को लगभग 11 बजे वो ईडी के पटना स्थित कार्यालय पहुंचे और नौ घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद वह रात लगभग नौ बजे पर अपने आवास के लिए रवाना हुए.

    लालू यादव जब ईडी दफ्तर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. लालू यादव के साथ उनकी बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती भी पहुंची थीं.

    मीसा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “ सत्ता मैं बैठे लोग विपक्ष के लोगों को एजेंसियों के ज़रिए निशाना बना रहे हैं. ये सब चुनाव के डर से हो रहा है.”

  11. लालू यादव से नौ घंटे तक ईडी ने की पूछताछ, मीसा भारती ने कहा- सत्ता के लोगों को चुनाव का डर

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ‘जमीन के बदले नौकरी’ केस में लालू यादव से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की.

    सोमवार को लगभग 11 बजे वो ईडी के पटना स्थित कार्यालय पहुंचे और नौ घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद वह रात लगभग नौ बजे पर अपने आवास के लिए रवाना हुए.

    लालू यादव जब ईडी दफ्तर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. लालू यादव के साथ उनकी बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती भी पहुंची थीं.

    मीसा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “ सत्ता मैं बैठे लोग विपक्ष के लोगों को एजेंसियों के ज़रिए निशाना बना रहे हैं. ये सब चुनाव के डर से हो रहा है.”

    बिहार में रविवार को ही नई सरकार का गठन हुआ है, नीतीश कुमार ने फिर पाला बदलते हुए एनडीए का हाथ थाम लिया और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी, उनकी कार और ड्राइवर को साथ ले गई

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी प्रर्वतन निदेशालय यानी ईडी की टीम सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची, जहां वो नहीं मिले.

    सोरेन के ना मिलने पर ईडी ने आवास से कुछ दस्तावेज़ ज़ब्त किए, उनकी एक बीएमडब्लू कार भी सीज़ कर ली और ड्राइवर को भी साथ ले गयी.

    ईडी ने सीएम सोरेन को ‘ग़ैरक़ानूनी फ़ंड का इस्तेमाल कर ज़मीन की खरीद-बिक्री’ के एक केस में पूछताछ के लिए समन किया था.

    इससे पहले ईडी की टीम झारखंड भवन और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के आवास पर पहुंची लेकिन वे वहां भी नहीं थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को बीजेपी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ईडी के डर से ‘लापता’ हो गए हैं.

    बीजेपी के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि सीएम अभी दिल्ली में ही हैं.

    वहीं उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत काम से दिल्ली गए हैं.

    लेकिन ईडी की टीम को सोरेन उनके दिल्ली स्थित आवास पर भी नहीं मिले.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रवि प्रकाश के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि सीएम सोरेन ने ईडी अधिकारियों को एक ईमेल भेजा है. इस मेल में उन्होंने ईडी को बताया है कि वे 31 जनवरी को दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए ख़ुद ईडी दफ़्तर जाएंगे.

  13. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    29 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.