एक-दूसरे पर मिसाइल हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे

इमेज स्रोत, ForeignOfficePk/X
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान पाकिस्तान पहुंचे हैं.
वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के न्योते पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं.
यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियान पाकिस्तानी विदेश मंत्री जिलानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ से मुलाकात करेंगे.
ईरान के विदेश मंत्री का ये दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब दोनों देशो ने एक दूसरे की सीमा में घुस कर मिसाइल हमले किए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इस महीने ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाक़े में ईरान ने मिसाइल दागे थे. इस हमले में दो बच्चों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए थे. ईरान का कहना था कि उसने सुन्नी चरमपंथी समूह 'जैश अल-अद्ल' के दो ठिकानों को निशाना बनाया.
इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान में मिसाइल दागी. पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत के पंजगुर इलाक़े में उसी तरह का हमला किया था.








