बिहार: चिराग पासवान बोले- लगता है कि कुछ तो हलचल है

बिहार में सियासी हलचल बढ़ने की चर्चा हो रही है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. उत्तराखंड: वक्फ बोर्ड के मदरसों में अब पैगंबर मोहम्मद के साथ पढ़ाई जाएगी श्रीराम की कहानी

    मदरसे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, (सांकेतिक तस्वीर)

    अब उत्तराखंड के 117 मदरसों में श्रीराम की कहानी पढ़ाई जाएगी.

    बीती 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था.

    इसके बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के तहत संचालित मदरसों के नए पाठयक्रम में भगवान श्रीराम की कहानी को शामिल करने की बात कही गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने गुरुवार को बताया कि इस साल मार्च से शुरू होने वाले सत्र में नए पाठयक्रम को लागू किया जाएगा.

    शादाब शम्स ने कहा, ''श्रीराम एक अनुकरणीय चरित्र हैं जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए.''

    वो बोले, ''पिता को अपना वादा पूरा करने में मदद के लिए श्रीराम ने सिंहासन छोड़ दिया और वन चले गए. श्रीराम जैसा पुत्र कौन नहीं चाहेगा?''

    उन्होंने कहा कि मदरसा के छात्रों को पैगंबर मोहम्मद के साथ ही श्रीराम का जीवन भी पढ़ाया जाएगा.

    वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स

    इमेज स्रोत, Via Rajesh Dobariyal

    इमेज कैप्शन, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स

    रामायण पढ़ाएंगे या राम कथा संक्षिप्त में अलग से लिखवाएंगे?

    बीबीसी के स्थानीय पत्रकार राजेश डोबरियाल से शादाब शम्स ने कहा, ''श्रीराम का पूरा किरदार तो रामायण में ही आएगा. जो किताबें उपलब्ध होंगी उन्हीं के आधार पर पढ़ाएंगे जो लोगों को प्रेरित करें कि कैसा बेटा होना चाहिए. कोई भी दुनिया में ऐसा नहीं होगा जो चाहेगा कि उसका बेटा औरंगज़ेब बने और उसी को सलाखों के पीछे डाल दे. लोग चाहेंगे कि उनका बेटा श्रीराम की तरह बने, जो अपने पिता के एक वचन के लिए अपना सब कुछ त्यागने के लिए तैयार रहे.''

    शादाब शम्स बोले, ''हिंदुस्तान का मुसलमान, अरब नहीं है, वह मुगल नहीं है, वह मंगोल नहीं है... वह हिंदी मुसलमान है और हिंदुस्तान में रहने वाले हर व्यक्ति को, हर बच्चे को मुझे लगता है कि श्रीराम को पढ़ना चाहिए, श्रीराम को जीना चाहिए.''

    मार्च से शुरू होने वाले मॉडर्न मदरसों में, जो डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से शुरू किए जा रहे हैं, उनमें एनसीईआरटी का सिलेबस पढ़ाएंगे.

    उत्तराखंड में वक्फ़ बोर्ड 117 मदरसों का संचालन करता है. बाकी क़रीब 415 मदरसे मदरसा बोर्ड के तहत आते हैं.

  2. 1952 के गणतंत्र दिवस की कुछ झलकियाँ देखिए

    वीडियो कैप्शन, 1952 के गणतंत्र दिवस की कुछ झलकियाँ

    भारत अपना गणतंत्र दिवस हर साल राजधानी दिल्ली के राजपथ पर मनाता है. पर शुरुआत में ऐसा नहीं था.

    गणतंत्र बनने के बाद शुरुआती सालों (1950-1954) में इसका आयोजन कभी इर्विन स्टेडियम, किंग्सवे कैंप, लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में किया गया.

    देखें 1952 के गणतंत्र दिवस की कुछ झलकियां जब भारत अपना तीसरा गणतंत्र दिवस मना रहा था.

    इसका एक समारोह रीगल सिनेमा के सामने मैदान में और दूसरा लालकिले में हुआ था.

    सेना बैंड ने पहली बार महात्मा गांधी के मनपसंद गीत 'अबाइड विद मी' की धुन बजाई और तभी से हर साल ये धुन बजाई जाती है.

    इसी साल बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई थी.

  3. फ़ैक्ट-चेकर मोहम्मद ज़ुबैर को सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने किया सम्मानित

    मोहम्मद ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, @mkstalin

    फ़ैक्ट-चेकर मोहम्मद ज़ुबैर को तमिलनाडु सरकार ने ‘कोट्टाई अमीर कम्यूनल हारमोनी-2024’ सम्मान से सम्मानित किया है.

    जुबैर को जो साइटेशन दिया गया है, उसके मुताबिक़ ‘सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दी उनकी सेवाओं के कारण’ ये सम्मान दिया गया है.

    मोहम्मद ज़ुबैर फ़ैक्टचेक वेबसाइट ‘ऑल्ट न्यूज़’ के को-फ़ाउंडर हैं. ये वेबसाइट सोशल मीडिया पर फ़ैल रही फेक न्यूज़ या फ़ेक नरैटिव का पर्दाफाश करती है.

    ज़ुबैर को दिए गए सम्मान के साइटेशन में एक खास फैक्टचेक का ज़िक्र किया गया है- “साल 2023 में सोशल मीडिया पर ग़लत सूचना फैल रही थी कि तमिलनाडु में बिहार के मज़दूरों पर हमले किए जा रहे हैं, तब ऑल्ट न्यूज़ ने वीडियो का फ़ैक्ट चेक किया और बताया कि वायरल वीडियो तमिलनाडु का नहीं था. इससे अफ़वाह फ़ैलना बंद हुई.”

    साल 2022 में ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने साल 2018 के एक ट्वीट के लिए गिरफ़्तार किया गया था.

    उन पर कई केस किए गए थे, इन केस में सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद ज़ुबैर को ज़मानत दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. गणतंत्र दिवस परेड: यूपी की झांकी में दिखी श्रीराम की झलक, देखिए तस्वीरें

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, DD

    दिल्ली में कर्तव्य पक्ष पर गणतंत्र दिवस की झांकियां निकाली जा रही हैं.

    इस झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी में श्रीराम मंदिर में स्थापित श्रीराम की झलक देखने को मिली. इस झांकी में श्रीराम के अलावा ब्राह्मोस, रैपिड रेल की भी झलक दिखी.

    देखिए तस्वीरें

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, DD

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, DD

  5. गणतंत्र दिवस की परेड में मणिपुर की झांकी, इमा बाज़ार का थीम

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, DD

    कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में राज्यों की झांकियां दिखायी जा रही हैं. यहां मणिपुर की झांकी दिखायी गई. इस झांकी का केंद्र मणिपुर का इमा बाज़ार था.

    इमा बाज़ार दुनिया का अकेला ऐसा बाज़ार है जो केवल महिलाओं द्वारा चलाया जाता है.

    झांकियों की शुरूआत अरुणाचल प्रदेश से हुई, इसके बाद हरियाणा की झांकी दिखायी गई.

    आज परेड के दौरान कुल 25 झांकियां चलेंगी, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, नौ मंत्रालयों और विभागों की झांकियां शामिल होंगी.

  6. गणतंत्र दिवस की परेड में ट्राई-सर्विस कंटीजेंट का महिलाओं ने किया नेतृत्व

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, DD

    कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड चल रही है.

    भारतीय सैन्य तकनीक के प्रदर्शन के साथ परेड का आगाज़ हुआ. इसके बाद रेजीमेंट्स की परेड हुई. इसकी शुरूआत की मद्रास रेजीमेंट नें. मद्रास सेना का सबसे पुराना रेजीमेंट है.

    पहली बार ट्राई सर्विस कंटीजेंट में सभी महिलाएं थीं और इसका नेतृत्व भी महिला सैन्य अधिकारी ने किया.

    इस साल के गणतंत्र दिवस का थीम है- ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’.

    इस बार परेड का फ़ोकस महिला शक्ति पर है.

    इस साल की परेड में 77000 लोगों के बैठने की क्षमता है और 13,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

  7. राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचे कर्तव्य पथ, गणतंत्र दिवस समारोह शुरू

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, DD

    गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचे गए हैं.

    अब गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है.

    इस साल के गणतंत्र दिवस का थीम है- ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’.

    इस बार परेड का फ़ोकस महिला शक्ति पर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस साल की परेड में 77000 लोगों के बैठने की क्षमता है और 13,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

  8. पीएम मोदी पहुंचे कर्तव्य पथ, थोड़ी देर में शुरू होगी परेड

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, DD

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ पर पहुंचे हैं.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम मोदी को लेने पहुंचे. इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया.

    देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.

    अब से थोड़ी देर में ही परेड शुरू होगी. इस बार मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं, जो 25 जनवरी को ही भारत आ चुके हैं.

    इस साल की परेड में 77000 लोगों के बैठने की क्षमता है और 13,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

  9. गणतंत्र दिवस समारोह की परेड देखिए

    भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देखिए कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह की परेड.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. अमेरिका में पहली बार हत्या के दोषी को नाइट्रोजन देकर मारा गया

    दोषी केनेथ यूजीन स्मिथ

    इमेज स्रोत, WHNT/CBS

    अमेरिकी राज्य अलबामा में हत्या के दोषी केनेथ यूजीन स्मिथ को नाइट्रोजन गैस देकर मारा गया है.

    पहली बार अमेरिका में सज़ा-ए-मौत के लिए ये तरीका अपनाया गया है. साथ ही वो दुनिया में पहले ऐसी क़ानूनी दोषी बन गए हैं जिन्हें गैस देकर मारा गया है.

    58 साल के स्मिथ ने इस सज़ा के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में दो अपील डाली थी और फेडरल कोर्ट में भी एक अपील डाली थी. उनका तर्क था ये मृत्युदंड का एक क्रूर और असामान्य तरीका है.

    स्मिथ के चेहरे पर एक एयरटाइट मास्क बांधकर उन्हें ज़बरदस्ती नाइट्रोजन को सांस से अंदर खींचने को कहा गया.

    नाइट्रोजन शरीर को निष्क्रिय करने वाली गैस है. जैसे ही ये गैस शरीर के अंदर जाएगी, उनके अंदर ऑक्सीजन ख़त्म हो जाएगी.

    वह साल 1998 के एक मर्डर केस में दोषी पाए गए थे. उन्होंने एक धर्म उपदेशक की पत्नी एलिज़ाबेथ सेनेट की हत्या की थी. ये हत्या पैसों के बदले की गयी थी.

    पहले सेनेट को चाकू मारा गया और फिर उन्हें पीट-पीटकर मार डाला. स्मिथ और उनके साथी को इसके लिए पैसे दिए गए थे.

  11. गणतंत्र दिवस की परेड से पहले राष्ट्रपति मैक्रों का भारतीयों के लिए अहम एलान

    इमैनुएल मैक्रों

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने से पहले एक अहम ऐलान किया है.

    उन्होंने बताया है कि साल 2030 तक पेरिस में 30,000 भारतीय छात्र शिक्षा के लिए आएंगे

    उन्होंने एक्स पर ये एलान किया.

    उन्होंने लिखा- “ये एक महत्वकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन हम इसे पूरा करेंगे.”

    मैंक्रों ने ये भी बताया कि इसके लिए फ़्रांस सरकार क्या-क्या करेगी.

    उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए बताया- “हम फ्रेंच सिखाने के लिए फ़्रेंचाइज़ीज़ का एक नेटवर्क विकसित करेंगे.जिसमें फ़्रेंच सीखने के लिए नए सेंटर होंगे. हम इंटरनेशनल क्लास बनाएंगे ताकि जो लोग फ्रेंच नहीं भी बोल सकते हैं वो भी फ्रांस की यूनिवर्सिटी में पढ़ सकेंगे.”

    “ इसके साथ ही जिन लोगों ने पहले फ़्रांस में पढ़ाई की है उनके लिए हम वीज़ा में मदद करेंगे.”

    राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अब से थोड़ी देर में वो गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. पीएम मोदी ने दी देश को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा-“ देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिंद!”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    10.30 बजे कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी. इस बार मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं, जो 25 जनवरी को ही भारत आ चुके हैं.

    गुरुवार को उन्होंने पीएम मोदी के साथ जयपुर में एक रोड शो में हिस्सा लिया.

    इस साल के गणतंत्र दिवस का थीम है- ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’.

    इस बार परेड का फ़ोकस महिला शक्ति पर है.

    इस साल की परेड में 77000 लोगों के बैठने की क्षमता है और 13,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के नाम संबोधन में कहा- श्रीराम मंदिर का निर्माण भारतीय सभ्यता का पुनर्जागरण

    राष्ट्रपति मुर्मू

    इमेज स्रोत, @rashtrapatibhvn/X

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान एक ऐतिहासिक घटना है, इसे भारत की सभ्यता के पुनर्जागरण के रूप में देखा जाएगा.

    उन्होंने कहा कि इससे ये भी पता चलता है कि हमारा न्याय व्यवस्था में गहरा विश्वास है. .

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “हमारे गणतंत्र का 75वां साल, कई अर्थों में देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है. देश अमृत काल के प्रारंभिक सालों में है और यह एक युगांतरकारी परिवर्तन का समय है. लोकतांत्रिक व्यवस्था पश्चिमी लोकतंत्र की अवधारणा से कहीं अधिक पुरानी है, इसीलिए भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ कहा जाता है''

    उन्होंने श्रीराम मंदिर को लेकर कहा- “22 जनवरी को हम सबने अयोध्या में श्रीराम के जन्मस्थान पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समारोह देखा. न्यायिक प्रक्रिया और देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ. इसे एक बड़े परिपेक्ष्य से देखा जाएगा. आने वाले इतिहासकार इसे भारत की सभ्यता के पुनर्जागरण के रूप में देखेंगे. यह भव्य मंदिर न केवल लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में लोगों के गहरे विश्वास का प्रमाण भी है.”

    हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का एलान किया गया.

    उनका ज़िक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- “ समाजिक न्याय के लिए अनवरत युद्धरत रहे कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म शताब्दी का उत्सव अभी ही संपन्न हुआ है. कर्पूरी जी पिछड़े वर्गों के सबसे महान पक्षकारों में से एक थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन उनके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.”

  14. जयपुर में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ पीएम मोदी का रोड शो, तोहफ़े में दी श्रीराम मंदिर की रेप्लिका

    इमैनुएल मैक्रों

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस साल देश के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. गुरुवार को मैक्रों जयपुर पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ एक रोड शो किया.

    मैक्रों को जयपुर के हवा महल ,जंतर-मंतर ले जाया गया और उन्हें अयोध्या के श्रीराम मंदिर की रेप्लिका तोहफ़े में दी गई. इसके साथ ही राष्ट्रपति मैक्रों ने एक चाय की दुकान पर मसाला चाय पी.

    दोपहर में जयपुर पहुंचने के बाद मैक्रों आमेर पैलेस के हिलटॉपर पर गए, जंतर-मंतर का दौरा किया और आखिरी में पैलेस के होटल पर गए.

    गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ एक खुली छत वाली कार में सवार होकर शहर के एक हिस्से में रोड शो किया.

    मैक्रों और मोदी गाड़ी में खड़े रहे और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे. उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे लाइन लगा कर खड़े थे.

    इस रोड शो के दौरान वो 18वीं शताब्दी वाले जंतर-मंतर पर गए जो यूनेस्को की धरोहर है. इसके बाद दोनों नेता हवा महल पर उतरे और कई हैंडी-क्राफ़्ट की दुकानों पर गए.

    मोदी-इमैनुएल मैक्रों

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक दुकानदार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैंक्रो के लिए राम मंदिर की रेप्लिका खरीदी और इसके लिए 500 रुपये का भुगतान यूपीआई के ज़रिए किया.

    इसके बाद दोनों नेता कार पर फिर सवार हुए और ये रोड शो रामबाग पैलेस पर पूरा हुआ, जहां दोनों नेताओं ने डिनर किया और द्विपक्षीय वार्ता की.

  15. देश मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस, फ्रांस के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    26 जनवरी 2024 को भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ पर इस साल की गणतंत्र दिवस परेड का फोकस महिलाओं पर होगा.

    इस साल के गणतंत्र दिवस का थीम है- ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’.

    75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. वो गुरुवार को ही भारत आ चुके हैं.

    गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे से विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ तक जाएगी. इस साल की परेड में 77000 लोगों के बैठने की क्षमता है और 13,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (सुरक्षा) दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली के चारों ओर मज़बूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

    14000 सुरक्षाकर्मियों को कर्तव्य पथ पर तैनात किया जाएगा.

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था, जोन-2) मधुप तिवारी ने कहा है, “हमने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली ज़िले को और जहां परेड होगी उसे 28 क्षेत्रों में विभाजित किया है. हर क्षेत्र का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं.

    कर्तव्य पथ पर आज परेड के दौरान कुल 25 झांकियां चलेंगी, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों और विभागों की झांकियां शामिल होंगी.

  16. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    25 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.