बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, पढ़िए किसने क्या कहा?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से ठीक एक दिन पहले मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की गई.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. नेपाल के पूर्व पीएम ने राम मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

    मोदी- देउबा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है.

    एक्स पर देउबा ने मंगलवार को लिखा- “अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. पवित्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह सनातन धर्म के सभी अनुयायियों के लिए गौरव का क्षण है. जय श्री राम!”

    सोमवार को जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई तो नेपाल में भी कई जगहों पर दीपोत्सव करने की तस्वीरें सामने आयीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंगलवार को पहली बार राम मंदिर को आम लोगों के लिए खोला गया. आज सुबह से ही मंदिर में भारी भीड़ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

  2. ममता बनर्जी ने कहा- कुछ इलाकों को क्षेत्रीय पार्टियों के लिए छोड़ दें, कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़ ले

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    'इंडिया' गठबंधन में सीट-बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कुछ खास इलाकों को क्षेत्रीय पार्टियों के लिए छोड़ देना चाहिए भले ही उसके बाद कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़ ले.

    कोलकाता में सोमवार को ‘सर्व-धर्म सद्भाव रैली' में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस बात पर जोर देती हूं कि विशेष क्षेत्रों को क्षेत्रीय दलों के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए. वे (कांग्रेस) अकेले 300 (लोकसभा) सीटों पर लड़ सकते हैं और मैं उनकी मदद करूंगी. हम उन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे. लेकिन, वो जो खुद चाहते हैं उस पर अड़े हुए हैं.”

    खबर है कि बीते दिनों ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि अगर उसे मन मुआफ़िक सीट ना मिली तो टीएमसी सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

    ममता बनर्जी का ये बयान उस बैठक के बाद आया है.

    उन्होंने रैली में कहा- “मेरे पास बीजेपी से मुकाबला करने और उसके ख़िलाफ लड़ने की ताकत है. लेकिन, कुछ लोग सीट बंटवारे को लेकर हमारी बात नहीं सुनना चाहते. अगर आप बीजेपी से नहीं लड़ना चाहते तो कम से कम उसे सीटें तो मत दीजिए.”

    कांग्रेस का नाम लिए बिना ही ममता बनर्जी ने सीटों का बंटवारा ना करने को लेकर उसकी आलोचना की.

  3. राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला, दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

    राम मंदिर

    इमेज स्रोत, ANI

    अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए मंदिर खोला गया.

    सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. जैसे ही मंदिर के द्वार खुले तो लोगों में पहले अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई.

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज सुबह पहली बार राम मंदिर में आरती की गयी.

    दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी है और इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

    बड़ी संख्या में लोग सरयू नदी में डुबकी लगाने भी पहुंचे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की.

    इस मौके पर देश की कई जानी-मानी हस्तियां अयोध्या पहुंचीं और समारोह में हिस्सा लिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. अफ़ग़ानिस्तान ने भारत सरकार को कहा- शुक्रिया, हम आभारी हैं

    ज़ाकिया वारदक

    इमेज स्रोत, Zakia Wardak/Twitter

    खाद्य संकट के बीच फसलों में कीड़े लगने की परेशानी से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान को भारत ने 40 हज़ार लीटर मैलाथियान कीटनाशक भेजा है.

    इस मदद के लिए मुंबई स्थित अफ़ग़ानिस्तान के वाणिज्य दूतावास ने भारत का शुक्रिया अदा किया है.

    साथ ही भारत में अफ़ग़ानिस्तान की काउंसलर जनरल ज़ाकिया वारदक ने भी आभार प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा- “चाबहार पोर्ट से 40,000 लीटर मैलाथियान कीटनाशक भेजने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद, हम आभारी हैं. इससे हमारी फसलों को कीड़ों से जो नुकसान हो रहा है उसे खत्म किया जा सकेगा और फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा. अफ़ग़ान लोग भारत के इस क़दम की सराहना करते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    खाने के संकट से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान के किसान फसलों पर टिड्डों के हमले से परेशान हैं इससे उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में फ़सलों को काफ़ी नुकसान हो रहा है.

    अफ़ग़ानिस्तान की अर्थव्यवस्था अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में वापसी के बाद से गहरे संकट से जूझ रही है. ऐसे में अंतराष्ट्रीय मदद ही अफ़ग़ानिस्तान की उम्मीद है.

  5. अमेरिका और ब्रिटेन ने हूती विद्रोहियों पर दूसरी बार एयर स्ट्राइक की शुरू

    ब्रितानी एयरक्राफ्ट

    इमेज स्रोत, UK MOD © CROWN COPYRIGHT 2024

    अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.

    पेंटागन ने कहा कि सोमवार के हमलों ने अंडरग्राउंड स्टोरेज के साथ-साथ हूती विद्रोहियों की मिसाइल और सर्विलांस क्षमता सहित आठ ठिकानों को निशाना बनाया.

    ईरान समर्थित हूती विद्रोही उन जहाज़ों को लाल सागर में निशाना बना रहे हैं जो इसराइल और पश्चिमी देशों से जुड़े हुए हैं.

    अमेरिका और ब्रिटेन का कहना है कि वे "सामानों की मुक्त आवाजाही" की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं.

    पेंटागन की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा है कि हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ "ज़रूरी हमलों का एक नया राउंड" शुरू किया जा रहा है.

    बयान में कहा गया है- “हमारा उद्देश्य लाल सागर में तनाव कम करना और स्थिरता बहाल करना है, लेकिन हम हूती नेतृत्व को चेतावनी देते हैं कि हम लोगों की जान बचाने और साज़ो-सामान की मुक्त आवाजाही की रक्षा करने के लिए कोई संकोच नहीं करेंगे. लगातार मिल रही धमकियों के बीच भी हम इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में लोगों की जान की और व्यापार के मुक्त प्रवाह की रक्षा करेंगे. ”

    ब्रिटेन-अमेरिका के दूसरे साझा ऑपरेशन में यमन में हूती विद्रोहियों पर होने वाली ये आठवीं एयर स्ट्राइक है.

    11 जनवरी को दोनों देशों ने पहली बार हमला शुरू किया था.

    बयान में ये भी कहा गया है कि इस हवाई हमले को ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा और नीदरलैंड्स ने समर्थन दिया है.

  6. अयोध्या से लौटकर पीएम मोदी ने किया नई योजना का एलान

    मोदी

    इमेज स्रोत, @narendramodi/Twitter

    अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने की घोषणा की है.

    इस योजना का नाम है- 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना.’

    एक्स पर इस योजना का एलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो."

    “अयोध्या से लौटने के बाद मैंने अपना पहला निर्णय यह लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों में छतों पर सोलर सिस्टम लगाने के लक्ष्य के साथ 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' शुरू करेगी.”

    “इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ये एलान उन्होंने दिल्ली पहुंच कर किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की, इस अनुष्ठान में उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हिस्सा लिया.

    इसके साथ ही अयोध्या में देशभर की जानी-मानी हस्तियां इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंची थीं.

  7. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    22 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.