ईरान और पाकिस्तान एक-दूसरे पर हमले के बाद राजनयिकों की बहाली पर हुए राज़ी
बीते सप्ताह दोनों देशों ने एक-दूसरे के क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and प्रियंका झा
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योगी आदित्यनाथ ने भेंट की राम मंदिर की प्रतिकृति
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भगृह में हुई पूजा विधि में हिस्सा लिया.
गर्भगृह में हुई पूजा विधि के बाद मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को संबोधित कर रहे हैं. कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात रखेंगे.
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर से खास लोगों को बुलाया गया है. कार्यक्रम में कई अहम नेता, कलाकार, खिलाड़ी और उद्योगपति मौजूद हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
असम: राहुल गांधी मंदिर जाने से रोकने को लेकर धरने पर बैठे
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता
राहुल गांधी असम में मंदिर जाने से रोकने को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए हैं.
राहुल गांधी 'भारत जोड़ो
न्याय यात्रा' कर रहे हैं और ये यात्रा इस समय असम में हैं. जहां कांग्रेस नेता
राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमंत देव की स्थली बटाद्रवा थान मंदिर जा रहे थे
लेकिन रास्ते में ही पुलिस प्रशासन ने राहुल गांधी को रोक दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राहुल गांधी का सवाल
इस वाकये का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राहुल गांधी अपनी गाड़ी से उतर पर पुलिसकर्मी से पूछते हैं कि आखिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है.
गांधी वीडियो में कह रहे हैं, “भाई मामला क्या है? क्या मैं जाकर बैरिकेड देख सकता हूं. मैं मंदिर में क्यों नहीं जा सकता. क्या मंदिर जाने की अनुमति नहीं है. मेरे पास परमिशन है. मुझे मंदिर के प्रशासन ने बुलाया है, मैं हाथ जोड़ना चाहता हूं, भगवान का दर्शन करना चाहता हूं.”
इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम मंदिर में जाने की कोशिश कर रहे हैं. हमें बुलाया गया था और अब हमें जाने नहीं दिया जा रहा है.लगता है आज सिर्फ़ एक ही व्यक्ति (पीएम नरेंद्र मोदी) मंदिर जा सकता है.”
आज अयोध्या के राममंदिर में रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इस आयोजन में देश की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं.
प्राण प्रतिष्ठा की पूजन-विधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की. इस दौरान गर्भगृह में यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही.
अयोध्या: तस्वीरों में देखें राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह जारी है.
समारोह की पूजा विधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूजाचार्य गर्भगृह में मौजूद रहे.
रामलला की मूर्ति का श्रृंगार किया गया है. तय मुहुर्त पर मूर्ति का पर्दा हटाया गया और फिर पूजा विधि हुई.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा सामग्री लिए करीब 12 बजे मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मंदिर के गर्भगृह में पूजाचार्यों ने विधि विधान से पूजा कराई.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, गर्भगृह में विराजमान रामलला
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की मूर्ति पर कमल के फूल चढ़ाए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, गर्भगृह में प्रतिष्ठित रामलला
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा विधि करीब 50 मिनट से ज़्यादा समय तक चली.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अयोध्या: भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मूर्ति का वीडियो देखें
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह जारी है. पूजा विधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिस्सा लिया.
गर्भगृह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन भी मौजूद रहे.
पूजा विधि के बाद पीएम मोदी और मोहन भागवत ने भगवान की मूर्ति पर कमल के फूल चढ़ाए. बाकी लोगों ने भी फूल चढ़ाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू, पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद हैं और पूजा विधि में हिस्सा ले रहे हैं.
गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मौजूद हैं. गर्भगृह में सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद हैं.
बाकी ख़ास मेहमान मंदिर परिसर में मौजूद हैं.
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कई नेता, फ़िल्म सितारे, खिलाड़ी और उद्योगपति पहुंचे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर बीबीसी का विशेष कार्यक्रम
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बीबीसी का विशेष कार्यक्रम.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बोले – ‘राम लला अब टैंट में नहीं रहेंगे’
22 जनवरी पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी: मुकेश अंबानी
इमेज स्रोत, ani
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ख़ास लोगों का पहुंचना जारी है.
उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुकेश अंबानी ने पत्रकारों से कहा कि ये दिन बहुत ख़ास है.
मुकेश अंबानी ने कहा, "आज जय श्रीराम पधार रहे हैं. 22 जनवरी पूरे देश के लिए आगे राम दिवाली होगी."
नीता अंबानी ने भी पत्रकारों से बात की.
उन्होंने कहा, " आज ऐतिहासिक दिन है."
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं.
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, सुपरस्टार रजनीकांत, गायक सोनू निगम और शंकर महादेवन, अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई कलाकार कार्यक्रम में मौजूद हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राम मंदिर के आयोजन पर अखिलेश यादव ने कहा, 'आज मूर्ति भगवान का रूप लेगी'
इमेज स्रोत, Getty Images
सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर
में राम लला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.
इस मौके पर अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा, “जो मूर्ति अब तक पत्थर की थी आज वो प्राण प्रतिष्ठा के बाद
भगवान का रूप ले लेगी. जो लोग नीति, रीति और मर्यादाओं का सम्मान करते हैं वो भगवान
राम के सबसे बड़े भक्त होते हैं. ”
अखिलेश
यादव इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं. इस आयोजन के न्योते पर उन्होंने कहा है कि वह अपने परिवार के
साथ बाद में राम मंदिर का दर्शन करेंगे.
इस
आयोजन में कांग्रेस ने शामिल होने से इंकार किया है, कांग्रेस का कहना है कि ये धार्मिक
आयोजन नहीं है बल्कि बीजेपी इसे राजनीतिक इवेंट बना रही है.
वहीं एनसीपी नेता शरद पवार और आम आदमी पार्टी के
संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह बाद में राम मंदिर के दर्शन करेंगे.
दोपहर 12.20 बजे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा.
इस
अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, और इसके एक दिन बाद मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया
जाएगा.
प्राण
प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और उम्मीद है कि दोपहर 1 बजे तक
चलेगा. इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर 7000 लोगों की जनसभा को संबोधित
करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में राम मंदिर से लाइव टेलीकास्ट पर क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है
कि राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लाइव ब्रॉडकास्ट पर रोक लगाने के
मौखिक आदेश को मानने के लिए कोई बाध्य नहीं है.
बीते दिन वित्तमंत्री निर्मला
सीतारमण ने दावा किया था कि तमिलनाडु में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर तमिलनाडु के मंदिरों में लाइव ब्रॉडकास्ट पर बैन लगाया है. इस दावे को डीएमके ने खारिज किया था.
सुप्रीम कोर्ट में इसे
लेकर एक याचिका भी दायर की गयी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस याचिका पर तमिलनाडु सरकार ने कहा कि ऐसा कोई भी प्रतिबंध मंदिरों में लाइव टेलीकास्ट, पूजा-अर्चना करने पर नहीं लगाया गया है, ये याचिका राजनीतिक रूप से प्रेरित है.
निर्मला सीतारमण ने तमिल न्यूज पेपर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार की ओर से मंदिरों में भी अयोध्या में भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान राम की पूजा पर रोक लगा दी है.
गुजरात: मेहसाणा में राम मंदिर के आयोजन को लेकर निकाली गयी यात्रा पर पथराव
....में
Author, बीबीसी गुजराती सेवा
इमेज स्रोत, PARESH PADHIYAR
गुजरात के मेहसाणा ज़िले के खेरालु गांव
में अयोध्या में राम मंदिर के आयोजन को लेकर रविवार को निकाली गई रामयात्रा के
दौरान पथराव हुआ.
घटना की गंभीरता को देखते हुए
भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा.
पथराव के
बाद यात्रा रोक दी गई और करीब ढाई घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी और स्थानीय विधायक की
मौजूदगी में यात्रा पूरी हुई.
इस घटना
में हिंदू समुदाय दावा कर रहा है कि उकसावे की कोई कार्रवाई नहीं की गई फिर भी हमला
हुआ, जबकि मुस्लिम समुदाय के नेताओं का दावा है कि यात्रा में चल रहे ट्रैक्टर में जो लोग बैठे
थे उन लोगों ने उकसावे वाली बात कहीं.
मेहसाणा
रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीरेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पुलिस ने जुलूस के दौरान पर्याप्त
व्यवस्था की थी. हालात बिगड़ने पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए. फिलहाल जांच जारी
है और पथराव की घटना में देखे गए लगभग 15 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.”
मामले में 32 लोगों पर एफ़आईआर दर्ज की गयी है. लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है.
खेरालु
में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं आम नहीं हैं. करीब 15-17 हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 2500-3000 मुस्लिम रहते हैं. दोनों समुदायों के बीच शांतिपूर्ण संबंध
हैं और व्यापार में हिंदू-मुस्लिम साझेदारी भी है.
राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से रोका गया, बोले- आज एक ही व्यक्ति मंदिर जा सकता है
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम के बटाद्रवा थान
मंदिर में जाने से रोक दिया गया है.
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कर रहे हैं और ये यात्रा इस समय असम में हैं. जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमंत देव की स्थली बटाद्रवा
थान मंदिर जाना चाह रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस प्रशासन ने राहुल गांधी को रोक
दिया.
इस वाकये का एक वीडियो सामने आया है
जिसमें राहुल गांधी अपनी गाड़ी से उतर पर पुलिसकर्मी से पूछते हैं कि आखिर
उन्हें क्यों रोका जा रहा है.
गांधी वीडियो में कह रहे हैं, “भाई मामला क्या है? क्या मैं जाकर बैरिकेड देख सकता
हूं. मैं मंदिर में क्यों नहीं जा सकता. क्या मंदिर जाने की अनुमति नहीं है. मेरे
पास परमिशन है. मुझे मंदिर के प्रशासन ने बुलाया है, मैं हाथ जोड़ना चाहता हूं,
भगवान का दर्शन करना चाहता हूं.”
इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए
उन्होंने कहा, “हम मंदिर में जाने की कोशिश कर
रहे हैं. हमें बुलाया गया था और अब हमें जाने नहीं दिया जा रहा है. हम कुछ भी
जबरदस्ती नहीं करेंगे, हम यहां अपनी यात्रा करने आए हैं, हम तो उसने कारण जानना चाह रहे हैं.”
राहुल गांधी ने ये भी कहा- “ लगता है आज सिर्फ़ एक ही व्यक्ति
(पीएम नरेंद्र मोदी) मंदिर जा सकता है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. दोपहर 12.20 बजे ये कार्यक्रम शुरू होगा.
इस अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, और इसके एक दिन बाद मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
राम मंदिर आयोजन: अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्रिटी अयोध्या के लिए रवाना
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या के राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने
वाली है. दोपहर 12.20 पर ये कार्यक्रम शुरू होगा.
इस आयोजन में शामिल होने के लिए सिनेमा जगत की हस्तियों से
लेकर राजनेता तक अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं.
अमिताभ बच्चन,रजनीकांत, धनुष, रणदीप सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी लिन
लैशराम,आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, डायरेक्टर रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ़, विक्की कौशल, कंगना रनौत, माधुरी दीक्षित
और अयुष्मान खुराना सहित कई सेलेब्रिटी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं.
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं.
सोमवार की सुबह राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या
पहुंचे.
इस अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
शामिल होंगे, और इसके
एक दिन बाद मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू
होगा और उम्मीद है कि दोपहर 1 बजे तक चलेगा. इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर
7000 लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
506 मेहमानों के साथ एक ए- लिस्ट बनायी गई है जिसमें बड़े नेता, उद्योगपति, अभिनेता, राजनयिक, जजों और अन्य हाई प्रोफ़ाइल लोगों को रखा गया है.
22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकार के कर्माचारियों के लिए हाफ़-डे रखा गया है.
ये राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के साल 2019 के फ़ैसले के बाद बना है. 1992 में ‘कारसेवकों’ ने 16वीं शताब्दी में बनी बाबरी मस्जिद ढहा दिया था. ये मामला कोर्ट में गया और हिंदू पक्ष का कहना था कि मंदिर तोड़ कर इस ज़मीन पर मस्जिद बनायी गई, ये जगह राम की जन्मभूमि है. साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला सुनाया और इस ज़मीन को रामलला विराजमान का बताया.
बिलकिस बानो केस के सभी 11 दोषियों ने देर रात किया सरेंडर
इमेज स्रोत, ANI
बिलकिस बानो मामले के सभी 11 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट के
फ़ैसले के बाद रविवार देर रात गुजरात के पंचमहल ज़िले की गोधरा सब-जेल में सरेंडर
किया.
स्थानीय क्राइम
ब्रांच के निरीक्षक एनएल देसाई ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "सभी 11 दोषियों ने रविवार देर रात जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है. ये दोषी 21 जनवरी की आधी रात
से पहले जेल पहुंच गए, 21 तारीख सरेंडर करने की
निर्धारित समय सीमा थी."
सुप्रीम कोर्ट ने 8
जनवरी को बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों
को गुजरात सरकार की ओर से दी गई रिहाई को रद्द कर दिया था.
कोर्ट ने राज्य सरकार को आरोपियों के साथ
"मिलीभगत" करने और दोषियों को छोड़ने पर फटकार लगायी थी.
गुजरात सरकार ने साल 2022 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
बिलकिस बानो के केस में दोषियों को समय से पहले रिहा करने का फ़ैसला लिया था. इस
फ़ैसले को बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस दोषियों की सरेंडर करने के
लिए समय सीमा बढ़ाने की याचिका ख़ारिज करते हुए 21 जनवरी तक उन्हें सरेंडर करने को
कहा था.
11 दोषियों में बाकाभाई वोहानिया, बिपिन
चंद्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, गोविंद
नाई, जसवन्त नाई, मितेश भट्ट, प्रदीप
मोरधिया, राधेश्याम शाह, राजूभाई
सोनी, रमेश चंदना और शैलेश भट्ट शामिल हैं.
साल 2002 में गुजरात में दंगों के दौरान 21 साल की बिलकिस बानो के
साथ गैंगरेप किया गया था. वो उस समय पांच महीने की प्रेग्नेंट थीं. उनकी तीन साल
की बेटी को उनके सामने मार दिया गया था. उनके परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी
गयी थी.
जस्टिन ट्रूडो ने तमिल लोगों के साथ मिल कर मनाया ‘तमिल हैरिटेज मंथ’
इमेज स्रोत, Getty Images
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में रहने
वाले तमिल लोगों के साथ मिलकर ‘तमिल हैरिटेज
महीने’ का उत्सव मनाया.
ट्रूडो ने इस समरोह का वीडियो एक्स
पर शेयर करते हुए लिखा- “ उन सभी को, जिनके साथ हमने जश्न मनाया, और देश भर में रहने वाले तमिल समुदाय
के लोगों को तमिल हैरिटेज महीने’ की शुभकामनाएँ.”
इस मौके पर उन्होंने तमिल समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा- “कनाडा में सबसे
बड़ी संख्या में तमिल प्रवासी रहते हैं. सालों में तमिल-कनाडाई लोग देश
में मज़बूत हुए हैं और कोविड के समय भी आप लोगोंने फ्रंटलाइन पर मोर्चा संभाला."
"तमिल कनाडाई लोग हमारे समाज में कई स्तर पर काम कर रहे हैं. एक प्रधानमंत्री के
रूप में मैंने श्रीलंका के सैन्य संघर्ष के दौरान तमिल लोगों पर हुए अत्याचार पर बार-बार
उत्तर मांगा है.”
“इस महीने की शुरूआत में ही हमने श्रीलंका के चार अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
जो मानवाधिकारों के उल्लंघन के दोषी पाए गए. हमने कड़ा और साफ़ संदेश दिया है कि कनाडा इस मामले को हल्के में
नहीं लेगा.”
बीते साल मई में 18 मई को जस्टिस ट्रूडो
ने ‘तमिल नरसंहार स्मरण दिवस’ घोषित किया था जिस पर श्रीलंका
ने कड़ा विरोध जताया था.
बीते
साल जनवरी में कनाडा ने गृहयुद्ध के दौरान "मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन" करने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और उनके भाई महिंदा राजपक्षे पर प्रतिबंध
लगाया था.
भारत के साथ भी कनाडा के रिश्ता
तनाव वक्त से गुज़र रहा है. बीते साल कनाडा ने भारत पर आरोप लगाया कि उसके अधिकारी
ख़ालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल हो सकते हैं, और
इसके पुख्ता सबूत कनाडा के पास है.
ट्रूडो के इस आरोप के बाद भारत
और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया. भारत ने इस आरोप को खारिज किया था और
कहा था कि ये ‘बेतूका आरोप’ है.
इस ममाले में कनाडा ने भारत के
एक शीर्ष राजनयिक को निकाल दिया था बदले में भारत ने भी शीर्ष राजनयिक को हटा दिया
था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
इमेज स्रोत, Getty Images
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा में सोमवार को प्राण
प्रतिष्ठा की जाएगी.
इस भव्य अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, और इसके एक दिन
बाद मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या
पहुंच चुके हैं.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू
होगा और उम्मीद है कि दोपहर 1 बजे तक चलेगा. इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर
7000 लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे.
506 मेहमानों के साथ एक ए- लिस्ट बनायी गई है जिसमें बड़े नेता,
उद्योगपति, अभिनेता, राजनयिक, जजों और अन्य हाई प्रोफ़ाइल लोगों को रखा गया है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ
क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, राम लला की मूर्ति को रविवार को विभिन्न तीर्थ स्थलों से
लाए गए "औषधियुक्त" जल और पवित्र जल से भरे 114 घड़ों से स्नान कराया गया.
ट्रस्ट के एक सदस्य ने समाचार
एजेंसी पीटीआई से कहा- “ मूर्ति को आज मध्याधिवास में रखा गया. आज ही 'रात्रि जागरण अधिवास' शुरू होगा. यज्ञशाला में रामलला की पुरानी मूर्ति की पूजा
की जा रही है. चेन्नई और पुणे समेत कई जगहों से आए फूलों से अनुष्ठान किया जा रहा
है.”
22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकार
के कर्माचारियों के लिए हाफ़-डे रखा गया है.
रामलला की नई 51 इंच की मूर्ति
को पिछले गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था. इस मूर्ति को मैसूर के अरुण
योगीराज ने बनाया है. "प्राण
प्रतिष्ठा" की पूजा के लिए 14 चौदह जोड़े "यजमान" होंगे.
ये राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के
साल 2019 के फ़ैसले के बाद बना है. 1992 में ‘कारसेवकों’ ने 16वीं शताब्दी में
बनी बाबरी मस्जिद ढहा दिया था. ये मामला कोर्ट में गया और हिंदू पक्ष का कहना था
कि मंदिर तोड़ कर इस ज़मीन पर मस्जिद बनायी गई, ये जगह राम की जन्मभूमि है. साल 2019
में सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला सुनाया और इस ज़मीन को रामलला विराजमान का बताया.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
21 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.