अफ़ग़ानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस में चार लोग जीवित बचे, क्या है अपडेट

रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में चार लोग जीवित बचे हैं और दो अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा

  1. पांच दिनों के दौरे पर कल भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष

    संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस 22 से 26 जनवरी तक भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं.

    अपनी इस यात्रा के दौरान डेनिस फ्रांसिस नई दिल्ली, जयपुर और मुंबई का दौरा करेंगे. इस दौरान वे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे.

    अपनी इस यात्रा के दौरान डेनिस फ्रांसिस भारतीय नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. साथ ही वे सिविल सोसाइटी और प्रमुख थिंक टैंक के साथ मुलाक़ात करेंगे.

    पीटीआई के अनुसार, इस यात्रा के दौरान वे सतत विकास, बहुपक्षवाद, पहुंच और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

    त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राजनयिक डेनिस फ्रांसिस 2021 से न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने देश के स्थायी प्रतिनिधि हैं.

    इन्हें 1 जून, 2023 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. 5 सितंबर से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सेशन की इन्होंने अध्यक्षता की.

  2. इराक़ के एयरबेस पर ईरान समर्थित लड़ाकों के हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल

    इराक़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिमी इराक़ में एक एयरबेस पर मिसाइल हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं.

    अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान समर्थित लड़ाकों ने शनिवार शाम को बैलिस्टिक मिसाइलों और रॉकेटों से इराक़ के अल असद एयरबेस को निशाना बनाया.

    इस हमले के बाद, कई अमेरिकी सैनिकों को पहुंची चोट की जांच की जा रही है. इस हमले में इराक़ी सेना का कम से कम एक सदस्य भी घायल हो गया है.

    अल असद एयरबेस को निशाना बनाने का ज़िम्मा ‘इस्लामिक रेज़िस्टेंस इन इराक़’ नामक संगठन ने लिया है.

    अमेरिका स्थित वॉशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी के अनुसार, यह समूह 2023 के अंत में उभरा. इसमें इराक़ में सक्रिय ईरान के कई सशस्त्र समूह शामिल हैं.

    इसने हाल के हफ़्तों में अमेरिकी सेना के ख़िलाफ़ कई अन्य हमले किए हैं. पिछले कुछ सालों में अल असद अड्डे पर कई बार हमले हुए.

    अमेरिकी सेना ने कहा कि शनिवार को दागी गई अधिकांश मिसाइलों को रोक दिया गया. हालांकि कुछ ने हवाई सुरक्षा को चकमा देते हुए बेस को निशाना बनाया. इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

    पिछले साल अक्टूबर में इसराइल और ग़ज़ा के बीच युद्ध छिड़ने के बाद ईरान से जुड़े संगठनों का इराक़ और सीरिया स्थित अमेरिकी ठिकानों पर किया गया यह ताज़ा हमला है.

    अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका, ब्रिटेन और इनके सहयोगी देशों ने यमन स्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए थे. हूती विद्रोही लाल सागर से गुज़रने वाले जहाज़ों को निशाना बना रहे थे.

  3. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    20 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.