IND vs AFG T20: दो सुपर ओवर बाद भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हरा कर 3-0 से किया क्लीन स्वीप
बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए टी20 सिरीज के तीसरे मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 10 रनों से हरा कर सिरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा कर लिया.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा
IND vs AFG T20: दो सुपर ओवर बाद भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हरा कर 3-0 से किया क्लीन स्वीप
इमेज स्रोत, ANI
बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए टी20 सिरीज के तीसरे मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 10 रनों से हरा कर सिरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा कर लिया.
इस रोमांचक मैच की सबसे दिलचस्प बात रही कि टाई होने के बाद दो सुपर ओवर खेले गए.
पहले सुपर ओवर में अफ़ग़ानिस्तान ने 16 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन भारतीय टीम भी 16 रन ही बना सकी और यह सुपर ओवर भी टाई हो गया.
इसके बाद दूसरा सुपर ओवर खेला गया. भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 12 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन रवि बिश्नोई की घातक गेंदबाज़ी के सामने अफ़ग़ानी बल्लेबाज़ों ने हथियार डाल दिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 212 रन बनाए और अफ़ग़ानिस्तान के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य रखा.
अफ़ग़ानिस्तान की टीम के तीन खिलाड़ियों ने अर्थशतक जमाया- रहमानउल्लाह गुरबाज़ (50), इब्राहिम ज़रदान (50) और गुलबदीन नायब (नाबाद 55). अफ़ग़ानिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 212 रन बनाए और मैच टाई हो गया.
पिछले दो मैचों में नाकाम रहे कप्तान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए और रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए.
इस मैच में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए.
बलूचिस्तान में हमले पर ईरान के विदेश मंत्री ने दावोस में पेश की ये सफ़ाई
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने स्विट्ज़रलैंड
के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान पाकिस्तान के बलूचिस्तान में
किए गए हमले पर अपनी बात रखी है.
उन्होंने दावा किया
है कि ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के निशाने पर कोई पाकिस्तान नागरिक नहीं था.
ईरानी विदेश मंत्री
के अनुसार, उनके निशाने पर ईरान का चरमपंथी समूह 'जैश अल-अद्ल' है,
जिसके लड़ाके पाकिस्तान
के बलूचिस्तान सूबे में शरण लिए हुए हैं.
विदेश मंत्री का बयान
हमने कई बार पाकिस्तान
के अनेक अधिकारियों और सुरक्षा बलों से बात की है. ईरान में उन्होंने हमारे सुरक्षा
बलों के जवानों को मारा है. हमने उसी अनुसार जवाब दिया है.
हम पाकिस्तान की ज़मीन
पर मौजूद केवल ईरान के आतंकियों को निशाना बना रहे हैं.
इसके पहले, मैंने अपने समकक्ष, पाकिस्तान के माननीय विदेश मंत्री से बात की
और उन्हें भरोसा दिया कि हम पाकिस्तान और इराक़ की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करते
हैं.
लेकिन हम अपनी राष्ट्रीय
सुरक्षा से समझौते और उसके साथ खिलवाड़ की इजाज़त नहीं
देते और जब राष्ट्रीय हित की बात आती है तो हमें कोई झिझक नहीं होती.
ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चरमपंथी संगठन 'जैश-अल-अद्ल' के ठिकानों पर मिसाइल दागी. पाकिस्तान ने कहा कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई.
ख़बर विस्तार से यहां पढ़ें:
ईरान का इराक़, सीरिया और पाकिस्तान में मिसाइल हमला, आख़िर मक़सद क्या है?
ईरान-पाकिस्तान संबंध: बात आख़िर यहाँ तक कैसे और क्यों पहुँची?
पाकिस्तान ने कहा- ईरानी हमले में दो बच्चों की मौत, दी गंभीर नतीजे की चेतावनी
इसे पाकिस्तान ने बिना उकसावे वाली अस्वीकार्य कार्रवाई बताया और ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया. पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत, जो फिलहाल छुट्टी पर हैं, वह वापस न आएं.
ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III के प्रोस्टेट का अगले हफ़्ते होगा ऑपरेशन, प्रिंसेस ऑफ वेल्स की भी हुई सर्जरी
इमेज स्रोत, PA Media
ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III बढ़े हुए प्रोस्टेट के ऑपरेशन के लिए अगले हफ़्ते अस्पताल में भर्ती होंगे.
बकिंघम पैलेस के अनुसार, किंग चार्ल्स III का प्रोस्टेट सामान्य (कैंसर नहीं) है, लेकिन उन्हें 'सुधारात्मक प्रक्रिया' से गुजरना होगा.
महल ने बताया है कि इस कारण 75 साल के किंग के सारे कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित कर दिए गए हैं.
इससे पहले किंग चार्ल्स III के बड़े बेटे प्रिंस विलियम की पत्नी यानी प्रिंसेस ऑफ वेल्स के पेट की सर्जरी हुई है.
वे दो हफ़्ते तक अस्पताल में रहेंगी.
प्रिंसेस ऑफ वेल्स के बारे में ये भी बताया गया है कि उन्हें कैंसर की समस्या नहीं है.
इंडिगो, मुंबई एयरपोर्ट, स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर हुई कार्रवाई, लगा भारी जुर्माना
इमेज स्रोत, ANI
मुंबई एयरपोर्ट के रनवे
पर यात्रियों के खाना खाने का वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन कंपनी इंडिगो और मुंबई
हवाई अड्डे पर भारी जुर्माना लगाया गया है.
इंडिगो पर एविएशन रेग्युलेटर
'ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी' (बीसीएएस) ने 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है.
वहीं मुंबई एयरपोर्ट को संभालने वाली एमआईएएल पर कुल 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. इनमें से 60 लाख का जुर्माना बीसीएएस ने और 30 लाख डीजीसीए ने लगाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दूसरी ओर, रोस्टरिंग में गड़बड़ी करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इमेज स्रोत, AFP
क्या है रनवे पर खाना खाने का मामला
इसी सप्ताह सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें कुछ यात्रियों को रनवे पर बैठे देखा गया. इनमें से कुछ लोग खाना भी खाते दिखे.
समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को बताया था कि वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार देर रात मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की.
इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे. साथ ही ये भी कहा गया था कि अगर तय समय में जवाब नहीं दिया गया, तो कार्रवाई की जाएगी और वित्तीय जुर्माना भी लगाया जाएगा.
रविवार को गोवा-दिल्ली फ़्लाइट में देरी के बाद उसे डाइवर्ट कर के मुंबई एयरपोर्ट ले जाया गया. लेकिन बहुत से यात्री विमान से बाहर निकलकर रनवे पर बैठ गए और कुछ लोगों ने वहीं खाना भी खाया.
रविवार को ये फ़्लाइट गोवा से उड़ी थी लेकिन घने कोहरे की वजह से दिल्ली में लैंड नहीं कर सकी. इसलिए विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया.
प्रकाश आंबेडकर ने ठुकराया प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता, कहा- बीजेपी और आरएसएस ने इसे हथिया लिया
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार रहे डॉ भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए न्योता मिला है, लेकिन वो इसमें नहीं जाएंगे.
उन्होंने न्योते पर भेजी गई जवाबी चिट्ठी में लिखा, "मैं समारोह में शामिल नहीं होऊंगा. मेरे शामिल न होने का कारण यह है कि बीजेपी और आरएसएस ने इसे हथिया लिया है. एक धार्मिक समारोह चुनावी फायदे के लिए एक राजनीतिक अभियान बन चुका है."
प्रकाश आंबेडकर ने लिखा, "मेरे दादा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने चेताया था कि अगर राजनीतिक पार्टियां धर्म, पंथ को देश से ऊपर रखेंगी, तो हमारी आज़ादी दूसरी बार ख़तरे में आ जाएगी. और इस बार शायद हम उसे हमेशा के लिए खो देंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"आज ये डर सही साबित हो गया है. धर्म, पंथ को देश से ऊपर रखने वाली भाजपा-आरएसएस अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस समारोह को हड़प चुकी है. जय फूले, जय सावित्री, जय शाहू, जय भीम."
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है.
आख़िरी ओवर में छक्कों की बौछार, अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ चार विकेट पर 22 रन से 212 तक पहुंचा भारत
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक और रिंकू सिंह के अर्धशतक की बदौलत भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य रखा है.
इन दोनों ने आख़िरी
ओवर में शानदार 36 रन जोड़े. इसमें पांच छक्के और एक चौके हैं. अंतिम तीन गेंदों पर
रिंकू सिंह ने तीन छक्के मारे.
वहीं शुरू के तीन गेंदों
में से दो को रोहित शर्मा ने छक्का मार कर मैदान के बाहर भेजा.
टी20 में एक ओवर में
सबसे अधिक रनों का यह संयुक्त रिकॉर्ड है. एक ओवर में युवराज सिंह ने 2007 में तो वेस्टइंडीज
के केरोन पोलार्ड ने 2021 में 36 रन जुटाए थे.
भारत को संकट से निकाला
भारतीय टीम की हालत
एक समय ख़राब हो गई थी, जब 4 ओवर 3 गेंदों में 22 रन पर उसके चार विकेट
आउट हो गए थे.
उसके बाद इन दोनों ने
पांचवें विकेट के लिए 15 ओवर 3 गेंदों में नाबाद 190 रन की साझेदारी की.
यह टी20 इंटरनेशनल में
किसी भी टीम के ख़िलाफ़ किसी भी विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है.
वहीं इतने कम स्कोर
पर चार विकेट गिरने के बाद 200 से अधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड है.
रिंकू सिंह ने 39 गेंदों
में छह छक्कों और दो चौकों के सहारे नाबाद रहते हुए 69 रन बनाए.
वहीं पहले दोनों मैचों
में खाता खोलने में भी असमर्थ रहे कप्तान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में नाबाद 121 रन
बनाए. रोहित शर्मा की पारी में 8 छक्के और 11 चौके रहे.
टी20 इंटरनेशनल में
रोहित के दुनिया में अब सबसे ज़्यादा पांच शतक हैं. उनके पीछे चार शतक के साथ रिंकू
सिंह हैं तो चार शतक ही ग्लेन मैक्सवेल ने मारे हैं.
पश्चिम बंगाल: ईडी की टीम पर हुए हमले की जांच के लिए हाईकोर्ट ने दिया एसआईटी बनाने का आदेश
इमेज स्रोत, ANI
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना ज़िले के संदेशखाली में टीएमसी नेता के घर छापेमारी करने गई ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एक एसआईटी बनाने का आदेश दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और बंगाल पुलिस को मिलाकर बनने वाली संयुक्त एसआईटी पांच जनवरी को हुए हमले की जांच करेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस एसआईटी में सीबीआई के अलावा राज्य पुलिस के एसपी स्तर के एक अधिकारी भी शामिल होंगे.
पीडीएस घोटाले के सिलसिले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख़ के घर पर छापेमारी करने गई ईडी और सीआरपीएफ की टीम पर अचानक कई सौ लोगों की भीड़ के हमले करने का आरोप है.
इस सिलसिले में अब तक कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
वर्ल्ड चैंपियन को हराकर प्रज्ञानानंदा ने विश्व शतरंज रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ा
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत
के शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने क्लासिक कैटेगरी के विश्व चैंपियन दिंग
लिरेन को हराकर फिडे रैंकिंग में दिग्गज विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ दिया है.
समाचार
एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नीदरलैंड में खेले जा
रहे टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट के चौथे दौर में आर प्रज्ञानानंदा ने मंगलवार को विश्व
चैंपियन और दुनिया की चौथी रैंकिंग के खिलाड़ी दिंग लिरेन (चीन) को हरा दिया.
इस
जीत से अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की क्लासिक कैटेगरी में प्रज्ञानानंदा के 2748.3 अंक
हो गए, जबकि पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद
के 2748 अंक हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे 18 साल के प्रज्ञानानंदा की रैंकिंग अब दो स्थान सुधरकर 11 हो गई है. वहीं 54 साल के विश्वनाथन आनंद की रैंकिंग एक गिरकर 12 हो गई है.
इस कैटेगरी में नंबर एक पर नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (2830 अंक) हैं. दूसरे स्थान पर फेबियानो कैरुआना (2804 अंक) हैं.
वहीं रैपिड कैटेगरी में विश्वनाथन आनंद की रैंकिंग पांच (2749 अंक) है.
प्रज्ञानानंदा इस कैटेगरी में 2704 अंकों के साथ 24वें नंबर पर हैं. मैगनस कार्लसन (2823 अंक) यहां भी नंबर एक हैं.
दिनभर: पाकिस्तान पर दागी मिसाइल रिश्तों में तनाव
पाकिस्तान में ईरान की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हुए,
धोनी के ख़िलाफ़ किसने मानहानि का मुक़दमा दर्ज किया?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम के
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर ने मानहानि का
मुक़दमा दर्ज किया है.
ये मुकदमा दिल्ली
हाईकोर्ट में दर्ज किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के
मुताबिक़, मानहानि की इस याचिका पर
जस्टिस प्रतिभा एम सिंह 18 जनवरी को सुनवाई
करेंगी.
ये केस धोनी के पूर्व
बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और सौम्या दास ने दर्ज करवाया है.
इन लोगों का कहना है कि
जो इल्ज़ाम उन पर लगाए गए हैं, उससे उनकी
मानहानि हुई है.
इससे पहले धोनी के वकीलों
ने इन दोनों के ख़िलाफ़ 15 करोड़ रुपये का
धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था.
ये केस आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी पर दर्ज
करवाया गया है. सौम्या और मिहिरा इसी कंपनी के डायरेक्टर हैं.
भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला
इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान के साथ तीसरे और आख़िरी टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारत ने तीन खिलाड़ियों को बदला है.
रोहित शर्मा ने बताया कि इस मैच में अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा और अर्शदीप सिंह की जगह संजू सैमसन, आवेश ख़ान और कुलदीप यादव को मौक़ा दिया गया है.
वहीं अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान इब्राहिम ज़ादरान ने बताया कि वे यदि टॉस जीतते, तो पहले गेंदबाज़ी ही करते. अफ़ग़ानिस्तान ने भी अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं.
भारत तीन टी20 मैचों की इस सिरीज़ के पहले दोनों मैच जीतकर इस सिरीज़ को पहले ही अपने नाम कर चुका है.
22 जनवरी को अयोध्या जाने के सवाल पर केजरीवाल ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, FB/KEJRIWAL
22 जनवरी को
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने को लेकर दिल्ली के
सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.
केजरीवाल ने कहा, ''22 तारीख को जब
वहां मंदिर का शुभारंभ होगा, तो उसके बाद
हमारी कोशिश होगी कि अयोध्या के लिए और ट्रेनें वहां जा सकें.''
मंदिर के आयोजन में शामिल
होने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ''उनकी एक चिट्ठी आई थी और कहा था कि कोई निजी तौर पर आमंत्रित करने आएगा. पर वो
तो कोई आया नहीं, कोई बात नहीं.
चिट्ठी में लिखा है कि बहुत वीआईपी और वीवीआईपी लोग आएंगे इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र
एक ही व्यक्ति की अनुमति है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
केजरीवाल ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि अपनी धर्मपत्नी और अपने बच्चों के साथ जाऊं. मेरे माता पिता को भी बहुत ज़्यादा चाव चढ़ा है कि हमें जाकर राम लला के दर्शन करने हैं. हम बाद में सपरिवार अयोध्या जाएंगे.''
केजरीवाल के अलावा कांग्रेस, लालू यादव, शरद पवार ने भी 22 जनवरी को अयोध्या जाने से इंकार किया है.
कांग्रेस ने बीजेपी पर राम मंदिर के आयोजन को राजनीतिक इवेंट बनाने का आरोप लगाया था.
मणिपुर: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के अभियुक्त को बीजेपी ने निकाला
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी और राज्य के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह.
मणिपुर
के सीमावर्ती शहर मोरेह में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार
किए गए दो लोगों में से एक बीजेपी के नेता हैं.
पिछले साल मणिपुर पुलिस
के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चिंगथम आनंद कुमार की संदिग्ध चरमपंथियों में हत्या कर दी गई थी.
इस हत्या के सिलसिले में मणिपुर पुलिस ने बीते सोमवार को मुठभेड़
के बाद फिलिप खैखोलाल खोंगसाई और हेमखोलाल मटे को गिरफ्तार किया था. हेमखोलाल
मटे बीजेपी नेता है. फिलहाल ये दोनों 9 दिन की पुलिस हिरासत में हैं.
हेमखोलाल
मटे सत्तारूढ़ बीजेपी के टेंगनौपाल मंडल के कोषाध्यक्ष थे, जिन्हें पार्टी ने गिरफ्तार
होने के बाद निकाल दिया है. मणिपुर प्रदेश बीजेपी ने मटे की प्राथमिक सदस्यता
भी रद्द कर दी है.
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर
हेमखोलाल का बीजेपी से जुड़ा एक पहचान पत्र साझा करते हुए बीबीसी से कहा, "यह पूरा मामला पार्टी अध्यक्ष के सामने आया था, जिसके
बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बीजेपी से निकाल दिया गया है."
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मणिपुर पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद एक अन्य के साथ हेमखोलाल मटे को गिरफ्तार किया था.
मणिपुर प्रदेश बीजेपी द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र में हेमखोलाल मटे के पदनाम में टेंगनौपाल मंडल का कोषाध्यक्ष लिखा हुआ है. हेमखोलालम मेट के. मौलसांग गांव के प्रमुख है और मेट जनजाति संघ के वित्त सचिव भी हैं.
उनकी गिरफ्तारी के बाद मणिपुर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष एन निंबस सिंह ने मीडिया से कहा, ''इस मामले के सामने आने के बाद हमारी पार्टी ने एक आपातकालीन कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित कर हेमखोलाल मेट को तुरंत प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया है.''
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी सदस्यों की व्यापक पृष्ठभूमि की जांच करेगी. यदि पार्टी का कोई भी सदस्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले सोमवार को मणिपुर पुलिस ने इन दोनों लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सोशल प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "सोमवार की शाम मोरेह कॉलेज के पास मणिपुर पुलिस की विशेष सीडीओ टीमों की गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया, जिन्होंने सुरक्षा कर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी की और पास के घरों में भाग गए. सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और संदिग्ध घरों की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और इसके दो ज़िंदा कारतूस, एक चीनी हथगोला, एके रायफल के 10 ज़िंदा कारतूस और फ्यूज के साथ 10 डेटोनेटर बरामद किए हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मणिपुर में 3 मई से शुरू हुई जातीय हिंसा में म्यांमार की सीमा से लगे मोरेह शहर में भी काफी जान-माल की क्षति हुई है.
हिंसा के इस क्रम में 31 अक्टूबर, 2023 को मोरेह में एक हेलीपैड पर काम की देखरेख के दौरान चिंगथम आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
इस मामले में अब इन दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद मोरेह शहर में गोलीबारी और आगजनी की घटनाएं सामने आई है.
कुकी-जो जनजाति के कुछ लोग इन दोनों लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं. जनजातीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया है. प्रशासन ने हालात को देखते हुए समूचे इलाके़ में कर्फ्यू लगा दिया है.
निर्माण कार्य पूरा हुए बिना राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के सवाल पर वीएचपी ने दिया ये जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के दो शंकराचार्यों समेत कई विपक्षी नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुए बिना प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की आलोचना की है.
अब ऐसी आलोचनाओं पर विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी ने सोमनाथ मंदिर का उदाहरण याद करने की सलाह दी है.
वीएचपी
के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि हिंदू धार्मिक विधियों में मंदिर
पूरा होने के बाद ही भगवान विराजमान होंगे, ऐसा कोई नियम नहीं है.
उन्होंने
कहा कि बड़े बड़े मंदिरों को बनने में बहुत लंबा समय लगता है, इतने लंबे समय तक भगवान कहां रहें, तो गर्भगृह का निर्माण करने के बाद भगवान को विराजमान
कर दिया जाता है.
उन्होंने
सोमनाथ मंदिर में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के हाथों हुए प्राण-प्रतिष्ठा
समारोह (11 मई, 1951) का उदाहरण पेश
किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आलोक कुमार ने आलोचकों से कहा, "जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का फ़ैसला किया था. उस मंदिर का जब गर्भगृह बन गया और बाक़ी मंदिर बनना था, तब राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के हाथों उस मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई थी. नेहरू के राज में जो हुआ, राष्ट्रपति जी ने जो किया, उसका स्मरण उन्हें करना चाहिए."
सोमनाथ मंदिर का 1951 में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हो जाने के बाद भी मंदिर का निर्माण चलता रहा. उसके 44 साल बाद मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ.
राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा 1 दिसंबर, 1995 को उस समारोह में शामिल हुए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस बीच बुधवार को गर्भगृह की पूजा की गई.
समाचार एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास गर्भगृह की पूजा करते हुए दिख रहे हैं.
बाद में पुजारी सुनील दास ने बताया कि अयोध्या का यह मंदिर पूरे ब्रह्मांड की शांति का केंद्र बनेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाया
इमेज स्रोत, PAK GOV
पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में ईरान के हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद तेहरान स्थित अपने राजदूत को वापस बुलाने का एलान किया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि अपने देश गए ईरान के राजदूत भी अब पाकिस्तान लौट नहीं पाएंगे.
पाकिस्तान ने मौजूदा और आने वाले वक्त में दोनों देशों के बीच होने वाले सभी उच्चस्तरीय दौरों को रद्द करने का भी एलान किया है.
प्रवक्ता ने यह भी बताया है कि ईरान की सरकार को पाकिस्तान के फ़ैसले की जानकारी दे दी गई है.
पाकिस्तान का कहना है कि ईरान का हमला पाकिस्तान की संप्रभुता का अकारण और खुला उल्लंघन है. यह अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और यूनाइटेड नेशंस के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन है.
पाकिस्तान ने इस 'अवैध कार्रवाई' को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इसका कोई
स्पष्टीकरण नहीं हो सकता.
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस अवैध कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार पाकिस्तान को है. इसके नतीज़ों की ज़िम्मेदारी पूरी तरह ईरान की होगी.
फास्टैग इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें
मुंबई से बेंगलुरू जाते हुए प्लेन के टॉयलेट में फँसा यात्री
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
मुंबई
से बेंगलुरू जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट के टॉयलेट का दरवाज़ा ख़राब हो जाने के कारण
एक यात्री को एक घंटे से अधिक समय टॉयलेट में गुज़ारना पड़ा.
फ्लाइट
के बेंगलुरू पहुंचने के बाद इंजीनियर के सहयोग से दरवाज़ा खोले जाने के बाद वो यात्री
बाहर निकल सके.
यह
घटना मंगलवार सुबह की है. मुंबई से बेंगलुरू की यात्रा में क़रीब 105 मिनट लगते हैं.
स्पाइस
जेट ने यात्री को हुई 'असुविधा' को देखते हुए उनसे माफ़ी मांगी है और उन्हें इस यात्रा
का पूरा किराया लौटा दिया है.
स्पाइस
जेट के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, ''पूरे
सफ़र के दौरान हमारे क्रू ने उनकी मदद की और उनका मार्गदर्शन किया. पहुंचने के बाद
एक इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाज़ा खोला और उन यात्री को तुरंत मेडिकल मदद दी.''
स्पाइस
जेट के प्रवक्ता ने इससे अधिक कुछ और बताने से इनकार कर दिया है.
वहीं
एक अन्य अधिकारी ने एक अंग्रेज़ी अखबार को बताया कि क्रू मेंबर ने कई बार टॉयलेट का
दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाज़ा खुल न
सका.
उस
अधिकारी ने ये भी बताया कि जब दरवाज़ा नहीं खुला तो एक एयर होस्टेस ने दरवाज़े के नीचे
से एक पर्ची के ज़रिए उस यात्री को समझाया.
एयर
होस्टेस ने पर्ची पर लिखा, ''कृपया मत डरिए! हम दरवाज़ा
खोलने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं,
तब तक कमोड के ढक्कन पर बैठिए. मुख्य दरवाज़ा
खुलते ही इंजीनियर आ जाएंगे.''
12 साल में पहली बार एपल ने सैमसंग को किस मामले में पछाड़ा?
इमेज स्रोत, Getty Images
12 साल में पहली बार एपल ने सैमसंग को पीछे छोड़ कर स्मार्टफ़ोन की दुनिया में
नंबर वन की जगह हासिल कर ली है.
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक़, पिछले साल जितने भी फ़ोन शिप
किए गए उसका पांचवां हिस्सा एपल आईफ़ोन का था.
सैमसंग का मार्केट शेयर 19.4% रहा, इसके बाद तीसरे नंबर पर शाओमी
और चौथे नंबर पर ओप्पो रहे.
कोरोना महामारी के बाद से स्मार्टफ़ोन के बाज़ार में मंदी आई
है.
आईडीसी की रिपोर्ट है कि पिछले साल लगभग 120 करोड़ स्मार्टफोन
बेचे गए, जो इसके बीते साल की तुलना में तीन फ़ीसदी कम है.
बीते एक एक दशक में स्मार्टफ़ोन की बिक्री का ये सबसे कम
आंकड़ा है.
थिंक टैंक 'सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च' का एफसीआरए लाइसेंस हुआ रद्द, विदेश से नहीं मिल पाएगी आर्थिक मदद
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च
केंद्र
सरकार ने पब्लिक पॉलिसी पर देश के जाने माने थिंक टैंक 'सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च' (सीपीआर) का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया है.
इसका
मतलब ये हुआ कि अब इस संस्था को विदेश से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी.
विदेशी
अंशदान (विनियमन) संशोधन क़ानून यानी एफसीआरए के तहत लाइसेंस पाने के बाद ही कोई संस्था
या व्यक्ति विदेशों से आर्थिक मदद ले सकते हैं.
सीपीआर
की अध्यक्ष यामिनी अय्यर की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी एक बयान
में संस्था का पक्ष रखा गया है.
संस्था
ने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले की वजह को 'अबूझ'
और 'असंगत' क़रार
दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बयान में बताया गया है कि 10 जनवरी, 2024 को उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक नोटिस मिला जिसमें उसका एफसीआरए स्टेट्स रद्द कर दिया गया है.
सीपीआर ने बताया है कि संस्था का पिछले 50 सालों का इतिहास काफी गौरवपूर्ण रहा है, जहां देश के जाने माने विद्वानों, राजनयिकों और नीति निर्माताओं ने काम किया है.
यामिनी अय्यर कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर की बेटी भी हैं.
क्या है मामला
आयकर विभाग ने सितंबर 2022 में सीपीआर के परिसरों में कथित तौर पर 'आयकर सर्वेक्षण' किया था. सरकार ने उसके बाद 27 फरवरी, 2023 को संस्था का एफसीआरए लाइसेंस निलंबित कर दिया था.
सीपीआर ने सरकार के उस फ़ैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस पर केंद्र सरकार ने निलंबन की वजह बताई थी.
सरकार ने संस्था पर आरोप लगाया कि यह विदेशी मदद के लिए बताए गए उद्देश्यों से अलग और अवांछित उद्देश्यों के लिए धन हासिल कर रही थी.
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद पर हेमा मालिनी क्या बोलीं?
इमेज स्रोत, Getty Images
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के विवाद पर मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि वो जगह
श्रीकृष्ण की है इसलिए इस मुद्दे का समाधान निकलना चाहिए.
समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, “मंदिर ज़रूर होना
चाहिए. मथुरा और वृंदावन मंदिरों का शहर है, लेकिन इस मंदिर का खास महत्व है
क्योंकि ये श्रीकृष्ण जन्मभूमि है. यहां मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है
जिसे लेकर लोगों को थोड़ी आपत्ति है.”
“इसका जिस तरह से समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं वैसे कर लेंगे
तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि ये भगवान श्रीकृष्ण की जगह है. वहां अभी भी मंदिर है और
काफ़ी सुंदर मंदिर है लेकिन इसे और बेहतर बनाया जा सकता है.”
मंगलवार को श्रीकृष्ण
जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सर्वे कराने
के फैसले पर रोक लगा दी.
दिसंबर में हाई कोर्ट ने
कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में कोर्ट की निगरानी में सर्वे कराने की मांग
स्वीकार कर ली थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस सर्वे पर रोक लगाई.
इलाहाबाद हाईकोर्ट में
दायर की गई याचिकाओं में दावा किया गया था कि शाही ईदगाह मस्जिद हिंदू समुदाय से
जुड़ी है.