लाल सागर में अमेरिकी जहाज़ पर हमला, ऋषि सुनक ने हूती विद्रोहियों पर दिया बयान

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों ने एक जहाज़ पर मिसाइल दागी.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and प्रियंका झा

  1. सचिन तेंदुलकर ने की डीपफ़ेक वीडियो की शिकायत, कहा- 'इनके खिलाफ़ जल्द एक्शन हो'

    सचिन तेंदुलकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सचिन तेंदुलकर ने खुद के एक फ़ेक वीडियो की जानकारी देते हुए बताया है कि इस वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और उन्हें एक ऐप का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है.

    उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी मंत्रालय और इस मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी इस पर एक्शन लेने की अपील की है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा- “ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है. टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है. आप सब से विनती है के ऐसे वीडियो या ऐप या विज्ञापन आपको अगर नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें.सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी सावधान रहना चाहिए और इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए."

    "उनकी भूमिका इस बारे में बहुत जरूरी है ताकि गलत सूचना और खबरों को रोका जा सके और डीपफेक का दुरुपयोग खत्म हो.”

    इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर ये कहते हुए दिखायी दे रहे हैं कि “उनकी बेटी एक ऑनलाइन गेम एविएटर खेलती हैं और उससे एक सौ 80 हज़ार रुपये कमा रही हैं. अब अच्छा पैसा कमाना कितना आसान हो गया है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के भी एक डीपफेक वाला वीडियो वायरल हुआ था.

    डीपफे़क आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस(एआई) का इस्तेमाल करता है जिसके ज़रिए किसी की भी फे़क(फ़र्जी) इमेज या तस्वीर बनाई जाती है.

    इसमें किसी भी तस्वीर,ऑडियो या वीडियो को फ़ेक(फ़र्ज़ी) दिखाने के लिए एआई के एक प्रकार डीप लर्निंग का इस्तेमाल होता है और इसलिए इसे डीपफेक़ कहा जाता है.

  2. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- ‘22 को मोदी का निजी कार्यक्रम’

    अजय राय

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस नेताओं के 22 जनवरी को राम मंदिर नहीं जाने के फ़ैसले पर अपनी राय रखी है.

    उन्होंने आरोप लगाया है कि 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना इवेंट बनाने के प्रयास में हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अजय राय ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के पहले कहा कि रामलला पहले से ही वहां प्रतिष्ठित हैं.

    अजय राय ने कहा, “22 तारीख का जो कार्यक्रम है, उसमें पहले ही हमारे चारों शंकराचार्य ने जाने से इनकार कर दिया है. क्योंकि मोदी जी उसे अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम बना रहे हैं.”

    प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “भगवान तो ऑलरेडी वहां बैठे हुए हैं. भगवान तो वहां प्रतिष्ठित हैं ही रामलला. मोदी जी अपना इवेंट कर रहे हैं. इसके पहले भी वहां लोग लगातार दर्शन कर रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए मंदिर ट्रस्ट ने देशभर के ख़ास लोगों को आमंत्रित किया है.

    ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को भी न्योता भेजा गया था लेकिन कांग्रेस नेताओं ने तय किया है कि वो कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे.

    कांग्रेस ने 10 जनवरी को जारी एक बयान में कहा, "धर्म व्यक्ति का निजी मसला है. लेकिन बीजेपी और आरएसएस लंबे वक्त से इस मुद्दे को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाते रहे हैं. स्पष्ट है कि एक अर्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है."

    "2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी, भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं."

  3. मालदीव छोटा मुल्क है फिर भी भारत उसके हर ग़ुस्से पर शांत क्यों?

  4. रिटेल के बाद अब थोक महंगाई भी बढ़ी, दिसंबर में 0.73% पर पहुंची

    थोक मुद्रास्फीति

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीते दिसंबर में थोक मंहगाई (डब्ल्यूपीआई) में 0.73 फ़ीसदी की बढ़त दर्ज की गई. खाने-पीने के सामानों का मंहगा होना इस वृद्धि का कारण है.

    डब्ल्यूपीआई यानी थोक मुद्रास्फीति अप्रैल से अक्टूबर तक नेगेटिव ज़ोन में थी लेकिन नवंबर में 0.26 फ़ीसदी के साथ पॉज़िटिव हो गई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 15 जनवरी को ये जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2023 में इस दर के बढ़ने का मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं, मशीनरी और उपकरण, परिवहन उपकरण, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑप्टिकल उत्पादों का मंहगा होना है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने दीवार पर पेंट किया कमल का फूल- देखें वीडियो

    जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज (सोमवार को) पार्टी के 'वॉल राइटिंग' कार्यक्रम की शुरुआत की. ये कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत शुरू किया गया है.

    जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक दीवार पर कमल का फूल पेंट किया. कमल का फूल भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह है.

    भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नारा दिया है, "एक बार फिर से मोदी सरकार."

    नड्डा ने जहां कमल का फूल बनाया, वहां भी ये नारा लिखा हुआ था.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते महीने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में 'हैट्रिक' की बात की थी.

    तब पीएम मोदी ने कहा था, "कई लोग कहने लगे हैं, आज की हैट्रिक ने 24( 2024 के लोकसभा चुनाव) की हैट्रिक की गारंटी दी है."

    सोमवार को वॉल राइटिंग की शुरुआत करते हुए नड्डा ने कहा, “देश भर में दीवार लेखन का कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है. एक बार फिर से मोदी सरकार इस स्लोगन के साथ देश भर के हर एक बूथ पर वॉल राइटिंग प्रारंभ होगा. हमारा प्रयास है कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दीवार लेखन से खुद को जोड़े.”

  6. शायर मुनव्वर राना के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- 'उर्दू साहित्य में दिया महत्वपूर्ण योगदान'

    मुनव्वर राना, मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शायर मुनव्वर राना का रविवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया.

    वो बीमार थे और लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में उनका इलाज चल रहा था.

    उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक ज़ाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, “मुनव्वर राना जी के मरने की ख़बर से दुखी हूं, उन्होंने उर्दू साहित्य और शायरी की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उनके बेटे तबरेज़ राना ने पीटीआई को बताया, ''बीमारी के कारण वो (मुनव्वर राना) 14 से 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आज (रविवार) रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.''

    साल 2014 में मुनव्वर राना को उनकी किताब के ‘शाहदाबा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. साल 2012 में उन्हें उर्दू साहित्य में उनकी सेवाओं के लिए शहीद शोध संस्थान की ओर से 'माटी रतन' सम्मान दिया गया था.

  7. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और बाबरी मस्जिद को लेकर क्या बोलीं मायावती

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि उन्हें अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है लेकिन कार्यक्रम में जाने को लेकर अभी उन्होंने कोई फ़ैसला नहीं किया है.

    अपने जन्मदिन के मौके पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा, “राम मंदिर से संबंधित प्रोग्राम जो इस महीने 22 जनवरी को होने जा रहा है, मुझे इसका निमंत्रण मिला है. अभी वहां जाने का फ़ैसला नहीं लिया है.”

    मायावती ने कहा, “अभी मैं अपनी पार्टी के काम में बहुत व्यस्त हूं. लेकिन अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर को लेकर जो भी कार्यक्रम होने जा रहा है, उस पर हमारी पार्टी को कोई एतराज नहीं है. उसका हम स्वागत करते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बाबरी मस्जिद को लेकर बोलीं मायावती

    मायावती ने इस मौके पर बाबरी मस्जिद का भी ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा, “जब बाबरी मस्जिद को लेकर भी ऐसा कोई कार्यक्रम होता है तो उसे लेकर भी हमारी पार्टी को कोई भी एतराज नहीं होगा, उसका भी हम स्वागत करेंगे.”

    मायावती ने कहा, “हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. हमारी पार्टी सभी धर्मों का एक बराबर सम्मान करती है.”

  8. संजय राउत ने कहा- 'राम बीजेपी की प्रॉपर्टी नहीं सबके हैं, ये उनका पार्टी कार्यालय नहीं मंदिर है'

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई जाने-माने लोग इस आयोजन में शामिल होंगे.

    राम मंदिर ट्रस्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी को भी न्योता दिया था लेकिन कांग्रेस ने तय किया है कि वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी.

    कांग्रेस के शामिल ना होने के सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) के सासंद संजय राउत ने कहा, “राम मंदिर के कार्यक्रम में जो भी जाना चाहता है उसे जाना चाहिए. राम भारतीय जनता पार्टी की प्राइवेट प्रॉपर्टी तो है नहीं, राम सबके हैं और सबको जाना चाहिए."

    " जिनको-जिनको बुलाया गया है उन्हें जाना चाहिए और जिन्हें नहीं बुलाया है उन्हें भी जाना चाहिए. ये निमंत्रण देने वाले कौन होते हैं, अयोध्या में क्या बीजेपी कार्यालय बना है जो ये बताएंगे कि कौन आएगा और कौन नहीं. राम सबके हैं और सबको जाना चाहिए.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस का तर्क है कि बीजेपी राम मंदिर के कार्यक्रम को राजनीतिक बना रही है और ये कार्यक्रम राजनीतिक एजेंडे के तहत किया जा रहा है, इसलिए पार्टी इस आयोजन में शामिल नहीं होगी.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, बहुजन समाज पार्टी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव: मायावती

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी अन्य दल या गठबंधन से कोई गठजोड़ नहीं करेगी.

    मायावती ने कहा, “हमारी पार्टी लोकसभा आम चुनाव अकेले ही लड़ेगी. किसी भी पार्टी या गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी.”

    बीते कुछ दिनों से मायावती के विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि वो मायावती की पार्टी से बात कर रहे हैं.

    इस बीच, अखिलेश यादव ने सवाल उठाया था कि चुनाव के बाद ‘मायावती की गारंटी कौन लेगा?’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से गठजोड़ किया था. चुनाव के बाद ये गठजोड़ टूट गया था.

    अखिलेश के बयान के बाद मायावती ने उन पर पलटवार किया था और समाजवादी पार्टी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था.

    मायावती आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें मायावती ने गठजोड़ के सवाल पर विस्तार से बात की.

    मायावती

    इमेज स्रोत, ani

    'फ्री में समर्थन नहीं'

    मायावती ने कहा, “हमारी पार्टी को गठबंधन से फ़ायदा कम नुक़सान ज़्यादा होता है.”

    उन्होंने दावा किया कि बीएसपी से गठजोड़ का फ़ायदा दूसरे दलों को होता है.

    मायावती ने कहा, “इसीलिए देश में अधिकांश पार्टियां बीएसपी से गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहती हैं. ”

    उन्होंने कहा, “पार्टी और मूवमेंट के हित में अकेले चुनाव लड़ना होगा.”

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी ‘लोकसभा चुनाव (किसी दल से) मिलकर नहीं लड़ेगी.’

    उन्होंने दावा किया कि चुनाव नतीजों के बाद उनकी पार्टी किसी और दल या गठजोड़ को ‘बाहर से फ़्री में समर्थन देने वाली नहीं है.’

    इस मौके पर मायावती ने एक किताब का विमोचन भी किया.

  10. इंडिगो एयरलाइन की उड़ान में देरी के कारण यात्री ने पायलट से की मारपीट

    इंडिगो की फ्लाइट

    इमेज स्रोत, Social Media

    इंडिगो की फ्लाइट में पायलट से एक यात्री के मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    वीडियो में जो दिख रहा है उसके अनुसार, पायलट जब एयरक्राफ्ट में उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा होता है, तभी एक शख्स उनकी ओर दौड़ कर आता है और उन्हें थप्पड़ मार देता है. इसके बाद एक यात्री बीच बचाव करके व्यक्ति को वापस ले जाता है. इस दौरान हमला करने वाला शख़्स कहता है- ‘(प्लेन) चलाना है तो चलाओ, वरना दरवाज़ा खोलो हम जाएं.’

    वीडियो में एक महिला की आवाज़ सुनायी दे रही है जिसमें वो कह रही हैं- आपने जो भी किया वह गलत है.

    ये वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है. ये फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी जो घने कोहरे के कारण देर हो गयी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इंडिगो ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी है.

    रविवार को दिल्ली और उत्तर भारत में घने कोहरे और ज़ीरो विज़िबिलिटी के कारण कई फ्लाइट घंटों तक देरी के बाद उड़ान भर सकी. कईयों के रास्ते बदल दिए गए तो कई कैंसिल हो गईं.

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को खराब मौसम के कारण 400 फ्लाइटों की उड़ान में देरी हुई, 10 फ्लाइटों के रास्ते बदल दिए और 20 फ्लाइट कैंसिल हो गयी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा- “पूरे उत्तर भारत में ज़ीरो विज़िबिलिटी और घने कोहरे के कारण, 14 जनवरी, 2024 को इंडिगो की उड़ान का ऑपरेशन प्रभावित हुआ, इसका असर हमारे पूरे दिन के ऑपरेशन पर पड़ा है. हमारे स्टाफ ने यात्रियों को एयरपोर्ट पर फ्लाइट की देरी और कैंसिलेशन के बारे में जानकारी दी है और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है.”

    दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घना कोहरा है, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

    इसके कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट काफ़ी देरी चल रही हैं.

  11. राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' दूसरे दिन मणिपुर के सेनापति पहुंची

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Congress

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का सोमवार को दूसरा दिन है.

    दूसरे दिन ये यात्रा मणिपुर के सेनापति ज़िले में पहुंची है. सोमवार को इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थौबल से की गई थी.

    बस से और पैदल होने वाली 66 दिनों की ये यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी.

    इससे पहले राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को थौबल में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- “ "मणिपुर जिस दर्द से गुज़रा है, हम उस दर्द को समझते हैं. हम वादा करते हैं कि उस शांति, प्यार, एकता को वापस लाएंगे, जिसके लिए ये राज्य हमेशा जाना जाता है.”

    उन्होंने ये भी कहा कि मणिपुर की जातीय हिंसा बीजेपी-आसएसएस की नफ़रत की राजनीति का प्रतीक है.

  12. लक्षद्वीप के सांसद ने क्यों कहा यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट नहीं आ सकते

    लक्षद्वीप, मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप की तस्वीर पर मालदीव के मंत्रियों के आपत्तिजनक बयान के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया.

    इसके साथ ही सशोल मीडिया पर भी मालदीव को बायकॉट करने और लक्षद्वीप जाने के कैंपेन शुरू हो गए और बीते दिनों में लक्षद्वीप में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इज़ाफ़ा भी हुआ है.

    हालांकि लक्षद्वीप जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कैंपेन के बीच वहां के सांसद फ़ैज़ल पदीप्पुरा ने कहा है कि लक्षद्वीप में भारी संख्या में पर्यटक नहीं आ सकते. ये द्वीप कई पर्यटकों का भार सहने में सक्षम नहीं हैं.

    उन्होंने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, “लक्षद्वीप में गोवा या मुंबई के जुहू बीच जैसा टूरिज़्म नहीं हो सकता. यहां पर कंट्रोल्ड टूरिज़्म ही हो सकता है. कंट्रोल का मलतब है कि हमारे यहां लोगों के आने की एक क्षमता है. कितने पर्यटक एक समय में यहां आ सकते हैं उसकी सीमा तय की हुई है. जो पर्यटक लक्षद्वीप आ रहे हैं उन्हें भी हमारे पर्यावरण को ध्यान में रखना होगा क्योंकि लक्षद्वीप कोरल से भरा हुआ है और इन कोरल को पहचानने में लंबा समय लगा है. कोरल बहुत ही संवेदनशील और नाज़ुक होते हैं.”

    “यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रवीन्द्रन आयोग ने "एकीकृत द्वीप प्रबंधन योजना" तैयार की थी.”

    उन्होंने ये भी कहा कि लक्षद्वीप में बीते कुछ दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है जिससे केंद्र शासित प्रदेश को आर्थिक रूप से फ़ायदा पहुंचेगा, लेकिन ये पर्यटक कंट्रोल्ड टूरिज़्म को ध्यान में रखते हुए ही आ रहे हैं और हर पर्यटक को आने से पहले पर्यावरण के लिए एक कंसेंट देना पड़ता है.

    इस महीने की शुरूआत में मालदीव के तीन जूनियर मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान दिया था जिस पर विवाद पैदा हो गया. इन मंत्रियों को निलंबित किया जा चुका है. लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में लोग मावलदीव को बायकॉट करने का कैंपेन चला रहा हैं और लक्षद्वीप जाने की बात कर रहे हैं.

  13. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बाबरी मस्जिद को बताया 'गुलामी का प्रतीक'

    मोहन भागवत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही लंबे वक्त से देखा जा रहा एक सपना पूरा हो रहा है. साथ ही उन्होंने ढहा दी गई बाबरी मस्जिद को 'गुलामी का प्रतीक' बताया.

    साल 1992 में ‘कार सेवकों’द्वारा गिरायी गई बाबरी मस्जिद का ज़िक्र करते हुए मोहन भागवत ने रविवार को कहा- “ अयोध्या में गुलामी के प्रतीक को ध्वस्त कर दिया गया लेकिन वहां किसी अन्य मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. कारसेवकों ने कहीं भी दंगा नहीं किया. ”

    22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस चीफ़ मोहन भागवत सहित कई हस्तियां शामिल हो रही हैं. हालांकि शंकराचार्यों ने इस आयोजन में आने से इंकार कर दिया है, उनका कहना है कि मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुई है ऐसे में इसमें प्राण प्रतिष्ठा करना उचित नहीं है.

    भागवत ने कहा, “मंदिर बनना खुशी की बात है. लेकिन अभी भी बहुत काम करना बाकी है और यह ध्यान रखना होगा कि जिस संघर्ष की बदौलत यह सपना पूरा हो रहा है वह आगे भी जारी रहे ताकि मंज़िल हासिल हो सके.”

    उन्होंने कहा की वक्त के साथ कई सारी संस्कृतियां खत्म हो गयीं लेकिन कई सारे उतार चढ़ाव के बावजूद हिंदू संस्कृति बनी रही.

    मोहन भागवत ने कहा- “इतनी भाषाएँ, देवी-देवता, अलग-अलग धर्म होने के बावजूद भारत में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक हर व्यक्ति यही मानता है कि हमें ऐसे जीना है कि दुनिया उसे देखकर जीना सीखे.”

    उन्होंने कहा ‘विश्वगुरु’ बनने के लिए पूरे देश को एक साथ आना होगा.

  14. दिल्ली-उत्तर भारत में घने कोहरे के बीच कई फ्लाइटें कैंसिल तो कईयों के बदले रास्ते

    कोहरा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर भारत में छाए घने कोहरे से कई ट्रेनों और फ्लाइटों पर असर पड़ा है. रविवार को 11 घंटे के घने कोहरे के कारण हज़ारों की तादाद में यात्री एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतज़ार करते रहे.

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साढ़े सात घंटे देर रात 3 बजे से सुबह 10.30 बजे ज़ीरो विज़िबिलिटी रही जिसके चलते 400 फ्लाइटों की उड़ान में देरी हुई, 10 फ्लाइटों के रास्ते बदल दिए और 20 फ्लाइट कैंसिल हो गयी.

    रविवार को जिन कई फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी उनमें से एक राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं से भरी इंडिगो की भी फ्लाइट थी, रविवार से राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत मणिपुर से की. खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट भी देरी से उड़ सकी और जो वीडियो फुटेज सामने आए जिसमें राहुल गांधी एयरपोर्ट पर इंतज़ार करते दिखे.

    इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा- “पूरे उत्तर भारत में ज़ीरो विज़िबिलिटी और घने कोहरे के कारण, 14 जनवरी, 2024 को इंडिगो की उड़ान का संचालन प्रभावित हुआ, इसका असर हमारे पूरे दिन के ऑपरेशन पर पड़ा है. हमारे स्टाफ ने यात्रियों को एयरपोर्ट पर फ्लाइट की देरी और कैंसिलेशन के बारे में जानकारी दी है और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है.”

    दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घना कोहरा है, दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

    फ्लाइट देरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक़ दिल्ली में अगले दो दिनों तक बहुत घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका है. कोहरा 20 जनवरी तक जारी रह सकता है.

    हालांकि कितनी फ्लाइटें कैंसिल हुई और कितनी देरी से उड़ी इसका एक साथ कोई डेटा सामने नहीं आया है लेकिन रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार कुल 200 फ्लाइट का रास्ता बदला गया और 10 कैंसिल हुईं.

    जयपुर से उड़ने वाली 10 फ्लाइटों का रास्ता बदला गया.

    साथ रही, उत्तर रेलवे ने बताया कि राजधानी से आने वाली या राजधानी की ओर जाने वाली 22 ट्रेनें रविवार को देरी से चली, इसमें पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस शामिल हैं.

  15. जाने-माने शायर मुनव्वर राना का 71 साल की उम्र में निधन

    शायर मुनव्वर राना

    इमेज स्रोत, Twitter/Munawwar Rana

    देश के जाने-माने शायर मुनव्वर राना का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया.

    71 साल के राना लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में उनका इलाज चल रहा था.

    मुन्नवर राना की बेटी सुमैया राना ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके पिता का रविवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा.

    उनके बेटे तबरेज़ राना ने पीटीआई को बताया, ''बीमारी के कारण वो (मुनव्वर राना)14 से 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आज (रविवार) रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.''

    साल 2014 में मुनव्वर राना को उनकी किताब के ‘शाहदाबा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. साल 2012 में उन्हें उर्दू साहित्य में उनकी सेवाओं के लिए शहीद शोध संस्थान की ओर से माटी रतन सम्मान दिया गया था.

    साल 2015 में यूपी के दादरी में अखलाक की लिचिंग की घटना के बाद राना ने एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का एलान किया था. उन्होंने देश में बढ़ रही असहिष्णुता को वजह इस फ़ैसले की जगह बतायी थी.

  16. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    14 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.