लाल सागर में अमेरिकी जहाज़ पर हमला, ऋषि सुनक ने हूती विद्रोहियों पर दिया बयान

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों ने एक जहाज़ पर मिसाइल दागी.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and प्रियंका झा

  1. लाल सागर में अमेरिकी जहाज़ पर हमला, ऋषि सुनक ने हूती विद्रोहियों पर दिया बयान

    फ़ाइल फ़ोटो

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों ने एक जहाज़ पर मिसाइल दागी. इस हमले में जहाज़ पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

    ब्रिटेन की मैरिटाइम सिक्योरिटी फ़र्म एंब्रे ने कहा कि ये मिसाइल हमला अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से हूतियों पर की गई कार्रवाई के जवाब में किया गया.

    ईगल बल्क नाम की अमेरिकी शिपिंग कंपनी ने भी पुष्टि कर दी है कि यमन के तट के पास उनके जहाज़ पर हमला हुआ है. कंपनी ने कहा, "जिब्राल्टर (जहाज़) पर एक अज्ञात चीज़ से हमला हुआ."

    कंपनी ने कहा कि इस जहाज़ में स्टील के उत्पाद थे और इसे सीमित नुकसान पहुंचा है, लेकिन अब ये जहाज़ इलाके से बाहर की ओर जा रहा है. हमले में कोई घायल नहीं हुआ है.

    ईरान समर्थित हूती बीते साल नवंबर से ही लाल सागर से होकर जाने वाले जहाज़ों पर हमला कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे इसराइल से जुड़े जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं. हालांकि, वास्तविकता ये है कि कई जहाज़ों का इसराइल से कुछ लेना-देना नहीं है.

    यूनाइटेड स्टेट्स कमांड फॉर द मिडिल ईस्ट (सेंटकॉम) का कहना है कि अमेरिका के जहाज़ पर हूतियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. सेंटकॉम ने कहा कि जहाज़ को हमले से कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है और वह अपना सफ़र जारी रखे हुए है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दूसरी ओर, यमन में हूतियों के ख़िलाफ़ हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संसद में बयान दिया है.

    उन्होंने बताया कि 16 नवंबर के बाद से अब तक हूतियों ने लाल सागर में 25 "अवैध" और "अस्वीकार्य" हमले किए हैं.

    पीएम सुनक ने कहा कि 9 जनवरी को हुआ हमला दशकों बाद रॉयल नेवी पर हुआ सबसे बड़ा अटैक था.

    सुनक ने कहा कि अभी तक हूतियों के 13 ड्रोन और मिसाइल लॉन्च साइट्स को ध्वस्त कर दिया गया है. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि अभी तक आम लोगों के जान-माल के नुकसान के बारे में कोई सबूत नहीं मिला है.

    सुनक ने कहा कि हूतियों के हमले यमन में भी 'गंभीर मानवीय परिस्थितियां' पैदा होने का जोखिम बढ़ा रहे हैं.

    उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि यमन के हज़ारों-लाखों लोगों के लिए खाद्य सहायता लाल सागर के रास्ते से ही पहुंचती है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपने कहे को करने के लिए तैयार है.

    सुनक ने कहा कि ये हूतियों पर निर्भर करता है कि अब वे इसे आगे न बढ़ाएं.

  2. यूक्रेन ने रूस के जासूसी सैन्य विमान को मार गिराने का दावा किया

    ए50

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने रूस के एक जासूसी सैन्य विमान को अज़ोव समुद्र के ऊपर मार गिराया है. जानकार इसे रूस की वायु शक्ति के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं.

    यूक्रेन के आर्मी चीफ़ जनरल वालेरी ज़ालुज़नी ने कहा कि वायु सेना ने लंबी दूरी वाले रडार डिटेक्शन ए-50 एयरक्राफ़्ट को 'तबाह' कर दिया है.

    ए-50 रूस की वायु रक्षा प्रणाली का पता लगाता है और साथ ही ये रूसी जेट्स के लिए निशाने पता लगाने में मदद करता है.

    दक्षिण-पूर्व इलाके में रूस पर बढ़त बनाने में यूक्रेन के हाथ लगातार असफलता लग रही थी.

    यूके के रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल 23 फ़रवरी को कहा था कि रूस के पास संभवतः छह ए-50 संचालन में हैं. ये विमान बनाने में करोड़ों रुपये की लागत आती है.

    हालांकि, बीबीसी इस हमले की सत्यता नहीं जाँच पाया है.

    वहीं, रूसी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें हमलों के बारे में 'कोई जानकारी' नहीं है, लेकिन कई जाने-माने रूसी जानकारों का कहना है कि ए-50 का यूं ध्वस्त होना काफ़ी बड़ी बात है.

  3. इसराइली फ़ुटबॉलर पर तुर्की में एक्शन, बंधकों के साथ दिखाई थी एकजुटता, ऑलीवर स्लो, बीबीसी न्यूज़

    सागिव जेहेज़केल

    इमेज स्रोत, Reuters

    सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद बंधक बनाकर ले जाए गए लोगों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए एक इसराइली फ़ुटबॉलर को तुर्की में मुक़दमे का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें फ़ुटबॉल क्लब से भी निकाल दिया गया है.

    सागिव जेहेज़केल एंटलयास्पर क्लब के लिए खेलते हैं और एक मुकाबले के दौरान गोल का जश्न मनाते हुए उन्होंने अपने हाथ पर लगी एक बैंडेज को कैमरे की ओर दिखाया. इस पर लिखा था, "100 दिन. 7/10".

    रविवार को इसराइल पर हमास के हमले के 100 दिन पूरे हुए थे. इस हमले के बाद से ही इसराइल ने ग़ज़ा में अपनी बमबारी जारी रखी हुई है, जिसमें हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है.

    तुर्क़ी ने इसराइली फ़ुटबॉलर पर 'ग़ज़ा में इसराइल के नरसंहार' को समर्थन देने का आरोप लगाया है.

    हालांकि, जेहेज़केल ने कहा कि वो 'युद्ध-समर्थक' नहीं हैं. वहीं इसराइल ने तुर्की पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाया है.

    सोमवार को जेहेज़केल की रिहाई पर सुनवाई होनी थी लेकिन इससे पहले ही उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया. उनके ख़िलाफ़ 'सार्वजनिक तौर पर लोगों को नफ़रत और अराजकता के लिए उकसाने' को लेकर जाँच की जा रही है.

    तुर्की के जस्टिस मिनिस्टर यिलमाज़ तंक ने कहा कि ये जाँच 'ग़ज़ा में इसराइल के नरसंहार को समर्थन करने जैसा भद्दा काम' करने के लिए हो रही है.

    जेहेज़केल को उनके क्लब ने भी निलंबित कर दिया है.

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन फ़लस्तीनियों के समर्थन में ज़ोर-शोर से बोलते आए हैं. वह हमास के पक्ष में भी आवाज़ उठाते रहे हैं. वह ग़ज़ा में इसराइली कार्रवाई की कई बार कड़ी आलोचना कर चुके हैं. तुर्की में सात अक्टूबर के बाद से फ़लस्तीनियों के समर्थन में विशाल पैमाने पर रैलियां हुई हैं.

    स्थानीय न्यूज़ आउटलेट डीएचए के अनुसार जेहेज़केल ने एक अनुवादक के ज़रिए बयान जारी कर के कहा है कि उन्होंने 'उकसाने' के इरादे से कुछ नहीं किया, बल्कि वह चाहते हैं कि युद्ध ख़त्म हो.

    उन्होंने कहा, "मैं युद्ध का समर्थन करने वाला आदमी नहीं हूं... ग़ज़ा में बहुत से इसराइली सैनिक बंधक बने हुए हैं. मैं वो हूं जो ये मानता है कि इस 100 दिनों का अब अंत होना चाहिए. मैं चाहता हूं कि युद्ध ख़त्म हो."

    वहीं, इसराइल ने जेहेज़केल के प्रति तुर्की के व्यवहार की आलोचना की है.

    इसराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने कहा कि इसराइल ने बीते साल आए भूकंप के समय तुर्की की मदद की थी. उन्होंने तुर्की पर दोगलेपन का आरोप लगाया.

  4. इसराइल के रानाना में कार से हमला, कम से कम 18 घायल

    रानाना शहर में लोगों पर चली गाड़ी

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइल की पुलिस का कहना है कि रानाना शहर में हुए कार हमले में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं.

    हालांकि, स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में घायलों में से एक महिला की मौत का दावा किया गया है. रिपोर्टों के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

    पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को कार से रौंदा गया और उन पर धारदार हथियार से हमले हुए.

    अधिकारियों के अनुसार इस हमले के लिए एक फ़लस्तीनी शख्स को हेब्रोन से गिरफ़्तार किया गया है. अन्य संभावित हमलावर की तलाश के लिए इलाके में खोजबीन जारी है.

    पुलिस के अनुसार संदिग्धों ने हमले के लिए तीन कार चुराईं. ये हमला ऐसे समय हुआ है जब इसराइल की ग़ज़ा में सैन्य कार्रवाई जारी है.

    हमास संचालित ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात अक्टूबर के बाद से जारी इसराइली हमलों में अभी तक 24 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, इंडिगो ने फ़्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने वाले मामले में जारी किया बयान

    पायलट से मारपीट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडिगो की उड़ान में देरी की घोषणा करते समय एक यात्री के पायलट को थप्पड़ मारने के मामले पर अब विमानन कंपनी ने प्रतिक्रिया दी है.

    इंडिगो ने इसे अहम घोषणा बताते हुए लिखा है, "14 जनवरी 2024 को एक यात्री ने हमारे फर्स्ट ऑफ़िसर के साथ उड़ान में देरी की घोषणा करते समय मारपीट की. प्रोटोकॉल के अनुसार इस यात्री को अनियंत्रित घोषित किया गया और स्थानीय सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया."

    "इस मामले को स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास जाँच और यात्री को 'नो फ़्लाई लिस्ट' में शामिल करने के लिए भेज दिया गया है. हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा सबसे अहम है और हम इस तरह के किसी भी अस्वीकार्य बर्ताव के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस बरतते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को लेकर कहा कि यात्रियों का बेलगाम बर्ताव करना अस्वीकार्य है और इस पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई होगी.

    क्या है मामला?

    रविवार से इंडिगो की उड़ान में पायलट से एक यात्री के मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में दिखा कि पायलट जब उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे होते हैं, तभी एक शख्स उनकी ओर आता है और उन्हें थप्पड़ मार देता है.

    इसके बाद एक यात्री बीच बचाव करके व्यक्ति को वापस ले जाता है. इस दौरान हमला करने वाला शख़्स कहता है- ‘(प्लेन) चलाना है तो चलाओ, वरना दरवाज़ा खोलो हम जाएं.’

    पीटीआई के अनुसार इस शख्स का नाम साहिल कटारिया है. ये फ़्लाइट 10 घंटे से भी अधिक देरी के बाद शाम छह बजे उड़ी.

    रविवार को दिल्ली में घना कोहरा था, जिससे बहुत सी उड़ानों पर असर देखने को मिला. कई उड़ानें देर से उड़ीं, कई उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं तो कुछ को डायवर्ट करना पड़ा.

  6. महेंद्र सिंह धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    महेंद्र सिंह धोनी

    इमेज स्रोत, RSS

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का न्योता दिया है.

    आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह धनंजय सिंह ने सोमवार की दोपहर रांची के जेएससीए स्टेडियम में 'कैप्टन कूल' से मिलकर उन्हें इसका आमंत्रण पत्र सौंपा.

    इस दौरान बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और धोनी के दोस्त सीमांत लोहानी भी मौजूद थे.

    कर्मवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित पोस्ट किया है.

    उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा है, “आज झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में विश्व में भारत का क्रिकेट खेल में सम्मान व युवाओं के प्रेरणा श्री महेंद्र सिंह धोनी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अक्षत निमंत्रण पत्र प्रांत सह कार्यवाह श्री धनंजय जी के साथ दिया.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी की झारखंड इकाई ने भी अपने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित तस्वीर पोस्ट की है.

    हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं किया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें आमंत्रित करने गए लोगों से क्या बातचीत की और वे इस कार्यक्रम में जाएंगे या नहीं.

    महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर रांची में रहकर आगामी आईपीएल की प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने रविवार को कंट्री क्लब द्वारा आयोजित लॉन टेनिस टूर्नामेंट में प्रदर्शनी मैच भी खेला था और उनकी टीम विजेता रही थी.

  7. शिंदे गुट को असली शिवसेना बताने वाले फ़ैसले के ख़िलाफ़ उद्धव गुट ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट को असल शिवसेना बताने वाले महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के आदेश के ख़िलाफ़ उद्धव ठाकरे वाले गुट ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

    जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी और उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी.

    इसके ख़िलाफ़ उद्धव ठाकरे वाले गुट ने एकनाथ शिंदे सहित 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की अपील की थी. हालांकि, विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इसे भी ठुकरा दिया.

    10 जनवरी को दिए अपने आदेश में स्पीकर ने बागी गुट के किसी भी विधायक को अयोग्य नहीं ठहराया.

    शिंदे गुट के पास शिवसेना में टूट के समय पार्टी के कुल 54 में से 37 विधायकों का समर्थन था. इससे पहले 2023 में ही चुनाव आयोग ने 'शिवसेना' नाम और 'तीर-कमान' वाला चुनाव चिह्न भी शिंदे गुट को दिया था.

  8. इसराइल ग़ज़ा युद्ध: 101 दिन बाद कैसे हैं हालात?

  9. पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की फ़ोन पर बात, इन मुद्दों पर चर्चा

    व्लादिमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से एक बार फिर से फ़ोन पर बातचीत की है.

    पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने लिखा है, "राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी वार्ता हुई. हमने विशेष रणनीतिक साझीदारी में कई सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की और भविष्य की पहलों के लिए भी रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनी. ब्रिक्स में रूस की अध्यक्षता सहित हमारे बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा हुए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं किया है लेकिन फ़ोन पर कई बार बातचीत हुई है.

    पिछले महीने ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और रूस के बीच होने वाली सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को का दौरा किया था. हालांकि, इस वार्षिक बैठक में पीएम मोदी को शामिल होना था.

    उस समय खुद व्लादिमीर पुतिन भी उनसे मिले थे, जिसकी काफ़ी चर्चा भी रही.

  10. प्रखर चतुर्वेदी ने बनाया रिकॉर्ड, कूच बिहार ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में 404 रन बनाकर रहे नाबाद

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    कर्नाटक के युवा बल्लेबाज़ प्रखर चतुर्वेदी ने सोमवार को कूच बिहार ट्रॉफ़ी के मुक़ाबले में एक बड़ा मुक़ाम हासिल कर लिया.

    प्रखर ने अंडर-19 के सालाना चार दिवसीय मुक़ाबले की पहली पारी में 404 रन बनाकर नाबाद रहने का रिकॉर्ड बनाया है.

    638 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 46 चौके और तीन छक्के मारे. कर्नाटक की टीम ने मुंबई के ख़िलाफ़ आठ विकेट खोकर 890 रन बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीसीसीआई डोमेस्टिक ने प्रखर की तस्वीर शेयर करते हुए साथ में लिखा, "कर्नाटक के प्रखर चतुर्वेदी कूच बिहार ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में 400 रन बनाने वाले पहले ख़िलाड़ी बन गए हैं."

  11. तमिलनाडु के मदुरै में जल्लीकट्टू के दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत 45 घायल- देखें वीडियो

    जल्लीकट्टू

    इमेज स्रोत, ANI

    तमिलनाडु के मदुरै में जल्लीकट्टू के खेल में करीब 45 लोग घायल हुए हैं. इनमें से नौ लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मदुरै के अवनियापुरम जल्लीकट्टू के दौरान घायल हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी शामिल हैं.

    घायलों को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है जल्लीकट्टू?

    जल्‍लीकट्टू तमिल नाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है. इसमें बैलों से इंसानों की लड़ाई कराई जाती है.

    कई जानकारों का दावा है कि ये खेल करीब पांच हज़ार साल पुराना है.

    इससे मिलता जुलता खेल स्पेन में भी होता है जिसे 'बुल फाइट' कहा जाता है.

  12. इंडिगो की उड़ान में मारपीट के आरोप में घिरे शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया

    इंडिगो की फ़्लाइट में मारपीट

    इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA

    इंडिगो की उड़ान में पायलट को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

    रविवार से इंडिगो की उड़ान में पायलट से एक यात्री के मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में दिखा कि पायलट जब उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे होते हैं, तभी एक शख्स उनकी ओर आता है और उन्हें थप्पड़ मार देता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से इस शख्स की गिरफ़्तारी की जानकारी दी है.

    पीटीआई के अनुसार इस शख्स का नाम साहिल कटारिया है. ये फ़्लाइट 10 घंटे से भी अधिक देरी के बाद शाम छह बजे उड़ी.

    रविवार को दिल्ली में घना कोहरा था, जिससे बहुत सी उड़ानों पर असर देखने को मिला. कई उड़ानें देर से उड़ीं, कई उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी तो कुछ को डायवर्ट करना पड़ा.

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा इस मामले के सामने आने के बाद कहा कि यात्रियों का बेलगाम बर्ताव करना अस्वीकार्य है और इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

    वायरल वीडियो में शख्स को ये कहते सुना जा सकता है कि '(प्लेन) चलाना है तो चलाओ, वरना दरवाज़ा खोलो हम जाएं.'

    पुलिस ने कहा कि ये शख्स फ़्लाइट में देरी होने से गुस्से में था. इस शख्स के ख़िलाफ़ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.

  13. चंपत राय ने बताया- राम मंदिर में किसकी बनाई प्रतिमा रखी जाएगी

    चंपत राय

    इमेज स्रोत, ANI

    राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि मैसूर के रहने वाले शिल्पकार अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, पुरानी प्रतिमा को लेकर किए गए सवाल पर चंपत राय ने कहा कि राम लला की पुरानी प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा.

    22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है.

    इसपर जानकारी देते हुए चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर पीएम मोदी, आरएसए प्रमुख, यूपी सीएम, नृत्य गोपाल जी महाराज, यूपी गवर्नर और मंदिर के सभी ट्रस्टी मौजूद रहेंगे.

    उन्होंने कहा, "150 से अधिक संतों, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बताया कि आम लोगों के लिए राम मंदिर दर्शन के लिए 23 जनवरी से खुलेगा. चंपत राय ने बताया कि 20 और 21 जनवरी को दर्शन बंद रहेंगे.

    राय ने कहा, "22 जनवरी को दोपहर एक बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हो जाएगा. इसके बाद पीएम और अन्य लोग अपने विचार ज़ाहिर करेंगे."

  14. एआई से नौकरियों पर होगा बड़ा असर, दुनियाभर में जा सकती हैं 40 फ़ीसदी जॉब: आईएमएफ़, एनाबेले लियांग, बीबीसी बिज़नेस संवाददाता

    आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने ताज़ा विश्लेषण में पाया है कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) की वजह से आने वाले समय में 40 फ़ीसदी नौकरियों पर असर होगा.

    आईएमएफ़ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जियेवा कहती हैं, "अधिकांश परिस्थितियों में एआई गैर-बराबरी को भी बदतर हालात में ले जायेगा."

    जॉर्जियेवा ने कहा कि नीति-निर्माताओं को इस 'परेशान करने वाले चलन' पर ध्यान देना चाहिए ताकि तकनीकी की वजह से समाजिक परेशानियों को बढ़ने से रोका जा सके.

    एआई के प्रसार ने इसके फ़ायदों के साथ इसके जोखिमों पर भी चर्चा तेज़ कर दी है.

    आईएमएफ़ ने कहा कि एआई का असर बड़ी संख्या में नौकरियों पर होगा. विकसित अर्थव्यवस्थाओं में 60 फ़ीसदी नौकरियां इससे प्रभावित होंगी. जबकि इससे आधे मामलों में कर्मचारी उत्पादकता को बढ़ाने में एआई से फ़ायदा पा सकते हैं.

    बहुत से मामलों में एआई के पास वो अहम काम करने की क्षमता होगी जो मौजूदा समय में इंसान कर रहे हैं. इससे श्रमिकों की मांग कम होगी और नतीजतन दिहाड़ी पर असर होगा या उनकी नौकरी ही चली जाएगी.

    इस बीच आईएमएफ़ ने पूर्वानुमान पेश किया है कि कम आय वाले देशों में तकनीकी की वजह से केवल 26 फ़ीसदी नौकरियों पर ही असर होगा.

  15. 'विराट कोहली के साथ खेलना सम्मान की बात', बोले यशस्वी जायसवाल

    विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और कहा है कि उनके साथ खेलना सम्मान की बात है.

    अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ इंदौर में हुए दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 28 गेंद में 57 रन की साझेदारी हुई.

    ये साझेदारी ऐसे वक़्त में हुई जब भारत ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट सस्ते में गंवा दिया था. रोहित आउट हुए तब भारत का स्कोर पांच रन था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोहली के साथ क्या हुई बात?

    भारत ने 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की. 34 गेंद में 68 रन बनाने वाले जायसवाल भारत के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के जमाए.

    जायसवाल ने कहा, “मेरे दिमाग में था कि टीम को एक अच्छा स्टार्ट देना है.”

    विराट कोहली के साथ साझेदारी को लेकर उन्होंने कहा, “विराट भैया के साथ खेलना हमेशा खुशी की बात होती है.उनके साथ खेलना सम्मान की बात है. उनके साथ बातचीत हो रही थी कि हम किस तरफ शॉट खेल सकते हैं.”

    विराट कोहली करीब एक साल बाद भारत के लिए ट्वेंटी-20 मैच खेल रहे थे. उन्होंने पांच चौकों की मदद से 16 गेंद में 29 रन बनाए.

    तीन मैचों की सिरीज़ में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है. सिरीज़ का आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा.

  16. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू चीन और शी जिनपिंग की तारीफ़ में क्या बोले?

    मोहम्मद मुइज़्ज़ू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने चीन के साथ अपने देश के रणनीतिक संबंधों पर बात की है. उन्होंने कहा है कि दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और चीन पूरी तरह से मालदीव की संप्रभुता का समर्थन करता है.

    मुइज़्ज़ू का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मालदीव और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों में लगातार तनाव की स्थिति देखी जा रही है. मुइज़्ज़ू पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति बने थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चीन के दौरे के बाद शनिवार को मालदीव लौटे मुइज़्ज़ू ने ये रेखांकित किया कि साल 1972 में राजनयिक संबंध के स्थापित होने के बाद से ही चीन ने हमेशा मालदीव के विकास में मदद की है.

    मुइज़्ज़ू को चीन समर्थक माना जाता है. मुइज़्ज़ू के चीन दौरे से लौटते ही मालदीव ने भारत को 15 मार्च तक अपने सैनिकों को वापस बुलाने की डेडलाइन दी है.

    वापसी के बाद मुइज़्ज़ू ने ये भी कहा कि चीन का बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) दोनों देशों के संबंधों को नए स्तर पर ले गया है.

    चीन के सरकारी सीजीटीएन चैनल को दिए इंटरव्यू में मुइज़्ज़ू ने कहा कि चीन ऐसा देश नहीं जो मालदीव के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करे, इसीलिए दोनों देशों के बीच मज़बूत रिश्ते हैं.

    इसी इंटरव्यू के हवाले से मालदीव की वेबसाइट पीएसएम न्यूज़ ने लिखा है कि मुइज़्ज़ू ने ये भरोसा जताया है कि चीन और मालदीव के रिश्ते भविष्य में और प्रगाढ़ होंगे.

    मुइज़्ज़ू ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नागरिकों के हितों को आगे रखते हैं और चीन की अर्थव्यवस्था उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जिनपिंग ने ये आश्वासन दिया है कि मालदीव के लक्ष्यों को हासिल करने में चीन की सरकार मदद करेगी.

  17. ग़ज़ा में युद्ध शुरू होने के बाद से 24000 से ज़्यादा की मौत- स्वास्थ्य मंत्रालय

    दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह में मलबे के ढेर के बीच बैठा एक व्यक्ति

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह में मलबे के ढेर के बीच बैठा एक व्यक्ति

    हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इसराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद से ग़ज़ा में 24 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें से 100 लोगों की मौत बीते दिन हुई है.

    बीती सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने इसराइल पर हमला किया था. इसमें करीब 12 सौ लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो सौ से ज़्यादा लोगों को लड़ाके अपने साथ बंधक बनाकर ले गए थे.

    इसके बाद से इसराइल ग़ज़ा पर हमले कर रहा है.

    हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक हुई मौतों का आंकड़ा 24,100 हो चुका है. रिपोर्टों के मुताबिक कई लोगों के शव मलबे में दबे हो सकते हैं.

  18. अमेरिकी सेना ने मार गिराई यमन से दागी गई मिसाइल, निशाने पर था युद्धपोत

    जहाज़

    इमेज स्रोत, US Navy

    अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसने यमन के हूती विद्रोहियों के अधिकार वाले इलाके से दागी गई एक मिसाइल को मार गिराया है. अमेरिकी सेना के मुताबिक ये मिसाइल उसके एक युद्धपोत को निशाना बनाकर दागी गई थी.

    रिपोर्टों के मुताबिक एंटी शिप क्रूज़ मिसाइल लाल सागर में यूएसएस लाबून की ओर दागी गई थी. इसे अमेरिका के एक लड़ाकू विमान ने होदेइदा के तटीय इलाके में मार गिराया.

    इस मामले में किसी के घायल होने या किसी तरह के नुक़ासन की रिपोर्ट नहीं मिली है.

    हूती विद्रोहियों के एक अहम समर्थक हुसैन अल बुखैती ने रविवार को बीबीसी से कहा था कि अगर यमन पर हमले जारी रहे तो लड़ाके अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोतों को निशाना बनाएंगे.

    शुक्रवार को अमेरिका और ब्रिटेन ने दूसरे पश्चिमी देशों की मदद से यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया था.

  19. फ़्लाइट में मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया का ये बयान

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    इमेज स्रोत, ANI

    इंडिगो की फ़्लाइट में पायलट के साथ एक यात्री के मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि कोहरे की वजह से उड़ानो में हो रही देरी के बीच आपत्तिजनक बर्ताव अस्वीकार्य है.

    सिंधिया ने लिखा है, "कल (रविवार) दिल्ली में बेहद धुंध थी जिससे विज़िबिलिटी कई घंटों तक प्रभावित रही और सुबह 5 से 9 बजे के बीच तो यह ज़ीरो थी. इसलिए प्रशासन को कैट 3 रनवे पर भी कुछ समय के लिए संचालन पूरी तरह से बंद करना पड़ा. कैट 3 रनवे ज़ीरो विज़िबिलिटी में काम नहीं कर सकते. ये फ़ैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया, जो हमारे एविएशन इकोसिस्टम के लिए सर्वोपरि है."

    उन्होंने कहा कि आगे से स्थिति को कम पेचीदा बनाने के लिए डीजीसीए जल्द ही एयरलाइन कंपनियों के लिए एसओपी जारी करेगी और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट में देरी और कैंसिल होने की स्थिति को लेकर संचार के बेहतर विकल्प अपनाएगी.

    सिंधिया ने कहा कि सभी यात्रि इस मुश्किल घड़ी में सहयोग बनाए रखें. यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए सभी संबंधित इकाइयां भरसक कोशिश कर रही है. इस बीच बेलगाम व्यवहार के मामले सामने आना अस्वीकार्य है और इससे मौजूदा क़ानूनी प्रावधानों के तहत सख्ती से निपटा जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या है मामला?

    रविवार से इंडिगो की उड़ान में पायलट से एक यात्री के मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में दिखा कि पायलट जब उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे होते हैं, तभी एक शख्स उनकी ओर आता है और उन्हें थप्पड़ मार देता है.

    इसके बाद एक यात्री बीच बचाव करके व्यक्ति को वापस ले जाता है. इस दौरान हमला करने वाला शख़्स कहता है- ‘(प्लेन) चलाना है तो चलाओ, वरना दरवाज़ा खोलो हम जाएं.’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ये वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है. ये फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी जो घने कोहरे के कारण लेट हो गयी.

  20. लालू और नीतीश के महागठबंधन से घबराई हुई है भाजपा: तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक साथ आने से भारतीय जनता पार्टी परेशान है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा, " जब से महागठबंधन बना है तब से भाजपा घबराई हुई है. जब से लालू जी और मुख्यमंत्री नीतीश जी एक साथ आए हैं."

    लालू यादव का राष्ट्रीय जनता दल और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया का भी हिस्सा है. नीतीश कुमार की पार्टी पहले बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा थी. बाद में उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ा और आरजेडी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी नेता लगातार नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को निशाने पर लेते रहे हैं.

    तेजस्वी यादव ने कहा, "कोई कुछ कहे इससे कोई फर्क पढ़ने वाला नहीं है."

    उन्होंने कहा, " (बिहार में) जिस हिसाब से नौकरियां दी जा रही हैं, जिस हिसाब से आरक्षण बढ़ाया गया है, जाति आधारित गणना की गई है, इससे लोगों (बीजेपी) में थोड़ा डर तो है."