दूसरे टी20 मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हराया, यशस्वी और शिवम दुबे ने खेली तूफ़ानी पारी
तीन मैचों की टी20 सिरीज़ का दूसरे मैच में भी भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को क़रारी शिकस्त दी है और 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and राजेश आर्य
चीन से मालदीव लौटते ही मोहम्मद मुइज़्ज़ू को मिला ये बड़ा झटका
इमेज स्रोत, Getty Images
मोहम्मद मुइज़्ज़ू के मालदीव का राष्ट्रपति
बनने के बाद राजधानी माले के खाली हुए मेयर पद के चुनाव में देश की सत्तारूढ़ पार्टी
'पीपल्स नेशनल कांग्रेस' को हार का सामना करना पड़ा है.
मेयर चुनाव में विपक्षी 'मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी' (एमडीपी) के उम्मीदवार आदम अज़ीम जीत गए हैं.
ऑनलाइन पोर्टल 'मालदीव सन' के अनुसार, 41 मतपेटियों की गिनती में आदम अज़ीम को 5,303 वोट
मिले, जबकि पीपल्स नेशनल कांग्रेस
के उम्मीदवार को 3,301 वोट मिले.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार
शनिवार को हुए चुनाव में कम मतदान हुआ था.
एमडीपी का नेतृत्व मोहम्मद
इब्राहीम सोलिह के हाथों में है, जिन्हें भारत समर्थक माना जाता है. हालांकि राष्ट्रपति के चुनाव में
एमडीपी मुइज़्ज़ू की पीएनसी से हार गई थी.
राष्ट्रपति बनने से पहले माले
के मेयर मोहम्मद मुइज़्ज़ू हुआ करते थे. राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अपने
पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
कांग्रेस छोड़ने के बाद मिलिंद देवरा पत्रकारों से क्या बोले?
इमेज स्रोत, FB/MILIND
पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद
देवरा ने रविवार को कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया.
मिलिंद देवरा के बीजेपी या
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में जाने की अटकलें लगाई जा
रही हैं.
इस बीच पार्टी छोड़ने का एलान
करने के बाद देवरा अपनी पत्नी पूजा के साथ गणपति के दर्शन करने मुंबई के सुप्रसिद्ध
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.
वहां पत्रकारों ने उनसे पूछ
लिया कि वे अब किस पार्टी में जा रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस सवाल के जवाब में देवरा ने कहा, "मैं विकास के मार्ग पर जा रहा हूं."
मिलिंद देवरा दिवंगत कांग्रेस नेता मुरली देवरा के बेटे हैं. मुरली देवरा भी केंद्र सरकार में मंत्री थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
जयराम रमेश का दावा- देवरा के पार्टी छोड़ने का समय पीएम मोदी ने तय किया
इमेज स्रोत, ANI
राहुल गांधी की भारत जोड़ो
न्याय यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले मिलिंद देवरा ने कांग्रेस छोड़ने का एलान
कर दिया.
ऐसे में उनके इस्तीफ़े की
टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पर निशाना साधा है.
जयराम रमेश ने पीटीआई से हुई
बातचीत में आरोप लगाया है कि देवरा के पार्टी छोड़ने का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने तय किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को देवरा ने उनसे फोन पर कहा कि वे राहुल गांधी से बात करने के इच्छुक हैं.
जयराम रमेश ने बताया कि देवरा इस बात को लेकर चिंतित थे कि शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट उनकी मुंबई दक्षिण सीट पर अपना दावा कर रहा है.
उन्होंने कहा, "उन्होंने शुक्रवार को सुबह 8.52 बजे मुझे मैसेज किया जिसके जवाब में मैंने दोपहर 2.47 बजे लिखा कि 'क्या आप पार्टी बदलने की सोच रहे हैं?' उसके बाद 2.48 बजे देवरा ने मैसेज किया कि 'क्या आपसे बात करना संभव नहीं है?' इस पर मैंने जवाब दिया कि 'मैं आपको 3.40 बजे के आसपास कॉल करता हूं' और फिर मैंने उनसे बातचीत की."
अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा
लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी जयराम रमेश के बयान का समर्थन किया है और कहा कि पार्टी यदि ऐसा कह रही है तो सच ही होगा.
चौधरी ने मिलिंद देवरा के पार्टी छोड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया, उन्हें मंत्री बनाया, ऐसे में सवाल देवरा से पूछा जाना चाहिए.
कौन हैं कश्मीरी क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन, जिनकी तेंदुलकर और अदानी ने की तारीफ़
इमेज स्रोत, ANI
सचिन तेंदुलकर के बाद अब उद्योगपति
गौतम अदानी ने जम्मू और कश्मीर के विकलांग क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन की तारीफ़ की है.
अदानी ने जम्मू कश्मीर की
पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान लोन की मदद करने का भी भरोसा दिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के एक
वीडियो के ज़रिए आमिर हुसैन लोन का संघर्ष सामने आने के एक दिन बाद गौतम अदानी ने अपने
एक्स हैंडल से ये एलान किया.
एएनआई के वीडियो को रिट्वीट
करते हुए अदानी ने लिखा, "आमिर की
ये भावुक कर देने वाली कहानी अद्भुत है! हम आपकी हिम्मत, खेल के प्रति निष्ठा और विपरीत परिस्थिति में भी
कभी हार न मानने वाले जज़्बे को प्रणाम करते हैं."
गौतम अदानी ने ये भी कहा कि
अदानी फाउंडेशन आमिर हुसैन लोन से शीघ्र संपर्क करके उनके इस बेमिसाल सफ़र में हरसंभव
सहयोग करेगा.
उन्होंने लिखा, "आपका संघर्ष, हम सबके लिए प्रेरणा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले शुक्रवार को सचिन
तेंदुलकर ने लोन के वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा था कि आमिर ने असंभव को संभव कर
दिया है.
तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा
था, "और आमिर
ने असंभव को संभव कर दिखाया. मैं इसे देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूं! इससे पता चलता है
कि उनके मन में खेल के प्रति कितना प्यार और समर्पण है."
वीडियो में सचिन की जर्सी
पहनकर खेल रहे आमिर के बारे में उन्होंने ये भी कहा, "उम्मीद है कि मैं एक दिन उनसे मिलूंगा और उनसे उनके
नाम वाली जर्सी लूंगा. क्रिकेट खेलने के शौकीन लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए
बहुत-बहुत शुक्रिया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अदानी और सचिन को कहा धन्यवाद
आमिर हुसैन लोन ने गौतम अदानी
के एलान का स्वागत करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है.
लोन ने कहा, "सबसे पहले मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं अदानी
साब को, जिन्होंने इस काबिल मुझे समझा
है. मुझे बहुत स्ट्रगल करना पड़ा है. आज मैं बहुत ख़ुश हूं कि सचिन सर ने और अदानी
सर ने भी ट्वीट किया है. उम्मीद करता हूं कि मुझे ज़रूर हेल्प मिल जाएगी."
उन्होंने कहा कि कभी नहीं
सोचा था कि मेरे देश के इतने महान लोग मेरे बारे में ट्वीट करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कौन हैं आमिर हुसैन लोन
अनंतनाग ज़िले के बिजबेहरा के वाघामा गांव के निवासी 34 साल के आमिर हुसैन लोन के दोनों हाथ नहीं हैं. लेकिन जन्म से ऐसा नहीं था.
वे जब आठ साल के थे, तब अपने पिता की मिल में हुई दुर्घटना में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए.
उसके कुछ साल बाद उनके एक टीचर ने उनका परिचय क्रिकेट से कराया. वे अपने कंधे और गर्दन के सहारे बल्लेबाज़ी करते हैं, जबकि गेंदबाज़ी वे अपने पैर से करते हैं.
आमिर फ़िलहाल अपने राज्य की पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. वे 2013 से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं.
पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया इमरान ख़ान की पार्टी को मिले 'बैट' चुनाव चिह्न का आवंटन
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट
ने चुनाव आयोग की अपील पर पेशावर हाईकोर्ट का फ़ैसला रद्द करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़
(पीटीआई) के चुनाव चिह्न 'बैट' का आवंटन रद्द कर दिया है.
पाकिस्तान में अगले महीने
हो रहे आम चुनाव के ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट का ये फ़ैसला इमरान ख़ान के लिए बहुत बड़ा
झटका है.
चुनाव आयोग ने 22 दिसंबर को
इमरान ख़ान की पार्टी को दिया गया बैट चुनाव चिह्न रद्द करने का फ़ैसला सुनाया था.
आयोग ने पीटीआई के संविधान और क़ानून के अनुसार पार्टी के आंतरिक चुनाव न करवाने के
कारण यह निर्णय लिया था.
पीटीआई ने उसके बाद चुनाव
आयोग के फ़ैसले को पहले लाहौर हाई कोर्ट और फिर पेशावर हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले
में कहा कि एक ही मामले को दो हाई कोर्ट में कैसे चुनौती दी जा सकती है?
इमेज स्रोत, Getty Images
मुख्य न्यायाधीश काज़ी फ़ैज़ ईसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने शनिवार रात 11 बजे सर्वसम्मति से पांच पन्नों का संक्षिप्त फ़ैसला सुनाया.
सीजेआई ने कहा कि इस मामले का विस्तृत फ़ैसला बाद में जारी किया जाएगा.
अदालत ने इससे पहले इस मामले के सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया और कहा कि इसे शनिवार रात को ही सुनाया जाएगा.
वो इसलिए कि आम चुनाव के कार्यक्रम के मुताबिक़ उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की आख़िरी तारीख़ शनिवार को ख़त्म हो रही थी.
मुख्य न्यायाधीश ने अपने फ़ैसले में कहा कि चुनाव आयोग ने 2021 में पीटीआई को पार्टी का आंतरिक चुनाव कराने के लिए कहा था. उस समय पार्टी सत्ता में थी, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि उसके साथ भेदभाव किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज़, कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा का पार्टी छोड़ने का एलान
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस की आज से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कुछ घंटे पहले ही एक बड़े नेता ने पार्टी छोड़ दी है. महाराष्ट्र में पार्टी के युवा नेता मिलिंद देवरा ने कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर मिलिंद देवरा ने लिखा कि आज इस पार्टी से उनके परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म हो गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मिलिंद देवरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक अहम अध्याय का समापन हुआ. मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफ़ा दे दिया है. इसके साथ ही इस पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म हो गया."
"मैं सालों तक उनके अटूट समर्थन के लिए पार्टी के सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं."
मिलिंद देवरा कांग्रेस के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके मुरली देवरा के बेटे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस ने क्या कहा
उनके इस्तीफ़े के एलान के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मिलिंद के पिता मुरली देवरा से अपने जुड़ाव को याद किया.
जयराम रमेश ने लिखा, "मैं मुरली देवरा के साथ अपने कई साल पुराने जुड़ाव को बड़े प्रेम से याद करता हूं. सभी राजनीतिक दलों में उनके दोस्त थे, लेकिन वो पक्के कांग्रेसी थे, जो हर मुश्किल परिस्थिति में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे. तथास्तु!"
ग़ज़ा पट्टी के सबसे दक्षिणी हिस्से रफ़ाह में इसराइली हमले में 135 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों
के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान इसराइल के हमलों में 135 लोग मारे गए हैं.
मरने वालों में ग़ज़ा के सबसे दक्षिणी इलाक़े
राफ़ाह के एक ही घर के 10 लोग भी हैं, जिनके यहां दो
विस्थापित परिवारों ने शरण ली थी.
ग़ज़ा के अन्य इलाक़ों में इसराइली बमबारी
से विस्थापित लोगों के रफ़ाह पहुंचने से इस शहर की आबादी बढ़कर 10 लाख से अधिक हो
गई है.
इस बीच ग़ज़ा से भी दक्षिणी इसराइल पर रॉकेट
दागे गए हैं.
रफ़ाह निवासी समीर क़ेश्ता ने समाचार एजेंसी
एएफपी को बताया है कि इसराइल की बमबारी में उनका घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया. हमले
के वक़्त वो और उनकी पत्नी बाहर गए हुए थे.
उन्होंने कहा,
"इस घर ने मुझे और मेरे बच्चों को आश्रय दिया. हम शांतिप्रिय लोग
हैं. उन्होंने बिना पूर्व चेतावनी के हम पर हमला कर दिया."
इसराइली सेना ने 'इंसानी ज़रूरतों
के लिए' पहले किए हमलों के बाद रफ़ाह में चल रही सैन्य कार्रवाई
को कुछ वक़्त के लिए रोका था.
इसराइल का कहना है कि वो हमास के सदस्यों और
उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है. उसने दावा किया कि वो हताहतों की संख्या
कम करने की कोशिश कर रहा है.
वहीं टेलीग्राम पर किए एक पोस्ट में ग़ज़ा
के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ अल-कुद्रा ने बताया कि रफ़ाह का बुनियादी
ढांचा और चिकित्सा सुविधाएं 13 लाख विस्थापितों की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर सकती.
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से मणिपुर से शुरू
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में
पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 'भारत जोड़ो न्याय
यात्रा' आज यानी रविवार से मणिपुर से शुरू हो रहा है.
इस यात्रा को कांग्रेस की शुरुआती पसंद राजधानी
इंफाल के बजाय थौबल ज़िले से शुरू किया जाएगा. राज्य में आठ महीने पहले शुरू हुई जातीय
हिंसा से थौबल भी प्रभावित रहा है.
ज़िला प्रशासन ने राज्य के तनावपूर्ण हालात
का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं. जैसे कि इस यात्रा की
अवधि एक घंटे से अधिक और इसमें शामिल होने वालों की संख्या 3,000 से अधिक नहीं होनी
चाहिए.
यह यात्रा मणिपुर में केवल एक दिन रहेगी और
इस दौरान 100 कि.मी. से अधिक दूरी तय करेगी. कांग्रेस की यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत के
चार और राज्यों को भी कवर करेगी.
इमेज स्रोत, Twitter/Jairam Ramesh
14 जनवरी से 20 मार्च तक चलने वाली यह यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक चलेगी.
भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों के 85 ज़िलों से गुज़रेंगे. मणिपुर के बाद नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात से गुज़रते महाराष्ट्र में मुंबई पर समाप्त होगी.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और अन्य नेताओं ने यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले राजधानी इंफाल में पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि इस समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों का ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानता और राजनीतिक वर्चस्ववाद है.
यह यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी थौबल के खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. यह स्मारक 1891 में अंतिम अंग्रेज़-मणिपुर युद्ध में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया था.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
13 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.