अमेरिका और ब्रिटेन के पास हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सीमित हैं सैन्य विकल्प
अमेरिका ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि वो मध्य पूर्व में संघर्ष को बढ़ते हुए भी नहीं देखना चाहता है
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and स्नेहा
आकाश मिसाइल की नई पीढ़ी का सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने बधाई दी
इमेज स्रोत, ANI
डीआरडीओ ने नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल
(आकाश-एनजी) का शुक्रवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.
ओडिशा में चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड
टेस्ट रेंज (आईटीआर) से इसे सुबह 10 बजे प्रक्षेपित किया गया. परीक्षण के कुछ ही पल बाद मिसाइल ने अपने लक्ष्य
को सफलतापूर्वक भेद दिया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल
के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, इंडियन एयरफोर्स और इसमें सहयोग करने वाले पीएसयू को बधाई दी है.
उन्होंने कहा कि इस आकाश मिसाइल की
नई पीढ़ी के सफल विकास से देश की रक्षा क्षमता और मजबूत होगी.
इस परीक्षण के दौरान मिसाइल के स्वदेशी
रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर, लॉन्चर, मल्टीफंक्शन रेडार और कमांड, कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सिस्टम आदि
को जांचा गया. इसके प्रदर्शन को रेडार द्वारा प्राप्त आंकड़ों से मिलाकर भी देखा गया.
दिन में कारपेंटर और रात के अंधेरे में परछाई से कलाकारी करने वाले आर्टिस्ट से मिलिए
वीडियो कैप्शन, कश्मीर के सुहैल अहमद भट शेडो आर्टिस्ट हैं
कश्मीर के सुहैल अहमद भट शेडो आर्टिस्ट हैं. वो दिन में कारपेंटर का काम करते हैं और रात के अंधेरे में परछाइयों से लोगों की खूबसूरत आकृतियां बनाते हैं.
इसके लिए वो नॉर्मल पेपर, कार्डबोर्ड और एक छोटी-सी टॉर्च का इस्तेमाल करते हैं.
अनंतनाग ज़िले के एक दूरदराज़ गांव में रहने वाले 25 साल के भट की जि़ंदगी आसान नहीं है.
लेकिन अपने इस अनोखे हुनर से उन्होंने अपनी ज़िंदगी रोशन कर ली है. इंटरनेट पर लोग उनकी इस कला को ख़ूब पसंद कर रहे हैं.
फिल्म पर लगे 'हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत' करने के आरोप, नेटफ्लिक्स ने हटाई
इमेज स्रोत, ZEE STUDIOS
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने नयनतारा की तमिल फ़िल्म 'अन्नपूर्णी: द गॉडेस ऑफ फूड' को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
कथित रूप से 'हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत' करने की वजह से इस फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया था.
नेटफ्लिक्स ने कहा है कि उसने तमिल फिल्म 'अन्नपूर्णी: द गॉडेस ऑफ फूड' को हटा दिया है.
इस फिल्म में नयनतारा ने एक ब्राह्मण महिला का किरदार निभाया है जो एक शेफ़ बनना चाहती हैं.
इस फिल्म में उनके किरदार को अपने परिवार की धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध जाकर मांस खाते हुए और उसे पकाने की विधि सीखते हुए दिखाया गया है.
माना जाता है कि ब्राह्मण समाज का एक बड़ा तबका अपनी मान्यताओं के अनुरूप का मांसाहार का सेवन नहीं करता है.
इमेज स्रोत, TRIDENT ARTS
कुछ कट्टरपंथी हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने इस पर और फिल्म के कुछ एक दृश्यों पर आपत्ति जताई थी. फिल्म में एक दृश्य ऐसा भी है जिसमें नयनतारा के किरदार को बिरयानी बनाने से पहले नमाज़ पढ़ते हुए दिखाया गया है.
फिल्म के एक दृश्य में एक मुस्लिम किरदार को ये कहते हुए दिखाया गया है कि हिंदुओं के आराध्य राम मांस खाते थे. इस दृश्य का भी कुछ लोगों ने विरोध किया है.
फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस मामले पर कुछ नहीं कहा है.
मध्य प्रदेश में इसे लेकर नयनतारा और फिल्म से जुड़े दो अन्य लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.
इमेज स्रोत, TRIDENT ARTS
अतीत में कट्टरपंथी हिंदू समूहों से जुड़े लोग कई फिल्मों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते रहे हैं.
साल 2021 में अमेज़न प्राइम शो की सिरीज़ 'तांडव' की टीम को माफी मांगनी पड़ी थी. तब उन पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया था.
'अन्नपूर्णी: द गॉडेस ऑफ फूड' एक दिसंबर को रिलीज़ हुई है और इसे क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.
फिल्मों की रिलीज़ से पहले उसे सर्टिफिकेट देने वाली सरकारी एजेंसी सेंसर बोर्ड (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने इसे मंजूरी दी थी.
इमेज स्रोत, AMAZON
इमेज कैप्शन, साल 2021 में अमेज़न प्राइम शो की सिरीज़ 'तांडव' की टीम को माफी मांगनी पड़ी थी
फिल्म को लेकर विवाद की शुरुआत 29 दिसंबर को इसके नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद हुई.
पिछले हफ्ते मुंबई में एक व्यक्ति ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर एतराज जताते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी.
हालांकि मुंबई पुलिस ने इस पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के कुछ समर्थकों ने मुंबई में नेटफ्लिक्स के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया.
गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता ने फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज़ी स्टूडियोज़ की पैरंट कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइज़ेज़ का माफीनामा शेयर किया जिसमें लिखा था कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर हमारा हिंदुओं और ब्राह्मणों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था.
जब लोग फ़ैज़ को पाकिस्तानी कहते हैं तो क्या जवाब देती हैं अनन्या गौड़
वीडियो कैप्शन, जब लोग फ़ैज़ को पाकिस्तानी कहते हैं तो क्या जवाब देती हैं अनन्या गौड़
भारतीय शास्त्रीय संगीत की गायिका, संगीतकार और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्ममेकर अनन्या गौड़ ख़ुद को ऊर्दू के महान कवि फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के काफ़ी क़रीब पाती हैं.
गायकी का उनका सफ़र कैसे शुरू हुआ, इसे लेकर बारिश से जुड़ा एक बड़ा दिलचस्प किस्सा है. वो ‘मल्लिका-ए-ग़ज़ल’ फ़रीदा ख़ानम के साथ मंच पर नज़र आ चुकी हैं, उन्हें ये मौका कैसे मिला?
बीबीसी की अनन्या से ख़ास बातचीत.
वीडियो: विदित मेहरा और शाहनवाज़ अहमद
इराक़ से तुर्की जा रहे तेल टैंकर को ईरान ने कब्ज़े में लिया, महंगा हुआ कच्चा तेल
इमेज स्रोत, Reuters
इराक़ से तेल लेकर तुर्की जा रहे
एक जहाज़ को ईरान ने ओमान तट के पास गुरुवार सुबह पकड़ लिया. इस घटना के बाद कच्चे
तेल की क़ीमत में क़रीब दो फ़ीसदी की तेज़ी दर्ज की गई है.
हूती विद्रोहियों के हमलों से लाल
सागर में आवागमन में पैदा हुई रुकावट से परेशान चल रहे पश्चिमी देशों ख़ासकर ब्रिटेन
की समस्याएं, ईरान की इस कार्रवाई के कारण और बढ़ सकती है.
बीबीसी को पता चला है कि ब्रिटेन
के वित्त विभाग का अनुमान है कि इन समस्याओं के कारण कच्चे तेल की क़ीमत में 10 डॉलर
प्रति बैरल और प्राकृतिक गैस की क़ीमत में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है.
गैस की सप्लाई के लिए यूरोप खाड़ी
के देशों पर बहुत हद तक निर्भर है. ऐसे में ताज़ा घटना के बाद वहां महंगाई बढ़ने की
आशंका है.
इमेज स्रोत, Getty Images
क्या है मामला
यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे सेना की वर्दी पहने चार या पांच नकाबपोश लोगों ने इराक़ के बसरा से तुर्की जा रहे एक तेल टैंकर को ओमान की खाड़ी में पकड़ लिया.
ओमान की खाड़ी के उत्तर में ईरान है, तो दक्षिण में ओमान स्थित है. इस टैंकर को ओमान के तट से 50 नॉटिकल मील दूर पकड़कर ईरान के बंदर-ए-जस्क पोर्ट ले जाया गया.
टैंकरट्रैकर्सडॉटकॉम ने इस टैंकर की पहचान सेंट निकोलस के रूप में की है. इस पर मार्शल आईलैंड का झंडा लगा हुआ
साल 2024 में मौसम के भयावह तेवर की चेतावनी क्यों
वीडियो कैप्शन, साल 2023 हमारी धरती का अब तक का सबसे गर्म साल रहा है
क्या आप जानते हैं कि साल 2023 हमारी धरती का अब तक का सबसे गर्म साल रहा है.
बीते साल बढ़ती तपिश पूरी दुनिया में महसूस की गई. इंसानी गतिविधियों ने भी जलवायु परिवर्तन में अपना योगदान दिया, जिसमें अल-नीनो ने कुदरती तौर पर अपनी भूमिका निभाई.
यूके के मौसम विभाग ने तो सीधे सीधे चेतावनी दी है कि साल 2024 पिछले साल से भी अधिक गर्म होने वाला है.
लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमले के कारण टेस्ला को लेना पड़ा ये फ़ैसला
इमेज स्रोत, Dean Mouhtaropoulos/Getty Images
इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने कहा है कि लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले से ट्रांसपोर्ट रूट में बदलाव करना पड़ रहा है और इसका असर उसके उत्पादन पर पड़ रहा है.
कंपनी ने ये भी कहा है कि कल-पुर्जों की सप्लाई में आए गतिरोध के कारण बर्लिन के पास उसकी फैक्ट्री में दो हफ़्तों के लिए उत्पादन रोकने का फ़ैसला लिया गया है.
विश्लेषकों का कहना है कि लाल सागर का रास्ता व्यापारिक जहाजों के आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण है और इस रूट पर हो रहे हमलों का नतीजा उपभोक्ताओं के लिए ऊंची कीमतों के रूप में दिखेगा. ये सब कुछ ऐसे वक़्त में हो रहा है जब दुनिया भर में महंगाई को लेकर चिंता जताई जा रही है.
दुनिया भर में समंदर के रास्ते कंटेनर लाने-ले जाने वाले जहाजों के लगभग एक चौथाई हिस्से को मजबूर होकर लाल सागर और स्वेज़ नहर का रास्ता छोड़कर अफ्रीका का लंबा रूट लेना पड़ रहा है. इससे न केवल सामान लाने-ले जाने में दे रही है, बल्कि उसमें बाधा भी आ रही है.
बिहार में असली क्रिकेट टीम पर स्टेडियम में सरेआम कैसे छिड़ा विवाद?
वीडियो कैप्शन, बिहार में असली क्रिकेट टीम पर स्टेडियम में सरेआम कैसे छिड़ा विवाद?
क्या हो जब दो-दो क्रिकेट टीमें ख़ुद को किसी राज्य की असली टीम होने का दावा करने लगे?
बिहार में ऐसी ही एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
पिछले हफ़्ते मुंबई की टीम बिहार के ख़िलाफ़ अपना मैच खेलने पटना पहुँची थी.
इसी दौरान स्टेडियम में बिहार की दो टीमें मुंबई के ख़िलाफ़ मैच खेलने पहुँच गईं.
आख़िर ऐसा क्यों हुआ?
रिपोर्ट: चंदन कुमार जजवाड़े
गुरपतवंत सिंह पन्नू मामला: निखिल गुप्ता को सबूत देने से अमेरिकी कोर्ट का इनकार
इमेज स्रोत, Getty Images
खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह
पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में गिरफ़्तार किए गए निखिल गुप्ता को अमेरिकी कोर्ट ने उन
पर लगाए गए आरोपों के सबूत देने से इनकार कर दिया है.
जज ने कहा है कि वो उन्हें सबूत
तब देगा, जब वो न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश होंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स के डिस्ट्रिक्ट
जज विक्टर मरेरो ने निखिल गुप्ता के वकीलों की ओर से दाख़िल एक याचिका ख़ारिज करते
हुए यह आदेश दिया.
इससे पहले अदालत ने 4 जनवरी को दाख़िल इस याचिका का जवाब
देने के लिए 8 जनवरी को संघीय सरकार को निर्देश दिया था. अदालत ने सरकार को इसके लिए
तीन दिन का वक़्त दिया था.
निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य की राजधानी
प्राग में 30 जून, 2023 को गिरफ़्तार किया गया था. फ़िलहाल वे वहां की जेल में बंद हैं. अमेरिकी
सरकार उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है.
सरकार ने नवंबर 2023 में गुप्ता पर आरोप लगाया था कि वे भारत सरकार के एक अधिकारी के साथ
मिलकर अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता प्राप्त गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या करने
की कोशिश कर रहे थे.
गुप्ता किसी भी अधिकार की पहचान करने
में विफल रहे हैं जो बताता हो कि दोषारोपण से पहले किसी प्रतिवादी को सबूत पाने का
अधिकार है.
जापान में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का नया तरीक़ा
वीडियो कैप्शन, क्या जापान में ऐसे बढ़ेगी कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी
जापान अपने वर्क-कल्चर के लिए जाना जाता है. यहां कर्मचारी शायद ही कभी छुट्टी लेते हैं.
लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी के मामले में जापान पिछले 50 साल से, जी-7 देशों में सबसे निचले पायदान पर है.
इसे सुधारने के लिए जापान में एक नई पहल की जा रही है. देखिए टोक्यो से बीबीसी संवाददाता शायमा ख़लील की रिपोर्ट.
सीईसी और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े नए क़ानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े क़ानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
नए क़ानून के अनुसार, इनकी नियुक्ति के लिए निर्धारित पैनल में अब भारत के प्रधान न्यायाधीश शामिल नहीं होंगे.
हालांकि जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने नए क़ानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए अपनी सहमति दी है और इस सिलसिले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बेंच ने कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से पैरवी कर रहे सीनियर एडवोकेट विकास सिंह से याचिका की एक कॉपी केंद्र सरकार के वकील को देने का निर्देश दिया.
जया ठाकुर ने अपनी याचिका में इस नए क़ानून पर स्थगन आदेश जारी किए जाने की मांग की थी.
विकास सिंह ने अदालत से कहा, "कृपया इस क़ानून पर स्टे दीजिए. ये क़ानून शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत के ख़िलाफ़ है."
इस पर बेंच ने जवाब दिया, "नहीं, दूसरे पक्ष को सुने बिना हम ऐसा नहीं कर सकते हैं. हम नोटिस जारी करेंगे."
दक्षिण अफ़्रीका की इसराइल को घेरने की कोशिश
वीडियो कैप्शन, इसराइल पर आरोप है कि उसने ग़ज़ा में फ़लस्तीनियों का नरसंहार किया है
इसराइल पर आरोप है कि उसने ग़ज़ा में फ़लस्तीनियों का जनसंहार किया है और इस बारे में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में सुनवाई हो रही है.
दक्षिण अफ़्रीका का आरोप है कि इसराइल, फ़लस्तीनियों के जनसंहार के इरादे से ही ग़ज़ा को तबाह कर रहा है.
लेकिन इसराइल ने आरोपों को ख़ारिज करते हुए इसे अपनी रक्षात्मक कार्रवाई बताया है. इस बारे में और जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता पॉल एडम्स.
आईएमएफ ने पाकिस्तान को 700 मिलियन डॉलर जारी करने की मंजूरी दी
....में
Author, तनवीर मलिक
पदनाम, बीबीसी ऊर्दू के लिए
इमेज स्रोत, Samuel Corum/Bloomberg via Getty Images
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी बोर्ड ने पाकिस्तान के लिए स्टैंडबाय अरेंजमेंट (एसबीए) कार्यक्रम के पहले दौर को पूरा करते हुए 700 मिलियन डॉलर की किश्त जारी करने को मंजूरी दे दी है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की सोशल मीडिया वेबसाइट पर जारी की गई घोषणा के अनुसार, आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड की आज की बैठक में एसबीए कार्यक्रम की पहली समीक्षा की गई, जिसके बाद आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने 700 मिलियन डॉलर की किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नई किश्त जारी होने की मंजूरी के बाद पाकिस्तान को इस कार्यक्रम के तहत मिलने वाली रकम 1.90 अरब डॉलर हो जाएगी.
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 1.20 बिलियन डॉलर की पहली किश्त जुलाई, 2023 में पाकिस्तान को जारी की गई थी.
इससे पहले पिछले साल 30 जून को पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच एसबीए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का एक और कमाल
वीडियो कैप्शन, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का एक और कमाल
टीवी के रिमोट से लेकर आपके मोबाइल तक और यहां तक कि आपकी गाड़ी को चलाने के लिए भी बैटरी ज़रूरी है.
बैटरी बनाने के लिए ज़रूरत पड़ती है लीथियम की, लेकिन लीथियम न केवल बहुत महंगा है, बल्कि इसके खनन से पर्यावरण को काफ़ी नुक़सान भी पहुंचता है.
ऐसे में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस ने एक ऐसे नए पदार्थ को खोजने में मदद की है, जो बैटरी में इस्तेमाल होने वाले लिथियम की मात्रा को 70 फ़ीसद तक कम कर सकता है.
देखिए बीबीसी संवाददाता ज़ो क्लेनमैन की रिपोर्ट.
कर्नाटक के एक होटल में घुसकर अंतरधार्मिक जोड़े को पीटने और महिला से गैंगरेप करने के आरोप
इमेज स्रोत, ANI
कर्नाटक के हावेरी ज़िले के होटल
में एक अंतरधार्मिक जोड़े को प्रताड़ित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद
पूनावाला का दावा है कि सात लोगों ने होटल में घुसकर इस जोड़े को न केवल प्रताड़ित
किया, बल्कि महिला के साथ गैंगरेप भी किया.
इस मामले पर हावेरी ज़िले के एसपी
अंशु कुमार का कहना है कि महिला ने पहले रेप होने की बात नहीं कही, पुलिस को मीडिया रिपोर्टों से गैंगरेप
होने का पता चला.
एसपी ने बताया है कि उचित धाराओं
के तहत मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है.
उनके अनुसार, अभी तक इस मामले के कुल सात में से तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. एक अस्पताल में है और तीन अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीजेपी के कांग्रेस सरकार पर आरोप
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल से किए एक वीडियो में आरोप लगाया है कि मोरल पुलिसिंग की इस घटना में सात लोगों ने होटल में घुसकर इस दंपति के साथ मारपीट की, महिला को पीटा और उसके साथ गैंगरेप किया.
उन्होंने कर्नाटक में क़ानून और व्यवस्था का स्तर ख़राब होने का आरोप लगाते हुए, इस मामले पर चुप रहने के लिए प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी की आलोचना की है.
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने 11 दिनों तक चलने वाले विशेष अनुष्ठान का एलान किया
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से 11 दिनों तक चलने
वाले विशेष अनुष्ठान का एलान किया है.
सोशल मीडिया साइट एक्स के अपने आधिकारिक
हैंडल से जारी एक ऑडियो संदेश में उन्होंने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन तक चलने
वाले इस अनुष्ठान की शुरुआत आज (शुक्रवार को) नासिक (महाराष्ट्र) के पंचवटी धाम से होने जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी ने अपने इस ट्वीट में कहा, "अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं. मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा. प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है."
"इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं. मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं. इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
उन्होंने कहा, "जिस सपने को अनेकों पीढ़ियों ने अपने दिल में सालों तक रखकर जिया है. मुझे उसकी सिद्धि के समय मौजूद होने का अवसर मिल रहा है. जैसा हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि हमें ईश्वर की अराधना के लिए खुद में भी दैवीय चेतना जाग्रत करनी होती है. इसके लिए शास्त्रों में व्रत और कठोर नियम बताए गए हैं. उसके अनुसार मैं आज से 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं. इस पवित्र अवसर पर मैं परमात्मा के श्रीचरणों में प्रार्थना करता हूं."
पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को जब वे राम मंदिर के गर्भगृह में जाएंगे, तब सभी देशवासियों की शक्ति उनके साथ होगी.
राजौरी में सेना की पूछताछ में शामिल तीन नागरिकों की मौत के मामले पर पहली बार बोले सेना प्रमुख
इमेज स्रोत, ANI
राजौरी में सेना की कथित प्रताड़ना के कारण तीन नागरिकों की मौत के मामले
में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है.
सेना दिवस के पहले नई दिल्ली में आयोजित एक सालाना प्रेस कॉन्फ्रेन्स
में गुरुवार को उन्होंने कहा कि सेना मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं
करेगी.
उन्होंने कहा कि मानवाधिकार उल्लंघन के प्रति सेना की 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति है.
सेना प्रमुख ने हालांकि पुंछ और राजौरी में बढ़ रही चरमपंथी घटनाओं का
चिंता का विषय क़रार दिया है.
उन्होंने बताया कि इस इलाक़े में सेना की तैनाती बढ़ा दी है और ख़ुफ़िया नेटवर्क को मजबूत बनाया जा रहा है.
जनरल मनोज पांडे ने भारत और म्यांमार बॉर्डर के पास के हालात को चिंताजनक
बताया है.
उन्होंने कहा कि म्यांमार की सेना और नस्लीय समूहों के बीच हो रही हिंसा
के कारण वहां के 416सैनिक भारतीय सीमा में दाख़िल हो चुके हैं. उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय
सेना इस मामले पर नज़र बनाए हुए है.
पश्चिम बंगाल: नगर निकाय नौकरी घोटाले में टीएमसी नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी
इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल के नगर निकायों में पैसे लेकर नौकरी देने के कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के घरों पर छापेमारी की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राज्य सरकार के मंत्री सुजीत बोस के निवास पर ईडी की टीम ने छापे मारे हैं. तृणमूल कांग्रेस के नेता तापस रॉय के घर पर भी छापेमारी हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बारे में अभी और जानकारी का इंतज़ार है.
आरोप है कि 2014 से 2018 के बीच नगर निकायों के ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर पैसे लेकर नियुक्ति की गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की.
सीबीआई ने ममता बनर्जी के क़रीबी माने जाने वाले नेता फिरहाद हकीम और मदन मित्रा के घरों पर छापेमारी की थी.
हूती विद्रोहियों के यमन स्थित ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने शुरू किए हमले, सऊदी अरब ने ये कहा
इमेज स्रोत, Reuters
लाल सागर से गुजरने वाले जहाज़ों को निशाना
बना रहे हूती विद्रोहियों के यमन स्थित ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने थोड़ी देर
पहले हमले शुरू कर दिए हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यमन की राजधानी सना, सदा और धमार शहरों के साथ-साथ होदेइदाह
प्रांत पर हमले हुए हैं. एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि ये हमले विमानों, जहाज़ों और एक पनडुब्बी के ज़रिए किए गए.
वहीं एक हूती अधिकारी ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों की पुष्टि करते हुए इसे
'अमेरिकी-यहूदी-ब्रिटिश हमला' क़रार दिया है.
ग़ज़ा पर इसराइल के हमले से नाराज़ हूती विद्रोही बीते कुछ हफ़्तों से
लाल सागर से गुजर रहे जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं. उसके बाद ईरान समर्थित इस संगठन
पर पहली बार कार्रवाई हुई है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन
अमेरिका और ब्रिटेन के इन हमलों पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एक बयान जारी करके कहा है कि दोनों देशों की इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य हूती विद्रोहियों की क्षमताओं को कम करना है.
बयान के अनुसार, इन हमलों में 'हूती विद्रोहियों के मानवरहित एरियल व्हीकल, मानवरहित जहाज़, ज़मीन पर हमले करने वाले क्रूज मिसाइलों, तटों पर नज़र रखने वाले रडार और आसमान पर नज़र रखने वाली प्रणाली' को निशाना बनाया गया है.
अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने बताया है कि प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने वहीं से इस ऑपरेशन की निगरानी की.
इस अधिकारी ने यह भी बताया कि रक्षा मंत्री ने इस कार्रवाई के पहले बीते तीन दिनों में दो बार राष्ट्रपति से बात की है.
ये हमले शुरू होने के बाद सऊदी अरब ने अमेरिका और उसके सहयोगियों से संयम बरतने का अनुरोध किया है.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि उनका देश इन हमलों से चिंतित है और स्थिति पर नज़र रख रहा है.
ट्रंप के ख़िलाफ़ दर्ज धोखाधड़ी केस की सुनवाई पूरी, जज और अटॉर्नी जनरल पर भड़के पूर्व राष्ट्रपति
इमेज स्रोत, AFP
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ न्यूयॉर्क में
दर्ज धोखाधड़ी मामले की सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गई.
इस केस की सुनवाई के आख़िरी दिन ट्रंप मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
और अदालत में अटॉर्नी जनरल की जमकर आलोचना की.
इस केस में एक जज ने पहले ही तय कर दिया है कि ट्रंप परिवार के सदस्यों
और अधिकारियों ने कर्ज लेने के लिए धोखाधड़ी से अपनी संपत्ति बढ़ाकर दिखाई.
न्यूयॉर्क के जज आर्थर एंगोरोन ने कहा कि वे इस महीने के अंत तक इस मामले
में अंतिम फ़ैसला सुनाएंगे.
अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रंप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.
इससे ट्रंप परिवार को कारोबार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने जज से 37 करोड़ डॉलर
(3,000 करोड़ रुपए से कुछ अधिक) का जुर्माना लगाने की मांग की है.
उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क में फिर से व्यापार करने पर रोक
लगाने के अलावा उनके बेटों एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पर भी पांच साल का प्रतिबंध
लगाने की मांग की है.
यही नहीं पांच सालों तक उनकी कंपनी की देखरेख के लिए एक स्वतंत्र
मॉनिटर बनाने की भी मांग की है.
जज और अटॉर्नी जनरल पर भड़के ट्रंप
उसके बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जज से कहा कि यह मुक़दमा 'उनके साथ धोखाधड़ी' है. उन्होंने जज एंगोरोन और अटॉर्नी जनरल जेम्स दोनों को फटकार लगाई.
जज एंगोरोन ने ट्रंप के वकील को 'अपने मुवक्किल को नियंत्रित करने' के लिए कहा.
ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद के लिए प्रयास करने के कारण उन्हें सताया जा रहा है.