हज यात्रियों को लेकर भारत-सऊदी अरब के बीच समझौता

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने जेद्दा में द्विपक्षीय हज एग्रीमेंट 2024 पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भारत को हज के लिए सीटें आवंटित की गई हैं.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and संदीप राय

  1. गगनयान कब होगा लॉन्च, केंद्रीय मंत्री​ जितेंद्र सिंह ने बताया

    जितेंद्र सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इंसानों को अंतरिक्ष भेजने वाला भारतीय मिशन 'गगनयान' 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है.

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले इस मिशन को आज़ादी के 75 साल पूरे होने वाले साल में भेजने की योजना थी, लेकिन कोरोना के कारण इस मिशन में देरी हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चंद्र मिशन 'चंद्रयान' को बहुत बड़ी उपलब्धि करार देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि 1969 में जब अमेरिका ने चंद्रमा पर इंसान भेजा था, तब भारत में इसरो स्थापित ही हुआ था.

    उनके अनुसार, 1969 का हम इतिहास देखेंगे, तो इसरो की स्थापना का समाचार ज़्यादा नहीं मिलेगा, क्योंकि तब अमेरिका ने चांद पर इंसान भेज दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    लेकिन आज वही इसरो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. आज अमेरिका भारत से आंकड़े मांग रहा है यानी जो हमसे आगे थे, हम उनकी अगुवाई करने लगे हैं.

  2. बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी के बहिष्कार और भारत पर क्या बोलीं शेख़ हसीना

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज (रविवार को) पूरे देश में वोट डाले जा रहे हैं.

    देश की नेशनल असेंबली (जातीय संसद) के 300 निर्वाचन क्षेत्रों में से 299 में आज मतदान हो रहा है. एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण नौगांव-2 सीट पर मतदान टाल दिया गया है.

    प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के नेतृत्व में सत्तारूढ़ अवामी लीग के चौथी बार भी जीत दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है.

    Bangladesh

    दूसरी ओर, देश की मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी और उसकी विचारधारा से सहमत कई दलों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है.

    इन दलों ने चुनाव की पूर्व संध्या और चुनाव के दिन हड़ताल करने की अपील की है. रविवार सुबह बीएनपी के कुछ समर्थकों को हड़ताल के पक्ष में कई जगहों पर मार्च करते देखा गया.

    पीएम शेख़ हसीना ने कुछ देर पहले ढाका के सिटी कॉलेज सेंटर जाकर अपना वोट डाला. वैसे वो गोपालगंज-3 सीट से चुनाव मैदान में हैं. उनके साथ वोट डालने उनकी बेटी साइमा वाजेद और बहन शेख़ रेहाना भी पहुंचीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या कहा शेख़ हसीना ने

    प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने मतदान करने के बाद सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र जाकर मतदान करें.

    मुख्य विपक्षी दल बीएनपी के चुनाव बहिष्कार की अपील पर शेख़ हसीना ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा, "मैं किसे अपनी स्वीकार्यता साबित करूं, आतंकवादी संगठन को? ये ज़रूरी नहीं है. मैं इसे लोगों के सामने साबित करूंगी. देखते हैं कि लोग इसे स्वीकार करते हैं या नहीं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "मुझे इसकी परवाह नहीं कि उन्होंने (विपक्षी दलों ने) क्या कहा. मैं ये तय करने की पूरी कोशिश करूंगी कि देश में लोकतंत्र कायम रहे. मैं हमेशा आश्वस्त रहती हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि लोग मेरे साथ हैं. इंशाअल्लाह, हम चुनाव जीतेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है."

    उन्होंने कहा, "हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र है. हमारी आबादी बड़ी है. हमने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार स्थापित किए हैं. मैं ये तय करना चाहती हूं कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहे."

    भारत के बारे में शेख़ हसीना ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "आपका हार्दिक स्वागत है. हम बहुत भाग्यशाली हैं. भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है. हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान, उन्होंने हमारा समर्थन किया."

    अपनी बहन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "1975 के बाद, जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया, हम केवल दो बची थीं, तब उन्होंने हमें आश्रय दिया. इसलिए भारत के लोगों को हमारी शुभकामनाएं.”

    बांग्लादेश

    देश में क़रीब 12 करोड़ मतदाता

    इस बार के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 11.93 करोड़ है. इस बार 27 राजनीतिक दलों के कुल 1,969 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

    बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने 15 नवंबर को 12वें संसदीय चुनाव के कार्यक्रमों का एलान किया था. नामांकन जमा करने की आख़िरी तारीख़ 30 नवंबर थी.

    चुनाव में हिंसा को रोकने के लिए बीजीबी, आरएबी और पुलिस के 40 हज़ार से अधिक लोगों को तैनात किया गया है.

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, 18 दिसंबर को चुनाव प्रचार शुरू होने से 5 जनवरी के बीच चुनावी हिंसा की 156 घटनाएं हुईं. शुक्रवार की रात ढाका में ट्रेन में आग लगा दी गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई.

  3. मालदीव: कई घंटों तक डाउन रही राष्ट्रपति कार्यालय और पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट, अब हुई बहाल

    मालदीव

    इमेज स्रोत, REUTERS/AMR ALFIKY

    मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय, विदेश मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय सहित देश की कई टॉप सरकारी वेबसाइट शनिवार की रात कई घंटों तक डाउन हो गईं. हालांकि ये वेबसाइट अब फिर से काम करने लगी हैं.

    मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' के अपने आधिकारिक हैंडल से देर रात इस बारे में जानकारी दी.

    The President's Office maldives

    इमेज स्रोत, Twitter

    राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने ट्वीट में लिखा, "कृपया ध्यान दें कि राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट फ़िलहाल एक अप्रत्याशित तकनीकी व्यवधान का सामना कर रही है."

    राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया, "एनसीआईटी (नेशनल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर) और इससे संबंधित अन्य संस्थाएं इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सक्रियता से काम कर रही हैं. किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है. आपकी समझदारी और धैर्य के लिए शुक्रिया!"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोशल मीडिया पर भी मालदीव इस समय ट्रेंड में चल रहा है. लोग मालदीव और भारत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रख रहे हैं.

    राष्ट्रपति बनने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू भी चर्चा में हैं. पहले तुर्की और अब चीन की उनकी यात्रा को लेकर मीडिया में काफी कुछ कहा जा रहा है.

    मोहम्मद मुइज़्ज़ू आठ से लेकर 12 जनवरी तक चीन के दौरे पर जा रहे हैं. वे अपने भारत विरोधी रुख़ के लिए जाने जाते हैं.

  4. म्यांमार के शरणार्थियों और मणिपुर से विस्थापितों के लिए मिज़ोरम सरकार ने लिया ये फ़ैसला

    मिज़ोरम

    इमेज स्रोत, ANI

    म्यांमार के शरणार्थियों और मणिपुर से विस्थापित लोगों के बारे में मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शनिवार को एक अहम बयान दिया है.

    दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार केंद्र के सहयोग से म्यांमार के शरणार्थियों और मणिपुर से विस्थापित लोगों को मदद देना जारी रखेगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राजधानी आइज़ोल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार भले ही म्यांमार के नागरिकों को शरणार्थी का दर्जा नहीं दे सकती, लेकिन वो उन्हें राहत देने के लिए हमारे साथ सहयोग करने को तैयार है."

    उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की जातीय हिंसा के कारण जो लोग अपने घर छोड़कर राज्य से भाग गए हैं या भागे थे, केंद्र सरकार के सहयोग से उनकी भी मदद की जाएगी.

    म्यांमार में तीन साल पहले हुए तख़्तापलट के बाद जारी हिंसा से परेशान होकर हज़ारों लोग पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में रह रहे हैं. वहीं आठ महीने पहले मणिपुर में शुरू हुई हिंसा से विस्थापित लोगों ने भी दूसरे राज्यों ख़ासकर मिज़ोरम का रुख़ किया.

  5. चिल्ड्रन होम से 26 लड़कियों के गायब होने का मामला दर्ज होने के बाद क्या बोले सीएम मोहन यादव

    सीएम मोहन यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    भोपाल में लड़कियों के एक चिल्ड्रन होम से 26 लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि ये सभी लड़कियां सुरक्षित हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को अवैध रूप से चल रहे ऐसे संस्थानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

    इससे पहले शनिवार को पुलिस ने बताया कि भोपाल के पर्बलिया इलाके में स्थित आंचल चिल्ड्रन होम से लड़कियों के लापता होने के संबंध में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 215 के तहत पर्बलिया सड़क पुलिस स्टेशन में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    उसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की थी.

    सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, "भोपाल के पर्बलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बाल गृह से 26 बालिकाओं के ग़ायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं."

    एफ़आईआर में चिल्ड्रन होम के मैनेजर अनिल मैथ्यू को नामजद किया गया. इसमें कहा गया कि यहां 6-18 साल की उम्र की 86 लड़कियां रजिस्टर्ड थीं, जिनमें 26 लापता हैं.

  6. अमेरिका में विमान का एक हिस्सा उड़ने की घटना के बाद ये बड़ा फ़ैसला

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अलास्का एयरलाइंस के एक विमान का एक हिस्सा उड़ान के दौरान अलग हो जाने की घटना के बाद अमे​​रिकी एयरलाइंस रेगुलेटर 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (एफएए) ने 171 विमानों को जांच होने तक उड़ने से रोक दिया है.

    एफएए के अनुसार, इस जांच से अमेरिका में 'बो​इंग 737 मैक्स 9' के 171 विमान प्रभावित होंगे.

    यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि उसने अपने 79 'बोइंग 737 मैक्स 9' विमानों में से कुछ की एफएए द्वारा तय ज़रूरी जांच की है.

    इस एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि जांच के लिए विमानों को सेवा से हटाने के बाद शनिवार को 60 उड़ानों के रद्द होने की संभावना है.

    इससे पहले एफएए ने कहा था कि वो "अमेरिकी एयरलाइंस या अमेरिकी क्षेत्र में उड़ान भरने वाले कुछ बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश देगा."

    उसके अनुसार, ज़रूरी जांच से गुज़रने में हर विमान को लगभग चार से आठ घंटे लग सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला

    अमे​​रिका में पोर्टलैंड (ओरेगॉन) से ओंटारियो (कैलिफोर्निया) जा रही अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट का एक हिस्सा हवा के दबाव में टूटकर विमान से अलग हो गया था. यह घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम को घटी.

    इस विमान को सुरक्षित उतार लिया गया. इसमें 171 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे.

    अलास्का एयरलाइंस ने इस घटना के तुरंत बाद अपने सभी 65 'बो​इंग 737 मैक्स 9' विमानों को उड़ान भरने से 'अस्थायी' तौर पर रोक दिया था.

    अलास्का एयरलाइंस ने कहा था कि वो अपने ऐसे सभी विमानों की जांच करेगा, उसके बाद इन्हें उड़ान भरने की इजाज़त मिलेगी.

  7. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    6 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.