इंडिया गठबंधन में मायावती के सवाल पर बोले अखिलेश यादव- कौन लेगा गारंटी
इंडिया गठबंधन में मायावती जुड़ती हैं तो क्या ये गठबंधन के लिए फायदा होगा, इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, “उसके बाद की गारंटी कौन लेगा.”
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and संदीप राय
कांग्रेस के लिए मन खुला है पर बात नहीं बनी तो अकेले जाने को भी तैयार है: तृणमूल कांग्रेस
इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में
सीट साझेदारी को लेकर कांग्रेस के प्रति उसका खुला मन है लेकिन अगर वार्ता विफल
होती है तो वो अकेले जाने को भी तैयार है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लोकसभा में टीएमसी नेता सुदीप
बंदोपाध्याय ने कहा कि सीट साझेदारी को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता क्या सोचते हैं
इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अंतिम फैसला दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता लेंगे.
उन्होंने कहा, “हमारी नेता ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है कि कांग्रेस
के प्रति हमारे दिल के दरवाज़े खुले हैं. अब वे क्या करते हैं, ये उनके ऊपर है. पश्चिम
बंगाल में क्या होता है यह सोनिया गांधी और ममता बनर्जी द्वारा तय किया जाएगा.”
दो दिन पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी
पार्टी टीएमसी से सीट की भीख नहीं मांगेगी.
एक अन्य वरिष्ठ टीएमसी नेता ने कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल
में गठबंधन करने को तैयार है लेकिन साथ ही अकेले जाने को भी तैयार है.
राज्य की 42 लोकसभा सीटों में टीएमसी
कांग्रेस को चार सीटें देना चाह रही है,
2019 में टीएमसी ने 22 सीटें जीती थीं, कांग्रेस को दो और
बीजेपी को 18 सीटें मिली थीं.
मक्का में बिछड़े परिजनों की मुलाक़ात
वीडियो कैप्शन, मक्का में बिछड़े परिजनों की मुलाक़ात
बंटवारे के वक़्त ना देश बंटा बल्कि रिश्ते भी बंट गए.
सरहदों ने कई परिवारों को बांट दिया.
कुछ पाकिस्तान में रह गए तो कुछ हिन्दुस्तान में, लेकिन कभी कभी इस प्यार को सरहदों की दीवार रोक नहीं पाती.
ऐसा ही हुआ हनीफ़ा और उनकी बुआ हाजरा बीबी के साथ.
दोनों के परिवार बंटवारे में जुदा हो गए थे, फिर वीज़ा से जुड़ी पाबंदियों की वजह से दोनों मिल नहीं पाए.
लेकिन इनका मिलना हुआ मक्का में और ऐसा हो पाया पाकिस्तान के एक यूट्यूबर की वजह से कैसे हुआ ये सब?
देखिए बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल की इस रिपोर्ट में.
ब्रेकिंग न्यूज़, उड़ान के दौरान खिड़की उखड़ने के बाद अलास्का एयरलाइंस ने लिया बड़ा फ़ैसला
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका में एक फ्लाइट की खिड़की बीच उड़ान के दौरान उखड़ जाने का वाकया सामने आया है.
इस घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने अपने सभी 65 'बोइंग 737 मैक्स 9' विमानों को उड़ान भरने से 'अस्थायी' तौर पर रोक दिया है.
अलास्का एयरलाइंस ने बताया है कि वो इन सभी विमानों की जांच करेगा, उसके बाद इन्हें उड़ान भरने की इजाज़त मिलेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले अमेरिका में पोर्टलैंड (ओरेगॉन) से ओंटारियो (कैलिफोर्निया) जा रही अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट का एक हिस्सा हवा के दबाव में टूटकर विमान से अलग हो गया.
हालांकि इस विमान को सुरक्षित उतार लिया गया. यह घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार की शाम घटी.
अलास्का एयरलाइंस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि 171 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ जा रहे यह विमान पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आदित्य-एल1: सूर्य के नज़दीक अपने लक्ष्य तक पहुंचा, भारत को क्या होगा हासिल
वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए अंबाती रायडू ने नौ दिन बाद ही पार्टी छोड़कर चौंकाया
इमेज स्रोत, Twitter/YSR Congress Party
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में नौ दिन पहले शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने शनिवार को पार्टी छोड़ने का एलान किया है.
सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से किए गए ट्वीट में अंबाती रायडू ने लिखा, ''सभी को सूचित करता हूं कि मैंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहने का फ़ैसला लिया है. सही समय आने पर अगला क़दम उठाया जाएगा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले, 28 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में अंबाती रायडू ने उनकी पार्टी ज्वाइन की थी.
लेकिन केवल नौ दिन बाद ही उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर लोगों को चौंका दिया है.
रायडू का यह फ़ैसला राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले आया है
भारत-नेपाल के बीच बड़ा समझौता, क्या ये चीन को जवाब है
मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी से सवाल- 'फोटो खिंचवाने हर जगह गए, मणिपुर क्यों नहीं गए'
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर जगह जाकर फोटो खिंचवाने का आरोप लगाया है और पूछा है कि आख़िर वे मणिपुर जाने के लिए समय क्यों नहीं निकालते.
खड़गे ने कहा, "मई महीने से मणिपुर में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और घटती रही, पर रात-दिन मोदी जी कभी समंदर में तैरने का फोटो खिंचवाते हैं, कभी मंदिरों के निर्माण स्थल पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं. कभी केरल तो कभी बंबई जाकर नए-नए कपड़े पहनकर फोटो खिंचवाते हैं."
उनके अनुसार, "लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गए? जहां लोग मर रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, जहां लोग ठंडी में मर रहे हैं, वहां उनका हाल-चाल पूछने क्यों नहीं जा रहे? क्या वह देश का हिस्सा नहीं है?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"आप लक्षद्वीप जाकर पानी में ठहरते हैं, क्या आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?"
खड़गे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में कहा, "हम 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 15 राज्यों से होते हुए मुंबई तक जाएगी. ये यात्रा 100 लोकसभा सीटें और 300 से अधिक विधानसभा सीटें कवर करेगी. क़रीब 6,700 किलोमीटर की ये यात्रा होगी. हम ये यात्रा जनजागरण के लिए निकाल रहे हैं."
‘आदिवासी जोड़े को कैसे दिया जाए तलाक़’, अदालत ने उलटा वकील से पूछा सवाल
'भगवान राम मांसाहारी थे', ये कहने वाले एनसीपी एमएलए पर एक और एफआईआर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड
मुंबई पुलिस ने भगवान राम पर विवादित टिप्पणी के मामले में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि उपनगरीय इलाके अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात विधायक जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
शुक्रवार को ही पुणे में उनके ख़िलाफ़ एक केस दर्ज कराया गया था.
एनसीपी के शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड महाराष्ट्र विधानसभा में ठाणे ज़िले की मुंब्रा-कलवा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मुंबई में जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ़ ये एफआईआर विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय नेता गौतम रावरिया ने दर्ज कराई है.
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने एक टीवी चैनल पर जितेंद्र आव्हाड को भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना.
जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कराया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
तीन दिन पहले जितेंद्र आव्हाड ने बुधवार को शिरडी में पार्टी के एक कार्यक्रम में ये कहते विवाद छेड़ दिया था कि "भगवान राम मांसाहारी हैं. वे शिकार करते थे और उसे खाते थे. वे हमारे हैं, बहुजनों के हैं. आप लोग (बीजेपी के लोग) हमें शाकाहारी बना रहे हैं लेकिन हम भगवान राम का अनुसरण करते हैं और मटन खाते हैं."
'बहुजन' शब्द का इस्तेमाल भारतीय समाज में ग़ैरब्राह्मणों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. हालांकि बाद में जितेंद्र आव्हाड ने अपने बयान पर खेद भी जताया.
गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में उन्होंने कहा कि 22 तारीख़ (अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख़) तक कोई तथ्यों पर तो बात करेगा नहीं, केवल भावनाओं पर बात होगी. इसलिए वे अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
हालांकि इस दौरान उन्होंने 1891 में छपी वाल्मीकि रामायण के किसी संस्करण के दूसरे अध्याय 'अयोध्या कांड' के 52वें सर्ग के 102 नंबर (अंतिम) के श्लोक का प्रमाण दिया.
उन्होंने दावा किया कि इस श्लोक में राम के मांस खाने का उल्लेख है. उन्होंने कहा कि किताब में जो लिखा है, मैंने बस वही कहा है.
जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "फिर भी लोकभावना का आदर करते हुए... मैं खेद व्यक्त करता हूं."
संदीप पांडेय ने 21 साल बाद मैग्सेसे अवॉर्ड लौटाने का क्यों लिया फ़ैसला
ब्राज़ील के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार रहे मारियो ज़गालो का 92 साल की उम्र में निधन
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, 2014 में जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान मारियो ज़गालो
ब्राज़ील के सर्वकालिक महान फुटबॉल
खिलाड़ियों में से एक मारियो ज़गालो का 92 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया.
एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने पहली
बार (1958 में) अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनवाने में योगदान दिया. उसके अगले विश्व
कप (1962) में भी वे अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनवाने में सफल रहे.
हालांकि एक खिलाड़ी से अधिक पहचान
उन्हें तब मिली जब अपनी कोचिंग में उन्होंने 1970 में ब्राज़ील को विश्व विजेता बनवाया.
यह तीसरी बार था जब फुटबॉल में ब्राज़ील
विश्व चैंपियन बना और तीनों ही बार मारियो ज़गालो टीम के साथ थे. पहले दो बार खिलाड़ी
के तौर पर और तीसरी बार कोच के तौर पर.
संयोग से महान फुटबॉलर पेले तीनों
बार ब्राज़ील के लिए खेले थे.
इतना ही नहीं उन्होंने 1994 में ब्राज़ील
फुटबॉल टीम के टेक्निकल डायरेक्टर की भूमिका निभाई और उस बार भी ब्राज़ील विश्व विजेता
बनने में सफल रहा.
कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के
कारण उन्होंने 2006 में इस खेल से अपने आप को अलग कर लिया.
मुइज़्ज़ू के चीन दौरे की हुई पुष्टि, मालदीव के एजेंडे में क्या-क्या है?
महादेव सट्टा ऐप मामला: ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नया क्या है
....में
Author, आलोक प्रकाश पुतुल
पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ़्तार कुरियर असीम दास ने अपने उस बयान पर कायम रहने का दावा किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उसके पास से बरामद 5.39 करोड़ रुपये तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिए जाने थे.
इससे पहले असीम दास ने जेल से ईडी के निदेशक और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित उच्च अधिकारियों को पत्र लिख कर कहा था कि उन्हें फंसाया जा रहा है और ईडी ने उन्हें अंग्रेज़ी में दर्ज़ बयान पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था. जबकि वह अंग्रेज़ी जानता ही नहीं.
अब रायपुर की एक स्थानीय अदालत में महादेव सट्टा ऐप का पूरक परिवाद दायर करते हुए ईडी ने कहा है कि उसने फिर से पिछले महीने की 12 तारीख़ को रायपुर जेल में बंद असीम दास से बयान लिया है.
इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL
ईडी के अनुसार, असीम दास ने अपने शुरुआती बयान से पलटने का कारण बताते हुए कहा कि उनके वकील के साथ एक व्यक्ति जेल में आया था और उसने एक दस्तावेज़ देते हुए, उसे अपनी लिखावट में दर्ज़ करने के लिए कहा. उसे लगा कि शायद ऐसा करने से उसे अपने मुकदमे में लाभ होगा. उसे यह भी नहीं पता था कि इसे किसे भेजा जाएगा.
गौरतलब है कि इस साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, 2-3 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने असीम दास को रायपुर से गिरफ़्तार किया था. उनके पास से ईडी ने 5.39 करोड़ नक़द बरामद करने का दावा किया था.
ईडी ने एक बयान जारी कर सट्टा ऐप के मालिकों द्वारा, तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए जाने की बात भी कही.
इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL
इसके दो दिन बाद, इस ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित मालिक शुभम सोनी ने दुबई से एक वीडियो बयान जारी अपना काम करवाने के लिए भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए देने की बात कही थी.
शुभम सोनी ने ईडी को भेजे अपने वीडियो बयान में कहा था कि वह भूपेश बघेल के कहने पर ही दुबई गया था और वह देश वापस आना चाहता है.
इन बयानों को लेकर भारी हंगामा मचा था. विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 508 करोड़ का उल्लेख अपनी अधिकांश चुनावी सभाओं में करते हुए, भूपेश बघेल पर निशाना साधा था.
इमेज स्रोत, ANI
असीम दास ने जेल से ईडी के निदेशक को एक पत्र लिखा था और 17 नवंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय सहित उच्च अधिकारियों को प्रतियां भी भेजी थीं, जिसमें कहा गया कि उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है और केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें एक बयान पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था.
अब ताज़ा परिवाद के बाद माना जा रहा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL
इमेज कैप्शन, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल
क्या है महादेव ऐप
छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर पर अपने एक साथी रवि उप्पल के साथ 'महादेव गेमिंग-बेटिंग' नामक ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप का दुबई से संचालन करने का आरोप है, जिसका सालाना कारोबार 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का बताया जाता है.
ईडी इस मामले में देश के कई शहरों में छापामारी कर चुकी है और कई सौ करोड़ की संपत्ति बरामद कर चुकी है. पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क़रीबी लोगों समेत सैकड़ों लोगों से पूछताछ जारी है.
इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL
इमेज कैप्शन, सौरभ चंद्राकर की बहुचर्चित शादी, जिसमें दो सौ करोड़ खर्च किए गए थे.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में 2020 में 'महादेव ऐप' का कारोबार दिन-दोगुना, रात-चौगुना रफ़्तार से आगे बढ़ा. जब बिना दर्शकों के आईपीएल क्रिकेट की शुरुआत हुई तो महादेव ऐप पर दो हज़ार करोड़ से अधिक की सट्टेबाज़ी हुई.
इस धंधे की कमाई से कुछ फ़िल्मों में भी निवेश हुआ. इसके अलावा होटल के कारोबार में भी कुछ करोड़ रुपए लगाने की बात सामने आई.
ईडी ने पिछले साल अगस्त में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित क़ानून के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, हवाला ऑपरेटर अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी को गिरफ़्तार करने के बाद पहली बार महादेव ऐप से संबंधित मामलों की जानकारी साझा की.
इमेज स्रोत, ANI
इसके बाद 15 सितंबर को एक बयान में ईडी ने कहा कि कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में छापामारी कर 417 करोड़ रुपए की नक़दी, संपत्ति और दूसरे प्रमाण जब्त किए हैं.
ईडी ने दावा किया कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की मेसर्स महादेव ऑनलाइन बुक, संयुक्त अरब अमीरात में एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलती है और 70:30 के लाभ अनुपात पर अपने ज्ञात सहयोगियों को 'पैनल/शाखाओं' की फ्रैंचाइजी देकर संचालित होती है.
ईडी के अनुसार, सट्टेबाज़ी से होने वाली आय को विदेशी खातों में भेजने के लिए बड़े पैमाने पर हवाला ऑपरेशन किए जाते हैं.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, इस मामले में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क़रीबी लोगों समेत सैकड़ों लोगों से पूछताछ जारी है
इसके साथ ही भारत में सट्टेबाज़ी वेबसाइटों के विज्ञापन के लिए बड़े पैमाने पर नगद ख़र्च भी किया जा रहा है.
फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर ने संयुक्त अरब अमीरात के रास अल-खैमा में शादी की. आरोप है कि इस शादी समारोह के लिए महादेव ऐप के प्रमोटरों ने लगभग 200 करोड़ रुपए नकद ख़र्च किए.
परिवार के सदस्यों को नागपुर से संयुक्त अरब अमीरात तक ले जाने के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लिए गए. शादी में मशहूर फ़िल्मी हस्तियों को बुलाया गया था. इनसे भी ईडी ने पूछताछ की थी.
बीजेपी लोकसभा चुनाव में इन वरिष्ठ नेताओं को उतारने की तैयारी में - प्रेस रिव्यू
अमेरिका में बीच उड़ान में विमान का एक हिस्सा हुआ ग़ायब, जानिए पैसेंजर का हाल
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका में पोर्टलैंड (ओरेगॉन) से ओंटारियो
(कैलिफोर्निया) जा रही अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक अजीब घटना घटी.
हुआ ये कि इस उड़ान का एक हिस्सा हवा के दबाव में टूटकर विमान से अलग हो गया. हालांकि इस विमान को सुरक्षित उतार लिया
गया.
यह घटना शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार
शुक्रवार की शाम) घटी.
अलास्का एयरलाइंस की ओर से जारी एक
बयान में बताया गया कि 171 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ जा रहे यह विमान
पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अलास्का एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा, "ओरेगॉन के पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रही अलास्का एयरलाइंस की उड़ान संख्या 1282 में आज शाम उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही एक घटना घटी. यह विमान 171 मेहमानों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया."
"अपने मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है. हालांकि इस प्रकार की घटना दुर्लभ है. हमारे क्रू को ऐसे हालात को संभालने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ और अधिक जानकारी मिलने पर इसे साझा करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस विमान को बनाने वाली बोइंग एयरलाइंस ने भी बयान जारी कर कहा है कि वे इस हादसे से अवगत हैं और अपने ग्राहक से और जानकारी जुटा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस विमान की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं.
पश्चिम बंगाल: राशन घोटाला मामले में ईडी ने की गिरफ़्तारी, कल के हमले पर आया ईडी का बयान
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के राशन घोटाला मामले में घर की तलाशी और 17 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उत्तर-24 परगना ज़िले की बनगांव नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और टीएमसी नेता शंकर आध्या को गिरफ़्तार कर लिया है.
शुक्रवार को इसी मामले में एक अन्य नेता के घर छापेमारी के दौरान हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे.
वहीं इस घटना पर ईडी ने शुक्रवार की रात एक बयान जारी किया और बताया कि ये हमला कैसे हुआ.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
हमले पर आया ईडी का बयान
ईडी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा, "पश्चिम बंगाल के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को उत्तर 24 परगना में टीएमसी संयोजक शाहजहां शेख़ के तीन परिसरों की तलाशी ले रही थी."
"तलाशी के दौरान इनमें से एक परिसर में, सीआरपीएफ कर्मियों और ईडी की टीम पर 800-1,000 लोगों ने जान लेने के इरादे से हमला किया. उन लोगों के पास लाठी, पत्थर और ईंट जैसे हथियार थे. इस घटना में ईडी के तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल ईडी अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया."
"हिंसक भीड़ ने ईडी अधिकारियों के निजी या आधिकारिक सामान जैसे उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, वॉलेट आदि भी छीन या लूट या चुरा लिए. साथ ही ईडी के कुछ वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस मामले को लेकर राज्य में राजनीति तेज़ हो गई है. पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं.
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को विधाननगर अस्पताल जाकर घायल ईडी अधिकारियों से मुलाक़ात की और कहा कि इस मामले को यूं ही जाने नहीं दिया जाएगा.
उन्होंने हमले के बाद राज्य के गृह सचिव और DGP को मिलने के लिए बुलाया.
राशन घोटाला मामले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक पहले से ही जेल में बंद हैं. ईडी ने उन्हें कुछ महीने पहले गिरफ़्तार किया था.
बांग्लादेश में ट्रेन में लगी आग में चार की मौत, आम चुनाव के ठीक पहले हुई ये घटना
इमेज स्रोत, BANGLADESH FIRE SERVICE & CIVIL DEFENCE
बांग्लादेश की अग्निशमन सेवा के अनुसार, शुक्रवार रात क़रीब 9.30 बजे बेनापोल से ढाका जा रही पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से
कम से कम चार लोगों की मौत हो गई.
रैपिड एक्शन बटालियन के मीडिया निदेशक
अल मोइन ने रात 10.30 बजे घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के अंदर से अब
तक चार शव बरामद किए गए हैं.
अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष ने बताया
है कि कि यह घटना ढाका के कमलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले रात क़रीब
9.30 बजे गोपी बाग खाचा बाज़ार इलाक़े में हुई.
बताया जा रहा है कि ट्रेन के कुछ
डिब्बों में आग देखी गई और जब ट्रेन वहां रुकी तो स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करने
लगे. जल्द ही फायर सर्विस की कई टीमें वहां पहुंचीं.
देश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू
होने के लगभग 35 घंटे पहले यह घटना घटी है.
इमेज स्रोत, BANGLADESH FIRE SERVICE & CIVIL DEFENCE
कैसे लगी यह आग
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त महीदुद्दीन ने कहा कि आग से ट्रेन के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए.
आग लगने के कारणों के बारे में रैपिड एक्शन बटालियन के मीडिया निदेशक अल मोइन ने शक्रवार रात घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत की.
उन्होंने बताया, "यह साफ है कि यह तोड़फोड़ है. इस घटना का मक़सद लोगों को डराना और उनकी सामान्य ज़िंदगी को बाधित करना है. जिन्होंने भी ऐसा किया उन्हें क़ानून के दायरे में लाया जाएगा."
उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारी और खुफिया एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं.
अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ के लिए टीम का एलान आज
इमेज स्रोत, ANI
अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अगले हफ़्ते
शुरू होने वाली तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान आज किया जाएगा.
टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा
और विराट कोहली इस सिरीज़ में खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी संशय है.
इस सिरीज़ में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत
बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है. चोट लगने के कारण हार्दिक पंड्या
और मोहम्मद शमी के भी खेलने की संभावना कम है.
ऐसे में टीम की कमान कौन संभालेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. क्या सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर कप्तान बनाया जा सकता है.
अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली भारतीय
पुरुष टीम की चयन समिति को शुक्रवार को ही टीम का चयन करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब उम्मीद
है कि शनिवार को टीम का एलान किया जाएगा.
एक जून से शुरू होने वाले टी-20 विश्व
कप के पहले भारत की ये आख़िरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सिरीज़ होगी. भारत ने दक्षिण अफ्रीका
में खेली गई सिरीज़ को 1-1 से बराबर रखा था. उसके पहले, भारत में आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़
हुई सिरीज़ टीम ने 4-1 से जीती थी.
भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच पहला
टी-20 मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. दूसरा टी-20 मैच इंदौर में 14 जनवरी
और तीसरा मैच बेंगलुरू में 17 जनवरी को खेला जाएगा.
भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 चार महीने बाद आज पहुंचेगा अपने मक़ाम पर
इमेज स्रोत, ISRO
सूर्य के अध्ययन के लिए अतंरिक्ष
में भेजा गया भारत का पहला सौर मिशन 'आदित्य-एल1' आज (शनिवार) शाम चार बजे अपनी निर्धारित
कक्षा में पहुंच जाएगा.
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कुछ
दिन पहले एएनआई से कहा था कि आदित्य-एल1, 6 जनवरी को अपने पड़ाव एल1 बिंदु
पर पहुंचेगा. हम उसे वहां पहुंचाने के लिए अंतिम प्रयास करने जा रहे हैं.
इसे चार महीने पहले 2 सितंबर, 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा
स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समय के अनुसार सुबह 11.50 बजे लॉन्च किया
गया था.
इमेज स्रोत, ISRO
इमेज कैप्शन, यह था आदित्य-एल1 मिशन का रास्ता.
आदित्य-एल1 जिस लैंगरैंज प्वाइंट (एल1) तक जहां पहुंचने वाला है, उसकी दूरी पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर है.
लैंगरैंज प्वाइंट अंतरिक्ष में एक ऐसी जगह है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित होता है. यहां एक किस्म का न्यूट्रल प्वाइंट विकसित हो जाता है, जहां अंतरिक्ष यान के ईंधन की सबसे कम खपत होती है.
यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी की चार गुना है, लेकिन सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का केवल 1 प्रतिशत ही है. पृथ्वी से सूर्य की दूरी 15.1 करोड़ किलोमीटर है.
इस जगह का नाम फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ़ लुईस लैगरेंज के नाम पर रखा गया है जिन्होंने इस बिंदु के बारे में 18वीं सदी में खोज की थी.
पीटीआई ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के हवाले से बताया था कि एक बार यह मिशन जब एल1 बिंदु पर पहुंच जाएगा, तो यह इस बिंदु के चारों ओर घूमेगा और L1 पर अटक जाएगा.
इमेज स्रोत, ISRO
इमेज कैप्शन, आदित्य-एल1 की ये होगी स्थिति.
अंतरिक्ष में स्थापित भारत की पहली वेधशाला
यह अंतरिक्ष में स्थापित भारत की पहली वेधशाला है. यह पृथ्वी के सबसे नज़दीकी तारे यानी सूर्य पर नज़र रखेगा और सोलर विंड जैसे अंतरिक्ष के मौसम की विशेषताओं का अध्ययन करेगा.
इसरो के अधिकारियों के अनुसार, एल1 बिंदु में किसी सैटेलाइट के होने का एक लाभ यह भी है कि सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देखा जा सकता है.
यह सैटेलाइट सूर्य के सबसे बाहरी सतह फ़ोटोस्फ़ेयर और क्रोमोस्फ़ेयर का अध्ययन करेगा. यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और पार्टिकल फ़ील्ड डिटेक्टरों के माध्यम से ऊर्जा और अंतरिक्ष की हलचलों पर नज़र रखेगा.
वैसे सूर्य का अध्ययन करने वाला यह पहला मिशन नहीं है. इससे पहले अमेरिका की नासा, रूस और यूरोप की स्पेस एजेंसी भी अपने सौर मिशन भेज चुके हैं.
ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने योग्य हैं या नहीं, फ़ैसला अब सुप्रीम कोर्ट के हवाले
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने कहा
है कि वो ये तय करने के लिए एक ऐतिहासिक केस की सुनवाई करेगा कि क्या डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की होड़ में शामिल हो सकते हैं या नहीं.
इस केस की सुनवाई फरवरी में होगी
और इसका फ़ैसला पूरे देश में लागू होगा.
सुप्रीम कोर्ट के जज कोलोराडो राज्य के एक फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुनवाई करने को तैयार हो गए हैं. कोलोराडो ने
अपने फ़ैसले में ट्रंप को प्राइमरी चुनाव लड़ने से रोकने के लिए 2024 के बैलेट से हटा दिया था.
डोनाल्ड ट्रंप ने मेन राज्य के किए
ऐसे ही एक फ़ैसले को भी चुनौती दी है.
राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन के
हाथों हुई हार के बाद ट्रंप समर्थकों ने आज से ठीक तीन साल पहले यानी 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल में दंगे किए थे.
इस विद्रोह में ट्रंप के शामिल होने
का आरोप लगाते हुए कई राज्यों में मामले दर्ज किए गए और मांग की गई कि ट्रंप को राष्ट्रपति
चुनाव के लिए अयोग्य ठहराया जाए.
अब सुप्रीम कोर्ट को ये तय करना है
कि क्या गृहयुद्ध के समय (1861-65) हुआ संवैधानिक संशोधन ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनने से
रोकता है या नहीं.
अमेरिकी संविधान का 14वां संशोधन 'विद्रोह या विद्रोह में शामिल' किसी भी व्यक्ति को फेडरल ऑफिस का पद संभालने से प्रतिबंधित
करता है.
हालांकि ट्रंप के वकीलों का तर्क
है कि यह संशोधन राष्ट्रपति पर लागू नहीं होता.
वैसे ये पहली बार होगा जब अमेरिका
का सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि इस प्रावधान की व्याख्या कैसे की जाए.
ट्रंप के वकीलों का तर्क है, "कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला असंवैधानिक तौर पर कोलोराडो के लाखों
मतदाताओं को मत डालने के अधिकार से वंचित कर देगा. और संभवतः इसे देशभर में लाखों
मतदाताओं को मत डालने के अधिकार से रोकने के लिए एक प्रारूप के तौर पर इस्तेमाल किया
जाएगा."