पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, नौ विकेट से दी मात

भारत को मिली इस जीत में गेंदबाज़ तितास साधु और ओपनर बल्लेबाज़ों मंधाना और शेफाली वर्मा की भूमिका रही.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. वो स्कूल जिसने COP-28 में जीता बड़ा इनाम

    वीडियो कैप्शन, वो स्कूल जिसने COP-28 में जीता बड़ा इनाम

    पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के एक स्कूल ने दुबई में हुए COP-28 सम्मेलन के ग्लोबल स्कूल इवेंट में एक लाख डॉलर का इनाम जीता है.

    इस स्कूल ने वॉटर कॉन्ज़र्वेशन और ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग को लेकर अपना प्रोजेक्ट पेश किया था. साल 2005 में आए भूकंप से प्रभावित बच्चों का है.

    स्कूल ने ऐसा प्रोजेक्ट बनाया जो बच्चों की चालीस फ़ीसद भोजन संबंधी ज़रूरतों को पूरा करता है.

  2. राज्यसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल को बनाया उम्मीदवार, संजय सिंह और एनडी गुप्ता को फिर से मिला मौका

    दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल

    आम आदमी पार्टी ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को अपना उम्मीदवार नोमिनेट किया है.

    इसके साथ ही पार्टी ने मौजूदा सांसद संजय सिंह और एनडी गुप्ता को राज्यसभा में फिर से राज्यसभा भेजने का फ़ैसला किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने शुक्रवार को पार्टी सूत्रों के हवाले से ये रिपोर्ट दी है. पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में ये फ़ैसला लिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आम आदमी पार्टी के एक सूत्र के हवाले से पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पहली बार राज्यसभा के लिए नोमिनेट किया गया है. राजनीतिक मामलों की समिति ने संजय सिंह और एनडी गुप्ता को राज्यसभा के लिए दूसरी बार नोमिनेट करने का फ़ैसला किया है."

    आप के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता का कार्यकाल इसी महीने ख़त्म होने जा रहा है. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरा वक़्त देने के लिए पार्टी से इच्छा जताई थी.

  3. ईरान में धमाकों के बाद इसराइल पर क्या बोले राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

    वीडियो कैप्शन, ईरान में धमाकों के बाद इसराइल पर क्या बोले राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

    धमाकों से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है और कई लोग घायल हुए हैं.

    करमन प्रांत में हुए इन धमाकों को ईरान ने 'आतंकवादी हमला' बताया है.

    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने इसराइल को हमले की क़ीमत चुकाने की बात कही है.

  4. अरब सागर में जहाज का अपहरण, भारतीय नौसेना ने युद्धपोत तैनात किया

    इंडियन नेवी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले व्यापारिक जहाज के अपहरण की घटना के बाद भारत ने वहां एक युद्धपोत तैनात कर दिया है.

    सोमालिया तट के नजदीक इस मर्चेंट शिप के चालक दल में कुछ भारतीय सदस्य भी थे.

    गुरुवार को लाइबेरियाई झंडे वाली कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के अपहरण की सूचना यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने दी थी.

    ये ब्रिटिश सेना का संगठन है जो रणनीतिक समुद्री मार्गों पर अलग-अलग जहाजों की चाल को ट्रैक करता है.

    भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही सेना की ओर से स्थापित किए गए प्लेटफॉर्मों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी.

    वीडियो कैप्शन, बीबीसी की टीम पहुंची सोमालिया

    उन्होंने कहा कि अपहृत जहाज से यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स के पोर्टल को संदेश भेजा गया.

    इसमें बताया गया था कि गुरुवार की शाम को पांच से छह हथियारबंद लोग इस मर्चेंट शिप में घुसे थे.

    इसके बाद जैसे ही भारतीय नौसेना को इसकी सूचना इसने तुरंत एक गश्ती टीम भेजी, जिसने वहां समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को मर्चेंट शिप की मदद के लिए भेजा.

    इस जहाज में कई भारतीयों के होने की ख़बर है.

    नौसेना ने कहा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मर्चेंट शिप की गतिविधियों पर ट्रैक किया जा रहा है.

  5. इस देश में कीड़ों को बचाने की कोशिश क्यों हो रही?

    वीडियो कैप्शन, इस देश में कीड़ों के बचाने की कोशिश क्यों हो रही?

    ब्रिटेन के वेल्स में कीड़ों की संख्या घट रही है.

    इन प्रजातियों के इलाक़ों को मैप करके इनके संरक्षण और इनकी संख्या बढ़ाने की कोशिश हो रही है.

    यहां विशेषज्ञों ने पांच सालों तक कीड़ों से जुड़े लाखों रिकॉर्ड्स को देखा-समझा.

    देखिए बीबीसी संवाददाता स्टिफ़ान मैसेंजर की ये रिपोर्ट.

  6. जेल में बंद 'आप' नेता संजय सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए भर सकेंगे नोमिनेशन, कोर्ट ने दी इजाजत

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन फॉर्म भरने और उससे जुड़े दस्तावेज़ों पर दस्तखत करने की इजाजत दे दी है.

    संजय सिंह को दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ़्तार किया गया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल जज एमके नागपाल ने संजय सिंह की याचिका पर गुरुवार को ये आदेश सुनाया.

    संजय सिंह इस समय राज्यसभा के सांसद हैं लेकिन उनका कार्यकाल 27 जनवरी को ख़त्म हो रहा है.

    वीडियो कैप्शन, मनीष सिसोदिया ने ग़लती की या वो राजनीति के शिकार हुए?

    राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफ़िसर ने दो जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी की थी और इसके लिए नामांकन भरे जाने की अंतिम तारीख़ नौ जनवरी तय की गई है.

    संजय सिंह की याचिका में इस सिलसिले में तिहाड़ जेल के अधीक्षक को निर्देश दिए जाने की मांग की गई थी.

    जज एमके नागपाल ने अपने फैसले में कहा, "ये निर्देश दिया जाता है कि अगर अभियुक्त के लिए उनके वकील छह जनवरी, 2024 को दस्तावेज़ पेश करते हैं तो जेल सुप्रिटेंडेंट ये सुनिश्चित करेंगे कि अभियुक्त को उन दस्तावेज़ों पर दस्तखत करने की इजाजत दी जाए."

    वीडियो कैप्शन, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी, आप पार्टी का विरोध प्रदर्शन

    इसके अलावा कोर्ट ने संजय सिंह को नामांकन के सिलसिले में अपने वकील के साथ चर्चा के लिए आधे घंटे की मोहलत देने का भी निर्देश दिया है.

    संजय सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ़्तार किया था.

    ईडी का आरोप है कि दिल्ली की रद्द कर दी गई आबकारी नीति के निर्माण और लागू करने में संजय सिंह की भूमिका रही थी. इस नीति से कुछ शराब बनाने वाली कंपनियों, थोक और खुदरा विक्रेताओं को फायदा हुआ था. संजय सिंह ने आरोपों को खारिज किया है.

  7. ईरान ने धमाके के लिए इसराइल पर उठाई थी उंगली, अब आईएस ने ली ज़िम्मेदारी, जारी की आत्मघाती हमलावरों की तस्वीरें

  8. साल 2024 में 6.2 फीसदी की रफ़्तार से बढ़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था: संयुक्त राष्ट्र

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Rasi Bhadramani/Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि साल 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.

    मजबूत घरेलू मांग के साथ मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर, दोनों में अच्छी बढ़त की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में रफ़्तार देखने को मिलेगी.

    संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट, 2024 में कहा गया है कि भारत में 2024 के दौरान अर्थव्यवस्था 6.2फीसदी की दर से बढ़ सकती है, जो 2023 के अनुमान 6.3 फीसदी से कम है.

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: भारत में क्यों है नौकरियों की कमी?

    हालांकि साल 2024 की ग्रोथ को मजबूत घरेलू मांग के साथ मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन से सहारा मिलेगा. यूएन ने साल 2025 में भारत की जीडीपो ग्रोथ 6.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कई समकक्ष अर्थव्यवस्थाओं से ज्यादा तेज गति से बढ़ेगी. पिछले कुछ सालों के दौरान इसका अच्छा प्रदर्शन बरकरार है.

    भारत की जीडीपी ग्रोथ पिछले कई साल से छह फीसदी से ऊपर रही है और उम्मीद है कि 2024 और 2025 में ये रफ़्तार बनी रहेगी.

  9. COVER STORY: बांग्लादेश में चुनाव का बहिष्कार क्यों कर रहा विपक्ष?

  10. उत्तर प्रदेश: 'वॉन्टेड क्रिमिनल' की पुलिस एनकाउंटर में मौत

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Suman Bhaumik/Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले में एक 'वॉन्टेड क्रिमिनल' की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ एनकाउंटर में मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि उस व्यक्ति पर एक लाख रुपये का इनाम था. मारे गए 'वॉन्टेड क्रिमिनल' का नाम विनोद कुमार उपाध्याय बताया गया है.

    यूपी पुलिस के एसटीएफ के एडिश्नल डायरेक्टर जनरल अमिताभ यश ने पीटीआई को बताया कि एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय को गोलियां लगी थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस का कहना है कि विनोद उपाध्याय के ख़िलाफ़ गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और लखनऊ में गंभीर किस्म के लगभग 35 केस दर्ज थे.

    यूपी पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि साल 2023 के सितंबर में विनोद उपाध्याय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

  11. जनरल नरवणे की किताब पब्लिश होने से पहले सेना के पास क्यों गई?- प्रेस रिव्यू

  12. उत्तर कोरिया की गोलाबारी पर दक्षिण कोरिया ने कहा- 'ये उकसावे की कार्रवाई है...'

    कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने उसके येओनपाएओंग द्वीप की ओर रुख करके 200 राउंड गोलाबारी की.

    ये दक्षिण कोरियाई द्वीप उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट की तरफ़ पड़ता है. दक्षिण कोरिया ने द्वीप पर रह रहे आम लोगों को फौरन वहां से निकल जाने के लिए चेतावनी जारी की.

    हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इवैकुएशन की चेतावनी का उत्तर कोरियाई गोलाबारी से कोई संबंध था या नहीं.

    दक्षिण कोरिया ने इस घटना की निंदा की है और इसे उत्तर कोरिया की ओर से की गई 'उकसावे की कार्रवाई' करार दिया है.

    वीडियो कैप्शन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर वापस लौटे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन.

    साल 2010 में उत्तर कोरिया ने येओनपाएओंग द्वीप पर कई बार गोलीबारी की थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी.

    शुक्रवार को उत्तर कोरिया की ओर से की गई गोलाबारी स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच हुई.

    रिपोर्टों के अनुसार, ये गोलाबारी दक्षिण कोरिया के क्षेत्र में नहीं हुई और सभी बम दोनों देशों के बीच चिह्नित किए गए बफ़र ज़ोन में गिरे.

    दक्षिण कोरिया के ज्वॉयंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने बताया कि इस घटना से "हमारे लोगों या मिलिट्री को कोई नुक़सान नहीं" हुआ है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की घटना से कोरियाई प्रायद्वीप की शांति को ख़तरा पहुंचता है और तनाव बढ़ता है.

  13. रूस ने यूक्रेन पर अचानक ड्रोन और मिसाइल हमले क्यों बढ़ाए

  14. फैसला देते वक़्त सेक्स की नैतिकता पर बात न करें जज : सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जजों से ये अपेक्षा नहीं की जाती है कि वो फैसला देते वक्त नैतिकता की अपनी समझ लादें.

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कोलकाता हाई कोर्ट के एक फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जज अगर सेक्स से जुड़ी नैतिकता और युवक-युवतियों से आदर्श व्यवहार की उम्मीदों पर टिप्पणी करते हैं तो इससे 'बिल्कुल गलत संदेश' जाता है.

    कोलकाता हाई कोर्ट ने हाल में अपने एक फैसले में कहा था किशोरियों को अपनी यौन इच्छाओं को काबू में रखना चाहिए और अपने शरीर की अस्मिता की रक्षा करनी चाहिए.

    वीडियो कैप्शन, 'जनहित याचिका' के बारे में हर वो बात जो जानना ज़रूरी है

    सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस ए एस ओका और उज्जल भुयन की बेंच ने कहा कि जजों से संविधान और कानून के सिद्धांतों पर चलने की अपेक्षा की जाती है.

    जब यौन अपराध से जुड़े मामले सुनवाई के लिए आएं तो वो अपनी नैतिकता से जुड़ी समझ और सलाह का जिक्र न दें.

    बेंच ने कहा,''इस तरह का फैसला लिखना बिल्कुल गलत संदेश देना है.इस तरह के फैसले देकर आखिर जज क्या सिद्धांत दे रहे हैं.''

    सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले का स्वत: संज्ञान लिया जिसके तहत कोलकाता हाई कोर्ट ने 18 अक्टूबर के अपने फैसले में कहा था,'' समाज की नजरों में किशोरी इज्जत खत्म हो गई है क्योंकि उसने दो मिनट के यौन आनंद के लिए समर्पण कर दिया.''

  15. सबसे अमीर की रेस में मुकेश अंबानी से फिर आगे निकले गौतम अदानी

    गौतम अदानी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, गौतम अदानी

    हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में दोबारा जांच के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बुधवार को अदानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ कर 15.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले ये 14.47 लाख करोड़ रुपये था.

    इसके साथ गौतम अदानी का परिवार की संपत्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति से ज्यादा हो गई है. इस तरह वो भारत के सबसे अमीर प्रमोटर बन गए हैं.

    अदानी समूह में अदानी परिवार की कुल संपत्ति बढ़ कर अब 9.37 लाख करोड़ रुपये हो गई है. बुधवार को यह संपत्ति 8.98लाख करोड़ रुपये थी.

    वीडियो कैप्शन, गौतम अदानी ने इतने कम दिनों में 100 अरब डॉलर कैसे गंवा दिए?

    उसकी तुलना में मुकेश अंबानी के परिवार की कुल संपत्ति 9.28 लाख करोड़ रुपये है.

    बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बुधवार को 11 फीसदी तक बढ़ गए थे.

    शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर अपने शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग में हेरफेर का आरोप लगाया था. इसके बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. ग्रुप की संपत्ति लगभघ आधी हो गई थी.

  16. राजस्थान की करणपुर में मतदान शुरू, क्यों चर्चा में है ये विधानसभा सीट

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, GE

    राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान शुक्रवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया. यहां से बीजेपी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव जीतने से पहले ही राजस्थान में मंत्री बना दिया गया है.

    ये सीट 25 नवंबर को प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद यहां वोटिंग नहीं हो सकी थी.

    हालांकि चुनाव जीतने से पहले ही सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा,''संविधान में ये प्रावधान है कि मुख्यमंत्री किसी को भी छह महीने के लिए मंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं. मैं हर सरकार में मंत्री रहा हूं. भैरोसिंह शेखावत सरकार में मंत्री था.वसुंधरा राजे सरकार में दो बार मंत्री रहा. अब एक बार और मंत्री बना हूं. इसलिए मेरे लिए मंत्री पद नया नहीं है. मेरे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने मुझे ये जगह दी है. ये इस इलाके के लोगों के सम्मान की बात है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केंद्र हैं.

    करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता हैं, जिनमें 1,25,850 पुरुष और 1,14,966 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. 180 सर्विस वोटर रजिस्टर्ड है.

  17. वॉर्नर को मिल गई गुम हुई ग्रीन बैगी कैप,ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा- सारी ज़िंदगी संभाल कर रखूंगा

    वॉर्नर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की गुम हुई बैगी ग्रीन कैप मिल गई है. रिटायरमेंट टेस्ट मैच के दौरान उनकी कैप खो गई थी.

    सैंतीस साल के वॉर्नर ने जानकारी दी है कि अपनी बैगी ग्रीन कैप के दोबारा मिलने से वो 'काफी खुश हैं और राहत महसूस' कर रहे हैं.

    वॉर्नर ने मंगलवार को कहा था कि सिडनी मैच खेलने के लिए जाते समय किसी ने उनके सामान से ग्रीन बैगी कैप चुरा लिया है.

    ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेल रहा है. मैच खत्म होने में तीन दिन बचे हैं. इसके बाद वॉर्नर रिटायर हो जाएंगे. वॉर्नर ने कैप खोने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर इसे लौटाने की अपील की थी.

    उन्होंने कहा कि जिसने भी मेरी कैप ली है वो चाहे तो बैकपैक रख सकता है लेकिन कैप लौटा दे.

    कैप मिलने के बाद वॉर्नर ने कहा,''कोई भी क्रिकेटर जानता है कि उसकी कैप कितनी बेशकीमती होती है. अब जब मेरी कैप मुझे मिल गई है तो मैं इसे जिंदगी भर किसी खजाने की तरह संभाल कर रखूंगा.''

    उन्होंने कहा,'' कैप मिलने के बाद मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं. ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ा बोझ मेरे कंधे से हट गया है.''

    वॉर्नर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को ग्रीन बैगी कैप दी जाती है.

    यह ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रतीक बन गई है. 2020 में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉर्न ने अपनी कैप दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में नीलाम की थी.

    ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगने के बाद राहत के लिए शुरू किए गए अभियान के दौरान वॉर्न ने ये कैप नीलाम की थी.

  18. कड़ाके की ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ने के आसार

    ठंड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है. शुक्रवार को दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी कंपकंपाती ठंड देखने को मिल रही है.

    पंजाब और राजस्थान में आने वाले दिनों में भारी शीतलहर के आसार हैं. मौसम विभाग शुक्रवार को भीषण ठंड की चेतावनी दे सकता है.

    मौसम विभाग के मुताबिक़ मौसम के सामान्य दिनों की तुलना में अगर अधिकतम तापमान 4.5 से 6.4 डिग्री के बीच गिर जाता है तो इसे ठंडा दिन करार दिया जाता है. अगर तापमान 6.5 डिग्री नीचे तक चला जाता है तो इसे बेहद ठंडा दिन करार दिया जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के मुताबिक़ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में घने कोहरे के आसार हैं. उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भी घने कोहरे की आशंका है.

    दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री था. न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे था. हरियाणा में हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री था.

    उत्तर प्रदेश में मेरठ, लखनऊ, शाहजहांपुर, फुरसतगंज, बरेली, झांसी और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 14.6 से 17.2 डिग्री के बीच रहा.

  19. भारत न्याय यात्रा अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', 66 दिनों की यात्रा में कहां-कहां से गुजरेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, INDIAN NATIONAL CONGRESS

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को नया नाम दिया है. अब इस 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कहा जाएगा.

    इस दौरान राहुल 66 दिनों में 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. वो इस यात्रा के दौरान 100 लोकसभा क्षेत्रों के 110 जिलों से गुजरेंगे. उत्तर प्रदेश में ये यात्रा 11 दिन चलेगी.

    15 जिलों में से यूपी में ये यात्रा सबसे अधिक दिनों तक चलेगी. यात्रा में अब अरुणाचल को भी जोड़ा गया है. 14 जनवरी को ये यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में 20 मार्च को खत्म होगी.

    नई दिल्ली में गुरुवार को यात्रा के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''ये यात्रा लोगों को सामाजिक न्याय और महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-मजदूरों की दुर्दशा, अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई और जाति जनगणना पर जागरुक करेगी.

    हमें उम्मीद है कि इस यात्रा से सामाजिक न्याय का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय विमर्श बन सकेगा.'' 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' भारत जोड़ो यात्रा के एक साल बाद शुरू हो रही है.

    इस बार की यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के 55 नेता चलेंगे. लोकसभा चुनावों से पहले शुरू होने वाली इस यात्रा से कांग्रेस राजनीतिक फायदे की उम्मीद कर रही है.

    इसलिए उत्तर प्रदेश को इसमें खास अहमियत दी गई है. यहां राहुल गांधी 11 दिनों तक 1074 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं.

  20. अमेरिका के स्कूल में छात्र ने चलाई गोली ,एक की मौत, पांच घायल

    अमेरिका
    इमेज कैप्शन, गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी देते अयोवा डिवीजन में अपराध जांच विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर मिच मोर्टवेट

    अमेरिका के अयोवा प्रांत के एक हाई स्कूल में गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए.

    लंबी छुट्टियों के बाद खुले स्कूल के पहले ही दिन एक छात्र ने छह लोगों पर गोली चला दी. जिन लोगों को गोली लगी है उनमें पांच स्टूडेंट और एक स्कूल प्रशासक हैं. गोलीबारी में मारा गया छात्र छठी कक्षा में पढ़ता था. उसकी उम्र 11 से 12 साल होगी. जांच करने वालों को एक विस्फोटक भी मिला है.

    पुलिस के मुताबिक़ गोली चलाने वाले संदिग्ध की पहचान 17 वर्षीय छात्र डेलन बटलर के तौर पर हुई है. वो शॉटगन और हैंड ग्रेनेड लेकर आया था.

    अयोवा डिवीजन में अपराध जांच विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर मिच मोर्टवेट ने कहा कि अधिकारी जांच में लग गए हैं. उन्होंने बताया कि छात्र ने गोली चलाने के समय के आसपास सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे. मोर्टवेट के मुताबिक़ घायलों में एक की स्थिति गंभीर है.