पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, नौ विकेट से दी मात
भारत को मिली इस जीत में गेंदबाज़ तितास साधु और ओपनर बल्लेबाज़ों मंधाना और शेफाली वर्मा की भूमिका रही.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and चंदन शर्मा
पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, नौ विकेट से दी मात
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा
भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की
टी-20 सिरीज़ के पहले मैच में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया है.
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम
में खेले गए इस मैच में 17. ओवर में भारत को मिली इस शानदार जीत में तेज़ गेंदबाज़ तितास साधु और दोनों
ओपनर बल्लेबाज़ों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अहम भूमिका रही.
साधु ने पहले चार विकेट लिए, तो बाद में शेफाली वर्मा (नाबाद 64 रन) और मंधाना (54 रन) दोनों ने हाफ़ सेंचुरी लगाई.
भारत की इस सलामी जोड़ी ने पहले विकेट
के लिए 137 रन जोड़े.
12वें ओवर में तो इन दोनों ने एक छक्के और तीन चौकों की सहायता से 24 रन बनाए. इनमें से 13 रन शेफाली वर्मा ने और चार रन स्मृति मंधाना ने जोड़े, जबकि सात रन अतिरिक्त रहे.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विकेट लेने के बाद खुशी मनाती तितास साधु.
टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर से चार गेंद पहले ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को 141 रन पर आउट कर दिया.
फोएबे लिचफील्ड ने सबसे अधिक 49 रन बनाए. वहीं एलिस पेरी ने 37 रनों का योगदान दिया.
भारत की 19 साल की तेज़ गेंदबाज़ तितास साधु ने अपने चार ओवर में केवल 17 रन देकर चार विकेट लिए. श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए.
इस सिरीज़ का अगला मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा. अंतिम मैच भी इसी जगह नौ जनवरी को होगा.
सरकार ने बढ़ाया अनुमान, मौजूदा वित्त वर्ष में 7.3 फ़ीसदी बढ़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्त
वर्ष (2023-24) के दौरान 7.3 प्रतिशत की दर से विकास करेगी. यह आरबीआई के संशोधित अनुमान
7 प्रतिशत से भी ज़्यादा है.
यदि ऐसा हुआ तो मौजूदा विकास दर पिछले
वित्त वर्ष (2022-23) की 7.2 प्रतिशत की विकास दर को पीछे छोड़ देगी.
इससे पहले दिसंबर 2023 में भारतीय
रिज़र्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास अनुमान
6.5 प्रतिशत से संशोधित करके 7 प्रतिशत कर दिया था.
हालांकि केंद्रीय बजट में सरकार ने
मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के 6 से 6.8 प्रतिशत के
बीच रहने का अनुमान लगाया था.
अर्थव्यवस्था का आकार
एनएसओ के ताज़ा अग्रिम अनुमान में
मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के आकार के 296.58 लाख करोड़
रुपए (3.57 ट्रिलियन डॉलर) रहने का अनुमान लगाया गया है.
पश्चिम बंगाल: ईडी अधिकारियों पर कथित टीएमसी समर्थकों के हमले के बारे में क्या बोले राज्यपाल?
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Prabhakar Mani Tiwary
पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाले
की जांच कर रही ईडी की टीम की छापेमारी के दौरान कथित तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के
हमले में कम से कम तीन अधिकारी घायल हो गए.
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने विधाननगर के अस्पताल जाकर घायल ईडी अधिकारियों से मुलाक़ात की है. उसके बाद उन्होंने बताया कि घायल अधिकारियों की अच्छे से देखभाल की जा रही है.
उन्होंने कहा, "घायल लोगों की बहुत अच्छे से देखभाल की जा रही है. जो भी ज़रूरी होगा वो किया जाएगा. वे भी इसका बहुत बहादुरी से सामना कर रहे हैं. इस मामले को यूं ही जाने नहीं दिया जाएगा."
राज्यपाल ने इस घटना के बाद राज्य के गृह सचिव और DGP को मिलने के लिए बुलाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उत्तेजित समर्थकों के पथराव में एक कार को भी नुक़सान पहुंचा है. इस घटना के बाद राज्य में राजनीतिक विवाद तेज़ हो गया है.
इस मामले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक पहले से ही जेल में बंद हैं. ईडी ने उन्हें कुछ महीने पहले गिरफ़्तार किया था.
विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए एनआईए से इसकी जांच कराने की मांग की है.
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) बीजेपी के इशारे पर तृणमूल कांग्रेस को अपमानित करने के लिए लगातार उकसाने वाला ऐसा काम कर रही है.
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24-परगना ज़िले के संदेशखाली में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के हमले में सहायक निदेशक राजकुमार दास समेत तीन अधिकारी घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाक़ी दोनों अधिकारियों के नाम क्रमशः सोमनाथ दास और अंकुर हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
शुक्रवार सुबह ईडी की एक पांच-सदस्यीय टीम उत्तर 24-परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी. उसके साथ केंदरीय बल के जवान भी थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में पहुंचते ही स्थानीय तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने इस टीम को घेर लिया. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई. स्थानीय लोगों ने उन पर पथराव किया. उनकी एक गाड़ी को भी नुक़सान पहुंचा है. इसके बाद इस टीम को खदेड़ कर भगा दिया गया.
ईडी की एक अन्य टीम बनगांव में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर के घर भी छापेमारी के लिए पहुंची थी. इन दोनों नेताओं को पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी माना जाता है.
विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग की है.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रामाणिक ने भी इस घटना की तीव्र निंदा की है.
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि ऐसा लगता है पश्चिम बंगाल में 'किम जोंग' की सरकार है. वहां लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं है. वहां मंत्री जाते हैं, तो उनको प्रोटोकॉल की गाड़ियां नहीं मिलती. ये ममता बनर्जी का लोकतंत्र है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दूसरी ओर, राजनीतिक विवाद तेज होते ही तृणमूल कांग्रेस का भी बयान आया है.
पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "संदेशखाली की घटना चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर तलाशी के नाम पर स्थानीय लोगों को उकसाने में जुटी है."
उनका कहना था कि भाजपा नेताओं के घर तो छापे नहीं मारे जाते. भगवा पार्टी जहां कमज़ोर है, वहीं इस तरह की कार्रवाई के ज़रिए आम लोगों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है.
अयोध्या: राम मंदिर में हर रोज़ कितने लोग आएंगे, चंपत राय ने बताया
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट
के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि राम मंदिर में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा हो जाने
के बाद वहां दर्शन के लिए प्रतिदिन एक लाख लोग आएंगे.
उन्होंने मंदिर निर्माण में अपनाई
गई ख़ास तकनीक का हवाला देते हुए बताया है कि इस मंदिर के एक हज़ार साल तक
टिके रहने की उम्मीद है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने चंपत राय के हवाले से बताया, "प्रतिदिन कम से कम 1 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे. हम तैयार हैं, यूपी सरकार, अयोध्या का प्रशासन और नगर निगम सब तैयार हैं."
"जब इतने लोग आएंगे, तो सड़कें कैसी और उसकी चौड़ाई कितनी होनी चाहिए, पार्किंग कहां होगी, लोग भोजन कहां करेंगे, रहेंगे कहां, शहर की स्वच्छता कैसी होगी, इन सबका ख्याल रखा जा रहा है. क्राउड मैनेजमेंट कैसे होगा, इसके लिए हमें रेलवे की एक संस्था मदद दे रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
किन चीज़ों से बना मंदिर, ये भी बताया
यह मंदिर 1,000 साल के लिए बनाया गया है. इसमें सीमेंट, कंक्रीट और लोहा नहीं है.
सीमेंट, कंक्रीट और लोहे से बनी कोई बिल्डिंग 100 साल से अधिक नहीं टिकती. यदि बिना लोहे का आरसीसी (रिइन्फोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) हो, तो उसकी उम्र ज़्यादा से ज़्यादा 150 साल होती है.
इसमें जहां लोड है, वहां ईंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है. वहीं जहां लोड नहीं है, केवल सपोर्ट देना हो, वहां ईंट का इस्तेमाल किया गया है. ये मंदिर की विशेषता है.
ज़मीन के नीचे दिया जाने वाला सामान्य फाउंडेशन इस मंदिर के लिए नहीं दिया गया है. इस मंदिर के लिए फाउंडेशन के रूप में ऐसी कंक्रीट डाली गई है, जो भविष्य में चट्टान बन जाएगी.
नींव में डाले गए इस ख़ास कंक्रीट में सीमेंट तीन प्रतिशत से भी कम है. पानी भी कम डाला गया है.
राम मंदिर के निर्माण में बलुआ पत्थर, संगमरमर जैसी निर्माण सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ है.
भारतीय नौसेना ने मालवाहक जहाज़ से 15 भारतीयों समेत 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
टी-20 विश्व कप का शेड्यूल जारी, नौ जून को भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने
इमेज स्रोत, ANI
आईसीसी ने इस साल 1 जून से 29 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका
में होने वाले टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम जारी कर दिया है.
इसके अनुसार, भारत और पाकिस्तान की टीमें लीग मुक़ाबलों
के दौरान 9 जून को न्यूयॉर्क में आमने-सामने होंगी.
हालांकि, इस टूर्नामेंट
में भारत का सफ़र 5 जून को न्यूयॉर्क से ही शुरू हो जाएगा.
भारत के सभी लीग मैच अमेरिका में
खेल जाएंगे. उनमें से तीन मैच न्यूयॉर्क और एक मैच फ़्लोरिडा में खेले जाएंगे.
भारत लीग मुक़ाबलों में 12 जून को न्यूयॉर्क में अमेरिका से
और 15 जून को कनाडा से फ़्लोरिडा में भिड़ेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या है कार्यक्रम
इस टूर्नामेंट में स्टेज मुक़ाबले एक से 18 जून के बीच और सुपर-8 स्टेज के मैच 19 से 24 जून के बीच खेले जाएंगे.
टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल 26 जून को गयाना और दूसरा सेमीफाइनल त्रिनिदाद में 27 जून को खेला जाएंगे.
आईसीसी की ओर से जारी इस कार्यक्रम के अनुसार, इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुल 20 टीमों को चार ग्रुप्स में बांटा गया है.
चार ग्रुप में होंगी 20 टीमें
भारत और पाकिस्तान को तीन अन्य टीमों के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है. इस ग्रुप में आयरलैंड, मेज़बान अमेरिका और कनाडा की टीमें भी हैं.
वहीं ग्रुप 'बी' में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान को रखा गया है.
ग्रुप 'सी' में न्यूज़ीलैंड, मेज़बान वेस्टइंडीज़, अफ़ग़ानिस्तान, यूगांडा और पपुआ न्यू गिनी की टीमें हैं.
ग्रुप 'डी' में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और नेपाल को रखा गया है.
अक्टूबर-नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड चैंपियन बना था.
दिनभर: बांग्लादेश में शेख़ हसीना का पीएम बनना तय?, सुनिए प्रेरणा और सुमिरन से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने का फ़ैसला एक दिन और टला
....में
Author, उत्पल पाठक, वाराणसी से
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे की
सीलबंद रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का फ़ैसला शुक्रवार को भी टल गया. वाराणसी की ज़िला अदालत अब इस मामले
का फ़ैसला शनिवार को करेगी.
ज़िला जज ने कहा कि आदेश टाइप न होने के कारण फ़ैसला शनिवार तक के लिए टाला जा रहा है.
इससे पहले बुधवार (3 जनवरी) को भारतीय पुरातत्व
सर्वेक्षण (एएसआई) ने अदालत से अनुरोध किया था कि ज्ञानवापी पर उसकी ओर से सीलबंद लिफाफे
में दाखिल की गयी रिपोर्ट को चार हफ़्ते तक सार्वजनिक न किया जाए.
एएसआई ने हाई कोर्ट के आदेश का हवाला
देते हुए यह मांग की थी. हाईकोर्ट ने 19 दिसंबर को 1991 के मूल मुक़दमे को फिर से चलाने
का आदेश दिया था.
हालांकि ज़िला अदालत ने बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना
फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था.
इससे पहले, एएसआई ने 18 दिसंबर को एक सीलबंद
लिफाफे में अदालत को अपनी सर्वे रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी थी.
इसके बाद से जहां एक ओर हिंदू पक्ष
इस रिपोर्ट को हासिल करने की कोशिश कर रहा है. वहीं, मुस्लिम पक्ष की ओर से इस रिपोर्ट
को सार्वजनिक नहीं किए जाने का आग्रह किया जा रहा है.
न्यायपालिका में सरकार के दबाव पर क्या बोले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एसके कौल
वीडियो कैप्शन, न्यायपालिका में सरकार के दबाव पर क्या बोले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एसके कौल
सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस संजय किशन कौल 25 दिसंबर को रिटायर हो गए.
क़रीब 22 साल तक जस्टिस रहे कौल ने कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फ़ैसला सुनाया.
इनमें अनुच्छेद 370 को हटाने और समलैंगिक विवाह जैसे मामले शामिल हैं.
रिटायरमेंट के बाद जस्टिस कौल ने बीबीसी संवाददाता उमंग पोद्दार के साथ बात की.
इस दौरान उन्होंने हाल में दिए अपने फ़ैसलों से लेकर कॉलेजियम सिस्टम और न्यायपालिका में आरक्षण पर चर्चा की है.
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, इक़बाल अंसारी (फाइल फोटो)
राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के
बीच के विवाद में मस्जिद पक्ष के एक मुद्दई रहे इक़बाल अंसारी को भी 22 जनवरी को होने
वाले भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है.
राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में
शामिल होने का यह न्योता अयोध्या के कोटिया पंजीटोला स्थित अंसारी के घर पर भेजा गया
है.
इक़बाल अंसारी की बेटी शमा परवीन
ने समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह जानकारी दी है.
शमा परवीन ने बताया, "आज सुबह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मेरे पिता को
दिया गया है."
इक़बाल अंसारी को अगस्त 2020 में हुए राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भी निमंत्रित किया गया था.
इक़बाल अंसारी के पिता हाशिम अंसारी राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद के एक मुद्दई थे. उनके निधन के बाद उनके बेटे इक़बाल अंसारी मुद्दई बन गए थे.
अनुमान है कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता देश के लगभग 7,000 गण्यमान्य लोगों को भेजा जा रहा है.
भारत को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन, जानिए बाक़ी टीमों की रैंकिंग
इमेज स्रोत, ANI
केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका को हराने
के बावजूद भारत ने टेस्ट में नंबर एक का अपना दर्जा गंवा दिया है.
अब ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग
में नंबर एक टेस्ट टीम बन गई है. उसके अब 118 अंक हैं. दूसरे नंबर पर भारत है, जिसके 117 अंक हैं.
ऑस्ट्रेलिया के नंबर एक टेस्ट टीम
बनने की वजह तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले दोनों मैचों में पाकिस्तान को हराना
रही है.
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले
टेस्ट में 360 रन से और दूसरे टेस्ट में 79 रन से हराया था.
वहीं भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में
भले दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया, लेकिन पहले टेस्ट में हार गया
था.
आईसीसी ने एक बयान में बताया, "पाकिस्तान के विरुद्ध अपने घर में प्रभावी प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया
ने टेस्ट में नंबर एक टीम का ताज फिर से हासिल कर लिया. इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
का फाइनल जीतने के बाद कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया नंबर एक टेस्ट टीम बना था."
क्या है अन्य टीमों की रैकिंग
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 115 अंकों
के साथ इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है. चौथी रैंकिंग दक्षिण अफ्रीका की है, जिसके 106 अंक हैं.
पांचवे स्थान पर न्यूज़ीलैंड और छठे
पर पाकिस्तान है.
सातवें स्थान पर श्रीलंका, आठवें पर वेस्टइंडीज़, नौवें पर बांग्लादेश और 10वें नंबर
पर ज़िम्बाब्वे है. अफ़ग़ानिस्तान की रैंकिंग 11वीं और आयरलैंड की 12वीं है.
अयोध्या एयरपोर्ट के नए नाम 'महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्याधाम' को कैबिनेट की मंजूरी
इमेज स्रोत, ANI
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अयोध्या
एयरपोर्ट के नए नाम 'महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम' को मंजूरी दे दी है.
इसके अलावा, इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा
देने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता
में शुक्रवार को कैबिनेट की हुई बैठक में ये फ़ैसले लिए गए.
सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक
विज्ञप्ति के अनुसार, "रामायण महाकाव्य के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देने के लिए
इस एयरपोर्ट का नाम 'महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम' करने से इस एयरपोर्ट की पहचान में
सांस्कृतिक स्पर्श जुड़ गया."
इस विज्ञप्ति के अनुसार, "अयोध्या की आर्थिक क्षमता और वैश्विक तीर्थस्थल के रूप में इसके महत्व
को समझने, विदेशी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने के लिए अयोध्या
हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना अहम है."
विज्ञप्ति में कहा गया, "अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के साथ अयोध्या रणनीतिक रूप से एक प्रमुख
आर्थिक केंद्र और तीर्थस्थल बनने की स्थिति में है. अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और
व्यवसायों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर की ऐतिहासिक प्रमुखता के अनुरूप
है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने लिखा, ''प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या को दुनियाभर से जोड़ने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में यहां के एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने के साथ ही इसका नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. यह कदम महर्षि वाल्मीकि जी को देशभर के हमारे परिवारजनों की ओर से एक आदरपूर्ण श्रद्धांजलि है.''
इससे पहले, 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या दौरे के दौरान इस एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में किस मजबूरी में बेटियों को बेच रहे हैं लोग?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में किस मजबूरी में बेटियों को बेच रहे हैं लोग?
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पर मौसम की मार के कारण क़र्ज़ में डूबे परिवार मजबूरी में अपनी कम उम्र की बेटियों की शादी करने लगे हैं.
गर्लफ्रेंड की हत्या की सज़ा काट रहे दक्षिण अफ्रीकी पैरालंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस परोल पर रिहा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ऑस्कर पिस्टोरियस
अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की
हत्या की सज़ा काट रहे दक्षिण अफ्रीकी पैरालंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को परोल पर
रिहा किया गया है.
अधिकारियों ने बताया है कि 13 साल से अधिक की
सज़ा में से आधी काट लेने के बाद पिस्टोरियस को रिहा किया गया है. वे शुक्रवार सुबह
अपने घर पर हैं.
उनकी रिहाई पर रीवा स्टीनकैंप की
मां ने बताया कि पूर्व एथलीट को रिहा करने का फ़ैसला वो स्वीकार करती हैं. लेकिन उन्होंने
यह भी कहा कि उनका परिवार 'उम्र क़ैद की सज़ा' काट रहा है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, रीवा स्टीनकैंप
ऑस्कर पिस्टोरियस ने 14 फरवरी, 2013 को अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप पर कई गोलियां चलाई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी.
अपने दोनों पैरों से विकलांग और ब्लेड रनर नाम से मशहूर ऑस्कर पिस्टोरियस को सितंबर 2014 में ग़ैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया था.
बाद में अपीलीय अदालत ने इस फ़ैसले को पलट दिया और उन्हें हत्या का दोषी करार दिया था. इसके लिए उन्हें 13 साल पांच महीने की सज़ा सुनाई गई है.
बेरूत में हमास के उप-प्रमुख की मौत के बाद क्या हैं हालात
वीडियो कैप्शन, बेरूत में हुए इस हमले में हमास उप-प्रमुख और कम से कम पांच अन्य की मौत हो गई.
लेबनान की राजधानी बेरूत में एक ड्रोन हमला हुआ. इसमें हमास के उप-प्रमुख सालेह अल-अरुरी की मौत हो गई.
इस हमले के बाद लेबनान सरकार ने इसराइल पर पूरे मध्य पूर्व में संघर्ष भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
हमले के लिए इसराइल को दोषी ठहराया गया है लेकिन उसने अब तक इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है. जबकि हमास ने हमले की निंदा करते हुए इसे 'आतंकवादी कृत्य' बताया है.
वहीं हिज़बुल्लाह ने कहा है कि यह लेबनानी संप्रभुता पर हमला है. देखिए बीबीसी संवाददाता शाइमा ख़लील की ये रिपोर्ट.
महाराष्ट्र: नवंबर, 2005 के बाद सरकारी नौकरी में आने वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बशर्ते...
इमेज स्रोत, ANI
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने नवंबर
2005 के बाद राज्य सरकार की सेवा में आने वाले लगभग 26 हज़ार कर्मचारियों को पुरानी
पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हालांकि शर्त ये
है कि ऐसे लोगों का चयन नवंबर 2005 के पहले हो गया हो.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुख्यमंत्री
कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी है.
पीटीआई से बातचीत में महाराष्ट्र
स्टेट इम्प्लॉइज़ कंफेडरेशन के महासचिव विश्वास काटकर ने बताया, ''कैबिनेट के इस फ़ैसले से राज्य सरकार के उन क़रीब 26 हज़ार कर्मचारियों
को फायदा मिलेगा, जो नवंबर, 2005 के पहले चयनित हो गए थे, पर उन्हें नवंबर 2005 के बाद नियुक्ति
पत्र मिला.''
राज्य सरकार का ताज़ा फ़ैसला राज्य
की सरकारी और अर्द्ध सरकारी सेवा के कर्मचारियों के हड़ताल करने के बाद आया है. ये
कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे.
हालांकि इस फ़ैसले का वैसे कर्मचारियों
को कोई लाभ नहीं मिलेगा, जो नवंबर, 2005 के बाद चयनित होकर सरकारी सेवा में आए.
महाराष्ट्र में 9.5 लाख ऐसे कर्मचारी
हैं, जिन्होंने नवंबर 2005 के पहले सरकारी
सेवा ज्वाइन की थी. वे सभी पहले से ही पुरानी पेंशन योजना के हक़दार हैं.
जब भारत में होता था धार्मिक आधार पर बनी क्रिकेट टीमों का टूर्नामेंट
राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा पर बीजेपी का तंज- भारत को तोड़ने में इन्होंने...
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर उस पर निशाना साधा है.
पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू और कश्मीर में 2019 तक लागू अनुच्छेद 370 के ज़रिए देश तोड़ने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है.
जेपी नड्डा ने कहा कि 'भारत तेरे टुकड़े टुकड़े होंगे' का नारा लगाने वालों के साथ खड़े होने वाले अब भारत जोड़ो यात्रा चलाने निकले हैं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसे नारे लगाने वालों के साथ खड़े होने के लिए अब तक माफ़ी नहीं मांगी है.
बीजेपी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा चलाने वाली है. भारत को तोड़ने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी, अब भारत को जोड़ने की यात्रा पर चले हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"भारत को कमजोर करने वाली धारा (अनुच्छेद) 370 को मोदी जी ने हटा दिया, लेकिन कांग्रेस ने इसे हटाने का विरोध किया और अब ये भारत को जोड़ने चले हैं."
संविधान के अनुच्छेद 370 को 5 अगस्त, 2019 को ख़त्म कर दिया गया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 11 दिसंबर, 2023 को इस अनुच्छेद को हटाए जाने के फ़ैसले को वैध करार दिया था.
मणिपुर की राजधानी इंफाल से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी. 68 दिनों की इस यात्रा में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.
कांग्रेस की इस यात्रा के दौरान देश भर की 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करने की योजना बनाई गई है.
जापान का वो शहर जो भूकंप से तबाह हो गया
वीडियो कैप्शन, जापान का वो शहर जो भूकंप से तबाह हो गया
जापान में आए भूंकप में मरने वालों का आँकड़ा 64 पहुँच गया है.
भूकंप प्रभावित इलाक़ों में इमारतों और सड़कों को काफ़ी नुक़सान पहुँचा है.
कई जगहों पर आग और भूस्खलन से. राहत का काम प्रभावित हुआ है.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने राहत एवं बचाव में लगे सैन्यकर्मियों की संख्या दोगुनी करने का भी एलान किया है.
बीबीसी संवाददाता जीन मैकेंज़ी जापान के भूकंप प्रभावित शहर वजीमा पहुंचीं.
दिल्ली के अस्पतालों में खराब गुणवत्ता वाली दवाइयों की सप्लाई का मामला, सीबीआई जांच के आदेश
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में खराब गुणवत्ता की दवाइयों की सप्लाई के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं.
एक महीने पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की थी.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज कहा, "दिल्ली के अस्पतालों में खराब गुणवत्ता वाली दवाइयों की सप्लाई के लिए जो लोग जांच के दायरे में हैं, उनका चुनाव उन्हीं लोगों ने (केंद्र) ने किया है, हमने नहीं."
इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times vis Getty Images
इमेज कैप्शन, गृह मंत्रालय
भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर वो कह रहे हैं कि मोहल्ला क्लीनिकों में भ्रष्टाचार हुआ है तो स्वास्थ्य सचिव को निलंबित कीजिए."
बीजेपी ने दिल्ली के अस्पतालों में खराब गुणवत्ता वाली दवाइयों की सप्लाई के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनका 'असली चेहरा' उजागर हो गया है.
विजिलेंस डिपार्टमेंट ने एक रिपोर्ट में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाएं सप्लाई होने की बात कही गई थी. इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार को जांच कराने का निर्देश दिया था.
ये भी कहा था कि मामले की जांच सीबीआई से कराएं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्ठी में कहा था कि ये नकली दवाएं दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लाखों मरीजों को दी जा रही हैं और शायद मोहल्ला क्लीनिक्स में भी बांटी जा रही है.