पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन में मतभेद बढ़े, अधीर रंजन ने दी ममता बनर्जी को चुनौती
अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बहरमपुर में लोकसभा चुनाव में टीएमसी के साथ सीट समझौते का विरोध किया.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and चंदन शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़, दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने रखा 79 रन का लक्ष्य, दूसरी पारी में बुमराह के छह विकेट
इमेज स्रोत, ANI
दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में भारत को जीत के लिए 79 रन बनाने की ज़रूरत है.
इससे पहले एडन मार्करम के शानदार शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत से पहली पारी में 98 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 176 रन बनाए.
मार्करम के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज़ ख़ास योगदान नहीं कर सके. डीन एल्गर ने 12, डेविड बेडिंघम ने 11 और मार्को जेनसन ने 11 रन बनाए.
इमेज स्रोत, ANI
दूसरी पारी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए. दो विकेट मुकेश कुमार ने और एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए.
पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने छह विकेट, मुकेश कुमार और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए थे.
आज इस टेस्ट का दूसरा दिन है. पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में केवल 55 रन बनाए थे.
उसके जवाब में भारत ने 153 रन बनाए. भारत के आख़िरी छह विकेट बिना कोई रन बनाए गिर गए थे.
दो टेस्ट मैचों की इस सिरीज़ का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता था.
जेम्स वेब टेलीस्कोप ने क़ैद कीं ब्रह्मांड की ये ख़ूबसूरत तस्वीरें
वीडियो कैप्शन, जेम्स वेब टेलीस्कोप ने क़ैद कीं ब्रह्मांड की ये ख़ूबसूरत तस्वीरें
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप, अंतरिक्ष में इसे लॉन्च किए हुए दो साल का व़क्त हो गया है.
अब महज़ इन दो सालों में ये ब्रह्मांड की हैरान करने वाली तस्वीरें खींचकर दुनिया को चौंका रहा है.
ये केवल तस्वीरों तक ही सीमित नहीं है, टेलीस्कोप ने कई ऐसी खोज भी की हैं जो ब्रह्मांड को लेकर हमारी समझ को बेहतर कर रही हैं.
देखिए बीबीसी संवाददाता रेबेका मोरेल की रिपोर्ट.
बंगला खाली कराने के नोटिस के ख़िलाफ़ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को नहीं मिली राहत
इमेज स्रोत, ANI
सरकारी बंगले का आवंटन रद्द करने
के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को कोई राहत
नहीं मिली है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को महुआ
मोइत्रा से कहा है कि यदि वो बंगले के आवंटन रद्द होने के बाद भी वहां रहना चाहती हैं, तो इसके लिए 'संपत्ति निदेशालय' (डीओई) के पास जाएं.
जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा
कि नियम में ऐसा लिखा है कि असाधारण परिस्थितियों में निदेशालय के पास ये अधिकार है
कि वे पहले से रह रहे व्यक्ति को कुछ और दिन वहां रहने की अनुमति दे सकते हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ''संपत्ति निदेशालय के पास जाकर अनुरोध करें, उनके फ़ैसले क़ानून के अनुसार होंगे.''
अदालत ने इसके बाद महुआ मोइत्रा को
उनकी यह याचिका वापस लेने की इजाज़त दे दी.
इससे पहले 11 दिसंबर को संपत्ति निदेशालय
ने महुआ मोइत्रा को नोटिस जारी करके उन्हें आवंटित बंगला खाली करने के लिए कहा था.
लेकिन मोइत्रा ने अदालत से कहा कि
वो बंगला खाली करने का आदेश रद्द कर दें या लोकसभा चुनाव के परिणाम आने तक उस बंगले
में रहने की अनुमति दे दें.
संसद में सवाल पूछने के लिए लाभ लेने
का गुनहगार मानते हुए महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी.
लोकसभा की सदस्यता छीनने के फ़ैसले
को वो पहले ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुकी हैं.
भविष्य को लेकर डरीं अफ़ग़ान छात्रांए
वीडियो कैप्शन, भविष्य को लेकर डरी अफ़ग़ान छात्रांए
अफ़ग़ानिस्तान में फ़ाइनल एग्ज़ाम दे चुकीं छठी क्लास की स्कूली लड़कियां अब अपने भविष्य को लेकर डरी हुई हैं क्योंकि तालिबान शासन में वो इसके आगे नहीं पढ़ पाएंगीं.
साल 2021 में सत्ता में वापसी के बाद तालिबान ने छठी कक्षा से आगे, लड़कियों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी है.
कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की दया की ज़रूरत नहीं है: अधीर रंजन चौधरी
इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के गठबंधन और सीट शेयरिंग के सवाल पर कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर कुछ भी कर सकती है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ममता बनर्जी राज्य में कांग्रेस को केवल दो सीटें देना चाहती हैं?
इस पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "उनसे कौन भीख मांगने गया पता नहीं... ममता बनर्जी खुद कह रही हैं कि हम गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. ये दोनों सीटें हमारे पास हैं. हमें उनकी दया की कोई जरूरत नहीं है. हम अपने दम पर लड़ सकते हैं, चल सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं."
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "वे नहीं चाहते कि गठबंधन हो क्योंकि अगर गठबंधन नहीं होता है तो सबसे ज्यादा खुशी पीएम मोदी को होगी और ममता बनर्जी आज जो कर रही हैं, वो पीएम मोदी की सेवा में लगी हुई हैं..."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ग़ज़ा की जंग का ताज़ा हाल
वीडियो कैप्शन, 'महीनों तक जारी रहेगी ग़ज़ा में जंग'
ग़ज़ा में इसराइल के हवाई हमले और ज़मीनी कार्रवाई लगातार जारी है.
उत्तर में जबालिया से लेकर दक्षिण में ख़ान यूनिस तक हर जगह इसराइल के निशाने पर है.
प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू का कहना है कि ये जंग अभी कई महीनों तक जारी रह सकती है.
इस जंग की वजह से ग़ज़ा के कई इलाके पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुके हैं.
देखिए यरुशलम से बीबीसी संवाददाता शायमा ख़लील की ये रिपोर्ट.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा- मेरे पिता का सपना था राहुल गांधी पीएम बनें...
इमेज स्रोत, X@realyssharmila
कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा है कि उनके पिता का सपना था कि राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनें और अब वह इसी दिशा में काम करेंगी.
शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं.
शर्मिला ने अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का विलय भी कांग्रेस में कर लिया है.
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में वाईएस शर्मिला ने कांग्रेस जॉइन की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान ही शर्मिला ने कांग्रेस को अपने समर्थन का एलान कर दिया था.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शर्मिला ने कहा, "आज मैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए बहुत खुश हूं. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईआरएस तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है... कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है..."
व्हाइट शार्क के हमलों से बचने के लिए ये देश क्या कर रहा है?
वीडियो कैप्शन, व्हाइट शार्क के हमलों से बचने के लिए ये देश क्या कर रहा है?
दक्षिण अफ़्रीका में शार्क्स के जानलेवा हमले बढ़े हैं और स्थानीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है.
केपटाउन के तटों पर ग्रेट व्हाइट शार्क्स का दिखना और लोगों पर इन शार्क्स के जानलेवा हमलों ने स्थानीय अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है.
अब वहां शार्क्स को लोगों से दूर रखने के लिए क़दम उठाए जा रहे हैं.
आईसीसी ने डीआरएस के नियमों में किया बदलाव, फ़ील्डिंग करने वाली टीम पर होगा ये असर
इमेज स्रोत, Getty Images
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने अपने डिसीज़न रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये नियम 12 दिसंबर 2023 से लागू रहेंगे. इसका मक़सद फ़ैसला लेने की प्रक्रिया में ज़्यादा पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना है.
अहम बदलावों में से एक स्टम्पिंग से जुड़े रिव्यू है. नए नियमों के आने के बाद अब अंपायर स्टम्पिंग से जुड़ी अपील पर सिर्फ़ स्टम्पिंग की ही जाँच करेंगे.
अभी तक फ़ील्डिंग टीम जब स्टम्पिंग के लिए डीआरएस लेती थी तो थर्ड अंपायर पहले कैच चेक करते थे. इससे होता ये था कि अगर कैच आउट हुआ तो फिर स्टम्पिंग देखा नहीं जाता था.
अब स्टम्पिंग का डीआरएस लेने पर कैच आउट की विकेट मिलना बंद हो जाएगा. स्टम्पिंग के लिए फ़ील्डिंग टीम को अलग और कैच के लिए अलग अपील करनी होगी.
आईसीसी ने अपने नए संशोधन में कहा है, "ये बदलाव अब स्टंप के लिए सिर्फ़ स्टम्पिंग की ही रिव्यू का विकल्प देंगे. इससे एक ही रिव्यू में आउट देने के अलग-अलग मोड की जांच नहीं होगी."
यूक्रेन में नए साल पर तेज़ हुए रूसी हमले
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन का कहना है कि नए साल पर रूस ने कई मिसाइलें दागी हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि रूस ने बीते पांच दिनों में यूक्रेन पर पांच सौ से अधिक मिसाइलें और ड्रोन हमले किए हैं.
रूस पर यूक्रेन के हमलों के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस भी जबावी हमलों में तेज़ी लाएगा.
इस बारे में और जानकारी दे रहे हैं यूक्रेन में मौजूद बीबीसी संवाददाता जेम्स वॉटरहाउस.
शिवराज सिंह चौहान के नए बंगले का नाम 'मामा का घर', क्या बोली बीजेपी और कांग्रेस
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज स्रोत, @ChouhanShivraj
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने नए बंगले के बाहर ‘मामा का घर’ लिखवा दिया है.
उन्होंने अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बुधवार को शेयर करते हुए लिखा कि उनके दरवाज़े हमेशा सेवा के लिए खुले रहेंगे. इसे लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है.
शिवराज सिंह चौहान ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "मेरे प्यारे बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, आप सबसे मेरा रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व का है. पता बदल गया है, लेकिन 'मामा का घर' तो मामा का घर है. आपसे भैया और मामा की तरह ही जुड़ा रहूंगा."
इससे पहले मंगलवार को बुधनी में शिवराज ने कहा था, "कहीं न कहीं कोई बड़ा उद्देश्य होगा यार कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है, लेकिन जरूर किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उनके इस नये घर के नामकरण पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, "शिवराज जी जिस प्रकार के जनप्रिय राजनेता हैं और जैसी उन्होंने जनता की सेवा भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में की है. भांजे, भांजियों और बहनों से जो संबंध स्थापित किया है, उस नाते वो मामा के रूप में प्रसिद्ध हैं. वो सिर्फ नाम के नहीं बल्कि काम के भी रूप में मामा हैं. इसलिए उन्होंने कहा भी है कि वो भाई और मामा अजीवन रहेंगे. शिवराज जी जो कहते हैं उसे पूरा भी करते है. इसलिये उनके घर पर भी मामा का घर लिखा है."
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला का मानना है कि यह भाजपा के अंदर चल रहे गतिरोध को बताता है.
उन्होंने कहा, "पार्टी को 163 सीटें मिली और शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि इसकी वजह लाडली बहना योजना थी लेकिन पार्टी के अन्य नेता कहते रहे कि यह मोदी की जीत है. इस तरह घर के बाहर 'मामा का घर' लिखकर शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय नेतृत्व को खुली चुनौती दे रहे है कि मैं अपना काम जारी रखूंगा."
बेरूत में हमास के उप-प्रमुख की मौत के बाद क्या हैं हालात
वीडियो कैप्शन, बेरूत में हुए इस हमले में हमास उप-प्रमुख और कम से कम पांच अन्य की मौत हो गई.
लेबनान की राजधानी बेरूत में एक ड्रोन हमला हुआ. इसमें हमास के उप-प्रमुख सालेह अल-अरुरी की मौत हो गई.
इस हमले के बाद लेबनान सरकार ने इसराइल पर पूरे मध्य पूर्व में संघर्ष भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
हमले के लिए इसराइल को दोषी ठहराया गया है लेकिन उसने अब तक इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है. जबकि हमास ने हमले की निंदा करते हुए इसे 'आतंकवादी कृत्य' बताया है.
वहीं हिज़बुल्लाह ने कहा है कि यह लेबनानी संप्रभुता पर हमला है. देखिए बीबीसी संवाददाता शाइमा ख़लील की ये रिपोर्ट.
गुरपतवंत सिंह पन्नू मामला: अमेरिकी अदालत में अभियुक्त बनाए गए निखिल गुप्ता की याचिका खारिज
....में
Author, उमंग पोद्दार
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, ANI
अमेरिकी अदालत में खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश के सिलसिले में अभियुक्त बनाए गए निखिल गुप्ता के परिजनों की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है.
जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने निखिल गुप्ता के परिजन की याचिका खारिज करते हुए कहा, "इस बारे में सरकार को कार्रवाई करनी है. ये एक संवेदनशील मामला है, उन्हें फ़ैसला करने दीजिए."
"मौजूदा रिट पिटीशन में जो मुद्दे उठाए गए हैं, उस पर हमने गौर किया है. अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों, संप्रभुता और अलग-अलग देशों की अदालतों के क्षेत्राधिकार से जुड़े सिद्धांतों को देखते हुए हमें नहीं लगता है कि किसी भी आवेदन को मंज़ूर किया जा सकता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के तहत निखिल गुप्ता को क़ानूनी सहायता केवल भारत की तरफ़ से मुहैया कराई जा सकती है.
इस पर निखिल गुप्ता के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे सीनियर एडवोकेट सी आर्यमान सुंदरम ने कोर्ट को बताया कि निखिल गुप्ता को अभी तक वकील की सुविधा नहीं दी गई है.
उन्होंने कहा, "मैं भारत सरकार से मदद की मांग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि ये मामला पूरी तरह से इस बात पर आधारित है कि मैं भारत सरकार के अधिकारियों के कहने पर काम कर रहा हूं. अपने बचाव के लिए मुझे मंत्रालय से थोड़े सहयोग की ज़रूरत है."
इस पर अदालत ने कहा कि आप भारत सरकार के पास जाने के लिए स्वतंत्र हैं जो क़ानून के तहत कार्रवाई कर सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
जापान का वो शहर जो भूकंप से तबाह हो गया
वीडियो कैप्शन, जापान का वो शहर जो भूकंप से तबाह हो गया
जापान में आए भूंकप में मरने वालों का आँकड़ा 64 पहुँच गया है.
भूकंप प्रभावित इलाक़ों में इमारतों और सड़कों को काफ़ी नुक़सान पहुँचा है.
कई जगहों पर आग और भूस्खलन से. राहत का काम प्रभावित हुआ है.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने राहत एवं बचाव में लगे सैन्यकर्मियों की संख्या दोगुनी करने का भी एलान किया है.
बीबीसी संवाददाता जीन मैकेंज़ी जापान के भूकंप प्रभावित शहर वजीमा पहुंचीं.
ब्रेकिंग न्यूज़, ईडी के समन पर अरविंद केजरीवाल ने किया दावा- बीजेपी का मक़सद मुझे गिरफ़्तार करना...
इमेज स्रोत, AAP
ईडी के तीन समनों को ठुकराने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा.
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है इसलिए उन्हें गिरफ़्तार करने की योजना है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है. इन्होंने मुझे समन भेजे हैं. मेरे वकीलों ने मुझे बताया है कि ये समन ग़ैर-क़ानूनी हैं."
केजरीवाल ने उस चिट्ठी का ज़िक्र भी किया जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से पूछा था कि किस नाते उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. क्या वह एक गवाह हैं, या दिल्ली के सीएम होने के नाते ये समन भेजे गए हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "इनका मक़सद लोकसभा चुनाव में मुझे प्रचार करने से रोकना है. ठीक लोकसभा चुनाव से पहले मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? पहले क्यों नहीं बुलाया. बीजेपी का मकसद पूछताछ करना नहीं है.
इनका मकसद है मुझे गिरफ़्तार कर लो, ताकि लोकसभा चुनाव में मैं प्रचार न कर सकूं."
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर इसलिए जेल में हैं क्योंकि इन्होंने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया था.
दिल्ली सीएम ने कहा कि ये जो भी चल रहा है वह देश के लिए बहुत ख़तरनाक है.
वो स्कूल जिसने COP-28 में जीता बड़ा इनाम
वीडियो कैप्शन, वो स्कूल जिसने COP-28 में जीता बड़ा इनाम
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के एक स्कूल ने दुबई में हुए COP-28 सम्मेलन के ग्लोबल स्कूल इवेंट में एक लाख डॉलर का इनाम जीता है.
इस स्कूल ने वॉटर कॉन्ज़र्वेशन और ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग को लेकर अपना प्रोजेक्ट पेश किया था. साल 2005 में आए भूकंप से प्रभावित बच्चों का है.
स्कूल ने ऐसा प्रोजेक्ट बनाया जो बच्चों की चालीस फ़ीसद भोजन संबंधी ज़रूरतों को पूरा करता है.
संजय राउत ने कहा- अगर केजरीवाल और सोरेन कल सुबह मोदी से मिलकर...
इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के सभी शीर्ष नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है.
राउत ने ये बातें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संबंध में कहीं.
उन्होंने कहा, "इंडिया ब्लॉक के जो प्रमुख नेता हैं उनके ऊपर ये दबाव चल रहा है. चाहे महाराष्ट्र हो, झारखंड हो या दिल्ली हो. हेमंत सोरेन को, केजरीवाल जी को जिस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन अगर ये दोनों नेता कल सुबह मोदी जी को मिलकर कहेंगे कि मैं बीजेपी में आ रहा हूं, तो पूरा मामला ठंडा हो जाएगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "हमारे महाराष्ट्र में देखिए न अजित पवार जी का. खुद मुख्यमंत्री ये दावा करते थे कि उन्होंने 70 हज़ार करोड़ का घोटाला किया. वो 24 घंटे में बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो पूरी फ़ाइल बंद. जिनको जेल में डालने की बात हो रही थी, वह मंत्री बन गए. क्या देश में सरकार इस तरह से चलती है? पूरा इंडिया ब्लॉक केजरीवाल जी और सोरेन जी के साथ मज़बूती से खड़ा रहेगा, और है."
आरटीआई में पीएम मोदी के साथ सेल्फ़ी पॉइन्ट का खर्च बताने के बाद रेलवे ने बदले नियम, जानकारी देने वाला अधिकारी बदला- प्रेस रिव्यू
कांग्रेस में शामिल हुईं वाईएस शर्मिला, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की हैं बहन
इमेज स्रोत, ANI
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाईएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं.
वह बुधवार को दिल्ली पहुंचीं और एयरपोर्ट पर ही उन्होंने मीडिया से कहा कि कांग्रेस जॉइन करने जा रही हैं.
शर्मिला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली.
इससे पहले मंगलवार को हैदराबाद में पार्टी की बैठक करने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा था कि वह और अन्य नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेृत्व से मिलेंगे और दिल्ली में 'अहम' घोषणा करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं.
ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी के विलय के बाद उन्हें कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका दे सकती है.
तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान ही शर्मिला ने कांग्रेस को अपने समर्थन का एलान कर दिया था.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शर्मिला ने कहा, "आज मैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए बहुत खुश हूं. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईआरएस तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है... कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है.."
दक्षिण अफ़्रीका के साथ दूसरे टेस्ट में भारत के छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए, जानिए कल के खेल का हाल