झारखंड: सियासी सरगर्मी के बीच राज्यपाल गए चेन्नई, सीएम ने कहा- पत्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा है बीजेपी का दुष्प्रचार
झारखंड में जारी सियासी सरगर्मी के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार की शाम चेन्नई चले गए. चेन्नई रवाना होने से पूर्व रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सारी सियासी सरगर्मी सिर्फ़ ख़बरों (पेपर) में है.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and चंदन शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़, जापान: रनवे पर विमान में आग, सभी 379 यात्री सुरक्षित
इमेज स्रोत, SCREENGRAB
जापान एयरलाइंस के विमान में टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर भीषण आग लगी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार संभवतः रनवे पर खड़े कोस्ट गार्ड के विमान से टक्कर की वजह से ये हादसा हुआ.
राहत की बात ये है कि जापान एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 379 यात्री और क्रू मेंबर सकुशल निकाल लिए गए हैं.
जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके की ओर से जारी फुटेज में देखा जा सकता है कि विमान रनवे पर दूसरे विमान से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता है और दोनों में ही आग लगती है.
रॉयटर्स ने कोस्ट गार्ड के हवाले से बताया है कि वह इस मामले की जाँच कर रहे हैं.
वहीं जापान एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि ये विमान होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुआ था.
जापान एयरलाइंस के विमान में आग की पहली तस्वीर
इमेज स्रोत, SCREENGRAB
जापान एयरलाइंस के विमान में मंगलवार को हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के समय दूसरे विमान से टक्कर के बाद भीषण आग लगी.
अब इस हादसे के विज़ुअल सामने आए हैं.
जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ये हादसा संभवतः हनेडा एयरपोर्ट पर खड़े दूसरे विमान से टक्कर की वजह से हुआ.
जापान एयरलाइंस के विमान में कई यात्रियों के सवार होने की भी ख़बर है. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.
लेकिन हादसे की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उनमें विमान में भीषण आग की लपटें उठती दिख रही हैं. खिड़कियों से आग और धुआं उठते दिख रहा है.
इमेज स्रोत, SCREENGRAB
इमेज स्रोत, SCREENGRAB
ब्रेकिंग न्यूज़, जापान: रनवे पर विमान में लगी आग, खिड़कियों से निकलता दिखा धुआं
जापान एयरलाइन के एक विमान में टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर भीषण आग लगी है.
ये आग स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम को रनवे पर लगी.
जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके ने जो फुटेज जारी की है, उसमें विमान की खिड़कियों में से धुआं निकलता दिख रहा है.
अधिकारियों के हवाले से एनएचके ने बताया है कि संभवतः ये आग दो रनवे पर दो विमानों के बीच टक्कर की वजह से लगी. विमान में यात्री भी सवार थे.
कुछ मीडिया रिपोर्टों में विमान के टक्कर की फुटेज दिखाई गई है. इसमें रनवे पर खड़े एक विमान से टकराता हुआ दूसरा विमान आगे बढ़ता है. इस दौरान दोनों विमानों में भीषण आग लगती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नोएडा के शॉपिंग मॉल के पास 26 साल की युवती से कथित गैंगरेप के मामले में तीन लोग गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
नोएडा पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है कि एक 26 वर्षीय महिला के साथ कथित गैंगरेप के तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है.
पुलिस ने ये भी बताया कि दो अन्य संदिग्ध, जिनमें से एक स्थानीय दबंग है, अभी भी फरार हैं.
ये कथित गैंगरेप एक शॉपिंग मॉल के पास कुछ समय पहले हुआ था लेकिन शिकायतकर्ता ने 30 दिसंबर को स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्त करवाई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त बार-बार पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे थे.
पुलिस प्रवक्ता के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने लिखा, "सेक्टर 39 पुलिस थाने में 30 दिसंबर को एफ़आईआर दर्ज की गई, जिसके बाद जाँच हुई और तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ़्तार हुए लोगों के नाम राजकुमार, आज़ाद और विकास हैं. जो दो अन्य संदिग्ध अभी गिरफ़्त में नहीं हैं, उनके नाम रवि और मेहमी हैं.
पुलिस ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता ने कथित गैंगरेप की शिकायत फ़ौरन इसलिए नहीं की क्योंकि अभियुक्त इलाके के दबंग हैं.
लेकिन बार-बार अभियुक्तों के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर पीड़िता ने 30 दिसंबर को पुलिस से संपर्क साधा.
पुलिस ने कहा कि प्रक्रिया के अनुसार पिछले सप्ताह मेडिकल जाँच के बाद शिकायतकर्ता का बयान रिकॉर्ड किया जा चुका है.
गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
भूकंप के बाद जापान के पीएम बोले- वक्त से दौड़ लगानी होगी
इमेज स्रोत, Reuters
जापान में आए
तेज़ भूकंप के बाद राहत कार्य जारी है. इस भूकंप के कारण अब तक 30 लोगों की मौत
हो चुकी है.
बचावकर्मियों को
राहत कार्य में काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है.
जापान के पीएम
फुमियो किशिदा ने कहा, ''आपदा के प्रभावित लोगों को बचाने के लिए हमें
वक़्त से दौड़ लगानी होगी.''
पीएम ने आपदा
प्रबंधन से जुड़ी एक बैठक के बाद ये बातें कहीं.
वो बोले, ''काफी
ज़्यादा नुकसान होने की पुष्टि हुई है. कई लोग मारे गए हैं. इमारतें गिरी हैं और
कई जगह आग लगी है.
भूकंप के बाद
ठंड में क़रीब 33 हज़ार लोगों को रात बिना बिजली के गुज़ारनी
पड़ी थी. अब भी कई शहरों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.
भूकंप के बाद से लोगों को बचाए जाने की कोशिशें हो रही हैं और इस काम में 1000 से ज़्यादा बचावकर्मी जुटे हुए हैं.
फुमियो किशिदा ने कहा है कि भूकंप में प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि उन तक जल्द मदद पहुंचेगी.
वो कहते हैं, ''भूकंप प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में आत्मरक्षा बलों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सड़कें टूट गई हैं. जो लोग इमारतों में फँसे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द बचाना चाहिए ताकि इमारत गिरने से पहले वो बचाए जा सकें.''
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पंजाब के डीएसपी का शव रहस्यमय हालत में मिला
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
पंजाब आर्म्ड
पुलिस के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट दलबीर सिंह जालंधर में सोमवार को रहस्मय परिस्थिति
में मृत पाए गए.
दलबीर सिंह
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित थे.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक़, पुलिस ने कहा कि 54 साल के दलबीर सिंह के शरीर पर चोट के निशान हैं और उनका शव बस्ती बावा खेल में एक सड़क पर मिला है.
वो जालंधर के इस इलाके
में तैनात थे.
जालंधर पुलिस
कमिश्नर स्पप्न शर्मा ने पीटीआई से कहा- हम मामले की जांच कर रहे हैं.
जिस सड़क पर
दलबीर की लाश मिली, वो सड़क कपूरथला में उनके गांव की ओर जाती है. पुलिस ने बताया कि वो
जहां मृत पाए गए हैं, वो जगह उनके गांव से आठ किलोमीटर दूर है.
दलबीर के परिवार
ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है.
पुलिस के
मुताबिक़, डीएसपी का बीते महीने एक दूसरे इलाके में विवाद हुआ था. हालांकि तब
इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था.
दलबीर पहले
वेटलिफ्टर थे और साल 2000 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया
गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जालंधर के डीसीपी-1 बलविंदर सिंह रंधावा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- सीसीटीवी को देखा जा रहा है. दलबीर सिंह की लाश 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात को मिली थी.
LIVE: नये हिट एंड रन क़ानून का क्यों हो रहा है विरोध?
देशभर में ट्रक ड्राइवर क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा असर
इमेज स्रोत, ANI
देशभर में ट्रक चालकों की हड़ताल का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है.
नागपुर सहित कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं.
महाराष्ट्र में प्रदर्शन की वजह से कुछ स्थानों पर ईंधन की कमी की आशंका पैदा हो गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ट्रक चालक हाल ही में संसद से पास किए गए भारतीय न्याय संहिता में हिट एंड रन को लेकर किए गए प्रावधान से नाराज़ हैं. भारतीय न्याय संहिता अब भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की जगह लेगा.
नए कानून के तहत अगर हिट एंड रन के मामलों में अभियुक्त मौके से भागता है तो उस स्थिति में सात लाख रुपये का जुर्माना और 10 साल की सज़ा का प्रावधान किया गया है.
ट्रक चालकों का कहना है कि इन प्रावधानों से उन्हें अनुचित उत्पीड़न झेलना पड़ सकता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी ट्रक चालकों के सड़कों पर प्रदर्शन के विज़ुअल साझा किए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं पंजाब के मोगा में भी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी बताई जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस से कहा है कि वह पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बिना बाधा के जारी रखने की कोशिश करे.
भूकंप से प्रभावित जापान से लौटे जूनियर एनटीआर, क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जूनियर एनटीआर
जापान में आए
भूकंप में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस भूकंप के
दौरान भारतीय फ़िल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर भी जापान में थे. जूनियर एनटीआर अब
भारत लौट चुके हैं.
इस बारे में
जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी.
जूनियर एनटीआर ने कहा, ''आज
जापान से घर लौट आया हूं. भूकंप से स्तब्ध हूं. बीते पूरे हफ्ते जापान में ही
था. मेरी संवेदनाएं भूकंप से प्रभावित लोगों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि लोग
जल्दी ठीक हों. मज़बूत बने रहना, जापान.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जूनियर एनटीआर की फ़िल्म आरआरआर ने जापान में साल 2022 में अच्छी ख़ासी कमाई की थी.
फ़िल्म ने जापान के बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ से ज़्यादा कमाए थे.
इस फ़िल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा राम चरण भी थे.
जयशंकर विदेश मंत्री रहते हुए अब तक पाकिस्तान क्यों नहीं गए?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर
भारत के विदेश
मंत्री एस जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान से
संबंधों पर बात की है.
इस इंटरव्यू में
जयशंकर से पूछा जाता है कि विदेश मंत्री रहते हुए वो कभी पाकिस्तान नहीं गए.
इसके जवाब
में जयशंकर कहते हैं, ''2019 में पाकिस्तान
ने जैसी प्रतिक्रिया दी, मुझे लगता है कि इस वजह से भी मेरा पाकिस्तान जाना नहीं पो पाया.
बीते कुछ दशकों से पाकिस्तान जो कर रहा है वो ये कि वो सरहद पार आतंकवाद का
इस्तेमाल कर रहा है ताकि भारत के साथ बातचीत की जा सके.''
जयशंकर बोले, ''हमने
उस खेल में शामिल ना होकर पाकिस्तान के इस पैंतरे को अप्रासंगिक बना दिया है.
ये ऐसा नहीं है कि हम अपने पड़ोसी से बात नहीं करना चाहते हैं. अंत में आपका
पड़ोसी आपका पड़ोसी ही होता है.''
जयशंकर कहते
हैं- जिस तरह से वो आतंकवाद को वैध बताकर बातचीत करने की कोशिश करते हैं, हम उस तरह से
बात नहीं करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जयशंकर साल 2019 में भारत के विदेश मंत्री बने थे.
इसी साल भारत में चुनाव से पहले पुलवामा में हमला हुआ था और जवाब में भारत ने सरहद पार कार्रवाई करने का दावा किया था.
इस दौरान भारत के विंग कमांडर अभिनंदन का प्लेन भी क्रैश होकर पाकिस्तान में गिर गया था. हालांकि कुछ दिन बाद विंग कमांडर की भारत वापसी हो गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़, जापान में भूकंप: अब तक 30 लोगों की मौत, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंज़र
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, जापान में भूकंप
जापान में
सोमवार को आए भूकंप के कारण अब तक 30 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी
है.
स्थानीय प्रशासन
ने इन मौतों की पुष्टि की है.
सोमवार को जापान
में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी
जारी की थी और लोगों से तटीय इलाक़ों को खाली करने के लिए कहा था.
हालांकि मंगलवार
सुबह इस चेतावनी को एडवाइज़री में बदल दिया गया है.
वाजिमा में अब
तक 16 और सुज़ू में अब तक छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
भूकंप के बाद से
लोगों को बचाए जाने की कोशिशें हो रही हैं और इस काम में 1000 से
ज़्यादा बचावकर्मी जुटे हुए हैं.
जापान के पीएम
फुमियो किशिदा ने कहा है कि भूकंप में प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि उन
तक जल्द मदद पहुंचेगी.
वो कहते हैं, ''भूकंप
प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में आत्मरक्षा बलों को काफी चुनौतियों का सामना
करना पड़ रहा है क्योंकि सड़कें टूट गई हैं. जो लोग इमारतों में फँसे हुए हैं, उन्हें जल्द से
जल्द बचाना चाहिए ताकि इमारत गिरने से पहले उन्हें निकाला जा सके.''
आगे देखिए तस्वीरों में तबाही का मंज़र
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ क्यों बोले- ये सही नहीं होगा कि मैं ऐसी आलोचनाओं पर जवाब दूं
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़
भारत के मुख्य
न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को न्यायाधीशों की नियुक्ति करने वाली
कॉलेजियम व्यवस्था का बचाव किया है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ''ये कहना सही नहीं है कि कॉलेजियम
सिस्टम में पारदर्शिता की कमी है. अधिक पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए हमने
ज़रूरी कदम उठाए हैं. फ़ैसला लेने की प्रक्रिया में निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए.
मैं एक बात और साझा करना चाहता हूं. जब हम सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की
नियुक्ति के लिए नामों पर विचार करते हैं, तो हम हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीशों
के करियर पर भी विचार करते हैं.''
वो कहते हैं, ''ज़ाहिर
है कि कई कारणों से कॉलेजियम के भीतर होने वाली चर्चा को सार्वजनिक नहीं किया जा
सकता. हमारी कई चर्चाएं उन न्यायाधीशों की निजता पर होती हैं, जो सुप्रीम
कोर्ट में नियुक्ति के लिए विचाराधीन हैं. वैसी चर्चाएं अगर आज़ाद और खुले माहौल
में होनी हैं तो वे वीडियो रिकॉर्डिंग या दस्तावेजीकरण का विषय नहीं हो सकतीं. यह
वह प्रणाली नहीं है, जिसे भारतीय संविधान ने स्वीकार किया है.''
डीवाई चंद्रचूड़
ने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि हम निर्णय लेने की अपनी प्रक्रिया पर भरोसा करना
सीखें.
धारा 370 हटाए
जाने से जुड़े केस पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच के फ़ैसले की आलोचना वाले सवाल पर
वो बोले- न्यायाधीश किसी केस का फ़ैसला संविधान और क़ानून के आधार पर सुनाते हैं.
मुझे नहीं लगता कि ये सही होगा कि मैं ऐसी आलोचनाओं पर जवाब दूं या अपने फ़ैसले का
बचाव करूं.
सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर में अनुच्छेद 370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बाँटने के फ़ैसले को बरकरार रखा था.
योगी आदित्यनाथ बोले- जो अयोध्या का नाम लेने में भी हिचकिचाते थे, अब वो लोग...
इमेज स्रोत, FB/YOGI
उत्तर प्रदेश के
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो लोग कभी अयोध्या का नाम लेने में भी
हिचकिचाते थे, अब उनके सुर बदल गए हैं.
योगी आदित्यनाथ
ने ये बातें वृंदावन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कही हैं.
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है. इस
कार्यक्रम में पक्ष और विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित किया गया है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक़- योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''पहले जो लोग अयोध्या का नाम लेने से
बचते थे, अब वो कह रहे हैं कि अगर निमंत्रण मिला तो हम ज़रूर जाएंगे.''
योगी ने हाल के
दिनों में अयोध्या में आए यातायात से संबंधित बदलावों की प्रशंसा की.
पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले अयोध्या का दौरा किया था और कई समारोहों में शिरकत की थी.
इससे पहले आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा था, ''अगर 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम खुद धरती पर आ गए तो वो पीएम मोदी से सवाल पूछेंगे. वो पूछेंगे कि युवाओं का रोज़गार कहां है, देश में इतनी महंगाई क्यों है?''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली ये 26 ट्रेनें देर से चल रही हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हो रही है.
इस ठंड के कारण रेल यात्राओं में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार सुबह भी दिल्ली पहुंचने वाली काफी ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, रेलवे ने जानकारी दी है कि दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देर से चल रही हैं और इस कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
आगे पढ़िए उन 26 ट्रेनों के नाम जो देर से चल रही हैं. साथ ही ये भी कि ये ट्रेन कितने घंटों की देरी से चल रही हैं.
इमेज स्रोत, ani
ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े पहनकर जाएंगे तो नहीं मिलेगी एंट्री
इमेज स्रोत, Getty Images
ओडिशा के श्री
जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड आवश्यक कर दिया है.
मंदिर परिसर में
गुटखा और पान खाने पर भी रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही प्लास्टिक और पॉलिथिन के
इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है.
मंदिर प्रशासन
का कहना है कि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में दाखिल होने से पहले ढंग के कपड़े
पहनने होंगे. ऐसे श्रद्धालु जिन्होंने हाफ पेंट, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्लीवलेस ड्रेस
पहनी हुई होगी, उन्हें मंदिर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक़, इस नियम के आने के बाद से एक जनवरी को जो लोग मंदिर आए, वो धोती-गमछे और
महिलाएं साड़ी या सलवार कमीज़ पहनकर आए.
मंदिर प्रशासन
की ओर से कहा गया है कि जो लोग नियमों को नहीं मानेंगे, उन्हें जुर्माना
देना होगा.
सोमवार से
भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर परिसर में भी तंबाकू से संबंधित उत्पादों के खाने पर रोक लगा
दी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, दक्षिण कोरिया में न्यूज़ कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष के नेता पर चाकू से हमला
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, हमले के बाद दक्षिण कोरियाई नेता ली
दक्षिण कोरिया में विपक्ष के नेता पर एक न्यूज़ कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से हमला हुआ है.
यॉन्हेप न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, ये घटना बुसान की है.
विपक्ष के नेता ली-जे-म्युंग 2022 में राष्ट्रपति का चुनाव हार गए थे. ली की गर्दन के बाईं तरफ़ मंगलवार को हमलावर ने चाकू से हमला किया है.
हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
ली को हमले के 20 मिनट बाद अस्पताल पहुंचा दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जब वो अस्पताल पहुंचाए गए तब वो होश में थे.
ली दक्षिण कोरिया की संसद का फिलहाल हिस्सा नहीं हैं. माना जा रहा है कि वो 2024 को होने वाले आम चुनावों में हिस्सा लेंगे.
59 साल के ली डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के प्रमुख हैं.
2022 के राष्ट्रपति चुनावों में वो महज 0.73 फ़ीसदी वोटों के फ़ासले से हार गए थे. दक्षिण कोरिया के इतिहास में ये पहली बार था जब चुनावी मुकाबला इतना दिलचस्प हो गया था.
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ओवैसी क्या बोले?
इमेज स्रोत, fb/owaisi
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाना है. इस
कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
इस बीच
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद के एक कार्यक्रम में
शिरकत की.
इस कार्यक्रम
में ओवैसी ने कहा, ''ये हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम अपनी मस्जिदों
को आबाद रखें. मदरसे के मौलानाओं के पास जाएं, इंटरनेट के मौलानाओं से दूर रहें.''
ओवैसी बोलते हैं, ''नौजवानों
मैं तुमसे कह रहा हूं. हमारी मस्जिद हमने खो दी और वहां क्या किया जा रहा है, आप देख रहे हैं.
क्या तुम्हारे और हमारे दिलों में तकलीफ नहीं होती है. जिस जगह पर हमने 500
साल हैया-अलस-सलाह (आओ नमाज़ की तरफ़) की सदाएं दीं. जहां बैठकर हमने क़ुरान-ए-करीम
का ज़िक्र किया. आज वो जगह हमारे हाथ में नहीं है.''
ओवैसी कहते हैं, ''नौजवानों क्या तुमको नहीं दिख रहा है कि तीन
चार मस्जिदों में ऐसा ही हो रहा है. इनमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी है.
नौजवानों इस पर ध्यान दो कि ये सब क्यों हो रहा है. सालों की मेहनत के बाद जो हमने
मुकाम हासिल किया है, आपको अपनी इस ताकत को बचाने की ज़रूरत है. मस्जिदों को आबाद रखो.
कहीं ऐसा ना हो कि मस्जिदें हमसे छीन ली जाएं.''
कुछ दिन पहले ये
ख़बर आई थी कि नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल यानी एनडीएमसी ने हाल में
"यातायात की आवाजाही की सुविधा" को देखते हुए दिल्ली की सुनहरी बाग़
मस्जिद को हटाने का प्रस्ताव दिया था.
ओवैसी कहते हैं, ''मुझे उम्मीद है कि आज का नौजवान अपनी नज़रों को
आगे रखकर सोचेगा कि वो कैसे अपने परिवार, ख़ानदान, शहर को बचाना है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जब जापान में हिल रही थी धरती, तब ऐसा था मंज़र
जापान में आए भूकंप के बाद की तस्वीरें शायद आपने देखी होंगी.
भूकंप के कारण अब तक आठ लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है. वहीं सुनामी की चेतावनी भी एडवाइज़री में बदल दी गई है.
7.6 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचा है और हज़ारों लोग प्रभावित हुए हैं.
आगे देखिए उन पलों की तस्वीरें, जब भूकंप के कारण जापान में धरती हिल रही थी तब वहां नया साल मना रहे लोग कैसे ख़ुद को बचा रहे थे.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, जापान के यूनिवर्सल पार्क में नया साल मनाने गए लोग जान बचाने के लिए कुछ यूं साथ बैठे नज़र आए.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
जापान में भूकंप के कारण अब तक छह लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Reuters
जापान में सोमवार को आए भूकंप के कारण अब तक छह लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है.
ये सारी मौतें
इशिवाका में हुई हैं. भूकंप का केंद्र भी इसी जगह को बताया जा रहा है.
भूकंप के बाद से
जापान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और फँसे हुए लोगों को निकालने की कोशिशें की जा
रही हैं.
जापान के पीएम
फुमियो किशिदा ने कहा है कि भूकंप में प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि उन
तक जल्द मदद पहुंचेगी.
वो कहते हैं, ''भूकंप
प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में आत्मरक्षा बलों को काफी चुनौतियों का सामना
करना पड़ रहा है क्योंकि सड़कें टूट गई हैं. जो लोग इमारतों में फँसे हुए हैं, उन्हें जल्द से
जल्द बचाना चाहिए ताकि इमारत गिरने से पहले उन्हें निकाला जा सके.''
भू-वैज्ञानिकों
का कहना है कि इस भीषण भूकंप के बाद भी आने वाले वक़्त में और झटके महसूस किए जा
सकते हैं.
सोमवार को आए भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी और लोगों से तटीय इलाकों को खाली करने के लिए कहा गया था.
नमस्कार
आपका दिन शुभ हो.
एक जनवरी 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.