झारखंड: सियासी सरगर्मी के बीच राज्यपाल गए चेन्नई, सीएम ने कहा- पत्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा है बीजेपी का दुष्प्रचार

झारखंड में जारी सियासी सरगर्मी के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार की शाम चेन्नई चले गए. चेन्नई रवाना होने से पूर्व रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सारी सियासी सरगर्मी सिर्फ़ ख़बरों (पेपर) में है.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and चंदन शर्मा

  1. झारखंड: सियासी सरगर्मी के बीच राज्यपाल गए चेन्नई, सीएम ने कहा- पत्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा है बीजेपी का दुष्प्रचार

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड में जारी सियासी सरगर्मी के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार की शाम चेन्नई चले गए.

    चेन्नई रवाना होने से पूर्व रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सारी सियासी सरगर्मी सिर्फ़ ख़बरों (पेपर) में है.

    राज्यपाल ने कहा, “कोई भी बात मुझ तक आधिकारिक तौर पर नहीं पहुँची है. जब सूचनाएँ आधिकारिक रूप में आएँगी, तो मैं ज़्यादा बेहतर प्रतिक्रिया दे पाऊँगा.”

    राजभवन सूत्रों के मुताबिक़, उनके आठ जनवरी को रांची वापस लौटने का कार्यक्रम है.

    हालाँकि, चेन्नई रवाना होने से पहले एक समाचार एजेंसी से बातचीत में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि सारी बातें संभावनाओं के आसपास हैं. जो ग़लत करेगा, उसे सज़ा भुगतनी पड़ेगी.

    शिबू सोरेन से मिले मुख्यमंत्री

    इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ही अपने पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन से उनके सरकारी आवास जाकर मुलाक़ात की.

    वे करीब 20 मिनट तक उनके साथ रहे. इस दौरान उनकी माँ रूपी सोरेन भी कुछ देर तक बातचीत में शामिल रहीं.

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मुलाक़ात को नए वर्ष की औपचारिकता बताया है, लेकिन चर्चा है कि उन्होंने बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर बातचीत की है.

    जेएमएम और सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल विधायक दल की एक बैठक तीन जनवरी की शाम होनी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही इस बैठक की अध्यक्षता करनी है. इससे ठीक पहले शिबू सोरेन से हुई उनकी मुलाक़ात को सियासी गलियारों में अहम माना जा रहा है.

    उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. लेकिन, अपने हर निर्णय से पहले वे पार्टी प्रमुख और अपने पिता शिबू सोरेन को विश्वास में लेते रहे हैं.

    इससे पहले मुख्यमंत्री और महाधिवक्ता के बीच भी देर तक बातचीत हुई थी. महाधिवक्ता उनसे मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुँचे थे.

    ईडी दफ़्तर में चिट्ठी सौंपने की औपचारिकता पूरी करते मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी.

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash

    इमेज कैप्शन, ईडी दफ़्तर में चिट्ठी सौंपने की औपचारिकता पूरी करते मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी.

    ईडी को मुख्यमंत्री का जवाबी पत्र

    इन दोनों मुलाक़ातों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बंद लिफ़ाफ़े में अपना जवाबी पत्र भेजा.

    मुख्यमंत्री कार्यालय के एक कर्मचारी ने ईडी दफ़्तर जाकर मंगलवार की दोपहर यह लिफ़ाफ़ा अधिकारियों के हवाले किया. उन्होंने अपने पत्र में क्या लिखा है, इसका ब्योरा नहीं दिया गया है.

    ईडी ने 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन को एक पत्र भेजकर उनसे दो दिनों के अंदर पूछताछ की जगह और तारीख़ बताने के लिए कहा था. वह मियाद 31 दिसंबर को ही ख़त्म हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने 2 जनवरी को उन्हें जवाबी पत्र भेजा.

    रांची एयरपोर्ट पर गुलाम अहमद मीर के साथ कांग्रेस के झारखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर.

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash

    इमेज कैप्शन, रांची एयरपोर्ट पर गुलाम अहमद मीर के साथ कांग्रेस के झारखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर.

    कांग्रेस प्रभारी राँची पहुंचे

    इधर, कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर भी दो जनवरी की दोपहर रांची पहुंचे. कल वे भी अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री आवास में होने वाली सरकार में शामिल गठबंधन दलों की बैठक से पहले होनी है.

    इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन दलों के साथ है और आगे भी रहेगी. हम बीजेपी को बहुमत चुराने का मौका नहीं देंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी में भी हलचल

    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी ताज़ा घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि होटवार जेल में बंद कुछ बिचौलिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के निर्णयों को प्रभावित कर रहे हैं.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार पर कई आरोप लगाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

    इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी दुष्प्रचार में लगी है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “मेरी पत्नी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना बीजेपी की कल्पना है. बीजेपी झूठी कहानी गढ़ रही है कि मैं सत्ता अपनी पत्नी को सौंप दूंगा.”

  2. जापान में रनवे पर दो विमानों की टक्कर: जो बातें अब तक हमें मालूम हैं

  3. रूस-यूक्रेन युद्ध में नेपाल के तीन और नागरिकों की मौत, कुल कितनी मौतें

    रूस-यूक्रेन युद्ध

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेपाल सरकार ने मंगलवार को बताया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ रहे तीन और नेपाली नागरिकों की मौत हो गई है.

    इस तरह इस युद्ध में मारे जाने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या 10 हो गई है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया है कि रूस की ओर से लड़ रहे इन तीन नेपाली नागरिकों के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है.

    नेपाल के विदेश मंत्रालय ने लगभग दो सप्ताह पहले पुष्टि की थी कि रूस की ओर से लड़ने वाले सात नेपाली नागरिक इस युद्ध में मारे गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. इसराइल और हमास की लड़ाई से ऐसे तबाह हो रहे हैं ग़ज़ा के ऐतिहासिक स्थल

  5. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, वीवीपैट पर चर्चा के लिए मांगा मिलने का समय

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर वीवीपैट पर चर्चा के लिए मिलने का समय मांगा है.

    कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस चिट्ठी को शेयर किया है. इसके मुताबिक, विपक्षी दलों के गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मिलना चाहता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चिट्ठी में लिखा गया है कि दिसंबर में इंडिया के दलों की बैठक में वीवीपैट के इस्तेमाल को लेकर कुछ सुझाव मिले. इस बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिस पर चर्चा के लिए अब मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय चाहिए.

    जयराम रमेश ने लिखा है कि कई बार निवेदन करने के बावजूद इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय नहीं मिला है.

  6. 2024 में भारत समेत दुनिया भर के किन देशों में होंगे चुनाव

  7. मेरठ नगर निगम की बैठक में हाथापाई करने वाले मंत्री और एमएलसी पर मायावती ने क्या कहा

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और विधान पार्षद धर्मेंद्र भारद्वाज पर कार्रवाई करने की मांग की है.

    मायावती ने आरोप लगाया है कि मंत्री तोमर और विधान पार्षद भारद्वाज ने नगर निगम के दलित पार्षदों के साथ मारपीट की है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "यूपी के ज़िला मेरठ में अभी हाल ही में भाजपा मंत्री व विधायक द्वारा सत्ता के अहंकार में अपनी दबंगई दिखाते हुए नगर निगम के दलित पार्षदों के साथ सरेआम मारपीट करना अति-दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "भाजपा एवं सरकार तुरन्त इसका संज्ञान लेकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करे."

    शनिवार को हुई इस घटना के बाद रविवार को विपक्ष के नेताओं ने मेरठ के एसएसपी से मुलाक़ात कर मंत्री और विधान पार्षद पर कार्रवाई करने की मांग की. एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.

    वहीं आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने इस मामले को लेकर पंचायत करने का एलान किया है.

  8. मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ से कैसे अलग हैं मोहन यादव

  9. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का नया नारा, 'अब की बार...'

    BJP

    इमेज स्रोत, ANI

    आगामी लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपना नारा तय कर लिया है.

    केंद्र में तीसरी बार आने की कोशिशों में जुटी बीजेपी का नया नारा होगा- 'अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार'.

    इस तरह बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों में से 400 सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर लिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी के सीनियर नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा और विधानसभा की हर सीट के लिए संयोजक और सह संयोजक के नाम तय किए हैं.

    बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया के साथ पार्टी महासचिव सुनील बंसल, तरुण चुग शामिल हुए.

    बीजेपी ने 2014 लोकसभा चुनाव के लिए 'अच्छे दिन आने वाले हैं' और 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 'फिर एक बार मोदी सरकार' का नारा दिया था.

  10. बीबीसी हिंदी का पॉडकास्ट दिनभर-पूरा दिन, पूरी ख़बर

    जनवरी की दूसरी तारीख और दिन मंगलवार , ये बीबीसी हिंदी का पॉडकास्ट दिनभर-पूरा दिन, पूरी ख़बर है.

    जापान में आए भूकंप में अब तक 48 लोगों की मौत, प्रभावित इलाकों में है तबाही का मंज़र.

    प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा,''आपदा पीड़ितों को बचाने के लिए वक़्त से दौड़ लगानी होगी.'

    भारत में ट्रक चालकों की हड़ताल, नए हिट एंड रन क़ानून के विरोध में प्रदर्शन

    न्यायपालिका की आज़ादी और सरकार के दबाव पर क्या बोले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय किशन कौल

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. हिट एंड रन क़ानून से नाराज़ ट्रक चालकों से होगी सरकार की बातचीत

    केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला

    हिट एंड रन के मामलों से निपटने के लिए हाल में बनी भारतीय न्याय संहिता में किए गए प्रावधानों से नाराज़ ट्रक चालकों की नाराज़गी दूर करने की कोशिशों में केंद्र सरकार जुट गई है.

    केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला कुछ देर बाद ट्रक चालकों से मुलाक़ात करने जा रहे हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ट्रक संचालकों की संस्था ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने नए क़ानूनी प्रावधान वापस लेने की ख़ातिर सरकार पर दबाव बनाने के लिए अभी तक देशव्यापी हड़ताल नहीं बुलाई है.

    एआईएमटीसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मसलों को सुलझाने के लिए वे आज शाम गृह सचिव एके भल्ला से मिल रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि सारे मसले सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिए जाएंगे.

    एआईएमटीसी ने ​नए क़ानून में 'हिट एंड रन' के प्रावधानों को वापस लेने की मांग की है.

  12. हिट एंड रन क़ानून के ख़िलाफ़ ड्राइवरों का चक्का जाम, क्यों ख़फा हैं देश भर के ट्रांसपोर्टर

  13. डेविड वॉर्नर की बैगी ग्रीन कैप खोई, प्रशंसकों से की भावुक अपील

    डेविड वॉर्नर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अपने घर सिडनी में बुधवार से करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर की 'बैगी ग्रीन' कैप खो गई है.

    डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर बताया कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अंतिम टेस्ट खेलने के लिए मेलबर्न से सिडनी जाते वक़्त उनके सामान से उनका एक बैग गायब हो गया, जिसमें उनकी यह बैगी ग्रीन कैप रखी हुई थी.

    बैगी ग्रीन कैप गायब होने को उन्होंने भावुक पल बताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि जब वे इस हफ़्ते क्रिकेट से रिटायर हों, तो यह कैप उनके हाथ में रहे.

    वॉर्नर ने बताया है कि उनका सामान क्वांटास एयरवेज़ के विमान के ज़रिए मेलबर्न एयरपोर्ट से सिडनी भेजा गया था.

    उनके अनुसार, "क्वांटास एयरलाइन ने बताया कि उन्होंने उनके कैमरे चेक किए थे, लेकिन नहीं पाया कि किसी ने उनका सामान खोलकर बैग निकाला हो."

    वॉर्नर ने सामान की ढुलाई से जुड़े किसी भी कर्मचारी को उनका यह बैग मिलने पर लौटा देने की अपील की है.

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए बैगी ग्रीन कैप उनकी शान मानी जाती है, जो दशकों से उनकी पहचान रही है.

    टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे डेविड वॉर्नर ने साल के पहले दिन सोमवार को एलान किया कि उन्होंने वनडे से भी संन्यास ले लिया है.

  14. हेमंत सोरेन के इस्तीफ़े की चर्चाओं के बीच जेएमएम ने गठबंधन दलों के साथ बुलाई बैठक

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड में नए साल की शुरुआत सियासी सरगर्मी के बीच हुई है. राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक डॉक्टर सरफ़राज अहमद के इस्तीफ़े के बाद अब पार्टी ने 3 जनवरी की शाम अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में सरकार में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायकों को भी बुलाया गया है.

    जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस संबंधित संदेश जारी किया है. उन्होंने पार्टी विधायकों इस बैठक में अनिवार्य तौर पर शामिल होने के लिए कहा है.

    विनोद कुमार पांडेय ने लिखा है, “पार्टी के सभी मंत्री एवं विधायक गण, जोहार. निर्देशानुसार दिनांक 3 जनवरी 2024 को अपराह्न 4.30 बजे रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (पुराना) के सभागार में गठबंधन दलों के विधायक गण की बैठक आहूत की गई है. अनुरोध है कि उक्त बैठक में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे. धन्यवाद.”

    जेएमएम विधायकों को यह संदेश व्हाट्सऐप समेत कई और माध्यमों से भेजा गया है. पार्टी ने इसे अपने मीडिया ग्रुप में भी जारी किया है.

    क्या होगा बैठक में?

    जेएमएम ने बैठक के एजेंडा को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि इस बैठक में पार्टी और गठबंधन दलों के विधायक कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

    क्या है चर्चा?

    चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक में अपने इस्तीफ़े की पेशकश कर सकते हैं. इसके बाद जेएमएम उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को विधायक दल का नया नेता बनाने का प्रस्ताव दे सकती है.

    हालांकि, ये सारी बातें अभी तक सिर्फ़ चर्चाओं में हैं जेएमएम या उनकी सहयोगी कांग्रेस और आरजेडी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है.

    हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन

    विपक्ष का रुख़

    जेएमएम में चल रही सियासी गतिविधियों पर मुख्य विपक्षी बीजेपी की भी नजर है. पार्टी ने यूँ तो कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुमका में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की सक्रियता से डरे हुए हैं. इसलिए वे अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.

    बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने भी अपने ‘एक्स’ पोस्ट में क़रीब-करीब यही बात कही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लिखा है, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी परेशान. उनके सचिव चौबे जी से लेकर महाधिवक्ता मिश्रा जी गांडेय उप चुनाव कराने के लिए परेशान. विधायक दल की बैठक कल. राज्यपाल के पास अपना इस्तीफ़ा व कल्पना सोरेन जी को विधायक दल का नेता बनाने वाला पत्र राज्यपाल महोदय को एक साथ देने की तैयारी. झारखंड के राज्यपाल से विनम्र निवेदन है कि क़ानूनी सलाह के बाद ही निर्णय लें.”

  15. बीएचयू छात्रा से कथित गैंगरेप केस: अभियुक्तों के घर बुलडोज़र चलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

      • Author, उत्पल पाठक, वाराणसी से
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीएचयू गैंगरेप

    इमेज स्रोत, Utpal Pathak

    आईआईटी (बीएचयू) की छात्रा के साथ दो महीने पहले हुए कथित गैंगरेप के अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस ने वाराणसी में विरोध प्रदर्शन किया है.

    कांग्रेस और उसकी सहयोगी संस्थाओं ने मंगलवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

    पार्टी की मांग है कि इस केस के तीनों अभियुक्तों के घर पर बुलडोज़र चलाया जाए.

    इसके अलावा, कांग्रेस मांग कर रही है कि बीएचयू परिसर में नवंबर में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर जिन विद्यार्थियों पर मुक़दमे दर्ज हुए, उन्हें वापस ले लिया जाए.

    इस प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा कांग्रेस के सहयोगी संगठनों जैसे एनएसयूआई, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

    पार्टी ने पुलिस के आला अधिकारियों को सौंपे एक पत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज मामले को भी वापस लेने की मांग रखी है.

    बीएचयू गैंगरेप

    इमेज स्रोत, Utpal Pathak

    कांग्रेस महिला मोर्चा की नेता पूनम कुंडू ने कहा कि बीजेपी के 'गुडों' ने उस बच्ची के साथ शर्मनाक काम किया. उनके अनुसार, ऐसे लोगों को फांसी देकर मिसाल क़ायम करना चाहिए.

    तत्काल कार्रवाई न करने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ऐसे लोगों को संरक्षण देती है.

    पुलिस ने कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय तक जाने से रोक लिया. उसके बाद प्रदर्शनकारी गुरुधाम कॉलोनी की पास वाली सड़क पर बैठ गए और वहां नारेबाज़ी करने लगे. इस बीच पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कई बार झड़प हुई.

    कांग्रेस के आज के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए थे. शहर के सात थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ पीएसी और महिला पुलिस का भी इंतज़ाम किया गया था.

    बीएचयू में लगे ​पोस्टर

    इमेज स्रोत, Utpal Pathak

    बीएचयू में लगे ​पोस्टर

    इस बीच छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के अभियुक्तों की बीजेपी नेताओं के साथ फोटो बीएचयू परिसर में चिपके हुए मिले हैं. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये फोटो किस संगठन ने लगाए हैं.

    लेकिन यह पोस्टर लगने के बाद विश्वविद्यालय में चर्चा तेज़ हो गई है. परिसर का सुरक्षा इंतज़ाम देखने वाला बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड भी सतर्क हो गया है.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, जापान: विमानों की टक्कर में कोस्ट गार्ड के पाँच सदस्यों की मौत

    विमान में आग

    इमेज स्रोत, Reuters

    जापान के हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमानों की टक्कर में कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार छह में से पाँच अधिकारियों की मौत की पुष्टि हो गई है.

    संभवतः जापान एयरलाइंस का विमान लैंड होते समय रनवे पर खड़े कोस्ट गार्ड के विमान से टकराया और दोनों में भीषण आग लग गई.

    हालांकि, जापान एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 379 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

    लेकिन अब जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके की वेबसाइट पर पुलिस के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार कोस्ट गार्ड के विमान में मौजूद छह में से पाँच क्रू सदस्यों की हादसे में मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार कोस्ट गार्ड का विमान एक जनवरी को आए तीव्र भूकंप के बाद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जा रहा था.

    दो घंटे बाद भी नहीं बुझी आग

    जापान के हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमानों की टक्कर के बाद लगी आग दो घंटे बाद भी बुझी नहीं है.

    मौके से आ रही ताज़ा फुटेज में अभी भी जापान एयरलाइंस और उसके मलबे में आग की लपटें उठती दिख रही हैं.

    आग की वजह से ये विशाल विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है और आसमान में धुआं ही धुआं हो गया है.

    दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग को काबू करने की कोशिश कर रही हैं.

  17. राहुल गांधी 'हिट एंड रन' पर नए क़ानूनी प्रावधान से नाराज़ ट्रक ड्राइवरों के समर्थन में आए, क्या कहा?

    Gandhi

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय दंड संहिता की जगह हाल में बनी भारतीय न्याय संहिता के 'हिट एंड रन' प्रावधान से नाराज़ ट्रक ड्राइवरों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सहारा मिला है.

    राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने जल्दबाज़ी में भारतीय न्याय संहिता बनाई, जिसका परिणाम ट्रक ड्राइवरों की नाराज़गी है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा, "बिना प्रभावित वर्ग से चर्चा और बिना विपक्ष से संवाद के क़ानून बनाने की ज़िद लोकतंत्र की आत्मा पर निरंतर प्रहार है."

    पीएम मोदी पर तंज़ कसते हुए उन्होंने लिखा, "जब 150 से अधिक सांसद निलंबित थे, तब संसद में शहंशाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, ड्राइवर्स के विरुद्ध एक ऐसा क़ानून बनाया, जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    देश भर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते हुए राहुल गांधी ने कहा, "सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को कठोर क़ानूनी भट्टी में झोंकना उनकी ज़िंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. और साथ ही, इस क़ानून का दुरुपयोग संगठित भ्रष्टाचार के साथ ‘वसूली तंत्र’ को बढ़ावा दे सकता है. लोकतंत्र को चाबुक से चलाने वाली सरकार ‘शहंशाह के फ़रमान’ और ‘न्याय’ के बीच का फ़र्क भूल चुकी है."

    हड़ताल

    इमेज स्रोत, ANI

    क्या है मामला

    संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान तीन नए आपराधिक क़ानूनों को पास कराए जाने की कांग्रेस पार्टी यह कहकर आलोचना करती रही है कि ये क़ानून जल्दबाज़ी मे बनाए गए.

    इस बीच भारतीय न्याय संहिता में हिट एंड रन मामलों से निपटने के लिए किए गए क़ानूनी प्रावधान से देश भर के ट्रक चालक नाराज़ हैं. इसके विरोध में वे हड़ताल कर रहे हैं.

    इस हड़ताल का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. नागपुर सहित कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं.

    इस प्रदर्शन के कारण राज्य के कई स्थानों पर ईंधन की कमी की आशंका पैदा हो गई है.

  18. असदुद्दीन ओवैसी के बयान के बाद वीएचपी ने दी क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयानों की आलोचना करते हुए उन्हें क़ानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

    विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री और बजरंग दल के पूर्व प्रमुख डॉ सुरेंद्र जैन ने ओवैसी पर आरोप लगाया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना कर वे मुस्लिम समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    डॉ जैन ने कहा, ''सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना कर, मुस्लिम समाज के एक वर्ग को ओवैसी जैसे कट्टरपंथी मुस्लिम नेता विनाश की अंधेरी गलियों में धकेलने जा रहे हैं. हम उनके विरूद्ध क़ानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं.''

    उन्होंने कहा कि जिस तरह से वे (ओवैसी) बार-बार सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले की आलोचना करते हैं, वो सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के दायरे में आता है.

    डॉ जैन ने कहा, “मैं औवेसी जैसे नेताओं को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे मुस्लिम समुदाय के लोगों को बार-बार न भड़काएं, वे मुस्लिम समाज को ऐसी अंधेरी गली की ओर धकेल रहे हैं जिसका अंत विकास की ओर नहीं जाता.”

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, FB/Owaisi

    क्या है मामला?

    इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद के एक कार्यक्रम में मुसलमान युवकों को बीजेपी की गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "नौजवानो! अपनी मस्जिद हमने खो दी... आप देख रहे हैं. क्या तुम्हारे और हमारे दिलों में तकलीफ नहीं होती? जिस जगह पर हमने 500 साल हैया-अलस-सलाह (आओ नमाज़ की तरफ़) की सदाएं दीं, जहां बैठकर हमने क़ुरान-ए-करीम का ज़िक्र किया, आज वो जगह हमारे हाथ में नहीं हैं.''

    सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर, 2019 को सुनाए अपने फ़ैसले में अयोध्या की विवादित जगह पर राम मंदिर बनाने का निर्णय सुनाया था.

    असदुद्दीन ओवैसी लगातार कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने तथ्यों के आधार पर नहीं बल्कि भावनाओं के आधार पर विवादित ढांचे की जगह राम मंदिर बनाने की अनुमति दी.

    उसी जगह पर बने राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को करने जा रहे हैं.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, जापान: रनवे पर विमानों की टक्कर और भीषण आग के बाद पाँच लोग लापता

    जापान में विमान में आग

    इमेज स्रोत, Reuters

    जापान एयरलाइंस के विमान की कोस्ट गार्ड के एयरक्राफ़्ट से हनेडा एयरपोर्ट पर हुई टक्कर और फिर लगी भीषण आग में अब नई जानकारी सामने आई है.

    जापान के ब्रॉडकास्टर्स टीबीएस और एनएचके का कहना है कि कोस्टगार्ड के प्लेन में सवार एक शख्स हादसे के बाद भागने में कामयाब रहे लेकिन अन्य पाँच का अभी तक कुछ पता नहीं चला रहा.

    ये हादसा संभवतः रनवे पर खड़े कोस्ट गार्ड के विमान और जापान एयरलाइंस के प्लेन की टक्कर के बाद हुआ.

    जापान एयरलाइंस के विमान में हादसे के वक्त 379 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया.

    जापान एयरलाइंस का विमान 516 ने सपोरो शहर के पास न्यू चितोसे एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे उड़ान भरी थी.

    फ्लाइटरडार वेबसाइट के अनुसार ये विमान स्थानीय समयानुसार शाम 5.47 पर हनेडा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.

    इस हादसे के बाद हनेडा एयरपोर्ट ने सभी रनवे फिलहाल बंद कर दिए हैं.

  20. तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर निशाना, कहा- हनुमान की गदा की तरह कहीं तीर और धनुष उन्हें ही न लग जाए

    तेज प्रताप

    इमेज स्रोत, ANI

    राजद नेता और बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने ​बिहार भाजपा की 21 दिनों तक चलने वाली लव-कुश यात्रा के बारे में कहा है कि कर्नाटक चुनाव की तरह कहीं यह दांव बीजेपी को उल्टा न पड़ जाए.

    तेज प्रताप यादव ने कहा, "कोई भी यात्रा ये लोग निकाले, पहले तो ये लोग राम को आगे करके यात्रा निकालते हैं, अब उनके पुत्र लव और कुश को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं."

    उनके अनुसार, "लेकिन जैसे पिछली बार (2023 के कर्नाटक चुनाव में) उनकी बुरी हार हुई. हनुमान जी का जो गदा लेकर वे चले थे, वही गदा उनको (बीजेपी को) लगा था. ऐसा न हो कि इस बार भी राम और उनके बेटे लव-कुश का तीर धनुष उन्हीं (बीजेपी) को लग जाए."

    उन्होंने कहा, "देश के लोग देख रहे हैं कि किस तरीके से ये लोग देश को पल पल तोड़ने का काम किया है. देश की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महागठबंधन पर क्या कहा

    उनके अनुसार, "जब से इंडिया महागठबंधन का आगाज़ हुआ है, पूरे देश में लाखों करोड़ लोग इंडिया महागठबंधन का साथ देने के लिए बढ़-चढ़ करके हिस्सा ले रहे हैं."

    तेज प्रताप यादव ने ये भी कहा कि राम अपने घर उस दिन आएंगे, जब केंद्र में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजधानी पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा, "जब केंद्र में इंडिया महागठबंधन का ध्वजा लहराएगा, उसी दिन राम घर आएंगे."

    वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने देशवासियों से नए राम मंदिर के उद्घाटन के दिन (22 जनवरी को) दीपोत्सव मनाने की अपील की है.