जापान में आए भूकंप के बारे में अभी तक क्या-क्या पता है?

ईशीकावा प्रांत में आए इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से जापान में काफ़ी नुक़सान हुआ है. भूकंप से करीब एक मिनट तक धरती हिलती रही.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and प्रियंका झा

  1. नए साल की बधाई देते हुए लाइव शो में डेनमार्क की महारानी ने सिंहासन छोड़ने का एलान किया

    डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ- द्वितीय

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ- द्वितीय

    डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ- द्वितीय ने नए साल की बधाई देते हुए लाइव टीवी संबोधन के दौरान सिंहासन छोड़ने का एलान किया है.

    मार्ग्रेथ- द्वितीय औपचारिक रूप से 14 जनवरी को अपने पद को छोड़ देंगी. वो 52 साल से डेनमार्क की महारानी हैं.

    मार्ग्रेथ- द्वितीय ने एलान किया कि अब राजगद्दी पर उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेड्रिक बैठेंगे.

    महारानी 83 साल की हैं. उन्होंने बताया कि 2023 में हुई सर्जरी के बाद वो इस फ़ैसले पर पहुंची हैं.

    मार्ग्रेथ- द्वितीय ने साल 1972 में तब राजगद्दी संभाली थी, जब उनके पिता किंग फ्रेडरिक-नवें की मौत हो गई थी.

    मार्ग्रेथ- द्वितीय ने कहा, ''सर्जरी के बाद मैं भविष्य के बारे में सोच पाईं कि क्या वो वक़्त आ गया है कि ज़िम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप दी जाए. मैंने ये फ़ैसला किया है कि ये सही समय है.''

    उन्होंने देश की आबादी का साथ देने के लिए शुक्रिया कहा.

    डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने महारानी की सेवाओं के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है.

  2. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट से भी लिया संन्यास

    ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा की है.

    37 साल के वॉर्नर ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. तीन जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में वॉर्नर आख़िरी बार टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे.

    ये मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों पाकिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ खेल रही है.

    वॉर्नर ने कहा कि उनके रिटायर होने से नए खिलाड़ियों को मौक़ा मिलेगा और वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट ज़्यादा खुलकर खेल सकेंगे.

    डेविड वॉर्नर आईपीएल में भी खेलते रहे हैं और भारत में उनके क्रिकेट प्रशंसकों की अच्छी ख़ासी संख्या है.

    तीन जनवरी से डेविड वॉर्नर अपना 112वां और अंतिम टेस्ट मैच खेलने मैदान में उतरेंगे.

    डेविड वॉर्नर ने 161 वनडे मैच खेले हैं और 6932 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलियाई वनडे क्रिकेट के इतिहास में डेविड वॉर्नर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज़ हैं.

    हालांकि डेविड वॉर्नर ने 2025 में होने वाली चैपियंस ट्रॉफी में खेलने से पूरी तरह से इंकार नहीं किया है.

  3. बिहार: जब ट्रक पर सवार ट्रेन बोगी पुल से टकराई, देखिए तस्वीरें

    ट्रेन हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के भागलपुर की एक सड़क पर रविवार को हैरत भरा नज़ारा देखने को मिला.

    ट्रेन की एक बोगी ट्रक पर लोड थी. इस ट्रक का कंट्रोल फेल हो गया और रेल की बोगी लोहिया ब्रिज से टकरा गई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये घटना रविवार की है और हादसे के बाद लंबा जाम देखने को मिला.

    पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है.

    ट्रेन हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    मालदा डिविजन के डीआरएम विकास चौबे ने पत्रकारों से बताया, ''स्टेशन के पास रेलवे के कॉम्पलेक्स में एक रेस्त्रां खुलना है. इस रेस्त्रां का ज़िम्मा संभालने वाली एजेंसी बोगी को शिफ्ट कर रही थी. तभी ये सड़क हादसा हुआ.'''

    इस हादसे के बाद घटनास्थल पर देखने वालों की भीड़ जुट गई.

    बीते शुक्रवार को लखनऊ से असम एक विमान ट्रक के ज़रिए ले जाया जा रहा था और ये ट्रक मोतिहारी में एक पुल के नीच फँस गया था.

    ट्रेन हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

  4. नए साल की पहली सुबह इसरो ने लॉन्च किया अहम मिशन, मकसद क्या है?

    YT/ISRO

    इमेज स्रोत, ISRO

    2024 के पहले दिन इसरो ने नए अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया है.

    ये मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस केंद्र से रविवार सुबह लॉन्च किया गया है. इस मिशन के ज़रिए भारत ब्लैक होल्स और सुपरनोवा जैसी सुदूर चीजों पर अध्ययन करने की कोशिश करेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसरो ने पीएसएलवी-सी 58 के ज़रिए एक्सपोसैट नाम की सैटेलाइट को अंतरिक्ष की ओर रवाना किया है. इसके साथ 10 अन्य सैटेलाइट भी अंतरिक्ष की ओर रवाना की गई हैं.

    पहले एक्सपोसैट को दिसंबर के आखिर में लॉन्च करने की योजना थी.

    एक्सपोसैट एक्स-रे पोलेरिमीटर यानी X-ray Polarimeter Satellite.

    भारत का पीएसएलवी इस सैटेलाइट को 650 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा.

    सैटेलाइट को पांच साल तक काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

    ये एक्स-रे के अहम डेटा जुटाएगा और इससे हमें ब्रह्मांड को बेहतर तरीके समझने में मदद मिलेगी. ये वेधशाला की तरह काम करने वाले दुनिया का दूसरा सैटेलाइट होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. राम मंदिर के आयोजन में सोनिया गांधी को बुलाने और आने पर विश्व हिंदू परिषद ने क्या कहा?

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर चर्चा बीते दिनों से शुरू हो गई है.

    इस प्राण प्रतिष्ठा में कौन शामिल होगा, कौन नहीं? इस पर बहस हो रही है.

    समारोह में शामिल होने का निमंत्रण सोनिया गांधी को भी दिया गया है. पर क्या वो शामिल होंगी? इस सवाल का जवाब स्पष्ट तौर पर कांग्रेस की ओर से अब तक नहीं दिया गया है.

    मगर विश्व हिंदू परिषद ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है.

    विश्व हिंदू परिषद के प्रेसीडेंट आलोक कुमार ने कहा, ''खड़गे जी के पास मैं खुद गया था. अधीर रंजन चौधरी जी के पास भी राम मंदिर ट्रस्ट और वीएचपी के लोग गए थे. नृपेंद्र मिश्रा जी सोनिया गांधी को निमंत्रण देने गए. हमने विपक्ष के नेता को जब निमंत्रण दिया तो प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने में क्या आपत्ति है. अगर राजनीति होती तो विपक्ष के नेता को क्यों देते. अगर राजनीति करनी होती तो सोनिया जी को क्यों बुलाते.''

    वो बोले, ''मैंने बार-बार ये कहा है कि अगर वो आएंगे तो हम सम्मान से उनको स्थान देंगे. उनका स्वागत करेंगे. बाकी बड़ी पार्टियों के अध्यक्षों को भी बुलाया है. ये कार्यक्रम पूरे देश का है, सबका स्वागत है.''

    राम मंदिर से जुड़े इस आयोजन पर केरल में विरोध के स्वर देखने को मिल रहे हैं.

    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्ता में बैठी सीपीएम राम मंदिर आयोजन पर विवाद पैदा कर रही है.

    केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा, ''सीपीआईएम राजनीति कर रही है. कांग्रेस को इस आयोजन में पार्टी के तौर पर नहीं बुलाया गया है. कुछ लोगों को बुलाया गया है और इस बारे में सोचकर फैसला किया जाएगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. नए साल के मौक़े पर शिमला में टूटा 40 साल पुराना ये रिकॉर्ड

    शिमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नए साल में हिमाचल प्रदेश घूमने जाने वालों की संख्या में काफी इज़ाफ़ा देखने को मिलता है.

    2023 में भी ऐसी कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें पर्यटक और गाड़ियों की लंबी कतारें मनाली, कुल्लू में देखने को मिलीं.

    हिमाचल में वीकेंड पर बर्फ गिरने की उम्मीद थी और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पर्यटकों के झूमने पर हवालात नहीं, होटल छोड़कर आने जैसे बयान दिए थे.

    मगर इन सबका असर हिमाचल की राजधानी शिमला पहुंचने वाले पर्यटकों पर नहीं हुआ और 40 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नए साल के मौक़े पर शिमला के सिर्फ़ 50-60 फ़ीसदी होटल कमरे बुक हुए और बाक़ी के कमरे खाली रहे.

    बीते साल शिमला में लगभग 80 फ़ीसदी कमरे बुक हुए थे. इस साल होटल और इससे संबंधित व्यापार से जुड़े लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं.

    शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एमके सेठ ने कहा, ''सिर्फ़ 50-60 फ़ीसदी ही कमरे बुक हो पाए. इतनी कम बुकिंग तो कोरोना के बाद नए साल के जश्न में भी नहीं हुई थी.''

    होटल इंडस्ट्री से जुड़े प्रिंस कुकरेजा ने कहा, ''जब सारी चीजें हमारे हक में थीं, तब पर्यटकों की संख्या में ऐसी गिरावट देखकर हमें हैरत हुई. हमारी याददाश्त में इतनी कम बुकिंग कभी नहीं हुई थी.''

    होटल के कारोबार से जुड़े शिशु कहते हैं कि अब लोग एकांत वाली जगहों पर रहना पसंद करते हैं, जहां सुकून हो, जंगल हो. ऐसे लोग जो निजी पार्टी आयोजित करते हैं वो भी शहर से बाहर ही जाकर करते हैं.

  7. 2024 का स्वागत, नए साल के जश्न की तस्वीरें देखिए

    चीन में साल 2024 का सूर्योदय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, चीन में साल 2024 का सूर्योदय

    साल 2024 आ चुका है. 2023 से 2024 में आने का जश्न पूरी दुनिया में मनाया गया.

    आप भी नए साल के जश्न में शायद व्यस्त रहे होंगे और बाक़ी दुनिया का हाल नहीं देख पाए होंगे. इसलिए हम लाए हैं आपके लिए कुछ चुनिंदा तस्वीरें.

    दुनिया के अलग-अलग देशों में नया साल 2024 किस तरह से मनाया गया. देखिए तस्वीरें.

    लंदन में साल 2024 का स्वागत कुछ ऐसे किया गया.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लंदन में साल 2024 का स्वागत कुछ ऐसे किया गया. लंदन का बिग बेन टॉवर.
    बहरीन में ड्रोन की मदद से शो किया गया और नए साल की बधाइयां दी गईं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बहरीन में ड्रोन की मदद से शो किया गया और नए साल की बधाइयां दी गईं
    बर्लिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बर्लिन
    फ्रांस में 2024 का स्वागत कुछ इस तरह से किया गया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ्रांस में 2024 का स्वागत कुछ इस तरह से किया गया
    लंदन आई के बाहर युवतियां नए साल का स्वागत करते हुए ख़ुशी का इज़हार कर रही हैं

    इमेज स्रोत, PA

    इमेज कैप्शन, लंदन आई के बाहर युवतियां नए साल का स्वागत करते हुए ख़ुशी का इज़हार कर रही हैं
    दक्षिण कोरिया में ड्रोन के ज़रिए आसमान में नए साल आने की सूचना कुछ यूं दी गई

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरिया में ड्रोन के ज़रिए आसमान में नए साल आने की सूचना कुछ यूं दी गई
    मुंबई में नए साल का जश्न मनाते लोग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, मुंबई में नए साल का जश्न मनाते लोग
  8. 2024 की शुभकामनाएँ

    2024

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नया साल शुभ, सुंदर हो. ये साल 2024 आपके लिए ख़ुशियां लाए.

    2023 में आप बीबीसी न्यूज़ हिंदी के साथ बने रहे. 2024 में भी ये स्नेह बनाए रखिएगा.

    देश दुनिया की अहम ख़बरों, विश्लेषणों, ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए बने रहिए bbchindi.com के साथ.

    31 दिसंबर 2023 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.