कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का पीएम मोदी पर हमला, लगाया झूठ बोलने का आरोप

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेरोज़गारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस ने कहा- यूक्रेन ने काले सागर में हमारे युद्धपोत पर किया हमला

    बीबीसी

    रूस ने पुष्टि की है कि काले सागर में उसके एक युद्धपोत पर यूक्रेन ने हमला किया और ये बर्बाद हो गया है.

    सोमवार की रात को रूस के कब्ज़े वाले क्राइमिया के फ़ेयोदोशिया पोर्ट पर ये हमला किया गया.

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बड़े लैंडिंग जहाज नोवोचेर्कस्क पर गाइडेड मिसाइल वाले यूक्रेनी एयरक्राफ्ट ने हमला किया.

    क्राइमिया में रूस स्थापित गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोफ़ के अनुसार, हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

  2. हिंदू धर्म पर स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान से हुआ विवाद

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के एक बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

    उन्होंने कहा, ‘हिन्दू धर्म एक धोखा है.’ मौर्य के इस बयान की आलोचना हो रही है.

    एक जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, “हिन्दू धर्म एक धोखा है, वैसे भी 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि हिन्दू कोई धर्म नहीं, ये लोगों के जीवन जीने की शैली है.''

    वो बोलते हैं, ''यही नहीं जो सबसे बड़े धर्म के ठेकेदार बनते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उन्होंने भी कहा है. एक नहीं दो-दो बार कहा कि हिन्दू नाम का कोई धर्म नहीं है बल्कि लोगों के जीवन जीने की एक कला है.”

    उन्होंने कहा, “देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है. लेकिन इन लोगों के कहने से किसी की भावना आहत नहीं होती है. अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है और जिसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है. तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है. लेकिन वही चीज अगर मोहन भागवत कहते हैं, नरेंद्र मोदी जी कहते हैं और गडकरी जी कहते हैं तो इनकी भावनाएं आहत नहीं होती."

    "यही बात अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं तो लोगों की भावनाएं इतनी कमजोर होती हैं कि उनकी भावनाएं आहत हो जाती है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बयान की आलोचना करते हुए बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को लगता है कि हिंदू धर्म को गाली देने से उन्हें पिछड़ों का वोट मिल जाएगा.

    सुशील मोदी ने कहा, “ स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस के बारे में क्या क्या नहीं कहा. उन्हें लगता है कि हिंदू धर्म को गाली देने से उन्हें पिछड़ों का वोट मिल जाएगा लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि वो ज़माना चला गया क्योंकि पिछड़े समाज के जितने लोग राम की पूजा करते होंगे, उतना कोई और नहीं करना होगा. उन्हें अपने बयान के कारण राजनीतिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. वृंदा करात ने कहा- हमारी पार्टी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी

    वृंदा करात

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सीपीआईएम की नेता और राज्यसभा सांसद वृंदा करात ने कहा है कि उनकी पार्टी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “हमारी पार्टी इस आयोजन में नहीं जाएगी. इसके पीछे हमारी एक बुनियादी समझ है, हम धार्मिक भावनाओं की कद्र करते हैं लेकिन इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान को राजनीति से जोड़ कर, राजनीतिक मंशा के साथ आप (केंद्र सरकार) इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.”

    “हमारी समझ में ये देश के संवैधानिक प्रावधान के अनुरूप नहीं है. देश की सत्ता किसी एक धर्म के रंग में नहीं होनी चाहिए. एक धार्मिक अनुष्ठान का राजनीतिकरण बिलकुल सही नहीं है.”

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आगामी 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में न्योते देने शुरू कर दिए हैं. कई राजनेताओं और जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण दिए जाने की ख़बर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. हिमाचल में पर्यटकों की भीड़, सीएम सुक्खू बोले- कोई ज़्यादा झूम जाए तो हवालात नहीं, होटल में सुलाकर आएं

    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    इमेज स्रोत, fb/Sukhvinder Singh Sukhu

    इमेज कैप्शन, सुखविंदर सिंह सुक्खू

    क्रिसमस से लेकर नए साल की शुरुआत तक हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिलता है.

    इस साल भी मनाली, कुल्लू के पास पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी कतारें तस्वीरों में देखी जा सकती हैं.

    इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है.

    सुक्खू ने कहा, ''मैंने तो पुलिसवालों से ये भी कहा है कि अगर कोई पर्यटक ज़्यादा झूम जाए तो उसे हवालात की सैर नहीं करवानी है. उसे उसके होटल में छोड़ना है और आराम से सुलाना है ताकि उसके मन में ये ना रहे कि मैं करने तो इंजॉय आया था पर यहां हवालात की सैर कर रहा हूं.''

    वो कहते हैं, ''हमने पर्यटकों के लिए ये कहा है. हिमाचल के लोगों के लिए नहीं कहा है कि वो लोग हुल्लड़बाज़ी करते रहें.''

    हिमाचल सीएम बोलते हैं, ''हमने नोटिफिकेशन जारी कर दी है, 20 दिसंबर से 5 जनवरी तक के लिए. पिछली बार भी हमने की थी. इससे होगा ये कि जो पर्यटक आएंगे उनको खाने की दिक्कत नहीं होगी.''

    इससे पहले कुल्लू के एसपी संजीव चौहान ने मीडिया से कहा था, ''कुल्लू में 23 तारीख़ को 14 हज़ार, 24 दिसंबर को 15 हज़ार और 25 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक छह हज़ार गाड़ियां आई हैं. ये सभी पर्यटकों की गाड़ियां हैं. और ये संख्या काफ़ी ज़्यादा है.''

  5. यूएन ने कहा- ग़ज़ा में इसराइल की बमबारी कम होने का नाम नहीं ले रही

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग़ज़ा में इसराइल की बमबारी में कोई कमी नहीं आ रही है. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने ग़ज़ा के अस्पतालों का दौरा करने के बाद ये बात बीबीसी से कही.

    ग़ज़ा के अस्पतालों की हालत बहुत बुरी है और वे ज़रूरी दवाओं, सामान की आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

    संयुक्त राष्ट्र की ह्यूमेनिटेरियन एजेंसी ओसीएचए की जेम्मा कॉनेल ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने सोमवार को सेंट्रल ग़ज़ा के अल-अक्सा अस्पताल में जो देखा वह "पूरी तरह एक नरसंहार" है.

    उन्होंने कहा कि कई लोग जो गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज नहीं किया जा रहा है क्योंकि अस्पताल अपनी क्षमता से कई अधिक मरीज़ों को देख रहे है.

    इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हाल ही में कहा था कि हम ये लड़ाई और तेज करेंगे और हमास के खात्मे तक ये जारी रहेगा.

    उनका ये बयान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि इसराइल को हमले की तीव्रता को कम करनी चाहिए.

    एक अलग घटनाक्रम में पेंटागन का कहना है कि इरबिल हवाई अड्डे पर हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने इराक में "ईरान समर्थित मिलिशिया" के ख़िलाफ़ हवाई हमले किए. जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए, एक की हालत गंभीर है.

    अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने हिज़बुल्लाह के तीन ठिकानों को निशाना बनाया था.

  6. एमवी केम प्लूटो जहाज पर हुआ ड्रोन अटैक, नौसेना ने 3 वॉरशिप की तैनात

    डैमेज

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय नौसेना ने एमवी केम प्लूटो जहाज के मुंबई पोर्ट पर पहुंचने के बाद उसका शुरुआती निरीक्षण किया.

    जांच के बाद नौसने ने कहा कि उस पर पश्चिमी तट के पास ड्रोन हमला हुआ लेकिन हमला कहां से हुआ और इसके लिए कितनी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, यह फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि अरब सागर में कमर्शियल जहाजों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजरनौसेना ने सर्विलांस के लिए लंबी दूरी के पी-8 आई पट्रोल क्राफ्ट विमान, वॉरशिप आईएनएस मोर्मुगाओ औरआईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया गया है.

    भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल ने अरब सागर में ड्रोन हमले का सामना करने वाले लाइबेरिया के ध्वज वाले व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो के सोमवार को मुंबई पहुंचने पर उसका विस्तृत निरीक्षण किया.

    शनिवार कोएमवी केम प्लूटोपर हमला हुआ इस जहाज पर भारत का झंडा नहीं था.

    इसराइल-हमास युद्ध के बीच ऐसी चिंताएं जताई जा रही थीं कि लाल सागर और एडन की खाड़ी में ईरान समर्थित हुती विद्रोही कुछ कमर्शियल जहाजों को निशाना बना सकते हैं और इन चिताओं के बीच एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमला हुआ है.

  7. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- नए आपराधिक कानूनों के नतीजे भयानक हो सकते हैं

    कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस ने कहा है कि कानूनी मामलों के जानकारों का कहना है कि नए आपराधिक कानूनों के नतीजे ‘भयानक’ हो सकते हैं.

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों को ‘जानबूझ कर’ निलंबित कराया और ये कानून पारित कराए गए.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को आपराधिक न्याय विधेयकों को मंजूरी दे दी और अब ये कानून में बदल गया है.

    भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम अब तक चले आ रहे भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे.

    कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा- “ भारत के 146 सांसदों को जानबूझकर निलंबित किया गया और बीते हफ्ते ही संसद से पारित किए गए गए तीन आपराधिक न्याय विधेयकों को अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. कई प्रतिष्ठित वकील और कानून के जानकार पहले ही इसके विनाशकारी परिणामों की ओर इशारा कर चुके हैं, खासकर समाज के सबसे वंचित वर्गों के लिए इसके भयानक अंजाम हो सकते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस कानून के प्रभाव में आने से पुलिस कस्टडी की अवधि मौजूदा 15 दिन से बढ़ कर 90 दिनों तक के लिए ली जा सकेगी. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों को एक नए अपराध की कैटेगिरी में डाला गया है.

    जबकि तकनीकी रूप से राजद्रोह को आईपीसी से हटा दिया गया है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी रोक लगा दी थी, यह नया प्रावधान जोड़ा गया है. इसमें किस तरह की सजा दी जा सकती है, इसकी विस्तृत परिभाषा दी गई है.

    आतंकवादी कृत्य, जो पहले गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम जैसे विशेष कानूनों का हिस्सा थे, इसे अब भारतीय न्याय संहिता में शामिल किया गया है.

    इसके साथ ही मॉब लिंचिंग में आजीवन कारावास का प्रावधान रख गया है.

  8. राजस्थान- बीजेपी सरकार ने बंद की कांग्रेस सरकार की एक योजना, गहलोत बोले- नाम से दिक्कत थी तो बदल देते

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान सीएम

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान की नई बीजेपी सरकार ने सोमवार देर शाम एक आदेश जारी कर पिछली कांग्रेस सरकार की ‘राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप’ योजना को बंद करने का फैसला किया है.

    इस योजना के तहत क़रीब पांच हज़ार युवा लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का काम किया जा रहा था. इसके लिए उन्हें भत्ता भी दिया जाता था. बारहवीं पास युवाओं को छह महीने से लेकर अधिकतम दो साल तक के लिए योजना से जोड़ा जाता रहा है.

    आदेश

    पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि, "राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे करीब पांच हज़ार युवाओं की सेवाएं समाप्त करना उचित नहीं है."

    उन्होंने कहा है, "ये युवा सरकार की योजनाओं के बारे में जागरुक हैं एवं सरकार की काफ़ी मदद कर रहे हैं. नई सरकार को इस योजना के नाम से परेशानी थी तो राजीव गांधी सेवा केन्द्रों की भांति नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर सकती थी."

    "जबकि प्रदेशवासी जानते हैं कि पिछले कार्यकाल में बीजेपी सरकार द्वारा अस्थायी तौर पर लगाए गए पंचायत सहायकों को हमारी सरकार ने स्थायी कर उनका वेतन बढ़ाया था. ऐसी ही सकारात्मक सोच से नई सरकार को भी राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम को जारी रखना चाहिए."

    बीते ही दिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा था कि जनहित से जुड़ी कोई योजना बंद नहीं की जाएगी. जबकि, देर शाम इस योजना को बंद करने के आदेश जारी हुए .

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. 276 यात्रियों के साथ 4 दिन तक फ्रांस में रोका गया विमान आखिकार मुंबई पहुंचा

    विमान

    इमेज स्रोत, AFP

    मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में चार दिन से रोका गया चार्टर विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. इस विमान में ज्यादातर भारतीय लोग थे.

    चार्टर्ड एयरबस ए340 ने यूएई से निकारागुआ के लिए उड़ान भर रही थी, ईंधन भरने के दौरान प्लेन रुकी तो मानव तस्करी का संदेह पैदा हुआ. जिसके बाद दुबई से आने वाली 303 यात्रियों वाली चार्टर फ्लाइट को गुरुवार को पेरिस से 130 किलोमीटर पूरब में स्थित में वेट्री एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था.

    पेरिस के अभियोजकों का कहना है कि अधिकारियों को एक गुमनाम सूचना मिली कि विमान में बैठे कुछ यात्री "मानव तस्करी के शिकार" हो सकते हैं, ये जानकारी मिलने के बाद फ्लाइट यहीं रोक दी गई.

    प्लेन में सवार दो नाबालिगों सहित 25 लोग ने फ्रांस में शरण लेने की इच्छा जताई और फ्रांस में ही रह गए.

    आगे की जांच के लिए दो संदिग्ध तस्कर को भी फ्रांस में रोक लिया गया है.

    लीजेंड एयरलाइंस की उड़ान स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के मुंबई में उतरी.

    इसमें सवार अधिकतर लोग यूएई में काम करने वाले भारतीय नागरिक थे. बताया जा रहा है कि एक तिहाई यात्री गुजरात से थे.

    यह स्पष्ट नहीं है कि निकारागुआ जाने के बजाय फ्लाइट को मुंबई क्यों ले जाया गया.

    ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार के अनुसार, लीजेंड एयरलाइंस चार विमानों वाली एक रोमानियाई चार्टर एयरलाइन है.

  10. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा- पेशेवर तरीक़े से चलाएं ऑपरेशन

    सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में पूछताछ के लिए बुलाए गए तीन लोगों की मौत हो गई, सेना ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. सोमवार भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे सुरक्षा का जायजा लेने पुंछ पहुंचे और कमांडरों से कहा कि वह ‘पेशेवर तरीके से ऑपरेशन’ चलाएं.

    जनरल पांडे के दौरे की जानकारी देते हुए भारतीय सेना के एक्स अकाउंट पर लिखा गया- “ जनरल मनोज पांडे चीफ़ ऑफ़ ऑर्मी ने पुंछ सेक्टर का दौरा किया और उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने कमांडरों से बातचीत की और पेशेवर तरीके से ऑपरेशन चलाने को कहा, इसके साथ ही कहा कि सभी चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ रहें.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, बीते सप्ताह 21 दिसंबर को पुंछ ज़िले में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला हुआ, जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए. इस हमले के मामले में सेना ने आठ लोगों को पूछताछ के लिए आर्मी कैंप बुलाया.

    इन आठ लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच घायल हुए जिन्हें राजौरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. आरोप है कि पूछताछ के दौरान इन लोगों को टॉर्चर किया गया, सेना ने इस मामले में बयान जारी किया है और कहा कि मामले की जांच चल रही है.

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को तीनों मृतकों के परिवारों के लिए मुआवज़े और नौकरी का एलान किया. हालांकि, इन तीन मौतों की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

  11. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    25 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.