लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल, प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाई गईं
प्रियंका की जगह अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and प्रेरणा
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल, प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाई गईं, सचिन पायलट को भी नई ज़िम्मेदारी
इमेज स्रोत, INC INDIA
अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है. उन्हें फ़िलहाल कोई नई ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है, लेकिन वह एआईसीसी महासचिव बनी रहेंगी.
प्रियंका की जगह अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी और एआईसीसी का महासचिव बनाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं, मुकुल वासनिक को गुजरात और रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है.
पार्टी ने कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश में अपना अध्यक्ष भी बदला था. पार्टी ने जीतू पटवारी को ये ज़िम्मेदारी सौंपी है.
इसराइल से जुड़े जहाज पर पोरबंदर के करीब हमला, भारतीय नौसेना का जहाज मदद के लिए रवाना
इमेज स्रोत, Getty Images
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे के हवाले से बताया है कि भारत के पश्चिमी तट के पास इसराइल से जुड़े एक व्यापारिक जहाज पर हवाई हमला किया गया है.
जब जहाज़ पर हमला हुआ तो वह पोरबंदर तट से 217 मील की दूरी पर स्थित था.
ग़जा युद्ध शुरू होने के बाद लाल सागर से इतर किसी मालवाहक जहाज पर हमले का ये पहला मामला सामने आया है.
समाचार एजेंसी से नाम न बताने की शर्त पर एक भारतीय नौसेना अधिकारी ने बताया है कि चालक दल और जहाज़ की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है. वहीं अतिरिक्त मदद पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक जहाज व्यापारिक जहाज़ की ओर बढ़ रहे हैं.
ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक़ टैंकर की पहचान सऊदी अरब से कच्चा तेल ले जाने वाले एमवी केम प्लूटो के रूप में की है. टैंकर में लगभग 20 भारतीय सवार थे.
पुतिन को चुनौती देने का एलान करने वाली रूसी पत्रकार नहीं लड़ पाएंगी चुनाव
इमेज स्रोत, Getty Images
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चुनौती देने की घोषणा करने वाली रूसी टीवी पत्रकार एकातेरिना दंतसोवा अब आगामी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगी.
उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. येकातेरिना ने तीन दिन पहले मार्च में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन दिया था. रूसी चुनाव आयोग ने आवेदन में 'ग़लतियों' का हवाला देते हुए उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार कर दिया है.
यानी अब वो रूस के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.
येकातेरिना पुतिन की आलोचक रही हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''कई रूसी चाहते थे कि चुनाव में कोई व्लादिमीर पुतिन को चुनौती दे.''
यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में पहला आम चुनाव होने जा रहा है.
पुतिन का मौजूदा चौथा कार्यकाल साल 2024 में ख़त्म होना है.
ताइवान के राष्ट्रपति चुनावों से पहले चीन ने एक बार फिर दिखाई सैन्य ताक़त
इमेज स्रोत, AFP
ताइवान ने कहा है कि चीन ने उसके इलाके में अपने लड़ाकू विमान और नौसैनिक जहाज भेजे हैं.
चीन की ओर से ऐसी कार्रवाई ऐसे वक़्त में की गई है जब ताइवान में राष्ट्रपति पद के चुनाव में तीन हफ़्ते रह गए हैं.
चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और अतीत में हुए ताइवानी चुनावों से पहले कई बार वो अपनी सैनिक क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है.
इस बीच चीन ने शुक्रवार को ताइवान से ग्रुपर फिश (मछली की एक नस्ल) के निर्यात पर लगी रोक हटाने का फ़ैसला किया है.
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि चीन ताइवान को लेकर एक साथ सख़्ती और नरमी की नीति दिखा रहा है.
ताइवान के राष्ट्रपति चुनावों में भाग ले रहे उम्मीदवारों में इस बात को लेकर मतभेद हैं कि चीन के साथ कैसे निपटा जाए
हिंद महासागर में हो रही है ब्लू व्हेल की वापसी
वीडियो कैप्शन, हिंद महासागर में हो रही है ब्लू व्हेल की वापसी
COP-28 में बदलते पर्यावरण से दुनिया को बचाने पर चर्चा होगी, जिसके असर से इंसान तो क्या जानवर भी अछूते नहीं रहते.
ब्लू व्हेल भी नहीं. व्हेल पकड़ने वाली कॉमर्शियल जहाज़ों के कारण पिछले कुछ दशकों में हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में इनका सफ़ाया हो गया, पर अब वे धीरे-धारे वापसी करते नज़र आ रहे हैं.
समुद्र के नीचे की ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि ब्लू व्हेल्स सेशेल्स के पास वापस आ गई हैं.
कैसे? देखिए बीबीसी की साइंस रिपोर्टर विक्टोरिया गिल की ये रिपोर्ट.
गांबिया में कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला: नए आरोपों पर दवा कंपनी का बयान
इमेज स्रोत, WHO
भारत की दवा कंपनी मेडन फार्मास्यूटिकल्स ने उन आरोपों से इनकार किया है जिनमें ये दावा किया गया था कि कंपनी ने जांच के लिए भेजे गए सैंपल्स के साथ छेड़खानी की है और अधिकारियों को ऐसा करने के लिए रिश्वत दी है.
मेडन फार्मास्यूटिकल्स के बनाए कफ सिरप को गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया था.
हरियाणा में कंपनी की जांच कर रहे सरकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा है कि उनकी जांच अब पूरी होने के करीब है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
गगनदीप सिंह इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस मामले में राज्य सरकार के ड्रग रेगुलेटर को क्या जांच के लिए भेजे जाने वाले सैंपल को बदलने के लिए रिश्वत दी गई थी.
मेडन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक नरेश गोयल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा है कि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं दी है और न ही जांच अधिकारी ने उन्हें पेश होने के लिए ही कहा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नरेश गोयल का दावा है कि उनकी दवा कंपनी के एक प्रतिस्पर्धी का रिश्वत की इस शिकायत के पीछे हाथ है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
सरकारी अधिकारियों की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है.
कैसे मिसाल बन गया सूरत का ये फ़ूड ब्लॉगर?
वीडियो कैप्शन, कैसे मिसाल बन गया सूरत का ये फ़ूड ब्लॉगर?
गुजरात के सूरत में एक ऐसा फ़ूड ब्लॉगर है, जो भले ही विकलांग हो लेकिन उनके हौसले किसी से कम नहीं हैं.
गुजरात के सूरत में एक ऐसा फ़ूड ब्लॉगर है, जो भले ही विकलांग हो लेकिन उनके हौसले किसी से कम नहीं हैं.
अंकित बरनवाल कहते हैं कि शायद वो देश के पहले विकलांग फ़ूड ब्लॉगर हैं. लेकिन फ़ूड ब्लॉगिंग का ये सफ़र शुरू कैसे हुआ और भविष्य को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं?
एक कॉलर के कहने पर पुतिन ने कम करवाए देश में चिकन-अंडे के दाम
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ़ैसला लिया है कि देश में अंडे और चिकन को सभी आयात करों से मुक्त किया जाना चाहिए.
पुतिन ने ये निर्णय एक कॉलर की शिकायत के बाद लिया है.
असल में हर साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति देश के लोगों से फ़ोन कॉल के ज़रिए बात करते हैं. देश के नागरिक उन्हें सीधे फ़ोन कर अपनी परेशानी बता सकते हैं.
हाल में पुतिन से एक कॉलर ने अपनी नाराज़गी जाहिर की. उन्होंने कहा कि चिकन और अंडे पर लगाए जा रहे उच्च आयात शुल्क के कारण उन्हें ज़्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ पुतिन ने कॉलर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयात शुल्क को कम करने का फ़ैसला किया और अब इसे लागू किया जा रहा है.
रूस में अगले तीन महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं.
एक लड़की जिसकी 12 साल की उम्र में शादी करवा दी गई
वीडियो कैप्शन, एक लड़की जिसकी 12 साल की उम्र में शादी करवा दी गई
एक अनुमान के मुताबिक़ दुनियाभर में हर पांच में से एक लड़की की शादी उसके 18 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले ही करवा दी जाती है.
यहां तक कि वो देश जहां बाल विवाह के ख़िलाफ़ क़ानून है वहां भी इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है.
अफ़्रीकी देश मालावी में अब कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. देखिए यह रिपोर्ट.
भारतीय कुश्ती पर लगा दाग भगवान हनुमान की कृपा से अब धुल गया: बृज भूषण शरण सिंह
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने एक ताज़ा बयान में कहा है कि 11 महीने पहले भारतीय कुश्ती पर जो दाग लगा था, वह भगवान हनुमान की कृपा से धुल गया है.
इससे पहले भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए संजय सिंह ने कहा था कि सच की जीत हुई है.
संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं.
जिस दिन संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फ़ोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नाराज़गी जताई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
साक्षी मलिक ने इसी दौरान रेसलिंग से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी और कहा कि वो और उनके साथियों ने काफ़ी कोशिश की पर वो हार गए.
उधर, बजरंग पुनिया ने भी संजय सिंह के निर्वाचन के विरोध में अपना पद्मश्री वापस करने का फ़ैसला किया है.
इस पूरे मामले पर जारी विवाद के बीच जब आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया.
अनुराग ठाकुर ने कहा, ''मैंने पहले ही काफ़ी कुछ कह दिया है. अब आगे कोई टिप्पणी नहीं.''
करोड़ों साल पुराने डायनासोर के अवशेष में क्या मिला?
वीडियो कैप्शन, करोड़ों साल पुराने डायनासॉर के अवशेष में क्या मिला?
डायनासॉर सुनते ही हमारे दिमाग में जुरासिक पार्क जैसी फिल्मों के दृश्य दौड़ने लगते हैं.
अब विलुप्त हो चुकी इस प्रजाति के एक साढ़े सात करोड़ साल पुराने अवशेष की जांच में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है.
देखिए बीबीसी संवाददाता विक्टोरिया गिल की ये रिपोर्ट.
एस जयशंकर ने अमेरिका के एक मंदिर पर भारत-विरोधी नारे लिखे जाने के मामले में क्या कहा
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका के एक मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखने के मामले में अब विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रतिक्रिया सामने आई है.
एस जयशंकर ने कहा है कि भारत के बाहर के चरमपंथियों और अलगाववादी ताकतों को ऐसी जगह नहीं मिलनी चाहिए.
गुजरात के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ''मैंने ये ख़बर देखी है. जैसा कि आपको पता है, हम इसके बारे में चिंतित हैं. भारत के बाहर चरमपंथियों और अलगाववादी ताकतों को जगह नहीं मिलनी चाहिए. हमारे वाणिज्य दूतावास ने जो कुछ भी हुआ उस पर (अमेरिकी) सरकार और वहां की पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, और मेरा मानना है कि मामले की जांच की जा रही है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या है मामला?
अमेरिका में कैलिफॉर्निया स्थित स्वामीनारायण संप्रदाय के एक मंदिर पर भड़काऊ नारे लिखने का मामला सामने आया है.
नेवार्क में श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवार और साइन बोर्ड पर ऑपरेशन ब्लूस्टार में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले के समर्थन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे लिखे गए हैं.
मलेशिया का ये शहर 'वीरान' क्यों है?
वीडियो कैप्शन, मलेशिया का ये शहर 'वीरान' क्यों है?
चीन के प्रॉप्रटी मार्केट का हाल बुरा है और इसका असर मलेशिया के एक शहर पर भी पड़ा है.
फॉरेस्ट सिटी के नाम के इस शहर को चीन की एक कंपनी ने तैयार किया.
लेकिन 10 लाख लोगों को बसाने की योजना वाले इस शहर में वीरानगी क्यों छाई है?
देखिए बीबीसी संवाददाता निक मार्श की रिपोर्ट.
सिद्धारमैया बोले- हिजाब बैन रद्द करने पर विचार कर रही है सरकार, अभी फ़ैसला लेना बाकी
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक में स्कूल-क़ॉलेजों में हिजाब पहनने पर लगी रोक हटाने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है.
सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बासवराज बोम्मई ने कहा है कि ये सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है.
बोम्मई ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''अगर आप इस पैटर्न को देखें, जो सिद्धारमैया कर रहे हैं, तो शुरू में उन्होंने कहा कि वह अल्पसंख्यकों को 10,000 करोड़ देंगे. यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, ''कांग्रेस विधायक आलोचना कर रहे हैं और पत्र लिख रहे हैं कि किसी भी विकास के लिए कोई फंड आवंटित नहीं किया गया है. पिछले 6 महीने से कोई विकास नहीं हुआ है...लोगों में नाराज़गी है. राज्य में सूखा है और कावेरी मुद्दा भी है...''
''उनके पास इस पुराने मुद्दे को उठाने से बेहतर काम है जो सुप्रीम कोर्ट में है... हर किसी के पास विकल्प है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी कानून से ऊपर है... एक निश्चित मर्यादा है... सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेगा... यह एक राजनीतिक बयान है. वह समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं..."
बोम्मई ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी सिद्धारमैया की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केवल मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए उन्होंने ये फ़ैसला लिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
येदियुरप्पा ने कहा, ''किसी ने सिद्धारमैया से इस हिजाब वाले फैसले को वापस लेने की मांग नहीं की. सभी समुदाय एक साथ हैं. क्लास में शामिल होने के लिए एक जैसी यूनिफॉर्म की ज़रूरत होगी, ये कोर्ट ने भी तय किया है...''
''सिर्फ़ मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए सिद्धारमैया ने जल्दबाजी में ये फैसला लिया है... मैं इसकी निंदा करता हूं और उन्हें ये फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए...आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी.''
हालांकि अपने पूर्व के बयान से हटकर बोलते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज कहा, ''हमने अभी तक ये किया नहीं है. किसी ने मुझसे सवाल पूछा, मैंने जवाब में कहा कि सरकार इसे रद्द करने पर विचार कर रही है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
जिसके बाद एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सिद्धारमैया को घेरते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा, ''आपको सत्ता में आए 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं. इसके बारे में 'विचार' करने की क्या ज़रूरत है कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा का अधिकार होना चाहिए या नहीं? धन्यवाद सिद्धारमैया यह स्पष्ट करने के लिए कि हिजाब पर प्रतिबंध अभी भी 'धर्मनिरपेक्ष' कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है. जिन मुसलमानों ने आपको वोट दिया, वे बहुत खुश होंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
पूरा मामला
बीजेपी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पहनने पर बैन लगा दिया था. इस मामले ने एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया था.
बीजेपी सरकार के इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी. लेकिन अदालत ने सरकार के बैन के आदेश का समर्थन किया था. अदालत ने कहा था कि शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को पहले से निर्धारित यूनिफॉर्म ही पहनना होगा.
इस रोबोट के हाथों में है डॉक्टरों वाला हुनर, जंग के बीच भी कर सकता है इलाज
वीडियो कैप्शन, इस रोबोट के हाथों में है डॉक्टरों वाला हुनर, जंग के मैदान में जाकर भी कर सकता है इलाज
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो प्राकृतिक आपदा या युद्ध की स्थिति में घायलों और ज़रूरतमंदों की मदद कर सकता है.
जिन जगहों पर डॉक्टरों को भेजना ख़तरनाक हो सकता है, वहां इस रोबोट की मदद से मरीज़ों का इलाज किया जा सकता है.
गिरिराज सिंह का दावा- 'जेडीयू-आरजेडी का जल्द होगा विलय', तेजस्वी यादव ने दिया जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सासंद गिरिराज सिंह ने ये दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल विलय की ओर बढ़ रही है.
उन्होंने कहा, ''मेरे लालू जी के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं. उन्होंने मुझे कई बातें बताई हैं जो मैं सबके सामने नहीं बता सकता. लेकिन मैं आपको इतना बता दूं कि जेडीयू का जल्द ही राजद में विलय होने वाला है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उधर गिरिराज सिंह के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी जवाब आया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
तेजस्वी यादव ने कहा, ''वो अपनी बात किसी और के मुंह में डालना चाहते हैं. अगर वो ऐसी बात नहीं करेंगे तो सुर्खियों में कैसे रहेंगे?''
पाकिस्तानः चुनावों में न दिखेंगे इमरान ख़ान, न दिखेगा बल्ले का चुनावी चिह्न, तहरीक़े इंसाफ़ का अब क्या होगा?
यूपी: रेप केस में 25 साल की सज़ा पाने वाले बीजेपी एमएलए की विधायकी रद्द
इमेज स्रोत, RAM DULAR GOND/FACEBOOK
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले की दुद्धी विधानसभा सीट से बीजेपी एमएलए रामदुलार गोंड की विधायकी रद्द कर दी गई है.
बीते 15 दिसंबर को बलात्कार के एक मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें 25 साल की सज़ा सुनाई थी. वहीं दस लाख रुपये का ज़ुर्माना भी लगाया था. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है.
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के मुताबिक़ किसी भी मामले में दो साल या उससे अधिक के कारावास की सजा पाए जनप्रतिनिधियों की सदस्यता चली जाती है. सजा मुकर्रर किए जाने के दिन से ही ये लागू हो जाता है.
वहीं सजा काटने के बाद भी अगले छह साल तक सांसद हो या विधायक उन्हें अयोग्य रखा जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या है मामला?
साल 2014 में सोनभद्र के मयूरपुर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत रामदुलारे के ख़िलाफ़ मुक़दमा हुआ था. इसकी पूरी विवेचना थाना स्तर पर की गई और सबूत अदालत के समक्ष पेश किए गए.
अदालत ने आईपीसी की धारा 376 व 201 के तहत विधायक को 12 दिसम्बर को दोषी क़रार दिया था. इसी दिन उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया था.
एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश एहसानुल्लाह खां ने अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है. अदालत के इस फ़ैसले के बाद रामदुलारे गोंड की विधायकी जाना भी तय माना जा रहा है.
कर्नाटक में हिजाब पर बैन हटेगा, सिद्धारमैया के इस फै़सले का मकसद क्या है?- प्रेस रिव्यू
राजस्थान: बीजेपी के आने के बाद कांग्रेस की 'चिरंजीवी योजना' पर संशय, निजी अस्पतालों का इनकार
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं के भविष्य को लेकर अब संशय की स्थिति पैदा हो गई
है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत की चर्चित 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' के साथ भी ऐसा हो रहा है.
इस याेजना के तहत अब अधिकतर निजी अस्पतालों में इलाज नहीं हो रहा है. निजी अस्पतालों का कहना है कि सरकार से उन्हें करोड़ों रुपए के पेमेंट नहीं मिले हैं.
उनका यह भी कहना है कि सरकार बदलने के बाद अब इस योजना पर भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है.
इमेज स्रोत, ANI
निजी अस्पतालों के इलाज से इनकार के बाद मरीज सरकारी अस्पतालों का रुख़ कर रहे हैं.
इस बीच चर्चा है कि नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार अब इस योजना का नाम बदल कर 'आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' कर सकती है.
जयपुर में राज्य के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ अचल शर्मा कहते हैं, "बीते दिनों के मुकाबले अब मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण क्या हैं, कहा नहीं जा सकता."
इमेज स्रोत, ANI
प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष डॉ विजय कपूर कहते हैं, "सरकार बदलने के बाद संशय है कि अब आगे क्या होगा. इसी असमंजस की स्थिति में निजी अस्पताल काम नहीं कर पा रहे हैं."
डॉ कपूर बताते हैं, "निजी अस्पतालों के अभी भी करोड़ों रुपए के पुराने पेमेंट ही नहीं आए हैं. जब से शुरू हुई है, इन योजनाओं में बहुत भ्रष्टाचार है."
इमेज स्रोत, ANI
क्या कहना है प्रशासन का
अधिकतर निजी अस्पतालों में चिरंजीवी योजना के तहत इलाज के लिए मना करने की घटना पर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की एडिशनल चीफ़ सेक्रेट्री शुभ्रा सिंह कहती हैं, "चिरंजीवी योजना चल रही है. अभी हमने कोई निर्देश नहीं दिया है. इलाज से संबंधित कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है."
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर (जयपुर) के एक निजी अस्पताल के संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "अब हम चिरंजीवी में इलाज नहीं कर रहे हैं. क्योंकि इस योजना के तहत किए गए इलाज का बहुत सा पैसा अभी तक सरकार से नहीं आया है. अब सरकार बदलने के बाद कोई उम्मीद भी नज़र नहीं आ रही कि यह योजना चलेगी भी या नहीं."
चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिलता है. अशोक गहलोत ने सत्ता वापसी होने पर इस योजना की बीमा राशि को बढ़ा कर 50 लाख रुपए करने का वादा किया था.
इमेज स्रोत, ANI
योजना का नाम बदलने की चर्चा
इस बीच चर्चा है कि नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार अब इस योजना का नाम बदल कर 'आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' कर सकती है.
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर से दिल्ली जाने के दौरान एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, "लोगों को यह योजना बहुत लाभ पहुंचा रही है, लोगों को बचत हुई है. योजना का नाम बदलो, कोई बात नहीं. लेकिन, यह योजना मजबूती से चलनी चाहिए और जो कमियां हैं, वो दूर होनी चाहिए."