फ्रांस में उतारा गया 300 भारतीयों को ले जा रहा विमान, मानव तस्करी का संदेह

इसराइल की सेना ने मध्य ग़जा़ के अल-बुरेजी रिफ्यूज़ी कैंप के लोगों को चेतावनी दी है कि वे यहां से दक्षिण की तरफ़ बढ़ें.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and स्नेहा

  1. भारतीय कुश्ती महासंघ: बृजभूषण सिंह के क़रीबी की अध्यक्षता वाले पैनल ने रद्द किए एडहॉक पैनल के सारे फ़ैसले

    भारतीय कुश्ती महासंघ

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नवनिर्वाचित पैनल ने पिछले कुछ महीनों से काम कर रहे एडहॉक पैनल के लिए सारे फ़ैसलों को रद्द कर दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुरुवार को चुनाव जीतने के बाद नई दिल्ली के एक होटल में डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई.

    नवनिर्वाचित पैनल ने भूपिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व वाले एडहॉक पैनल ने हाल में ओलंपिक खेलों के ​लिए​ खिलाड़ियों के चयन के मानदंड बदल दिए थे. साथ ही जयपुर में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप कराने का एलान किया था.

    इस बैठक में कुल 15 निर्वाचित प्रति​निधियों में से 13 ने भाग लिया.

    लेकिन महासंघ के नवनिर्वाचित महासचिव प्रेम चंद लोचाब और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह कादियान इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए.

    इस बैठक से अनुपस्थित दोनों पदाधिका​री अध्यक्ष पद पर हारीं अनीता श्योराण गुट के बताए जा रहे हैं.

    गुरुवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर बीजेपी सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के क़रीबी संजय सिंह जीते थे.

  2. साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने पर क्या बोले बॉक्सर विजेंदर सिंह

    विजेंदर सिंह और रणदीप सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के चुने जाने और पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास लेने को कांग्रेस ने देश के खेल इतिहास का 'काला अध्याय' करार दिया है.

    शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कांग्रेस नेता और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए.

    विजेंदर सिंह ने कहा, "खेल जगत इस (साक्षी मलिक के संन्यास) से बहुत दुखी है. हम इस मामले को लेकर हर खिलाड़ी, स्टेडियम और अखाड़े में जाएंगे और उनसे महिला सुरक्षा, एथलीटों के रोज़गार के बारे में बात करेंगे. हम उनके साथ कंधा मिलाकर खड़े हैं और आगे भी रहेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ''ये देश का दुर्भाग्य है कि हरियाणा के साधारण किसान परिवार की जिस बेटी ने पहला ओलंपिक मेडल जीता, उसे आज मोदी सरकार के दबदबे ने वापस घर जाने पर मजबूर कर दिया है.''

    उन्होंने कहा, ''पहलवान बेटियां न्याय मांगने के लिए जंतर-मंतर पर बैठी रहीं लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें दिल्ली पुलिस के जूतों से कुचलवाया. जबकि महिला पहलवानों ने खुद न्याय की गुहार पीएम मोदी, गृह मंत्री और खेल मंत्री से लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एफ़आईआर तो दर्ज हुई लेकिन बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ़्तारी नहीं हुई.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि किसान की पहलवान बेटी की आंख से निकला हर आंसू मोदी सरकार की बेशर्मी का प्रमाण है.

    पार्टी ने बीजेपी के नारे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नारे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी का नारा है, ‘‘बेटी रुलाओ, बेटी सताओ और बेटियों को घर बिठाओ.’’

  3. ईडी का समन मिलने पर तेजस्वी यादव का तंज़, कहा- जांच एजेंसियां करें भी तो क्या, उन पर तो...

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    ज़मीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ का समन मिलने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तंज़ कसते हुए कहा है कि इन एजेंसियों की क्या ग़लती है, उन पर तो सरकार का प्रेशर है.

    तेजस्वी यादव ने एएनआई से कहा, ''ये बेचारी एजेंसियां करे भी तो क्या, उन पर भी दबाव है. अब ये तो रूटीन है और ये तो चलता ही रहेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उनके अनुसार, "हम तो जाते रहे हैं हमेशा, ये तो रूटीन है. हम पहले भी जा चुके हैं. 2017 से 2023 तक लगातार हम गए, चाहे ईडी या इनकम टैक्स या सीबीआई ने बुलाया हो."

    यादव ने कहा, "हम तो पहले ही बोले थे आप लोगों को कि एजेंसी वालों की क्या गलती है, उन पर तो प्रेशर है. लेकिन एक बात तो पहले से तय थी. हमारा कहना सच भी हो गया कि तीन राज्यों में चुनाव ख़त्म हो जाने के बाद एजेंसियां बिहार, झारखंड और दिल्ली में काम करेंगी.''

    लालू प्रसाद यादव पर 2004 से 2009 के बीच रेलमंत्री रहने के दौरान लोगों की ज़मीन लेकर नौकरी देने का आरोप है.

    उनके साथ इस मामले में तेजस्वी यादव के साथ उनकी मां राबड़ी देवी भी सह अभियुक्त हैं.

    4 अक्टूबर, 2023 को अदालत ने इस मामले में इन तीनों को ज़मानत दे दी गई थी.

  4. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिपरिषद का आज विस्तार, नौ मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

      • Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
    विष्णुदेव साय, विजय शर्मा और अरुण साव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विष्णुदेव साय, विजय शर्मा और अरुण साव

    छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय आज अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले हैं. शुक्रवार को नौ मंत्री शपथ लेंगे.

    इससे पहले 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. पहली बार के विधायक विजय शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था.

    पहले भी मंत्री रह चुके जिन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और दयालदास बघेल शामिल हैं.

    इसके अलावा आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आकर पहली बार विधायक बने ओपी चौधरी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

    मंत्री पद की शपथ लेने वालों में लक्ष्मी राजवाड़े, लखनलाल देवांगन और श्यामबिहारी जायसवाल भी शामिल हैं.

    टंकराम वर्मा

    इमेज स्रोत, Alok Putul

    इमेज कैप्शन, टंकराम वर्मा

    कभी थे जिनके पीए, आज उनके साथ बनेंगे मंत्री

    इन आठ नेताओं के अलावा पहली बार के विधायक टंकराम वर्मा भी मंत्री बनने जा रहे हैं.

    शिक्षक की नौकरी करते हुए टंकराम वर्मा लंबे समय तक कई मंत्रियों और सांसद के पीए यानी निजी सहायक रह चुके हैं.

    वे महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस के अलावा कांग्रेस की दिवंगत नेत्री करुणा शुक्ला के पीए रह चुके हैं.

    दिलचस्प बात ये है कि वे इस सरकार में भी मंत्री बनने जा रहे दयालदास बघेल और केदार कश्यप के पीए रह चुके हैं.

    ओपी चौधरी

    इमेज स्रोत, Alok Putul

    किन नेताओं को नहीं मिलेगी जगह

    केंद्र की मोदी सरकार में जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह और सांसद गोमती साय को हालाँकि इस मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिल रही है.

    रमन सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहे अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जैसे नेता भी विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद में जगह नहीं बना पाए हैं.

    90 विधायकों की विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में अधिकतम 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं. आज के विस्तार के बाद केवल एक मंत्री की ही जगह खाली रहेगी.

  5. संसद का शीतकालीन सत्र कामकाज के लिहाज से कैसा रहा?

    संसद

    इमेज स्रोत, ANI

    कई वजहों से हंगामेदार रहा संसद का शीतकालीन सत्र तय समय से एक दिन पहले गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

    इस साल का यह आख़िरी सत्र चार दिसंबर से शुरू हुआ था और इसे शुक्रवार यानी 22 दिसंबर तक चलना ​तय था.

    लेकिन संसद की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद 146 सांसदों के निलंबन से यह सत्र चर्चा में बना रहा.

    कैसा रहा शीतकालीन सत्र

    इस सत्र में लोकसभा ने कुल 18 तो राज्यसभा ने 17 विधेयक पारित किए.

    प्रमुख विधेयकों में तीन आपराधिक विधेयकों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के साथ जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति विधेयक, दूरसंचार विधेयक, डाकघर विधेयक, प्रेस और पीरियोडिकल्स रजिस्ट्रेशन विधेयक आदि प्रमुख रहे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लोकसभा

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि इस सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता 74 प्रतिशत रही.

    इस सत्र में निचले सदन की कुल 14 बैठकों के दौरान क़रीब 62 घंटे की कार्यवाही हुई.

    उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान 55 तारांकित प्रश्नों के मौखिक जवाब दिए गए. नियम 377 के तहत कुल 265 मामले उठाए गए. लोकसभा की स्थायी समितियों ने कुल 35 रिपोर्टें पेश कीं.

    निर्देश 73ए के तहत 33 बयान और संसदीय कार्य से संबंधित कुल 34 बयान दिए गए. उन्होंने बताया कि लोकसभा के पटल पर 1,930 कागज़ात रखे गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राज्यसभा

    वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान उच्च सदन की उत्पादकता 79 प्रतिशत रही.

    इस सत्र में उच्च सदन ने कुल 14 बैठकों के दौरान क़रीब 65 घंटे तक काम किया और 2,300 से अधिक सवालों के जवाब दिए गए. इस दौरान 4,300 से अधिक कागज़ात पटल पर रखे गए.

  6. संसद का शीतकालीन सत्र तय समय से एक दिन पहले ख़त्म

    संसद

    इमेज स्रोत, ANI

    पहले संसद की सुरक्षा में सेंध लगने और फिर विपक्ष के हंगामे के बाद सांसदों के निलंबन से गरम रहा संसद का शीतकालीन सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

    हालांकि संसद का यह सत्र शुक्रवार तक चलना था, लेकिन तीनों आपराधिक विधेयक राज्यसभा से पारित होने के बाद इसे एक दिन पहले ही स्थगित करने का एलान किया गया.

    संसद के इस साल का यह आख़िरी सत्र चार दिसंबर से शुरू हुआ था और इसे शुक्रवार यानी 22 दिसंबर तक चलना ​तय था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि जानकारों की राय में इस सत्र के शुरू होने के एक दिन पहले तीन राज्यों में बीजेपी को मिली जीत के बाद लगा था कि यह सत्र शांतिपूर्ण तरीक़े से गुजरेगा. लेकिन 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद पूरा माहौल ही बदल गया.

    इस बारे में चर्चा कराने और प्रधानमंत्री या गृह मंत्री के बयान की मांग करते हुए विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने नहीं दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके बाद अनियंत्रित व्यवहार और कदाचार करने पर लोकसभा के 100 और राज्यसभा के 46 सांसदों सहित कुल 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया.

    इसके विरोध में विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन से विजय चौक तक विरोध मार्च भी निकाला.

    संसद का अगला सत्र अब अगले साल जनवरी के अंत में शुरू होने वाला बजट सत्र होगा.

  7. दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने किया वनडे सिरीज़ पर कब्ज़ा, तीसरे मैच में संजू सैमसन का शतक

    संजू सैमसन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संजू सैमसन

    भारत ने तीसरे और आख़िरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सिरीज़ पर 2-1 से कब्ज़ा कर लिया है.

    जीत के लिए 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम महज़ 218 रनों पर आउट हो गई.

    भारत की ओर से इस मैच का एकमात्र और अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले संजू सैमसन को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया.

    संजू सैमसन ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए.

    सैमसन के अलावा तिलक वर्मा ने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए. वहीं रिंकू सिंह ने 38 रन, रजत पाटीदार ने 22 रन और कप्तान केएल राहुल ने 21 रन बनाए.

    तिलक वर्मा  और संजू सैमसन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तिलक वर्मा और संजू सैमसन

    दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेंड्रिक्स ने तीन विकेट और बर्गर ने दो विकेट लिए.

    297 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर बल्लेबाज़ टोनी डि ज़ोर्ज़ी ने सबसे अधिक 81 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज़ ख़ास टीम के स्कोर में कोई ख़ास योगदान नहीं कर सके.

    कप्तान मार्करम ने 36 रन और विकेटकीपर क्लासेन ने 21 रन बनाए.

    भारत की ओर से इस मैच में अर्शदीप सिंह ने चार विकेट, अवेश ख़ान और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए.

    इस सिरीज़ में कुल 10 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह 'मैन ऑफ़ द सिरीज़' रहे.

    भारत ने जोहानिसबर्ग में खेले गए इस सिरीज़ का पहला मैच 8 विकेट से जीता था. वहीं केबेरहा (पोर्ट एलिज़ाबेथ) में खेले गए दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया.

    इससे पहले खेले गए टी20 सिरीज़ पर दोनों टीमों का संयुक्त कब्ज़ा रहा. एक मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे.

  8. सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की पत्नी को अमेरिका में राजनीतिक शरण मिली

    जमाल ख़ाशोज्जी की पत्नी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में मारे गए पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की पत्नी हनान इलात्र को अमेरिका में राजनीतिक शरण मिल गई है.

    अमेरिकी खुफ़िया एजेंसी का मानना रहा है कि अक्टूबर 2018 में हुई जमाल खाशोज्जी की हत्या के पीछे सऊदी अरब का हाथ था.

    ख़ाशोज्जी की पत्नी हनान इलात्र को अपनी सुरक्षा का डर था और वो अमेरिका में शरण पाने के लिए वर्क परमिट पर अगस्त 2020 में अमेरिका आईं.

    बीबीसी ने उन दस्तावेज़ों की समीक्षा की जिनसे पता चलता है कि उन्हें 28 नवंबर को अनिश्चितकालीन समय के लिए शरण दे दी गई है.

    इलात्र ने बीबीसी से कहा, "हम जीत गए. हां, उन्होंने जमाल की जान ले ली और उन्होंने मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी, लेकिन हम जीत गए."

    जमाल ख़ाशोज्जी

    इमेज स्रोत, EPA

    हनान इलात्र को अमेरिका में राजनीतिक शरण के लिए पहली बार आवेदन किए हुए तीन साल से अधिक समय हो गया है.

    उन्होंने कहा है कि अगर वो मिस्र (जहां वो रहती हैं) या संयुक्त अरब अमीरात, जहां उनका 25 साल पुराना घर है, वहां वापस लौटतीं, तो उनका जीवन ख़तरे में रहता.

    एमिरेट्स एयरलाइन की पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट हनान इलात्र कहती हैं कि जब वो अमेरिका आईं, तो कई महीनों तक अपनी सुरक्षा को लेकर डरी-सहमी रहीं. सबसे पहले वो मैरीलैंड में रहीं.

    एक साक्षात्कार में उनके वकील रांडा फाहमी ने बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी और जिंदगी दोनों छोड़ दी.

    आख़िरकार अमेरिका में उन्हें अक्टूबर 2021 में वर्क परमिट मिल गया. हनान इलात्र के पास अब एक नौकरी और अपार्टमेंट है.

  9. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    21 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें .